Wednesday, October 7, 2026

वित्तीय समावेशन, डिजिटल नवाचार से ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स तक, भारतीय डाक सुदूर क्षेत्रों तक निभा रहा अहम भूमिका- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

भारतीय डाक विभाग अपनी दूरदर्शी कार्यशैली और ‘डाक सेवा-जन सेवा’ के मूल मंत्र के साथ देश के कोने-कोने तक विश्वसनीय एवं सुलभ सेवाएँ पहुँचाने में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण, दुर्गम एवं सुदूर क्षेत्रों में डाक विभाग ने अपनी मजबूत उपस्थिति के माध्यम से आमजन के विश्वास को अर्जित करते हुए स्वयं को देश की एक सशक्त और प्रभावशाली जनसेवा संस्था के रूप में स्थापित किया है। भारत सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को डाकघरों के माध्यम से लागू किया गया है। उक्त उद्गार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 31 अगस्त 2026 को राजधानी गांधीनगर स्थित गांधीनगर नगर पालिका सभागार में “डाक व्यवसाय विकास एवं वित्तीय समावेशन महामेला” का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के लाभार्थियों को पासबुक व पॉलिसी बॉन्ड प्रदान किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। गांधीनगर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री शुभम डोंगारदिवे ने अतिथियों व ग्राहकों सभी का स्वागत किया।




पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग नई ऊर्जा और उद्देश्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह भारत के संचार व लॉजिस्टिक्स तंत्र को आधुनिक बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। डाक विभाग ने वित्तीय समावेशन को समृद्ध करने, डिजिटल कनेक्टिविटी में निरंतर उन्नयन, ग्रामीण लॉजिस्टिक्स का विस्तार करने और नागरिकों की भागीदारी को सशक्त बनाने वाली पहलों के माध्यम से भारत के अंतिम छोर तक डिलीवरी नेटवर्क को और मजबूत किया है। डाक विभाग ने अमेज़ान, फ्लिपकार्ट इत्यादि के साथ साझेदारी के माध्यम से अंतिम छोर तक पार्सल डिलीवरी सेवाओं के लिए ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।





पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग नवीनतम तकनीकों को अपनाकर डिजिटल पहलों एवं आधुनिक सेवाओं के माध्यम से नागरिकों के अनुभव को निरंतर बेहतर बना रहा है। केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर आईआईटी गांधीनगर में युवाओं हेतु एन-जेन डाकघर आरंभ किया गया है। शहरी क्षेत्र के डाकघरों के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शाखा डाकघरों के माध्यम से भी डिजिटल भुगतान जैसी आधुनिक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे नागरिकों को तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाओं का लाभ मिल रहा है। गाँधीनगर में वित्तीय समावेशन के तहत 403 से अधिक गाँवों को ‘संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’, 133 से अधिक गाँवों को ‘संपूर्ण बचत ग्राम’ तथा 130 से अधिक गाँवों को ‘संपूर्ण बीमा ग्राम’ घोषित किया जा चुका है।

गांधीनगर डाक मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री शुभम डोंगारदिवे ने कहा कि इस महामेला का प्रमुख उद्देश्य आमजन को डाकघर से जुड़ी सभी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना है। वर्तमान में गांधीनगर डाक मंडल में वित्तीय समावेशन के तहत कुल 7.67 लाख बचत खाते, 93 हजार से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते, 94 हजार से अधिक आईपीपीबी खाते संचालित हैं। गांधीनगर प्रधान डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के माध्यम से इस वित्तीय वर्ष में 8 हजार से अधिक लोगों ने पासपोर्ट बनवाया। 32 हजार से ज्यादा लोगों ने डाकघर के माध्यम से आधार सेवाएं प्राप्त कीं, वहीं 31 हजार लोगों ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से सीईएलसी के अंतर्गत इसका लाभ उठाया। आधार सेवाओं की निरंतर बढ़ती मांग एवं नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांधीनगर प्रधान डाकघर एवं कलोल प्रधान डाकघर में आधार सेवाएँ प्रातः 08:00 बजे से शाम 08:00 बजे तक संचालित की जा रही हैं। इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस अब 135 देशों में उपलब्ध है, जबकि पहले यह सुविधा केवल 41 देशों में थी। प्रमुख देशों के लिए अधिकतम वजन सीमा बढ़ाकर 5 किलोग्राम कर दी गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में गांधीनगर डाक मंडल ने लगभग 5,000 अंतरराष्ट्रीय मेल की बुकिंग की है, जिनमें से 3,500 से अधिक की बुकिंग पिछले दो महीनों में हुई है। रक्षा बंधन के दौरान बहनों ने भी इस सुविधा का लाभ उठाते हुए विदेशों में अपने भाइयों को राखियाँ भेजीं। हाल ही में डाक विभाग एवं गुजरात सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के बीच कीटनाशक, बीज एवं उर्वरक के नमूनों की स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुकिंग एवं डिलीवरी हेतु समझौता किया गया है।

गौरतलब है कि पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा उत्तर गुजरात में ‘आत्मनिर्भर शाखा डाकघर’ के तहत आरंभ किए गए ‘पोस्टल वॉरियर्स’ अभियान के तहत गांधीनगर में अब तक 262 ब्रांच पोस्ट ऑफिस को ‘सिल्वर पोस्टल वॉरियर’, 08 को ‘गोल्ड पोस्टल वॉरियर’ तथा 01 को ‘प्लेटिनम पोस्टल वॉरियर’ घोषित किया जा चुका है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए संबंधित ब्रांच पोस्टमास्टर्स को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री शुभम डोंगारदिवे, डिप्टी अधिक्षक श्री संदीप कुशवाह, आईपीपीबी मैनेजर श्री निरंजन भक्ता, सहायक अधीक्षक श्री एन जी राठोड, श्री हेमंत कंतार, श्री दीपक मोरे, श्री मनोहर कुमार, श्री रौनक शाह, डाक निरीक्षक सुश्री सोनल देसाई, श्री विजय राठोड, श्री एच एम परमार, भाविन प्रजापति, गांधीनगर पोस्टमास्टर श्री डी एम राठोड सहित तमाम स्थानीय डाक कर्मियों एवं सम्मानित जनता ने भागीदारी की।

Postmaster General Krishna Kumar Yadav inaugurated ‘Postal Business Development and Financial Inclusion’ Maha Mela at Gandhinagar Municipal Auditorium

From Financial Inclusion and Digital Innovation to E-Commerce Logistics, India Post is playing a vital role in reaching remote areas – Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Department of Posts continues to play a leading role in delivering reliable and accessible services across the country through its visionary approach and the guiding principle of “Dak Sewa-Jan Sewa.” Particularly in rural, remote and inaccessible areas, India Post has earned the trust of citizens through its strong presence and established itself as a powerful and impactful public service institution. Several flagship schemes of the Government of India are being implemented through Post Offices. These views were expressed by Postmaster General, North Gujarat Region, Ahmedabad, Shri Krishna Kumar Yadav, while inaugurating the “Postal Business Development & Financial Inclusion” Maha Mela as the Chief Guest on 31 August 2026 at the Gandhinagar Municipal Auditorium. On the occasion, Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav distributed passbooks and policy bonds to beneficiaries of the Sukanya Samriddhi Yojana, Postal Savings Schemes, Postal Life Insurance and India Post Payments Bank. He also felicitated Postal employees for their exceptional performance and encouraged them for their exemplary work. Senior Superintendent of Post Offices, Gandhinagar Division, Shri Shubham Dongardive, welcomed the guests and customers.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that the Department of Posts continues to surge onward with renewed energy and purpose. It is committed to modernizing India’s communication and logistics network, fostering innovation, and strengthening citizen-centric service delivery. India Post has further strengthened its last-mile delivery network across the country through initiatives aimed at enhancing financial inclusion, continuously upgrading digital connectivity, expanding rural logistics, and empowering citizen participation. Through partnerships with Amazon, Flipkart and other e-commerce platforms, the Department has also taken significant steps towards strengthening its e-commerce logistics network for last-mile parcel delivery services.

A Senior Officer of Indian Postal Service, Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav added that the Department of Posts is continuously enhancing the citizen experience by adopting the latest technologies and introducing digital initiatives and modern services. Inspired by the vision of Hon’ble Union Minister for Communications Shri Jyotiraditya M. Scindia, an N-GEN Post Office has been established at IIT Gandhinagar for the youth. Along with Post offices in urban areas, modern services such as digital payments are now also being made available through Branch Post Offices in rural areas, enabling citizens to access faster, safer and more convenient services.

Senior Superintendent of Post Offices, Gandhinagar Division, Shri Shubham Dongardive, said that the main objective of this Maha Mela is to create public awareness about all welfare schemes related to Post Office and to connect more and more people with these schemes. Under financial inclusion in the Gandhinagar Division, currently 7.67 lakh Savings accounts, 93,000 Sukanya Samriddhi Accounts and over 94,000 IPPB accounts are operational. Through the Post Office Passport Seva Kendra at Gandhinagar, over 8,000 passports have been issued during this financial year. Over 32,000 people have availed Aadhaar services through the Post Office, while 31,000 people have benefitted under CELC through India Post Payments Bank. Keeping in view the continuously increasing demand for Aadhaar services and the convenience of citizens, Aadhaar services are being provided at Gandhinagar Head Post Office and Kalol Head Post Office from 8:00 AM to 8:00 PM. The International Tracked Packet Service is now available in 135 countries, compared to only 41 countries earlier. The maximum weight limit has also been increased to 5 kg for major countries. During the current financial year, Gandhinagar Division has booked nearly 5,000 international mail articles, of which more than 3,500 were booked in the last two months alone. During Raksha Bandhan, sisters also availed this facility to send Rakhis to their brothers abroad. Recently, the Department of Posts and the Agriculture & Farmers Welfare Department, Government of Gujarat, entered into an agreement for the booking and delivery of pesticide, seed and fertilizer samples through Speed Post.

It is noteworthy that under the ‘Postal Warriors’ campaign, launched by Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav in North Gujarat under the ‘Atmanirbhar Branch Post Office’ initiative, 262 Branch Post Offices in Gandhinagar have been declared ‘Silver Postal Warriors’, 8 as ‘Gold Postal Warriors’ and 1 as a ‘Platinum Postal Warrior’ so far. The concerned Branch Postmasters were also felicitated for this remarkable achievement. Furthermore, under financial inclusion initiatives, more than 403 villages in Gandhinagar have been declared ‘Sampoorna Sukanya Samriddhi Gram’, over 133 villages as ‘Sampoorna Bachat Gram’, and more than 130 villages as ‘Sampoorna Bima Gram’.

On the occasion, Senior Superintendent of Post Offices Shri Shubham Dongardive, Deputy Superintendent Shri Sandeep Kushwaha, IPPB Manager Shri Niranjan Bhakta, Assistant Superintendent Shri N. G. Rathod, Shri Hemant Kantar, Shri Deepak More, Shri Manohar Kumar, Shri Ronak Shah, Postal Inspector Ms. Sonal Desai, Shri Vijay Rathod, Shri H. M. Parmar, Shri Bhavin Prajapati, Gandhinagar Postmaster Shri D. M. Rathod, as well Postal officials and  local Public representatives participated in the event.

‘પોસ્ટલ બિઝનેસ ડેવલપમેન્ટ એન્ડ ફાઇનાન્શિયલ ઇન્ક્લુઝન’ મહામેળાનો ગાંધીનગર નગરપાલિકા સભાખંડમાં પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે કર્યો શુભારંભ

નાણાકીય સમાવેશ, ડિજિટલ નવીનતા અને ઈ-કોમર્સ લોજિસ્ટિક્સથી લઈને ઈન્ડિયા પોસ્ટ દૂરના વિસ્તારો સુધી મહત્વપૂર્ણ ભૂમિકા ભજવી રહ્યું છે – પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવ

ઈન્ડિયા પોસ્ટ પોતાની દૂરંદેશી કાર્યશૈલી અને ‘ડાક સેવા-જન સેવા’ના મૂળમંત્ર સાથે દેશના ખૂણે-ખૂણે વિશ્વસનીય અને સુલભ સેવાઓ પહોંચાડવામાં સતત અગ્રેસર ભૂમિકા ભજવી રહ્યું છે. ખાસ કરીને ગ્રામ્ય, દુર્ગમ અને અંતરિયાળ વિસ્તારોમાં પોસ્ટ વિભાગે પોતાની મજબૂત ઉપસ્થિતિ દ્વારા સામાન્ય જનતાનો વિશ્વાસ પ્રાપ્ત કરીને પોતાને દેશની એક સશક્ત અને પ્રભાવશાળી જનસેવા સંસ્થા તરીકે સ્થાપિત કરી છે. ભારત સરકારની વિવિધ અગ્રણી યોજનાઓનો અમલ પોસ્ટ ઓફિસોના માધ્યમથી કરવામાં આવી રહ્યો છે. ઉક્ત ઉદ્ગાર ઉત્તર ગુજરાત પરિક્ષેત્ર, અમદાવાદના પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે તા. 31 ઓગસ્ટ 2026ના રોજ રાજધાની ગાંધીનગર સ્થિત ગાંધીનગર નગરપાલિકા સભાખંડમાં “પોસ્ટલ બિઝનેસ ડેવલપમેન્ટ એન્ડ ફાઇનાન્શિયલ ઇન્ક્લુઝન”નો મુખ્ય અતિથિ તરીકે શુભારંભ કરતાં વ્યક્ત કર્યા. આ પ્રસંગે તેમણે સુકન્યા સમૃદ્ધિ યોજના, બચત યોજનાઓ, પોસ્ટલ જીવન વીમા તથા ઈન્ડિયા પોસ્ટ પેમેન્ટ્સ બેંકના લાભાર્થીઓને પાસબુક અને પોલિસી બોન્ડ અર્પણ કર્યા તેમજ ઉત્કૃષ્ટ કામગીરી કરનાર પોસ્ટલ કર્મચારીઓને સન્માનિત કરીને તેમનો ઉત્સાહ વધાર્યો. ગાંધીનગર મંડળના પ્રવર અધિક્ષક શ્રી શુભમ ડોંગરદિવેએ ઉપસ્થિત મહેમાનો તેમજ ગ્રાહકોનું સ્વાગત કર્યું.

પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે જણાવ્યું કે, પોસ્ટ વિભાગ નવી ઊર્જા અને નવા ઉદ્દેશ્ય સાથે સતત આગળ વધી રહ્યો છે. ભારતના સંચાર અને લોજિસ્ટિક્સ તંત્રને આધુનિક બનાવવા, નવીનતાને પ્રોત્સાહન આપવા તથા નાગરિકકેન્દ્રિત સેવા વિતરણને વધુ સુદૃઢ બનાવવા માટે પોસ્ટ વિભાગ પ્રતિબદ્ધ છે. પોસ્ટ વિભાગે નાણાકીય સમાવેશને વધુ વ્યાપક બનાવવા, ડિજિટલ કનેક્ટિવિટીમાં સતત સુધારો કરવા, ગ્રામ્ય લોજિસ્ટિક્સનો વિસ્તાર કરવા તેમજ નાગરિકોની ભાગીદારીને સશક્ત બનાવતી વિવિધ પહેલો દ્વારા ભારતના અંતિમ છેડા સુધીના ડિલિવરી નેટવર્કને વધુ મજબૂત બનાવ્યું છે. પોસ્ટ વિભાગે એમેઝોન, ફ્લિપકાર્ટ વગેરે સાથે ભાગીદારી કરીને અંતિમ છેડા સુધી પાર્સલ ડિલિવરી સેવાઓ પહોંચાડવા માટે ઈ-કોમર્સ લોજિસ્ટિક્સ તંત્રને મજબૂત બનાવવાની દિશામાં મહત્વપૂર્ણ પગલું ભર્યું છે.

પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે જણાવ્યું કે પોસ્ટ વિભાગ નવીનતમ ટેક્નોલોજી અપનાવીને ડિજિટલ પહેલો અને આધુનિક સેવાઓના માધ્યમથી નાગરિકોના અનુભવને સતત વધુ સારો બનાવી રહ્યું છે. કેન્દ્રીય સંચાર મંત્રી શ્રી જ્યોતિરાદિત્ય એમ. સિંધિયાજીના વિઝનથી પ્રેરિત થઈને યુવાનો માટે આઈઆઈટી ગાંધીનગર ખાતે એન-જેન પોસ્ટ ઓફિસ શરૂ કરવામાં આવી છે. શહેરી વિસ્તારોની પોસ્ટ ઓફિસની સાથે હવે ગ્રામ્ય વિસ્તારોમાં આવેલી બ્રાંચ પોસ્ટ ઓફિસો દ્વારા પણ ડિજિટલ પેમેન્ટ જેવી આધુનિક સેવાઓ ઉપલબ્ધ કરાવવામાં આવી રહી છે, જેના કારણે નાગરિકોને ઝડપી, સુરક્ષિત અને સુવિધાજનક સેવાઓનો લાભ મળી રહ્યો છે. ગાંધીનગરમાં નાણાકીય સમાવેશ અંતર્ગત અત્યાર સુધીમાં 403થી વધુ ગામોને ‘સંપૂર્ણ સુકન્યા સમૃદ્ધિ ગ્રામ’, 133થી વધુ ગામોને ‘સંપૂર્ણ બચત ગ્રામ’ તથા 130થી વધુ ગામોને ‘સંપૂર્ણ વીમા ગ્રામ’ તરીકે જાહેર કરવામાં આવ્યા છે.

ગાંધીનગર મંડળના પ્રવર અધિક્ષક શ્રી શુભમ ડોંગરદિવેએ જણાવ્યું કે આ મહામેળાનો મુખ્ય ઉદ્દેશ્ય સામાન્ય જનતાને પોસ્ટ ઓફિસ સાથે જોડાયેલી તમામ કલ્યાણકારી યોજનાઓ અંગે જાગૃત કરવાનો અને વધુમાં વધુ લોકોને આ યોજનાઓ સાથે જોડવાનો છે. હાલમાં ગાંધીનગર મંડળમાં નાણાકીય સમાવેશ અંતર્ગત કુલ 7.67 લાખ બચત ખાતાઓ, 93 હજારથી વધુ સુકન્યા સમૃદ્ધિ ખાતાઓ તથા 94 હજારથી વધુ ઈન્ડિયા પોસ્ટ પેમેન્ટ્સ બેંક ખાતાઓ કાર્યરત છે. ગાંધીનગર હેડ પોસ્ટ ઓફિસ ખાતે પાસપોર્ટ સેવા કેન્દ્રના માધ્યમથી ચાલુ નાણાકીય વર્ષમાં 8 હજારથી વધુ લોકોએ પાસપોર્ટ બનાવડાવ્યો છે. જ્યારે 32 હજારથી વધુ લોકોએ પોસ્ટ ઓફિસ દ્વારા આધાર સેવાઓ મેળવી છે. તેમજ 31 હજાર લોકોએ ઈન્ડિયા પોસ્ટ પેમેન્ટ્સ બેંક દ્વારા સીએએલસી અંતર્ગત આ સેવાનો લાભ લીધો છે. આધાર સેવાઓની સતત વધતી માંગ અને નાગરિકોની સુવિધાને ધ્યાનમાં રાખીને ગાંધીનગર હેડ પોસ્ટ ઓફિસ અને કલોલ હેડ પોસ્ટ ઓફિસ ખાતે આધાર સેવાઓ સવારે 08:00 વાગ્યાથી સાંજે 08:00 વાગ્યા સુધી કાર્યરત રાખવામાં આવી રહી છે. ઈન્ટરનેશનલ ટ્રેક્ડ પેકેટ સર્વિસ હવે 135 દેશોમાં ઉપલબ્ધ છે, જ્યારે અગાઉ આ સુવિધા માત્ર 41 દેશો સુધી મર્યાદિત હતી. મુખ્ય દેશો માટે મહત્તમ વજન મર્યાદા વધારીને 5 કિલોગ્રામ કરવામાં આવી છે. ચાલુ નાણાકીય વર્ષમાં ગાંધીનગર મંડળ દ્વારા આશરે 5,000 આંતરરાષ્ટ્રીય મેઈલનું બુકિંગ કરવામાં આવ્યું છે, જેમાંથી 3,500થી વધુ બુકિંગ છેલ્લા બે મહિનામાં કરવામાં આવ્યા છે. રક્ષાબંધન દરમિયાન બહેનોએ પણ આ સુવિધાનો લાભ લઈને વિદેશમાં રહેતા પોતાના ભાઈઓને રાખડીઓ મોકલી હતી. તાજેતરમાં પોસ્ટ વિભાગ અને ગુજરાત સરકારના કૃષિ અને ખેડૂત કલ્યાણ વિભાગ વચ્ચે જંતુનાશક દવાઓ, બીજ તથા ખાતરના નમૂનાઓનું સ્પીડ પોસ્ટ દ્વારા બુકિંગ અને ડિલિવરી કરવા અંગે કરાર કરવામાં આવ્યો છે.

ઉલ્લેખનીય છે કે પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવ દ્વારા ઉત્તર ગુજરાતમાં ‘આત્મનિર્ભર બ્રાંચ પોસ્ટ ઓફિસ’ અંતર્ગત શરૂ કરવામાં આવેલા ‘પોસ્ટલ વોરિયર્સ’ અભિયાન હેઠળ ગાંધીનગરમાં અત્યાર સુધીમાં 262 બ્રાંચ પોસ્ટ ઓફિસોને ‘સિલ્વર પોસ્ટલ વોરિયર’, 08ને ‘ગોલ્ડ પોસ્ટલ વોરિયર’ તથા 01ને ‘પ્લેટિનમ પોસ્ટલ વોરિયર’ તરીકે જાહેર કરવામાં આવી છે. આ નોંધપાત્ર સિદ્ધિ બદલ સંબંધિત બ્રાંચ પોસ્ટમાસ્ટરોનું સન્માન પણ કરવામાં આવ્યું.

આ પ્રસંગે પ્રવર અધિક્ષક શ્રી શુભમ ડોંગરદિવે, ડેપ્યુટી સુપ્રીટેન્ડેન્ટ શ્રી સંદીપ કુશવાહ, આઈપીપીબી મેનેજર શ્રી નિરંજન ભક્તા, સહાયક અધિક્ષક શ્રી એન. જી. રાઠોડ, શ્રી હેમંત કંતાર, શ્રી દીપક મોરે, શ્રી મનોહર કુમાર, શ્રી રોનક શાહ, નિરીક્ષક સુશ્રી સોનલ દેસાઈ, શ્રી વિજય રાઠોડ, શ્રી એચ. એમ. પરમાર, ભાવિન પ્રજાપતિ, ગાંધીનગર પોસ્ટમાસ્ટર શ્રી ડી. એમ. રાઠોડ સહિત મોટી સંખ્યામાં સ્થાનિક પોસ્ટલ કર્મચારીઓ તેમજ ઉપસ્થિત જનતાએ ભાગ લીધો હતો.








‘डाक व्यवसाय विकास व वित्तीय समावेशन’ महामेला का गांधीनगर नगर पालिका सभागार में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया शुभारंभ

वित्तीय समावेशन, डिजिटल नवाचार से ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स तक, भारतीय डाक सुदूर क्षेत्रों तक निभा रहा अहम भूमिका- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Friday, August 28, 2026

Postmaster General Krishna Kumar Yadav turns birthday into a green legacy : 49 years, 49 saplings

भारतीय परंपरा में पेड़-पौधों को परमात्मा का प्रतीक मान कर उनकी पूजा का विधान बनाया गया  है। हमारी साँसें चलती रहें, इसके लिए ऑक्सीजन बेहद जरुरी है। पर्यावरण की रक्षा के लिए जरुरी है कि हम इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के साथ पौधारोपण को जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण दिनों से जोड़ें।  ऐसे में जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ जैसे जीवन के महत्वपूर्ण दिनों को विशेष बनाने के लिए पौधारोपण कर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उक्त संदेश वरिष्ठ ब्लॉगर, साहित्यकार, लोकप्रिय प्रशासक एवं सम्प्रति उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने स्वदेशी समाज सेवा समिति द्वारा 10 अगस्त, 2026 को अपने 49वें जन्मदिन पर अहमदाबाद में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में दिया। स्वदेशी समाज सेवा समिति के संस्थापक सचिव विवेक यादव 'रुद्राक्ष मैन' ने श्री कृष्ण कुमार यादव को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।



स्वदेशी समाज सेवा समिति के तत्त्वावधान में अहमदाबाद  में आयोजित उक्त कार्यक्रम में श्री कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल के 49 वें जन्मदिन पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष, गुलमोहर, अमलतास, अशोक, तुलसी, नीम, आम, आंवला, तेजपत्ता, दालचीनी, पान, सिंगोनियम, रजनीगन्धा, गंधराज इत्यादि के फलदार, औषधीय, छायादार वृक्षों, बेल व पुष्प सहित 49 पौधों का रोपण कर धरा को हराभरा एवं पर्यावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प लिया गया।


स्वदेशी समाज सेवा समिति के संस्थापक सचिव विवेक यादव 'रुद्राक्ष मैन' ने कहा कि  सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पौधारोपण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा। स्वदेशी समाज सेवा समिति के संकल्पों से जुड़कर सेवा, संस्कार एवं पर्यावरण रक्षा के इस यज्ञ में लोगों से अपनी आहुति देने का आह्वान भी किया






इस अवसर पर अहमदाबाद मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री शिशिर कुमार ने कहा कि, वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग को कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण करने का सबसे प्रभावी जरिया है। रघुनाथ हिंदी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल श्री महेंद्र डी. यादव  ने कहा, यह जीवन परमात्मा का उपहार है, सेवा ही सबसे बड़ी उपासना है और प्रकृति की रक्षा ही आज का सबसे बड़ा धर्म है। सहायक निदेशक श्री अल्पेश शाह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जब वन क्षेत्र का निरंतर ह्रास होता जा रहा है तब संपूर्ण समाज को इस तरह के आयोजनों से सीख लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सहायक निदेशक श्री रितुल गाँधी, वारिस व्होरा, सहायक अधीक्षक बिरंग शाह, जिनेश पटेल, रमेश पटेल, रोनक शाह, विशाल चौहान, सुभाष, जीबी कटारिया सहित तमाम पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण में अपना योगदान दिया।

પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ અને વરિષ્ઠ સાહિત્યકાર કૃષ્ણ કુમાર યાદવના જન્મદિવસ નિમિત્તે સ્વદેશી સમાજ સેવા સમિતિ દ્વારા વૃક્ષારોપણ કાર્યક્રમ યોજાયો

જન્મદિવસ અને વર્ષગાંઠ જેવા મહત્વપૂર્ણ પ્રસંગોએ વૃક્ષારોપણ કરીને સમાજને નવી દિશા આપી શકાય છે – પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ કૃષ્ણ કુમાર યાદવ

ભારતીય પરંપરામાં વૃક્ષો અને છોડને પરમાત્માના પ્રતીક તરીકે માનવામાં આવે છે અને તેમની પૂજા કરવાની પરંપરા રહી છે. આપણી શ્વાસપ્રક્રિયા સુચારુ રીતે ચાલતી રહે તે માટે ઓક્સિજન અત્યંત જરૂરી છે. પર્યાવરણની રક્ષા માટે જરૂરી છે કે આપણે પર્યાવરણ સંરક્ષણને પોતાની દિનચર્યાનો એક અભિન્ન ભાગ બનાવવાની સાથે વૃક્ષારોપણને જીવનના વિવિધ મહત્વપૂર્ણ પ્રસંગો સાથે જોડીએ. આવી સ્થિતિમાં જન્મદિવસ અને લગ્નની વર્ષગાંઠ જેવા જીવનના મહત્વપૂર્ણ દિવસોને વિશેષ બનાવવા માટે વૃક્ષારોપણ કરીને સમાજને નવી દિશા આપી શકાય છે. આ સંદેશ વરિષ્ઠ બ્લોગર, સાહિત્યકાર અને લોકપ્રિય પ્રશાસક અને હાલમાં ઉત્તર ગુજરાત પરિક્ષેત્રના પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે સ્વદેશી સમાજ સેવા સમિતિ દ્વારા તેમના 49મા જન્મદિવસ નિમિત્તે અમદાવાદમાં આયોજિત વૃક્ષારોપણ કાર્યક્રમ દરમિયાન આપ્યો હતો. સ્વદેશી સમાજ સેવા સમિતિના સ્થાપક સચિવ ‘રુદ્રાક્ષ મેન’ વિવેક યાદવે શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવને રુદ્રાક્ષનો છોડ ભેટ આપી તેમના સુખદ અને સ્વસ્થ જીવન માટે શુભેચ્છા પાઠવી હતી.

સ્વદેશી સમાજ સેવા સમિતિના તત્ત્વાવધાનમાં અમદાવાદ ખાતે આયોજિત આ કાર્યક્રમમાં પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવના 49મા જન્મદિવસ નિમિત્તે ‘એક પેડ મા કે નામ’ અભિયાન હેઠળ રુદ્રાક્ષ, ગુલમોહર, અમલતાસ, અશોક, તુલસી, લીમડો, કેરી, આમળા, તેજપાન, તજ, પાન, સિંગોનિયમ, રજનીગંધા, ગંધરાજ વગેરે ફળદાયી, ઔષધીય અને છાયાદાર વૃક્ષો તેમજ વેલ અને પુષ્પ સહિત કુલ 49 છોડનું વાવેતર કરી ધરતીને હરિયાળી અને પર્યાવરણને શુદ્ધ બનાવવાનો સંકલ્પ લેવામાં આવ્યો.

સ્વદેશી સમાજ સેવા સમિતિના સ્થાપક સચિવ ‘રુદ્રાક્ષ મેન’ શ્રી વિવેક યાદવે જણાવ્યું કે સમગ્ર ધરતી અને પ્રકૃતિને સુરક્ષિત તથા સંતુલિત રાખવા માટે આપણે લોકોને વૃક્ષારોપણ પ્રત્યે જાગૃત કરવા પડશે. તેમણે સ્વદેશી સમાજ સેવા સમિતિના સંકલ્પો સાથે જોડાઈને સેવા, સંસ્કાર અને પર્યાવરણ સંરક્ષણના આ યજ્ઞમાં સૌને પોતાનું યોગદાન આપવા માટે આહ્વાન કર્યું.

આ પ્રસંગે અમદાવાદ મંડળના વરિષ્ઠ ડાક અધિક્ષક શ્રી શિશિર કુમારે જણાવ્યું કે વૃક્ષારોપણ પર્યાવરણ સંરક્ષણ, ગ્લોબલ વોર્મિંગ ઘટાડવા અને આવનારી પેઢીઓ માટે સુરક્ષિત ભવિષ્યનું નિર્માણ કરવા માટેનું સૌથી અસરકારક માધ્યમ છે. રઘુનાથ હિન્દી હાયર સેકન્ડરી સ્કૂલના પ્રિન્સિપાલ શ્રી મહેન્દ્ર ડી. યાદવે જણાવ્યું કે, આ જીવન પરમાત્માની ભેટ છે, સેવા જ સૌથી મોટી ઉપાસના છે અને પ્રકૃતિનું રક્ષણ કરવું એ આજના સમયનો સૌથી મોટો ધર્મ છે. સહાયક નિયામક શ્રી અલ્પેશ શાહે જણાવ્યું કે વર્તમાન પરિસ્થિતિમાં જ્યારે વન વિસ્તાર સતત ઘટી રહ્યો છે, ત્યારે સમગ્ર સમાજે આવા આયોજનોમાંથી પ્રેરણા લેવાની જરૂર છે. આ પ્રસંગે સહાયક નિદેશક શ્રી રિતુલ ગાંધી, શ્રી વારિસ વહોરા, સહાયક અધિક્ષક શ્રી બિરંગ શાહ, શ્રી જીનેશ પટેલ, શ્રી રમેશ પટેલ, શ્રી રોનક શાહ, શ્રી વિશાલ ચૌહાણ, શ્રી સુભાષ, શ્રી જી.બી. કટારિયા સહિત અનેક પર્યાવરણપ્રેમીઓએ વૃક્ષારોપણમાં પોતાનું યોગદાન આપ્યું.













Deen Dayal SPARSH Yojana Scholarship: India Post to promote students’ interest in Philately and Research– Postmaster General Krishna Kumar Yadav

डाक-टिकट संग्रह (फिलैटली) को शिक्षा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए "दीन दयाल स्पर्श योजना" (स्कॉलरशिप फॉर प्रमोशन ऑफ एप्टीट्यूड एंड रिसर्च इन स्टैम्प्स ऐज ए हॉबी) छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उत्तरी गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2017 से कक्षा 6 से 9 तक के जेन अल्फ़ा पीढ़ी के बच्चों के लिए आरम्भ इस योजना में  उन मेधावी विद्यार्थियों  को 6000/- रूपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रस्ताव है, जिनका शैक्षणिक रिकार्ड अच्छा है और जिन्होंने शौक के तौर पर फिलैटली को अपनाया है। इस छात्रवृत्ति योजना में लाभार्थियों के चयन हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितम्बर निर्धारित है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके तहत अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक डाक परिमंडल कक्षा 6, 7, 8, और 9 के 10-10 विद्यार्थियों को, अधिकतम 40 छात्रवृत्तियाँ  प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति  की राशि, 500/- रूपये प्रतिमाह की दर से 6000/- रूपये प्रतिवर्ष होगी, जो कि तिमाही आधार पर देय  होगी। पोस्टमास्टर जनरल श्री यादव ने कहा कि छात्रवृत्ति की अहर्ता हेतु भारत में मान्यता प्राप्त विद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए। संबंधित विद्यालय का फिलैटली क्लब होना चाहिए और उम्मीदवार क्लब का सदस्य होना चाहिए। यदि विद्यालय में फिलैटली क्लब स्थापित नहीं है, तो ऐसे विद्यालय के उस विद्यार्थी के नाम पर भी विचार किया जा सकता है, जिसका अपना फिलैटली जमा खाता संचालित हो। फिलैटली डिपोजिट खाता डाकघर में न्यूनतम 200 रुपये से खोला जा सकता है।  छात्रवृत्ति देने लिए चयन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि उम्मीदवार ने विगत अंतिम परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड/ग्रेड प्वांइट प्राप्त किए हों। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 प्रतिशत की छूट होगी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति हेतु पहले मंडलीय स्तर पर लिखित क्विज़ का आयोजन 27 सितंबर को किया जाएगा, जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सफल विद्यार्थियों को अंतिम चयन हेतु नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक 16 डाक टिकटों के साथ अधिकतम 500 शब्दों में एक फिलेटली प्रोजेक्ट जमा करना होगा।  इसके लिए  परिमंडल स्तर पर डाक अधिकारी और प्रतिष्ठित फिलैटलीविदों की एक समिति भी गठित की जाएगी। अंतिम रिजल्ट 01 दिसंबर, 2026 को घोषित किया जायेगा। चयनित विद्यार्थियों को, पोस्ट ऑफिस अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में अपने अभिभावकों के साथ एक संयुक्त खाता खुलवाना होगा।

पोस्टमास्टर जनरल  श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य जेन अल्फ़ा पीढ़ी के युवाओं में छोटी आयु से ही फिलैटली के शौक को इस प्रकार बढ़ावा देना है, ताकि यह रूचिकर कार्य, उन्हें सुकून भरा अनुभव और तनाव-मुक्त जीवन प्रदान करने के साथ-साथ उनके लिए शिक्षाप्रद भी सिद्ध हो। ‘दीन दयाल स्पर्श योजना’ विद्यार्थियों के इस शौक को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को छात्रवृत्ति के माध्यम से सम्मानित करने का एक सार्थक प्रयास है।

ડાક-ટિકિટ પ્રત્યે રુચિ અને સંશોધન કાર્યને પ્રોત્સાહન આપવા માટે ‘દીન દયાલ સ્પર્શ યોજના’ હેઠળ ટપાલ વિભાગ આપશે શિષ્યવૃત્તિ – પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ કૃષ્ણ કુમાર યાદવ

‘દીન દયાલ સ્પર્શ યોજના’ હેઠળ મેધાવી વિદ્યાર્થીઓને ટપાલ વિભાગ દ્વારા વાર્ષિક રૂ. 6,000ની શિષ્યવૃત્તિ; અરજી કરવાની અંતિમ તારીખ 10 સપ્ટેમ્બર – પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ કૃષ્ણ કુમાર યાદવ

ડાક-ટિકિટ સંગ્રહ (ફિલેટલી)ને શિક્ષણ પ્રણાલીની મુખ્યધારામાં લાવવા અને તેને પ્રોત્સાહન આપવાના હેતુથી ડાક વિભાગ દ્વારા “દીન દયાલ સ્પર્શ યોજના” (સ્કોલરશિપ ફોર પ્રમોશન ઓફ એપ્ટિટ્યુડ એન્ડ રિસર્ચ ઇન સ્ટેમ્પ્સ એઝ અ હોબી) હેઠળ જેન આલ્ફા વિધાર્થીઓને શિષ્યવૃત્તિ આપવામાં આવશે. આ અંગે માહિતી આપતાં ઉત્તર ગુજરાત પરિક્ષેત્ર, અમદાવાદના પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે જણાવ્યું હતું કે વર્ષ 2017થી ધોરણ 6થી 9ના વિદ્યાર્થીઓ માટે શરૂ કરવામાં આવેલી આ યોજનામાં સારા શૈક્ષણિક રેકોર્ડ ધરાવતા અને શોખ તરીકે ફિલેટલી અપનાવનાર મેધાવી વિદ્યાર્થીઓને વાર્ષિક રૂ. 6,000ની શિષ્યવૃત્તિ આપવાની જોગવાઈ છે. આ શિષ્યવૃત્તિ યોજના હેઠળ લાભાર્થીઓની પસંદગી માટે યોજાનારી પરીક્ષામાં ભાગ લેવા માટે નિર્ધારિત ફોર્મેટમાં અરજી કરવાની અંતિમ તારીખ 10 સપ્ટેમ્બર નક્કી કરવામાં આવી છે.

પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે જણાવ્યું હતું કે આ યોજના હેઠળ સમગ્ર ભારતના દરેક પોસ્ટલ સર્કલ કાર્યાલય દ્વારા ધોરણ 6, 7, 8 અને 9ના 10-10 વિદ્યાર્થીઓને, એટલે કે મહત્તમ 40 વિદ્યાર્થીઓને શિષ્યવૃત્તિ આપવામાં આવશે. શિષ્યવૃત્તિની રકમ દર મહિને રૂ. 500, એટલે કે વાર્ષિક રૂ. 6,000 રહેશે, જે ત્રિમાસિક ધોરણે ચૂકવવામાં આવશે. પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે વધુમાં જણાવ્યું હતું કે શિષ્યવૃત્તિ માટે પાત્ર બનવા માટે વિદ્યાર્થી ભારતની માન્યતા પ્રાપ્ત શાળામાં અભ્યાસ કરતો હોવો જોઈએ. સંબંધિત શાળામાં ફિલેટલી ક્લબ હોવો જોઈએ અને ઉમેદવાર તે ક્લબનો સભ્ય હોવો જોઈએ. જો શાળામાં ફિલેટલી ક્લબ સ્થાપિત ન હોય, તો એવી શાળાના તે વિદ્યાર્થીના નામ પર પણ વિચારણા કરી શકાય છે, જેના પોતાના નામે ફિલેટલી ડિપોઝિટ ખાતું સંચાલિત થતું હોય. ફિલેટલી ડિપોઝિટ ખાતું પોસ્ટ ઓફિસમાં ઓછામાં ઓછા રૂ. 200ની રકમથી ખોલી શકાય છે. શિષ્યવૃત્તિ માટે ઉમેદવારોની પસંદગી કરતી વખતે એ બાબતનું ધ્યાન રાખવામાં આવશે કે ઉમેદવારે અગાઉની અંતિમ પરીક્ષામાં ઓછામાં ઓછા 60 ટકા ગુણ અથવા સમકક્ષ ગ્રેડ/ગ્રેડ પોઇન્ટ મેળવ્યા હોય. અનુસૂચિત જાતિ અને અનુસૂચિત જનજાતિ ના ઉમેદવારોને 5 ટકાની છૂટછાટ આપવામાં આવશે.

પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે જણાવ્યું હતું કે શિષ્યવૃત્તિ માટે પ્રથમ તબક્કામાં મંડળીય સ્તરે લેખિત ક્વિઝનું આયોજન 27 સપ્ટેમ્બરના રોજ કરવામાં આવશે, જેમાં 50 બહુવિકલ્પીય પ્રશ્નો પૂછવામાં આવશે. તેમાં સફળ થનાર વિદ્યાર્થીઓએ અંતિમ પસંદગી માટે નવેમ્બર મહિનાના પ્રથમ અઠવાડિયા સુધીમાં 16 ડાક-ટિકિટો સાથે મહત્તમ 500 શબ્દોમાં ફિલેટલી પ્રોજેક્ટ જમા કરાવવાનો રહેશે. આ માટે પરિમંડળ સ્તરે ડાક અધિકારીઓ અને પ્રતિષ્ઠિત ફિલેટલિસ્ટોની એક સમિતિ પણ રચવામાં આવશે. અંતિમ પરિણામ 01 ડિસેમ્બર, 2026ના રોજ જાહેર કરવામાં આવશે. પસંદ થયેલા વિદ્યાર્થીઓએ પોસ્ટ ઓફિસ અથવા ઇન્ડિયા પોસ્ટ પેમેન્ટ્સ બેંકમાં પોતાના માતા-પિતા સાથે સંયુક્ત ખાતું ખોલાવવું પડશે.

પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે જણાવ્યું હતું કે આ શિષ્યવૃત્તિનો હેતુ જેન આલ્ફા પેઢી ના બાળકોમાં નાની ઉંમરથી જ ફિલેટલીના શોખને પ્રોત્સાહન આપવાનો છે, જેથી આ રસપ્રદ પ્રવૃત્તિ તેમને આનંદદાયક અનુભવ અને તણાવમુક્ત જીવન પ્રદાન કરવાની સાથે તેમના માટે શૈક્ષણિક પણ સાબિત થાય. ‘દીન દયાલ સ્પર્શ યોજના’ જેન આલ્ફા વિદ્યાર્થીઓમાં ફિલેટલીના શોખને પ્રોત્સાહન આપવા સાથે તેમની પ્રતિભાને શિષ્યવૃત્તિ દ્વારા સન્માનિત કરવાનો એક સાર્થક પ્રયાસ છે.

Department of Posts to award scholarships under ‘Deen Dayal SPARSH Yojana’ to promote students’ interest in Philately and Research– Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Meritorious Students to receive annual scholarship of ₹6,000 under ‘Deen Dayal SPARSH Yojana’; last date to apply is September 10– Postmaster General Krishna Kumar Yadav

With the objective of bringing Philately into the mainstream of the education system and encouraging it among students, Department of Posts will provide scholarships to Gen Alpha students under the “Deen Dayal SPARSH Yojana” (Scholarship for Promotion of Aptitude and Research in Stamps as a Hobby). Postmaster General, North Gujarat Region, Ahmedabad, Shri Krishna Kumar Yadav, said that the scheme, launched in 2017 for students of Classes VI to IX, proposes to provide an annual scholarship of ₹6,000 to meritorious students who have a good academic record and have adopted Philately as a hobby. The last date for submission of applications in the prescribed format to appear in the examination conducted for the selection of beneficiaries under this scholarship scheme is 10 September 2026.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that, under the scheme, each Postal Circle across India will award 10 scholarships each to students of Classes VI, VII, VIII and IX, totalling a maximum of 40 scholarships. The scholarship amount will be ₹ 6000/- per annum, payable at a rate of ₹500 per month on a quarterly basis. Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav added that, to be eligible for the scholarship, the student must be enrolled in a recognised school in India. The concerned school should have a Philately Club, and the candidate should be a member of the club. In case the school Philately Club has not established, a student having his own Philately Deposit Account may also be considered. A Philately Deposit Account can be opened at a Post Office with a minimum deposit of ₹200. While selecting candidates for the scholarship, it will be ensured that the candidate must have scored at least 60% marks or equivalent grade/ grade point in recent final exam. There will be 5% relaxation in marks for SC/ST.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav informed that, for the scholarship, a written quiz will first be conducted at the Divisional level on 27 September, comprising 50 multiple-choice questions. Students who qualify in the quiz will be required to submit a Philately Project of not more than 500 words, along with 16 postage stamps, by the first week of November for final selection. For this purpose, a committee comprising postal officials and eminent philatelists will also be constituted at the Circle level. The final results will be declared on 1 December 2026. The selected students will be required to open a joint account with their parents at a Post Office or India Post Payments Bank.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that the objective of this scholarship is to encourage children to develop the hobby of Philately from an early age in Gen Alpha So that this engaging and meaningful activity provides them with a relaxing, stress-free, and educational experience. ‘Deen Dayal SPARSH Yojana’ is a meaningful initiative to encourage the hobby of Philately among Gen Alpha students and recognise their talent through scholarships.




डाक-टिकटों के प्रति अभिरूचि व शोध कार्य हेतु "दीन दयाल स्पर्श योजना" छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

'दीन दयाल स्पर्श योजना' में मेधावी विद्यार्थियों को डाक विभाग द्वारा 6000/- रूपये वार्षिक छात्रवृत्ति, आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितम्बर- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

महेसाणा के पहले नेक्स्ट-जेन थीम आधारित डाकघर का गणपत यूनिवर्सिटी में हुआ उद्घाटन, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव एवं प्रो-चांसलर डॉ. महेंद्र शर्मा ने किया उद्घाटन

डाक विभाग की युवा-केंद्रित और आधुनिक सेवाओं को शैक्षणिक परिसरों तक पहुंचाने की दिशा में केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी के दृष्टिकोण से निर्देशित पहल के तहत गुजरात के छठवें एवं महेसाणा के प्रथम एन-जेन (नेक्स्ट जेन) थीम आधारित नवीनीकृत गणपत विद्यानगर डाकघर का उद्घाटन 12 अगस्त, 2026 को उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव एवं डॉ. महेंद्र शर्मा, प्रो-चांसलर, गणपत यूनिवर्सिटी, महेसाणा द्वारा किया गया। भारतीय डाक की फ्लैगशिप एन-जेन पहल के अंतर्गत विकसित यह पोस्ट ऑफिस विद्यार्थियों ने इंडिया पोस्ट के साथ मिलकर "छात्रों का, छात्रों द्वारा, छात्रों के लिए" की फिलॉसफी पर डिजाइन किया है। इसमें भारतीय डाक की विश्वसनीयता, व्यापक पहुँच, आधुनिक सेवाओं, युवा जुड़ाव और विरासत का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है।


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा  कि एन-जेन डाकघर पहल विद्यार्थी एवं डिजिटल नेटिव्स को केंद्र में रखकर इंडिया पोस्ट के एक आधुनिक, युवा-केंद्रित सेवा नेटवर्क में परिवर्तन को दर्शाती है। एन-जेन पोस्ट ऑफिस युवाओं को आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करेगा, जिसमें वाई-फाई, कैफेटेरिया, मिनी लाइब्रेरी, यूपीआई-आधारित डिजिटल भुगतान, यूथ-केंद्रित कंफर्ट सीटिंग स्पेस, विद्यार्थियों के लिए स्पीड पोस्ट व पार्सल सेवाओं पर 10% की विशेष छूट, ज्ञान पोस्ट, इंटरनेशनल पार्सल बुकिंग, पार्सल पैकेजिंग सर्विस, फिलेटली एवं डाकघर बचत सेवाएँ, डाक जीवन बीमा, आईपीपीबी जैसी वित्तीय सेवाएं शामिल हैं। गणपत यूनिवर्सिटी का यह एन-जेन पोस्ट ऑफिस जेन-जी की जीवनशैली, रुचियों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मॉडर्न डिजाइन, आकर्षक वातावरण और हाई-टेक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।


प्रो-चांसलर डॉ. महेंद्र शर्मा ने डाक विभाग द्वारा गणपत यूनिवर्सिटी कैंपस में एन-जेन पोस्ट ऑफिस पहल को युवाओं को डाक सेवाओं से जोड़ने की अभिनव पहल बताते हुए कहा कि आधुनिक और तकनीक-सक्षम वातावरण विद्यार्थियों की बदलती जरूरतों के अनुरूप सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह डाकघर 18 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को डाक विभाग की सेवाओं का एक नया अनुभव प्रदान करेगा। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की होने वाली तमाम सेमिनार, कांफ्रेंस के डेलिगेट्स के लिए भी यहाँ से देश-विदेश में शैक्षणिक सामग्री भेजने में आसानी होगी।

महेसाणा मंडल के अधीक्षक डाकघर श्री एस के वर्मा ने कहा कि गणपत यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों व निवासियों को उनकी बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाजनक, त्वरित, तकनीक-सक्षम एवं आधुनिक डाक सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

गणपत यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को महेसाणा के पहले एन-जेन थीम आधारित पोस्ट ऑफिस को डिज़ाइन करने में उनके योगदान के लिए पोस्टमास्टर जनरल एवं प्रो-चांसलर द्वारा सम्मानित भी किया गया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि गुजरात में आईआईटी गांधीनगर, आईआईएम अहमदाबाद, सरदार वल्लभभाई पटेल एनआईटी सूरत, आनंद कृषि यूनिवर्सिटी, कच्छ यूनिवर्सिटी, गणपत यूनिवर्सिटी, महेसाणा सहित कुल छह एन-जेन पोस्ट ऑफिस आरम्भ हो चुके हैं।

इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर डॉ. गिरीश पटेल, डीन संदीपसिंह आर. सिसोदिया, एसोसिएट डीन आर्किटेक्ट आदित्य बी. व्यास, डाक अधीक्षक एसके वर्मा, सहायक निदेशक वीएम वहोरा, सहायक डाक अधीक्षक रमेश रबारी, धवल सुथार, विशाल ब्रह्मभट्ट, डाक निरीक्षक चेतन सुथार, विनुभाई भरवाड, पोस्टमास्टर अश्विनभाई चौधरी, परेश मिस्त्री, भरत प्रजापति, मुकेश चौधरी, एम आइ फ़क़ीर सहित तमाम अधिकारी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

મહેસાણાની પ્રથમ નેક્સ્ટ-જેન થીમ આધારિત પોસ્ટ ઓફિસનું ગણપત યુનિવર્સિટીમાં ઉદ્ઘાટન, પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવ અને પ્રો-ચાન્સેલર ડૉ. મહેન્દ્ર શર્માએ કર્યો શુભારંભ

એન-જેન પોસ્ટ ઓફિસમાં ડાક સેવાઓ સાથે યુવાનો માટે વાઈ-ફાઈ, કૅફેટેરિયા, મિની લાઇબ્રેરી તથા યુપીઆઈ આધારિત ડિજિટલ પેમેન્ટની પણ સુવિધા – પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ કૃષ્ણ કુમાર યાદવ

ગણપત યુનિવર્સિટીમાં એન-જેન પોસ્ટ ઓફિસ દ્વારા યુવાનોની બદલાતી જરૂરિયાતોને અનુરૂપ ડાક સેવાઓની વધુ સુગમ પહોંચ – પ્રો-ચાન્સેલર ડૉ. મહેન્દ્ર શર્મા

ડાક વિભાગની યુવા કેન્દ્રિત અને આધુનિક સેવાઓને શૈક્ષણિક પરિસરો સુધી પહોંચાડવાની દિશામાં કેન્દ્રીય સંચાર મંત્રી શ્રી જ્યોતિરાદિત્ય એમ. સિંધિયાજીના વિઝનથી પ્રેરિત પહેલ અંતર્ગત ગુજરાતના છઠ્ઠા અને મહેસાણા ના પ્રથમ એન-જેન (નેક્સ્ટ-જેન) થીમ આધારિત નવીનીકરણ કરાયેલ ગણપત વિદ્યાનગર પોસ્ટ ઓફિસનું 12 ઓગસ્ટ, 2026ના રોજ ઉત્તર ગુજરાત પરિક્ષેત્રના પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવ તથા ડૉ. મહેન્દ્ર શર્મા, ગ્રુપ પ્રો-ચાન્સેલર, ગણપત યુનિવર્સિટી, મહેસાણા દ્વારા ઉદ્ઘાટન કરવામાં આવ્યું હતું. ઇન્ડિયા પોસ્ટની ફ્લેગશિપ એન-જેન પહેલ અંતર્ગત વિકસાવવામાં આવેલું આ પોસ્ટ ઓફિસ વિદ્યાર્થીઓએ ઇન્ડિયા પોસ્ટ સાથે મળીને “વિદ્યાર્થીઓનું, વિદ્યાર્થીઓ દ્વારા, વિદ્યાર્થીઓ માટે”ની ફિલોસોફી પર ડિઝાઇન કર્યું છે. અહીં ભારતીય ડાકની વિશ્વસનીયતા, વ્યાપક પહોંચ, આધુનિક સેવાઓ, યુવા જોડાણ અને સમૃદ્ધ વારસાનો સુંદર સમન્વય જોવા મળે છે.

પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે જણાવ્યું હતું કે, એન-જેન પોસ્ટ ઓફિસ પહેલ વિદ્યાર્થીઓ અને ડિજિટલ નેટિવ્સને કેન્દ્રમાં રાખીને ઇન્ડિયા પોસ્ટને આધુનિક અને યુવા કેન્દ્રિત સેવા નેટવર્કમાં પરિવર્તનને પ્રતિબિંબિત કરે છે એન-જેન પોસ્ટ ઓફિસ યુવાનોને આધુનિક સુવિધાઓ પ્રદાન કરશે, જેમાં વાઈ-ફાઈ, કૅફેટેરિયા, મિની લાઇબ્રેરી, યુપીઆઈ આધારિત ડિજિટલ પેમેન્ટ, યુવા કેન્દ્રિત કમ્ફર્ટ સીટિંગ સ્પેસ, વિદ્યાર્થીઓ માટે સ્પીડ પોસ્ટ અને પાર્સલ સેવાઓ પર 10%ની વિશેષ છૂટ, જ્ઞાન પોસ્ટ, આંતરરાષ્ટ્રીય પાર્સલ બુકિંગ, પાર્સલ પેકેજિંગ સેવા, ફિલેટલી અને પોસ્ટ ઓફિસ બચત સેવાઓ, ડાક જીવન વીમા તથા આઈપીપીબી જેવી નાણાકીય સેવાઓનો સમાવેશ થાય છે. ગણપત યુનિવર્સિટીનું આ એન-જેન પોસ્ટ ઓફિસ જનરેશન-Z ની જીવનશૈલી, રુચિઓ અને અપેક્ષાઓને ધ્યાનમાં રાખીને આધુનિક ડિઝાઇન, આકર્ષક વાતાવરણ અને હાઈ-ટેક સુવિધાઓથી સજ્જ કરવામાં આવ્યું છે.

પ્રો-ચાન્સેલર ડૉ. મહેન્દ્ર શર્માએ ગણપત યુનિવર્સિટી કેમ્પસમાં ડાક વિભાગ દ્વારા શરૂ કરવામાં આવેલી એન-જેન પોસ્ટ ઓફિસ પહેલને યુવાનોને ડાક સેવાઓ સાથે જોડવાની એક નવીન પહેલ ગણાવતા જણાવ્યું હતું કે, આધુનિક અને ટેક્નોલોજી-સક્ષમ વાતાવરણ વિદ્યાર્થીઓની બદલાતી જરૂરિયાતોને અનુરૂપ સેવાઓની વધુ સુગમ પહોંચ સુનિશ્ચિત કરશે. આધુનિક સુવિધાઓથી સજ્જ આ પોસ્ટ ઓફિસ 18 હજારથી વધુ વિદ્યાર્થીઓને ડાક વિભાગની સેવાઓનો નવો અનુભવ પ્રદાન કરશે. રાષ્ટ્રીય અને આંતરરાષ્ટ્રીય સ્તરે યોજાનારા વિવિધ સેમિનાર અને કૉન્ફરન્સના ડેલિગેટ્સ માટે પણ અહીંથી દેશ-વિદેશમાં શૈક્ષણિક સામગ્રી મોકલવામાં સરળતા રહેશે.

મહેસાણા મંડળના અધિક્ષક ડાકઘર શ્રી એસ. કે. વર્માએ જણાવ્યું હતું કે, ગણપત યુનિવર્સિટીના વિદ્યાર્થીઓ, ફેકલ્ટી સભ્યો તેમજ રહેવાસીઓને તેમની બદલાતી જરૂરિયાતોને અનુરૂપ સુવિધાજનક, ઝડપી, ટેક્નોલોજી-સક્ષમ અને આધુનિક ડાક સેવાઓ પૂરી પાડશે.

ગણપત યુનિવર્સિટીના વિદ્યાર્થીઓને મહેસાણાના પ્રથમ એન-જેન થીમ આધારિત પોસ્ટ ઓફિસની ડિઝાઇન તૈયાર કરવામાં તેમના યોગદાન બદલ પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ અને પ્રો-ચાન્સેલર દ્વારા સન્માનિત પણ કરવામાં આવ્યા હતા.

પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે જણાવ્યું હતું કે, ગુજરાતમાં આઈઆઈટી ગાંધીનગર, આઈઆઈએમ અમદાવાદ, સરદાર વલ્લભભાઈ પટેલ એનઆઈટી સુરત, આનંદ કૃષિ યુનિવર્સિટી, કચ્છ યુનિવર્સિટી અને ગણપત યુનિવર્સિટી, મહેસાણા સહિત કુલ છ એન-જેન પોસ્ટ ઓફિસ શરૂ થઈ ચૂક્યા છે.

આ પ્રસંગે પ્રો-વાઇસ ચાન્સેલર ડૉ. ગિરીશ પટેલ, ડીન સંદીપસિંહ આર. સિસોદિયા, એસોસિયેટ ડીન આર્કિટેક્ટ આદિત્ય બી. વ્યાસ, ડાક અધિક્ષક એસ. કે. વર્મા, સહાયક નિદેશક વી. એમ. વહોરા, સહાયક ડાક અધિક્ષક રમેશ રબારી, ધવલ સુથાર, વિશાલ બ્રહ્મભટ્ટ, ડાક નિરીક્ષક ચેતન સુથાર, વિનુભાઈ ભરવાડ, પોસ્ટમાસ્ટર અશ્વિનભાઈ ચૌધરી, પરેશ મિસ્ત્રી, ભરત પ્રજાપતિ, મુકેશ ચૌધરી, એમ. આઈ. ફકીર સહિતના અધિકારીઓ તથા વિદ્યાર્થીઓ ઉપસ્થિત રહ્યા હતા.

First Next-Gen theme- revamped Post Office of Mahesana inaugurated at Ganpat University by Postmaster General Krishna Kumar Yadav and Pro-Chancellor Dr. Mahendra Sharma

Next-Gen Post Office offers Wi-Fi, cafeteria, mini library and UPI-based digital payment facilities for youth along with Postal Services – Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Next-Gen Post Office at Ganpat University to ensure better access to Postal Services in line with the changing needs of youth – Pro-Chancellor Dr. Mahendra Sharma

Guided by the vision of Hon’ble Union Minister of Communications, Shri Jyotiraditya M. Scindia, to bring the Department of Posts’ youth-centric and modern services to educational campuses, Gujarat’s sixth and Mehsana’s first N-GEN (Next Gen) theme-based revamped Ganpat Vidyanagar Post Office was inaugurated on August 12, 2026 by Postmaster General, North Gujarat Region, Shri Krishna Kumar Yadav and Dr. Mahendra Sharma, Pro-Chancellor, Ganpat University, Mahesana. Developed under India Post’s flagship N-GEN initiative, this Post Office has been co-created by students in collaboration with India Post, following the philosophy of ‘Of the students, by the students, for the students.’ It beautifully blends the trust and extensive reach of India Post with modern services, youth engagement, and the rich heritage of the Postal services.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that the N-GEN Post Office initiative reflects India Post’s transformation into a modern, youth-centric service network, keeping students and digital natives at its core. The N-GEN Post Office offers a vide range of modern facilities for youth, including Wi-Fi, cafeteria, mini library, UPI-based digital payments, youth-centric comfortable seating spaces, special 10% discount for students on Speed Post and Parcel services, Gyan Post, International Parcel booking, Parcel Packaging Services, Philately and financial services such as Pos Office Savings Schemes, Postal Life Insurance, India Post Payments Bank. The N-GEN Post Office at Ganpat University has been equipped with a modern design, an engaging ambience, and high-tech facilities, keeping in mind the lifestyle, interests, and expectations of Gen Z.

Describing the Department of Posts' 'N-Gen Post Office' initiative at the Ganpat University campus as an innovative step to connect the youth with postal services, Pro-Chancellor Dr. Mahendra Sharma said that the modern and technology-enabled environment would ensure better access to postal services in line with the changing needs of youth. Equipped with modern facilities, this Post Office will provide a new experience of postal services to more than 18,000 students. It will also facilitate the dispatch of educational materials—within India and abroad to delegates attending various national and international seminars and conferences.

Superintendent of Post Offices, Mahesana Division, Shri S. K. Verma, said that the N-GEN Post Office will provide very convenient, prompt, technology-enabled, and modern postal services to students, faculty members, and residents of Ganpat University with catering to their evolving needs

Students of Ganpat University were also felicitated by the Postmaster General Sh. KK Yadav and the Pro-Chancellor Dr. Mahendra Sharma for their contribution to designing Mahesana’s first N-GEN theme-based, revamped Ganpat Vidhyanagar Post Office.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav told that a total of six N-GEN Post Offices have been launched in Gujarat so far, including those at IIT Gandhinagar, IIM Ahmedabad, Sardar Vallabhbhai Patel NIT Surat, Anand Agricultural University, Kutch University, and Ganpat University, Mahesana.

On this occasion, Pro-Vice-Chancellor Dr. Girish Patel, Dean Sandeepsingh R. Sisodia, Associate Dean Architect Aditya B. Vyas, Superintendent of Post Offices S.K. Verma, Assistant Director V.M. Vahora, Assistant Superintendents Ramesh Rabari, Dhaval Suthar, and Vishal Brahmbhatt, Postal Inspectors Chetan Suthar and Vinubhai Bharwad, Postmaster Ashwinbhai Chaudhary, Paresh Mistry, Bharat Prajapati, Mukesh Chaudhary, and M.I. Faqir, along with other officials and students were present.







महेसाणा के पहले नेक्स्ट-जेन थीम आधारित डाकघर का गणपत यूनिवर्सिटी में हुआ उद्घाटन, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव एवं प्रो-चांसलर डॉ. महेंद्र शर्मा ने किया उद्घाटन

एन-जेन पोस्ट ऑफिस में डाक सेवाओं के साथ युवाओं के लिए वाई-फाई, कैफेटेरिया, मिनी लाइब्रेरी, यूपीआई-आधारित डिजिटल भुगतान की भी सुविधा-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

गणपत यूनिवर्सिटी में एन-जेन पोस्ट ऑफिस से युवाओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप डाक सेवाओं की बेहतर पहुंच- प्रो-चांसलर डॉ. महेंद्र शर्मा