Friday, February 24, 2017

डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव पर 'शेरगढ़ एक्सप्रेस' पत्रिका ने जारी किया विशेषांक


डाक विभाग में तमाम ऐसे अधिकारी हैं, जो प्रशासन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपना परचम फहरा रहे हैं। भारतीय डाक सेवा के अधिकारी एवम सम्प्रति राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर  के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव उन्हीं में से एक हैं। उनका पूरा परिवार ही  साहित्य और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय है। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में विरले ही ऐसे परिवार हैं, जो अपने व्यक्तित्व  और कृतित्व की बदौलत नित् नए मुकाम रच रहे हैं। हाल ही में जोधपुर से प्रकाशित हिंदी पत्रिका "शेरगढ़ एक्सप्रेस" ने अपना फरवरी-2017 अंक "साहित्य जगत  के चमकते सितारे" शीर्षक से  श्री कृष्ण कुमार यादव, उनकी पत्नी  श्रीमती आकांक्षा यादव और उनकी बिटिया एवं  भारत की सबसे कम उम्र की  राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता अक्षिता (पाखी) पर विशेषांक रूप में जारी किया है। श्री कृष्ण कुमार यादव पर इससे पूर्व भी इलाहाबाद से प्रकाशित 'गुफ्तगू' पत्रिका और कानपुर से प्रकाशित 'बाल साहित्य समीक्षा' ने विशेष अंक जारी किए हैं ।

बकौल पत्रिका के संपादक मनोज जैन, साहित्य और लेखन  के क्षेत्र में जहाँ एक-दो नहीं बल्कि तीन प्रतिभाएँ एक ही परिवार से हों और एक-दूसरे से बढ़-चढ़कर, तो  इसे दुर्लभ संयोग ही कहा जायेगा।  पत्रिका में 'प्रशासन और साहित्य के ध्वजवाहक : कृष्ण कुमार यादव',  'युवा पंखों की ऊँची उड़ान : आकांक्षा यादव',   'आँगन की रंगोली से क्षितिज तक : कृष्णाकांक्षा' और 'भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता  नन्ही ब्लॉगर अक्षिता (पाखी)' शीर्षक से लिखे लेखों में विभिन्न विद्वानों ने इनके कृतित्व के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करने का महनीय प्रयास किया है।   

पत्रिका के इस विशेष अंक को राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने जारी किया।  इस अवसर पर संपादक मनोज जैन ने बताया कि उनका प्रयास जोधपुर से जुड़े या यहाँ पर रह रहे विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों के योगदान को रेखांकित करते हुए विभिन्न विशेषांक निकालना है।  इस क्रम में यहाँ के चिकित्सा, इंजीनियरिंग, चार्टेड अकाउंटेंट, शिक्षा, प्रशासन, न्याय, साहित्य, कला, संस्कृति और लोक रंग इत्यादि से जुड़े व्यक्तियों के बारे में अंक प्रकाशित किये जायेंगे।  डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, मनोज जैन का प्रयास प्रशंसनीय है और इसके माध्यम से जोधपुर की माटी की खुशबू को बाहर भी महसूस किया जा सकेगा ।
***************
लेखन  के क्षेत्र में सक्रिय होकर अपनी प्रतिभा के दम  पर इस विशाल आसमान में अपनी चमक बिखेरने वाले विरले ही मिलते हैं। ऐसी ही एक दो नहीं तीन प्रतिभाएँ एक परिवार से हों और एक-दूसरे से बढ़-चढ़कर, तो  इसे दुर्लभ संयोग कहते हैं। कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक विभाग, उनकी भार्या श्रीमती आकांक्षा यादव एवम लेखन के क्षेत्र में नन्ही कोपल अक्षिता (पाखी) यादव सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता, साहित्य और लेखन क्षेत्र में अपना परचम फहरा रहे हैं। "शेरगढ़ एक्सप्रेस" में इनके प्रयासों, विद्वता और महान योगदान को विद्वानगणों की कलम से इस अंक में प्रकाशित करने का प्रयास किया गया है।  हमारा यह प्रयास महान विभूतियों के आगे काफी छोटा है।  जिसमें इनके प्रयासों के अथाह सागर को सारगर्भित रूप में पाठकों के समक्ष रखा जा रहा है - मनोज जैन, प्रधान संपादक, शेरगढ़ एक्सप्रेस 

प्रशासन और साहित्य के ध्वजवाहक : कृष्ण कुमार यादव 
(लेखक : डॉ. बद्री नारायण तिवारी, संयोजक- राष्ट्रभाषा प्रचार समिति-वर्धा, उत्तर प्रदेश, 
पूर्व अध्यक्ष-उ0प्र0 हिन्दी साहित्य सम्मेलन/संयोजक-मानस संगम,  शिवाला, कानपुर, उत्तर प्रदेश)


                 आँगन की रंगोली से क्षितिज तक : कृष्णाकांक्षा                        
( लेखक : यतीन्द्र नाथ ‘राही‘, रजत विहार, भोपाल (म.प्र.)



युवा पंखों की ऊँची उड़ान : आकांक्षा यादव 
(लेखिका : डॉ. कमल कपूर, अध्यक्षा : नारी अभिव्यक्ति मंच ’पहचान’ फरीदाबाद, हरियाणा)


भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता  
नन्ही ब्लॉगर अक्षिता यादव (पाखी) 


पत्रिका का नाम : शेरगढ़ एक्सप्रेस (हिंदी मासिक)
प्रधान संपादक : मनोज जैन 
अंक : फरवरी, 2017  (वर्ष -5, अंक -09)
(साहित्य जगत के चमकते सितारे : कृष्ण कुमार यादव, आकांक्षा यादव, अक्षिता पाखी)
पृष्ठ - 32,     मूल्य : रूपये 20 /-
संपर्क : शेरगढ़ एक्सप्रेस कार्यालय, बस स्टैंड, शेरगढ़, जिला-जोधपुर (राजस्थान)-342022 


राजस्थान में जोधपुर से प्रकाशित मासिक हिंदी पत्रिका 'शेरगढ़ एक्सप्रेस' ने फरवरी-2017 अंक 'साहित्य जगत के चमकते सितारे' शीर्षक से हमारे ( कृष्ण कुमार यादव, आकांक्षा यादव, अक्षिता पाखी) व्यक्तित्व - कृतित्व पर केंद्रित कर प्रकाशित किया है। इसके लिए हार्दिक आभार !!
Shergarh Express, a Hindi Magazine, published from Jodhpur, Rajasthan (Editor-Manoj Jain) released it's special issue on Personality and literary creation of Krishna Kumar Yadav Director Postal Services, Rajasthan Western Region, Jodhpur, his wife Mrs. Akanksha Yadav, a well known Hindi blogger & writer and daughter  Akshitaa (Pakhi), Youngest National Child Awardee of India. February issue of magazine is depicting the picture of Yadav family with a slogan Shining stars of Hindi literature, on it. Issue of Shergarh Express magazine  was released by Krishna Kumar Yadav Director Postal Services, Rajasthan Western Region, Jodhpur.


डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव  पर जारी हुआ 'शेरगढ़ एक्सप्रेस' पत्रिका का विशेष अंक
पूरा परिवार ही है साहित्य और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय, 
बेटी अक्षिता भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता 


डाक निदेशक युवा साहित्यकार व् ब्लॉगर कृष्ण कुमार यादव, आकांक्षा यादव व् नन्ही ब्लॉगर अक्षिता पाखी के साहित्यिक अवदान पर 'शेरगढ़ एक्सप्रेस' पत्रिका का विशेषांक




No comments: