Showing posts with label Vigilance awareness week. Show all posts
Showing posts with label Vigilance awareness week. Show all posts

Tuesday, October 28, 2025

डाक विभाग में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का शुभारंभ, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा

डाक विभाग द्वारा उत्तर गुजरात परिक्षेत्र में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का 27 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2025 तक आयोजन किया जायेगा। क्षेत्रीय कार्यालय, अहमदाबाद में इसका शुभारंभ करते हुए उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को 'सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा' दिलाई और सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कतव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने ''सतर्कता: हमारी साझी जिम्मेदारी'' थीम का संदेश देते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रत्येक क्षेत्र में नीतिपरक कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देने, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा व पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने, भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु निर्बाध रूप से कार्य करने, कार्य से सम्बद्ध नियमों, विनियमों आदि के बारे में सुग्राही बनने, अपने संगठन के विकास एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने और साथ ही सबंधित पक्षों एवं समाज के अधिकारों व हितों का संरक्षण करने की प्रतिज्ञा दिलाई।


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' हर साल सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) वाले सप्ताह में मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। यह नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है और शासन तथा सार्वजनिक प्रशासन में नैतिकता की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।

सहायक निदेशक श्री वारिस एम. वहोरा ने बताया कि सर्तकता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु भ्रष्टाचार निवारक उपायों के सम्बन्ध में कार्यशाला, कर्मचारियों हेतु क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता, जनपरिवादों के निस्तारण हेतु विशेष कैम्प्स, तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में ग्राम सभा जागरूकता जैसे तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर सहायक निदेशक श्री वारिस एम. वहोरा, श्री एम एम शेख, वरिष्ठ लेखा अधिकारी श्रीमती पूजा राठोर, सहायक लेखा अधिकारी श्री चेतन सैन, श्री राम स्वरूप मँगावा, सहायक अधीक्षक श्री जीनेश पटेल, श्री रमेश पटेल, श्री रोनक शाह सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


ડાક વિભાગમાં 'સતર્કતા જાગૃતિ સપ્તાહ' નો પ્રારંભ, પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ કૃષ્ણ કુમાર યાદવ દ્વારા અપાવવામાં આવી ‘સત્યનિષ્ઠા પ્રતિજ્ઞા’

‘સતર્કતા: અમારી સંયુક્ત જવાબદારી’ થીમ સાથે ડાક વિભાગ દ્વારા મનાવવામાં આવી રહ્યો છે સતર્કતા જાગૃતિ સપ્તાહ – પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ કૃષ્ણ કુમાર યાદવ



ડાક વિભાગ દ્વારા ઉત્તર ગુજરાત પરિક્ષેત્રમાં સતર્કતા જાગૃતિ સપ્તાહનું ૨૭ ઓક્ટોબરથી ૨ નવેમ્બર, ૨૦૨૫ દરમિયાન આયોજન કરવામાં આવશે. ક્ષેત્રિય કચેરીમાં તેના પ્રારંભ પ્રસંગે ઉત્તર ગુજરાત પરિક્ષેત્રના પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે ડાક વિભાગના અધિકારીઓ અને કર્મચારીઓને ‘સત્યનિષ્ઠા પ્રતિજ્ઞા’ અપાવી અને સત્યનિષ્ઠા તથા ઈમાનદારીપૂર્વક પોતની ફરજો નિભાવવાની પ્રેરણા આપી.

પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે  “સતર્કતા: અમારી સંયુક્ત જવાબદારી”  થીમનો સંદેશ આપતાં તમામ અધિકારીઓ અને કર્મચારીઓને દરેક ક્ષેત્રમાં નીતિ આધારિત કાર્યપદ્ધતિઓને પ્રોત્સાહિત કરવા, ઈમાનદારી, સત્યનિષ્ઠા અને પારદર્શિતાને જાળવી રાખવા માટે સતત પ્રયત્નશીલ રહેવા, ભ્રષ્ટાચાર નિવારણ માટે અવિરત રીતે કાર્ય કરવા, પોતાના કાર્ય સંબંધિત નિયમો અને નિયમાવલીઓ વિશે જાગૃત રહેવા, પોતાના સંસ્થાના વિકાસ અને પ્રતિષ્ઠા પ્રત્યે સચેત રહેવા તેમજ સંબંધિત પક્ષો અને સમાજના અધિકારો તથા હિતોના સંરક્ષણ માટે પ્રતિબદ્ધ રહેવાની પ્રતિજ્ઞા અપાવી.

પોસ્ટમાસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે જણાવ્યું કે સતર્કતા જાગૃતિ સપ્તાહ દર વર્ષે ‘સરદાર વલ્લભભાઈ પટેલની જન્મજયંતિ’ (૩૧ ઓક્ટોબર) ના સપ્તાહમાં ઉજવવામાં આવે છે. તેનો મુખ્ય હેતુ ભ્રષ્ટાચાર વિરુદ્ધ જાગૃતિ ફેલાવવાનો અને જાહેર જીવનમાં ઈમાનદારી, પારદર્શિતા અને જવાબદારીને પ્રોત્સાહિત કરવાનો છે. આ સપ્તાહ નાગરિકોને ભ્રષ્ટાચાર વિરુદ્ધ લડતમાં ભાગ લેવા પ્રોત્સાહિત કરે છે અને શાસન તથા જાહેર વહીવટમાં નૈતિકતાની આવશ્યકતા અંગે જાગૃતિ વધારવાનું કાર્ય કરે છે.

સહાયક નિયામક શ્રી વારીસ એમ. વહોરાએ  જણાવ્યું કે સતર્કતા જાગૃતિ સપ્તાહ દરમિયાન અધિકારીઓ/કર્મચારીઓ માટે ભ્રષ્ટાચાર નિવારણ ઉપાયો અંગે વર્કશોપ, કર્મચારીઓ માટે ક્વિઝ અને વાદ-વિવાદ સ્પર્ધા, જનપરિવાદોનું નિરાકરણ કરવા માટે વિશેષ કેમ્પ તથા તાલુકા સ્તરે ભ્રષ્ટાચારના દૂષણો અંગે ગ્રામસભા જાગૃતિ જેવા વિવિધ કાર્યક્રમો યોજવામાં આવશે.
 
આ પ્રસંગે સહાયક નિયામક શ્રી વારીસ એમ. વહોરા, શ્રી એમ.એમ. શેખ, વરિષ્ઠ હિસાબ અધિકારી શ્રીમતી પૂજા રાઠોર, સહાયક હિસાબ અધિકારી શ્રી ચેતન સૈન, શ્રી રામસ્વરૂપ મંગાવા, સહાયક અધીક્ષક શ્રી જીનેશ પટેલ, શ્રી રમેશ પટેલ, શ્રી રોનક શાહ સહિત અનેક અધિકારીઓ અને કર્મચારીઓ હાજર રહ્યા.

Department of Posts will observe ‘Vigilance Awareness Week’ with the theme ‘Vigilance: Our Shared Responsibility’– Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Postmaster General Krishna Kumar Yadav administered Integrity Pledge to Postal Officials during 'Vigilance Awareness Week' in Ahmedabad


Department of Posts will observe ‘Vigilance Awareness Week’ from October 27 to November 2, 2025 in North Gujarat Region. Inaugurating the week at the Regional Office, Ahmedabad Postmaster General, North Gujarat Region, Shri Krishna Kumar Yadav, administered the Integrity Pledge to Postal officers and employees, inspiring them to perform their duties with honesty and integrity.

Emphasizing the theme “Vigilance: Our Shared Responsibility,” Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav urged all officers and employees to promote ethical work practices in every sphere, remain committed to honesty, integrity, and transparency, work relentlessly for the eradication of corruption, become well-versed with work-related rules and regulations, stay conscious of the development and reputation of their organization, and also safeguard the rights and interests of all stakeholders and society at large.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav told that ‘Vigilance Awareness Week’ is observed every year during the week of Sardar Vallabhbhai Patel’s Birth anniversary (October 31). Its main objective is to spread awareness against corruption and to promote integrity, transparency, and accountability in public life. It encourages citizens to participate in the fight against corruption and raises awareness about the need for ethics in governance and public administration.

Assistant Director Shri Varis M. Vahora told that during the Vigilance Awareness Week, various programs will be organized, including workshops on anti-corruption measures for officials, quiz and debate competitions for staff, special camps for redressal of public grievances, and awareness programs in village assemblies at the tehsil level on the ill effects of corruption.

On this occasion, Assistant Director Shri Varis M. Vahora, Shri M. M. Shaikh, Senior Accounts Officer Smt. Pooja Rathore, Assistant Accounts Officer Shri Chetan Sain, Shri Ram Swaroop Mangawa, Assistant Superintendent Shri Jinesh Patel, Shri Ramesh Patel, Shri Ronak Shah alongwith other officials were present.


 




 
 डाक विभाग में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का शुभारंभ, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा

'सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी' थीम के साथ डाक विभाग द्वारा मनाया जा रहा 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह'- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

 

Thursday, November 10, 2022

Vigilance Awareness Week : डाक विभाग में 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत' की थीम पर आयोजित 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का समापन

डाक विभाग द्वारा 31 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2022 तक आयोजित "सतर्कता जागरूकता सप्ताह" का समापन समारोह कैंट प्रधान डाकघर भवन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में 9 नवंबर को आयोजित किया गया। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। 

"भ्रष्टाचार मुक्त भारत - विकसित भारत" की थीम पर आयोजित वर्कशॉप और क्विज़ प्रतियोगता में क्षेत्रीय कार्यालय से मनीष कुमार, शम्भु कुमार और ललित सिंह, वाराणसी पूर्वी मंडल से अब्दुल कादिर, वीरेंद्र कुमार मिश्रा और प्रीति कुमारी एवं वाराणसी पश्चिमी मंडल से मंजू , ज्ञान सागर और आलोक कुमार को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारतीय परंपरा 'सत्यमेव जयते' की रही है और इसी के माध्यम से सतर्कता बरतते हुए भ्रष्टाचार उन्मूलन हो सकेगा। अपने कार्य के प्रति ईमानदारी, समयबद्धता व त्वरित निर्णय द्वारा कार्य करके "भ्रष्टाचार मुक्त भारत - विकसित भारत" बनाया जा सकता है और डाक विभाग इस पर निरंतर कार्य कर रहा है।  भ्रष्टाचार सिर्फ धन से ही नहीं होता, बल्कि गलत व्यवहार और कार्यों में देरी से भी होता है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को इस मूल मन्त्र को अपने नैतिक एवं व्यवहारिक जीवन में भी उतारना होगा। किसी भी संस्था के प्रत्येक स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों को इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा एवं नैतिक मूल्यों का उत्थान करते हुए विकसित भारत की स्थापना के लिए एक उच्च प्रतिमान स्थापित करना पड़ेगा।

सहायक निदेशक (सतर्कता) श्री बृजेश कुमार शर्मा ने कहा कि टेक्नोलॉजी के दौर में डाक विभाग द्वारा इसका सकारात्मक प्रयोग करते हुए भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। प्रवर डाक अधीक्षक श्री राजन राव ने  कहा कि अपने कार्य के प्रति सत्यनिष्ठा बनाये रखें एवं देश व विभाग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव, डाक अधीक्षक पीसी तिवारी, सहायक निदेशक ब्रजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी महेंद्र प्रताप वर्मा, सहायक अधीक्षक अजय कुमार, जाँच निरीक्षक श्रीकांत पाल, वीएन द्विवेदी, मनीष कुमार, राजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रीप्रकाश गुप्ता, अभिलाषा राजन,  राहुल कुमार वर्मा, नरेंद्र राम, विजय कुमार एवं  राकेश कुमार सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







डाक विभाग में 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत' की थीम पर आयोजित 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का समापन

'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' के समापन पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने डाककर्मियों को किया पुरस्कृत

'भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत' हेतु डाक विभाग कर रहा निरंतर कार्य - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

सत्यमेव जयते की परंपरा से ही बनेगा 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत' - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Tuesday, November 1, 2022

Rashtriya Ekta Diwas & Vigilance Awareness Week : 'राष्ट्रीय एकता दिवस' और 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दिलाई शपथ

डाक विभाग द्वारा वाराणसी परिक्षेत्र में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजन किया जायेगा। क्षेत्रीय कार्यालय में इसका शुभारंभ करते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को 'सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा' दिलाई और सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कतव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।


'भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत' का संदेश देते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रत्येक क्षेत्र में नीतिपरक कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देने, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा  और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने, भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु निर्बाध रूप से कार्य करने, कार्य से सम्बद्ध नियमों, विनियमों आदि के बारे में सुग्राही बनने, अपने संगठन के विकास एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने और साथ ही सबंधित पक्षों एवं समाज के अधिकारों व हितों का संरक्षण करने की प्रतिज्ञा दिलाई।


इसके अलावा पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों  एवं विचारों पर प्रकाश डाला गया एवं 'राष्ट्रीय एकता दिवस' शपथ दिलाते हुये डाक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

 डाक अधीक्षक श्री पीसी तिवारी ने बताया कि सर्तकता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु भ्रष्टाचार निवारक उपायों के सम्बन्ध में कार्यशाला, कर्मचारियों हेतु क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता, वॉकेथोन/मैराथन और स्ट्रीट प्लेज का आयोजन, जनपरिवादों के निस्तारण हेतु विशेष कैम्प्स, तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में ग्राम सभा जागरूकता जैसे तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

 इस अवसर पर डाक अधीक्षक पीसी तिवारी, लेखा अधिकारी एमपी वर्मा, सहायक अधीक्षक (सतर्कता) अजय कुमार, जाँच निरीक्षक एपी गोस्वामी, श्रीकांत पाल, वीएन द्विवेदी, पोस्टमास्टर कैंट प्रधान डाकघर गोपाल दुबे, मनीष कुमार, श्रीप्रकाश गुप्ता, राहुल वर्मा, राजेंद्र यादव, पंकज, शशिकांत वर्मा सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





डाक विभाग में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का शुभारंभ, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा

सरदार पटेल जयंती के अवसर पर डाककर्मियों ने ली 'राष्ट्रीय एकता दिवस' शपथ

'भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत' के संदेश के साथ डाक विभाग में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का शुभारंभ

Tuesday, October 26, 2021

Vigilance Awareness Week by Department of Posts : पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दिलाई डाककर्मियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा

केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर पड़ने वाले सप्ताह में ‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य सरकार व समाज के सभी साझेदारों को भ्रष्टाचार जैसी कुप्रथा को रोकने हेतु योगदान देने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक करना है। इसी क्रम में डाक विभाग द्वारा वाराणसी में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' (26 अक्टूबर से 1 नवंबर) का वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने शुभारम्भ किया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रत्येक क्षेत्र में नीतिपरक कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देने, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा  और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने, भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु निर्बाध रूप से कार्य करने, कार्य से सम्बद्ध नियमों, विनियमों आदि के बारे में सुग्राही बनने, अपने संगठन के विकास एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने और साथ ही सबंधित पक्षों एवं समाज के अधिकारों व हितों का संरक्षण करने की प्रतिज्ञा दिलाई।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में इस वर्ष की थीम ‘स्वतंत्र भारत @75 : सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता’ है और डाक विभाग इसे आत्मसात करते हुए सभी मंडलों में मना रहा है। सतर्कता जागरूकता के दौरान लोकहित प्रकटीकरण और मुखबिर संरक्षण (पीआईडीपीआई) के अंतर्गत शिकायतों के विषय में जन जागरूकता के लिए वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत डाकघरों में बैनर व पोस्टर लगाये गये हैं। पीआईडीपीआई  के अंतर्गत केन्द्र सरकार सहित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और संघ शसित प्रदेशों इत्यादि के कर्मचारियों के विरूद्ध भ्रष्टाचार सम्बन्धी शिकायतें डाकघरों के माध्यम से की जा सकती हैं। इस प्रकार की शिकायतों के लिए शिकायतकर्ता लिफाफे पर पीआईडीपीआई लिखकर सचिव, केन्द्रीय सतर्कता आयोग सतर्कता भवन, ब्लाक-ए जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए नई दिल्ली को सम्बोधित कर सकते हैं। इस दौरान शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। 

सहायक निदेशक (सतर्कता) राम मिलन ने बताया कि सर्तकता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु भ्रष्टाचार निवारक उपायों के सम्बन्ध में कार्यशाला, जनपरिवादों के निस्तारण हेतु विशेष आयोजन, कर्मचारियों हेतु क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता,  तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में ग्राम सभा जागरूकता जैसे तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

इस अवसर पर सहायक निदेशक कृष्ण चन्द्र, सहायक अधीक्षक(सतर्कता) अजय कुमार, लेखा अधिकारी एमपी वर्मा, सहायक लेखाधिकारी संतोषी राय, जाँच निरीक्षक श्रीकांत पाल, मनीष कुमार, शम्भू कुमार, श्रीप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र यादव, अभिलाषा, अजिता सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

डाक विभाग में आरम्भ हुआ 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह', डाककर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा

डाक विभाग में आरम्भ हुआ 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह', पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दिलाई डाककर्मियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा 

Tuesday, October 31, 2017

डाक विभाग द्वारा 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का शुभारम्भ, डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने दिलाई 'सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा'

डाक विभाग द्वारा ''सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2017'' का शुभारम्भ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में किया गया।  इस अवसर पर राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 'सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा' दिलाई और लोगों से इसके अनुरूप अपने जीवन में आचरण करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने हेतु डाकघरों में वितरण के लिए प्राप्त होने वाली डाक पर "हमारा  लक्ष्य - भ्रष्टाचार मुक्त भारत" की मुहर भी लगाई जाएगी।

 डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी सम्बंधित पक्षों जैसे-सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।  इसी  क्रम में  डाककर्मियों ने जीवन के सभी क्षेत्रों  में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने, ना तो रिश्वत लेने और ना ही रिश्वत देने, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करने, जनहित में कार्य करने, अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करने और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को देने की शपथ ली।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ''सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2017'' (30 अक्टूबर-4 नवंबर, 2017) के दौरान विभिन्न डाक मंडलों और डाकघरों में जागरूकता सम्बंधित  कार्यक्रम के अलावा विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। डाकघरों में ग्राहकों के अलावा ग्रामीण स्तर पर भी डाककर्मियों द्वारा लोगों में जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। 

इस अवसर पर सहायक निदेशक (सतर्कता) बी. आर. राठौड़, पोस्टल स्टोर डिपो के अधीक्षक बिहारी लाल, सहायक अधीक्षक अनिल कौशिक, राजेंद्र सिंह भाटी, जेके थानवी, प्रेम सिंह, राहुल कुमार, विजय लक्ष्मी, जगदीश राजपुरोहित सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



Director Postal Services Krishna Kumar Yadav administer Integrity pledge during Vigilance awareness week to Postal Officers at Office of the Postmaster General, Jodhpur Rajasthan