Showing posts with label डाकघरों से गंगाजल. Show all posts
Showing posts with label डाकघरों से गंगाजल. Show all posts

Monday, July 13, 2020

Holy Gangajal of Gangotri available in Post Offices in Savan : सावन माह में डाकघर से पाएं गंगोत्री का पवित्र गंगाजल

यदि आप कोरोना महामारी के इस दौर में सावन के पवित्र माह में गंगोत्री के गंगाजल से भगवान शंकर का अभिषेक करने को इच्छुक हैं तो डाक विभाग आपकी यह साध आसानी से पूरी कर देगा। आप अपने शहर के प्रधान डाकघर सहित चयनित डाकघरों से गंगा के उद्गम स्थान गंगोत्री से संग्रहित शुद्ध गंगाजल खरीद सकते हैं और वह भी 250 मिलीलीटर महज 30 रूपये में। उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। लखनऊ जीपीओ, लखनऊ चौक सहित सभी प्रधान डाकघरों में इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सावन माह में बाबा भोलेनाथ के अभिषेक या अन्य अनुष्ठान हेतु गंगाजल लाने के लिए अब गंगोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार  या प्रयागराज और बनारस के गंगा तट जाने की जरुरत नहीं है, बल्कि अब गंगा जल डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध होगा। अगर आपको गंगा जल की जरूरत है तो प्रधान डाकघर और अन्य चयनित डाकघरों के काउंटर पर जाइए, निर्धारित कीमत अदा कीजिए और गंगा की उद्गम स्थली गंगोत्री से संग्रहित शुद्ध गंगाजल घर ले जाइए। 

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने  कहा कि गंगाजल बिक्री से लाभ कमाने का मकसद नहीं है, बल्कि डाक विभाग ने गंगाजल के प्रति लोगों की असीम आस्था एवं विश्वास की पवित्र भावना का सम्मान करते हुए गंगोत्री से संग्रहित गंगाजल को उन तक पहुंचाने का प्रयास किया है, जिससे कि लोग लाभान्वित हो सकें।
लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर श्री आरएन यादव ने बताया कि जीपीओ में गंगाजल बिक्री हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। डाकघर से गंगाजल खरीदने वाली आराधना त्रिवेदी ने बताया कि डाकघर की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए वरदान है और दाम भी किफायती हैं। कोरोना महामारी के दौर में अपने ही नजदीकी डाकघर में गंगाजल की उपलब्धता शिवभक्तों के लिए मुहमांगी मुराद जैसी है।










डाक विभाग की अनूठी पहल :  सावन माह में डाकघर से पाएं गंगोत्री का पवित्र गंगाजल, मात्र ₹30 में  250 मिली. गंगाजल

कोरोना महामारी के दौर में सावन में भोलेनाथ के अभिषेक को लें डाकघर से गंगोत्री का पवित्र गंगाजल

Wednesday, July 31, 2019

"भारतीय डाक की एक पहल : गंगाजल आपके द्वार" पर डाक निदेशक केके यादव ने जारी किया विशेष आवरण

पवित्र गंगाजल का हमारे जीवन में विशेष महत्त्व हैI नित्य पूजापाठ, मांगलिक अनुष्ठानों एवं  षोडश संस्कारों में गंगाजल की आवश्यकता होती हैI अत: पवित्र गंगाजल की उपादेयता, महत्ता एवं मांगलिक कार्यों में इसके सर्वाधिक उपयोग को दृष्टिगत रखते हुए डाकघरों द्वारा पवित्र गंगाजल की बिक्री और वितरण आरम्भ किया गया है।  उक्त उद्गार लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने लखनऊ जीपीओ में "भारतीय डाक की एक पहल : गंगाजल आपके द्वार” पर विशेष आवरण और विरूपण का विमोचन करते हुए कहीं। चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित उक्त विशेष आवरण को 30 जुलाई, 2019 को उत्तर प्रदेश के सभी प्रधान डाकघरों में भी जन जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से जारी किया गया।  


डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, जन्म से लेकर मृत्यु तक के संस्कारों में गंगा जल की महत्त्ता है। गंगा जी के उद्गम से प्राप्त गंगोत्री का पवित्र गंगाजल अब डाकघरों के माध्यम से लोगों की पहुँच में शामिल होगा। यह गंगाजल डाकघर काउन्टरों के अलावा भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in में ePostoffice.gov.in पर भी आर्डर देकर आसानी से प्राप्त किया जा सकता हैI


चीफ पोस्टमास्टर, लखनऊ जीपीओ आरएन यादव ने कहा कि गंगोत्री का गंगाजल 250 मिली के आकर्षक पैकिंग में मात्र 30 रूपये में डाकघरों में वितरण हेतु उपलब्ध है। गंगाजल पर विशेष आवरण जारी होने से न सिर्फ श्रद्धालुओं बल्कि डाक टिकट संग्रहकर्ताओं को भी लाभ होगा। इस अवसर पर जीपीओ में गंगाजल का विशेष काउंटर भी लगाया गया, जिस पर हाथों-हाथ 150 से ज्यादा गंगाजल बोतल की बिक्री हुई। 

इस अवसर पर लखनऊ जीपीओ के डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर राम बिलास राम, सहायक निदेशक एपी अस्थाना, सहायक डाक अधीक्षक उमेश कुमार, निरीक्षक डाक प्रभाकर वर्मा, रमेश चंद्र प्रजापति  के अलावा फिलेटलिस्ट अशोक कुमार,  नवीन सिंह,  बी०एस०भार्गव, श्रीधर पाण्डेय, एस०एम० रजा एवम लखनऊ पब्लिक स्कूल के टीचर तथा छात्र/छात्राएं आदि भी उपस्थित रहे।












Sunday, July 28, 2019

भारतीय डाक की अनूठी पहल : सावन माह में डाकघर से पाएं गंगोत्री का पवित्र गंगाजल

यदि आप सावन के पवित्र माह में गंगोत्री के गंगाजल से भगवान शंकर का अभिषेक करने को इच्छुक हैं तो डाक विभाग आपकी यह साध आसानी से पूरी कर देगा। आप अपने शहर के  प्रधान डाकघर से गंगा के उद्गम स्थान गंगोत्री से संग्रहित शुद्ध गंगाजल खरीद सकते हैं और वह भी 250 मिलीलीटर महज 30 रूपये में। उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। इसके लिए सावन माह में डाक विभाग द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं । लखनऊ जीपीओ, लखनऊ चौक सहित सभी प्रधान डाकघरों में इसके लिए विशेष काउंटर लगाए गए हैं। 
 डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सावन माह में बाबा भोलेनाथ के अभिषेक या अन्य अनुष्ठान हेतु  गंगाजल लाने के लिए अब गंगोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार  या इलाहाबाद और बनारस के गंगा तट जाने की जरुरत नहीं है, बल्कि अब गंगा जल डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध होगा। अगर आपको गंगा जल की जरूरत है तो प्रधान डाकघर के काउंटर पर जाइए, निर्धारित कीमत अदा कीजिए और गंगा की उद्गम स्थली गंगोत्री से संग्रहित शुद्ध गंगाजल घर ले जाइए। डाक निदेशक श्री यादव ने  कहा कि गंगाजल बिक्री से लाभ कमाने का मकसद नहीं है, बल्कि डाक विभाग ने गंगाजल के प्रति लोगों की असीम आस्था एवं विश्वास की पवित्र भावना का सम्मान करते हुए गंगोत्री से संग्रहित गंगाजल को उन तक पहुंचाने का प्रयास किया है, जिससे कि लोग लाभान्वित हो सकें। 


डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, सावन माह की महत्ता के चलते श्रद्धालुओं  ने पहले से ही गंगाजल की खरीद आरंभ कर दी थी। लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर आरएन यादव ने बताया कि मई से जुलाई माह के मध्य जीपीओ से 1200 बोतल  गंगाजल ख़रीदा गया है, इनमें से अकेले सावन मास के दौरान 400 से अधिक बोतल की बिक्री हुई है। चौक प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर सियाराम गुप्ता ने बताया कि सावन मास के दौरान चौक प्रधान डाकघर में लगभग 150 बोतल  गंगाजल की बिक्री हुई है। डाकघर से गंगाजल खरीदने वाले प्रभात वर्मा ने बताया कि डाकघर की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए वरदान है और दाम भी किफायती हैं।  










भारतीय डाक की अनूठी पहल :  सावन माह में डाकघर से पाएं गंगोत्री का पवित्र गंगाजल 

सावन में भोलेनाथ के अभिषेक को लें डाकघर से गंगोत्री का पवित्र गंगाजल 

डाकघर से मिल रहा मात्र 30 रूपये में 250 मिलीलीटर गंगाजल, सावन में गंगाजल बिक्री हेतु डाक विभाग ने किये विशेष प्रबंध 


Thursday, August 3, 2017

डाकघरों द्वारा गंगाजल की बिक्री रही हिट, जोधपुर रीजन में 3,800 लीटर से ज्यादा गंगाजल की हुई बिक्री

डाकघरों द्वारा गंगाजल की बिक्री को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है। यही कारण है कि इनकी डिमांड दिनों-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सावन के महीने में तो गंगाजल की बिक्री और भी बढ़ गई है। लोग अपने इलाके के डाकिये से गंगाजल की फरमाइश कर रहे हैं तो कई जगहों पर मंदिरों के सामने डाक विभाग ने विशेष स्टॉल भी लगाए हैं। राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सिर्फ इस सावन के महीने में अब तक 1,000 लीटर से ज्यादा गंगाजल की बिक्री हो चुकी है। 
राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि जोधपुर रीजन में अब तक 3,800 लीटर से ज्यादा गंगाजल की बिक्री की जा चुकी है।  इसमें ऋषिकेश का  गंगाजल करीब 3,460 लीटर और गंगोत्री का 340 लीटर शामिल है। ऋषिकेश गंगाजल की 200 मिलीलीटर की 5,900 व 500 मिलीलीटर की 4,470 बोतलें, वहीँ गंगोत्री गंगाजल की 200 मिलीलीटर की 223  व 500 मिलीलीटर की 591 बोतलें बिक्री हो चुकी हैं। 
डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि गंगा जल का विशेष महत्व है और परिवारों में पूजा-पाठ, अन्य धार्मिक अनुष्ठान, शादी-ब्याह  और यहाँ  तक कि श्राद्ध के वक्त गंगाजल की जरूरत होती है। ऐसे में प्रधान डाकघरों के माध्यम से  200 और 500 मिलीलीटर में ऋषिकेश से संग्रहित गंगाजल क्रमशः 15 और 22 रूपये में एवं 200 और 500 मिलीलीटर में ही गंगोत्री से संग्रहित गंगाजल क्रमशः 25 और 35 रूपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
 श्री यादव ने कहा कि  गंगाजल बिक्री से लाभ कमाने का मकसद नहीं है, बल्कि डाक विभाग ने गंगाजल के प्रति लोगों की असीम आस्था एवं विश्वास की पवित्र भावना का सम्मान करते हुए गंगोत्री व ऋषिकेश से संग्रहित गंगाजल को उन तक पहुंचाने का प्रयास है, जिससे कि लोग लाभान्वित हो सकें। श्री यादव ने कहा कि यदि कोई अपने द्वार पर ही गंगाजल मंगाना चाहता है तो वह  गंगाजल के मूल्य, पैकेजिंग चार्ज और स्पीड पोस्ट दर का अग्रिम भुगतान कर मँगवा सकता है।  ऐसे ग्राहकों को स्पीड पोस्ट से गंगाजल भेज दिया जायेगा।


( सावन माह में शिव मंदिरों के समक्ष गंगाजल की बिक्री हेतु डाक विभाग द्वारा लगाए गए विशेष काउंटर)