Showing posts with label SPARSH. Show all posts
Showing posts with label SPARSH. Show all posts

Sunday, August 25, 2024

Deen Dayal SPARSH Yojana scholarship by India Post to inculcate the hobby of Philately among the students

Amateur stamp collectors interested in philately will soon get a boost. With a view to promote and bring philately into the mainstream of the education system, Department of Posts has launched a philately scholarship scheme Deen Dayal SPARSH Yojana for the promotion of aptitude and research in stamps as a hobby for generating interest regarding philately amongst students. Shri Krishna Kumar Yadav, Postmaster General of North Gujarat Region, Ahmedabad said It is proposed to grant scholarship of ₹ 6,000/ - per annum to those meritorious students of classes 6 to 9, whose academic records are good as well as who have adopted Philately as a hobby. Last date for applying in the prescribed format to appear in the examination to be conducted for the selection of beneficiaries in this scholarship scheme is 18th September, 2024.


Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav told that  this scholarship will be provided  at all India level and each Postal circle will provide maximum 40 scholarships to 10 students of class 6, 7, 8, and 9 each. The amount of scholarship will be ₹ 6000/- per annum at the rate of ₹ 500/- per month, which will be payable on quarterly basis. Postmaster General, Sh. Yadav said that to be eligible for the scholarship, one should be a student of a recognized school in India. The concerned school should have a Philately club and the candidate should be a member of the club. In case the school does not have a Philately Club, the name of a student of that school who has his/her own Philately Deposit account can also be considered. Philately Deposit account can be opened in Post offices with a amount of ₹200 only. While making selection for the scholarship, it should be kept in mind that the candidate must have secured at least 60 percent marks or equivalent grade/grade points in the last final examination. There will be a relaxation of 5% for SC/ST candidates.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav informed that the selection for scholarship will be done on the basis of performance in a Philately written Quiz of 50 multiple choice questions at Divisional level on 30th September. Students selected at Divisional level in this quiz have to submit a Philately project for final selection by first week of November, 2024 to the respective circle. For this, a committee of Postal officers and eminent Philatelists will also be constituted at the circle level. Selected students will have to open a joint account with their parents either in Post office or India Post Payments Bank.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that the objective of this scholarship is to inculcate the hobby of Philately among the children from a young age in such a way that it provides them with interesting work, a relaxing experience and a stress-free life as well as their also prove to be instructive.

 डाक-टिकटों के प्रति अभिरूचि व शोध कार्य हेतु "दीन दयाल स्पर्श योजना" छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग - पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव

 डाक-टिकट संग्रह (फिलैटली) को शिक्षा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए "दीन दयाल स्पर्श योजना" (स्कॉलरशिप फॉर प्रमोशन ऑफ एप्टीट्यूड एंड रिसर्च इन स्टैम्प्स ऐज ए हॉबी) छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उत्तरी गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2017 से कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए आरम्भ इस योजना में  उन मेधावी छात्रों को 6000/- रूपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रस्ताव है, जिनका शैक्षणिक रिकार्ड अच्छा है और जिन्होंने शौक के तौर पर फिलैटली को अपनाया है। इस छात्रवृत्ति योजना में लाभार्थियों के चयन हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर निर्धारित है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके तहत अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक डाक परिमंडल कक्षा 6, 7, 8, और 9 के 10-10 विद्यार्थियों को, अधिकतम 40 छात्रवृत्तियाँ  प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति  की राशि, 500/- रूपये प्रतिमाह की दर से 6000/- रूपये प्रतिवर्ष होगी, जो कि  तिमाही आधार पर देय  होगी। पोस्टमास्टर जनरल श्री यादव ने कहा कि छात्रवृत्ति की अहर्ता हेतु भारत में मान्यता प्राप्त विद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए। संबंधित विद्यालय का फिलैटली क्लब होना चाहिए और उम्मीदवार क्लब का सदस्य होना चाहिए। यदि विद्यालय में फिलैटली क्लब नहीं है, तो उस विद्यालय के ऐसे विद्यार्थी जिसका अपना फिलैटली जमा खाता है, के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। फिलैटली डिपोजिट खाता डाकघर में न्यूनतम 200 रुपये से खोला जा सकता है।  छात्रवृत्ति देने लिए चयन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि उम्मीदवार ने विगत अंतिम परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड/ग्रेड प्वांइट प्राप्त किए हों। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 प्रतिशत की छूट होगी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति हेतु पहले मंडलीय स्तर पर लिखित क्विज़ का आयोजन 30 सितंबर को किया जाएगा, जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सफल विद्यार्थियों को अंतिम चयन हेतु नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक 16 डाक टिकटों के साथ अधिकतम 500 शब्दों में   एक फिलेटली प्रोजेक्ट जमा करना होगा।  इसके लिए  परिमंडल स्तर पर डाक अधिकारी और प्रतिष्ठित फिलैटलीविदों की एक समिति भी गठित की जाएगी। अंतिम रिजल्ट 30 नवंबर, 2024 को घोषित किया जायेगा। चयनित विद्यार्थियों को, पोस्ट ऑफिस अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में अपने अभिभावकों के साथ एक संयुक्त खाता खुलवाना होगा।

पोस्टमास्टर जनरल  श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य बच्चों  में छोटी आयु से ही फिलैटली के शौक को इस प्रकार बढ़ावा देना है, ताकि यह रूचिकर कार्य, उन्हें सुकून भरा अनुभव और तनाव-मुक्त जीवन प्रदान करने के साथ-साथ उनके लिए शिक्षाप्रद भी सिद्ध हो।

સંશોધન કાર્ય અને પોસ્ટેજ સ્ટેમ્પમાં રસ માટે ટપાલ વિભાગ "દીન દયાલ સ્પર્શ યોજના" શિષ્યવૃત્તિ આપશે - પોસ્ટ માસ્તર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવ

શિક્ષણ પ્રણાલીમાં ફિલાટેલીને પ્રોત્સાહન આપવા અને મુખ્ય પ્રવાહમાં લાવવાના ઉદ્દેશ્ય સાથે, પોસ્ટ વિભાગ વિદ્યાર્થીઓ માટે “દીન દયાલ સ્પર્શ યોજના” (શોખ તરીકે સ્ટેમ્પ્સમાં યોગ્યતા અને સંશોધનને પ્રોત્સાહન આપવા માટે શિષ્યવૃત્તિ) પ્રદાન કરશે. આ સંદર્ભે માહિતી આપતાં ઉત્તર ગુજરાત ક્ષેત્ર, અમદાવાદના પોસ્ટ માસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણકુમાર યાદવે જણાવ્યું હતું કે વર્ષ 2017 થી શરૂ થયેલ આ યોજના માં ધોરણ 6 થી 9 વર્ગના બાળકો માટે યોજના શરૂ કરવામાં આવેલ છે. જેમાં હોશિયાર વિદ્યાર્થીઓ જેમની પાસે સારો શૈક્ષણિક રેકોર્ડ છે અને જેમણે એક શોખ તરીકે ફિલાટેલીને અપનાવી છે તેઓને વાર્ષિક રૂ. 6000/-ની શિષ્યવૃત્તિ મળવાપાત્ર છે. આ શિષ્યવૃત્તિ યોજનામાં લાભાર્થીઓની પસંદગી માટે આયોજિત પરીક્ષામાં બેસવા માટે નિયત ફોર્મેટમાં અરજી કરવાની છેલ્લી તારીખ 18મી સપ્ટેમ્બર 2024 છે.

પોસ્ટ માસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે જણાવ્યું હતું કે આ અંતર્ગત, અખિલ ભારતીય સ્તરે દરેક પોસ્ટલ સર્કલ કાર્યાલય ધ્વારા ધોરણ 6, 7, 8 અને 9 ના દરેક ના એવા 10 વિદ્યાર્થીઓને શિષ્યવૃત્તિ પ્રદાન કરાશે. મહત્તમ ૪૦ વિદ્યાર્થીઓને શિષ્યવૃત્તિ પ્રદાન કરાશે. શિષ્યવૃત્તિની રકમ દર મહિને રૂ. 500/-ના દરે પ્રતિ વર્ષ રૂ. 6000/- હશે, જે ત્રિમાસિક ધોરણે ચૂકવવાપાત્ર રહેશે. પોસ્ટ માસ્ટર જનરલ શ્રી યાદવે જણાવ્યું હતું કે શિષ્યવૃત્તિ માટે પાત્ર બનવા માટે, વ્યક્તિએ ભારતમાં માન્યતા પ્રાપ્ત શાળાનો વિદ્યાર્થી હોવો આવશ્યક છે. સંબંધિત શાળામાં ફિલાટેલી ક્લબ હોવી જોઈએ અને ઉમેદવાર ક્લબનો સભ્ય હોવો જોઈએ. જો શાળા પાસે ફિલેટી ક્લબ ન હોય, તો તે શાળાના તે વિદ્યાર્થીઓના નામ કે જેઓનું પોતાનું  ફિલાટેલી  ડિપોઝીટ ખાતું છે તે પણ ધ્યાનમાં લઈ શકાય છે. પોસ્ટ ઓફિસમાં ઓછામાં ઓછા રૂ. 200 સાથે  ફિલાટેલી  ડિપોઝીટ ખાતું ખોલાવી શકાય છે.  શિષ્યવૃત્તિ માટે પસંદગી કરતી વખતે, તે ધ્યાનમાં રાખવું જોઈએ કે ઉમેદવારે છેલ્લી અંતિમ પરીક્ષામાં ઓછામાં ઓછા 60 ટકા ગુણ અથવા સમકક્ષ ગ્રેડ/ગ્રેડ પોઈન્ટ્સ મેળવ્યા હોવા જોઈએ. SC/ST ઉમેદવારો માટે 5 ટકા છૂટછાટ હશે.

પોસ્ટ માસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે જણાવ્યું હતું કે શિષ્યવૃત્તિ માટે પ્રથમ વિભાગીય સ્તરની લેખિત ક્વિઝ 30 સપ્ટેમ્બરના રોજ યોજવામાં આવશે, જેમાં 50 વૈકલ્પિક પસંદગીના પ્રશ્નો (MCQ) પૂછવામાં આવશે. આમાં, સફળ વિદ્યાર્થીઓએ અંતિમ પસંદગી માટે નવેમ્બરના પ્રથમ સપ્તાહ સુધીમાં મહત્તમ 500 શબ્દોમાં 16 પોસ્ટેજ સ્ટેમ્પ્સ સાથે ફિલેટી પ્રોજેક્ટ જમા કરવાનો રહેશે.  આ માટે સર્કલ કક્ષાએ પોસ્ટલ ઓફિસરો અને નામાંકિત ફિલાટેલિસ્ટની એક કમિટી પણ બનાવવામાં આવશે. અંતિમ પરિણામ 30 નવેમ્બર, 2024 ના રોજ જાહેર કરવામાં આવશે. પસંદ કરાયેલા વિદ્યાર્થીઓએ તેમના માતા-પિતા સાથે પોસ્ટ ઓફિસ અથવા ઈન્ડિયા પોસ્ટ પેમેન્ટ્સ બેંકમાં સંયુક્ત ખાતું ખોલાવવું પડશે.

પોસ્ટ માસ્ટર જનરલ શ્રી કૃષ્ણ કુમાર યાદવે જણાવ્યું હતું કે આ શિષ્યવૃત્તિનો ઉદ્દેશ્ય બાળકોમાં નાનપણથી જ ફિલેટલીની રુચિને પ્રોત્સાહિત કરવાનો છે જેથી તે એક રસપ્રદ પ્રવૃત્તિ બની જાય અને તેમને આરામનો અનુભવ અને તણાવમુક્ત જીવન પણ પ્રદાન કરે.

 
 
 

Sunday, March 26, 2023

Deen Dayal SPARSH Yojana : 'दीन दयाल स्पर्श योजना' छात्रवृत्ति के विजेताओं को पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया सम्मानित

डाक विभाग द्वारा 'दीन दयाल स्पर्श योजना' छात्रवृत्ति के विजेताओं को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश में कुल 40 विद्यार्थियों का चयन इसके लिए किया गया है, जिसमें से 4 वाराणसी परिक्षेत्र से हैं। कैण्ट प्रधान डाकघर परिसर में 25  मार्च, 2023 को आयोजित एक कार्यक्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने केंद्रीय विद्यालय, 39 जीटीसी, वाराणसी के कक्षा 9 के विद्यार्थी विशाल सिंह मौर्य और अनुश्री गुप्ता को प्रशस्ति पत्र और रु. 6000/- की स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया। 



सावित्री कॉन्वेंट हाई स्कूल, जौनपुर के कक्षा 7 के विद्यार्थी प्रिंसेज जायसवाल और अदिति यादव को भी इस स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। 

इसी क्रम में डाक विभाग द्वारा 'भारत विजन 2047' विषय पर आयोजित 'ढाई आखर' राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल, बलिया के कक्षा 12 के विद्यार्थी रेयांश नाथ पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश परिमण्डल में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर प्रशस्ति पत्र एवं रु. 5000/- राशि का सम्मान प्राप्त किया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में छोटी आयु से ही फिलैटली और पत्र लेखन के शौक को इस प्रकार बढ़ावा देना है, ताकि यह रूचिकर कार्य, उन्हें सुकून भरा अनुभव और तनाव-मुक्त जीवन प्रदान करने के साथ-साथ उनके लिए शिक्षाप्रद भी सिद्ध हो। डाक-टिकट संग्रह (फिलैटली) को शिक्षा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वर्ष 2017 से कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए आरंभ स्पर्श छात्रवृत्ति में उन मेधावी विद्यार्थियों को 6000/- रूपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिनका शैक्षणिक रिकार्ड अच्छा है और जिन्होंने शौक के तौर पर फिलैटली को अपनाया है। छात्रवृत्ति हेतु चयन डाक अधिकारी और प्रतिष्ठित फिलैटलीविदों की एक समिति द्वारा परिमण्डल स्तर पर आयोजित बहुविकल्पीय फिलैटली क्विज में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। अखिल भारतीय स्तर पर विद्यार्थियों को 920 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाती हैं और प्रत्येक डाक परिमंडल कक्षा 6, 7, 8, और 9 के 10-10 विद्यार्थियों को, अधिकतम 40 छात्रवृत्तियाँ  प्रदान करता है। छात्रवृत्ति की राशि, 500/- रूपये प्रतिमाह की दर से 6000/- रूपये प्रतिवर्ष है।

समारोह में स्वागत सम्बोधन डाक अधीक्षक हेमंत कुमार, आभार ज्ञापन सहायक निदेशक राम मिलन, संचालन सहायक अधीक्षक अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ लेखाधिकारी महेन्द्र प्रताप वर्मा, सहायक निदेशक बृजेश कुमार शर्मा, निरीक्षक श्रीकान्त पाल, दिलीप पाण्डेय सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Wednesday, September 7, 2022

दीन दयाल स्पर्श योजना : डाक-टिकटों के प्रति अभिरुचि तथा इस क्षेत्र में शोध कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु छात्रवृत्ति

डाक-टिकट संग्रह (फिलैटली) को शिक्षा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए "दीन दयाल स्पर्श योजना" (स्कॉलरशिप फॉर प्रमोशन ऑफ एप्टीट्यूड एंड रिसर्च इन स्टैम्प्स ऐज ए हॉबी) छात्रवृत्ति दी जाएगी। वर्ष 2017 से कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए आरम्भ इस योजना में  उन मेधावी छात्रों को  6000/- रूपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रस्ताव है, जिनका शैक्षणिक रिकार्ड अच्छा है और जिन्होंने शौक के तौर पर फिलैटली को अपनाया है। इस छात्रवृत्ति योजना में लाभार्थियों के चयन हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर, 2022 निर्धारित है।  

इसके तहत अखिल भारतीय स्तर पर विद्यार्थियों को 920 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाएंगी और प्रत्येक डाक परिमंडल कक्षा 6, 7, 8, और 9 के 10-10 विद्यार्थियों को, अधिकतम 40 छात्रवृत्तियाँ  प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति  की राशि, 500/- रूपये प्रतिमाह की दर से 6000/- रूपये प्रतिवर्ष होगी, जो कि  तिमाही आधार पर देय  होगी। पोस्टमास्टर जनरल श्री यादव ने कहा कि छात्रवृत्ति की अहर्ता हेतु भारत में मान्यता प्राप्त विद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए। संबंधित विद्यालय का फिलैटली क्लब होना चाहिए और उम्मीदवार क्लब का सदस्य होना चाहिए। यदि विद्यालय में फिलैटली क्लब नहीं है, तो उस विद्यालय के ऐसे विद्यार्थी जिसका अपना फिलैटली जमा खाता है, के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। फिलैटली डिपोजिट खाता डाकघर में न्यूनतम 200 रुपये से खोला जा सकता है।  छात्रवृत्ति देने लिए चयन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि उम्मीदवार ने विगत अंतिम परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड/ग्रेड प्वांइट प्राप्त किए हों। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 प्रतिशत की छूट होगी। 

छात्रवृत्ति हेतु चयन परिमण्डलों द्वारा आयोजित फिलैटली क्विज में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए  परिमंडल स्तर पर डाक अधिकारी और प्रतिष्ठित फिलैटलीविदों की एक समिति भी गठित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को, पोस्ट ऑफिस अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में अपने अभिभावकों के साथ एक संयुक्त खाता खुलवाना होगा।

इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य बच्चों  में छोटी आयु से ही फिलैटली के शौक को इस प्रकार बढ़ावा देना है, ताकि यह रूचिकर कार्य, उन्हें सुकून भरा अनुभव और तनाव-मुक्त जीवन प्रदान करने के साथ-साथ उनके लिए शिक्षाप्रद भी सिद्ध हो।


Sunday, September 4, 2022

Deen Dayal SPARSH Yojana scholarship by India Post to students to bring philately into the mainstream of the Education system

Amateur stamp collectors interested in philately will soon get a boost. With a view to promote and bring philately into the mainstream of the education system, Department of Posts has launched a philately scholarship scheme Deen Dayal SPARSH Yojana for the promotion of aptitude and research in stamps as a hobby for generating interest regarding philately amongst students. Shri Krishna Kumar Yadav, Postmaster General of Varanasi Region said It is proposed to grant scholarship of ₹ 6,000/ - per annum to those meritorious students of classes 6 to 9, whose academic records are good as well as who have adopted Philately as a hobby. Last date for applying in the prescribed format to appear in the examination to be conducted for the selection of beneficiaries in this scholarship scheme is 15th September, 2022.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav told that  this scholarship will be provided to 920 students at all India level and each postal circle will provide maximum 40 scholarships to 10 students of class 6, 7, 8, and 9 each. The amount of scholarship will be ₹ 6000/- per annum at the rate of ₹ 500/- per month, which will be payable on quarterly basis. Postmaster General, Mr. Yadav said that to be eligible for the scholarship, one should be a student of a recognized school in India. The concerned school should have a Philately club and the candidate should be a member of the club. In case the school does not have a Philately Club, the name of a student of that school who has his/her own Philately Deposit account can also be considered. Philately Deposit account can be opened in Post offices with a amount of ₹200 only. While making selection for the scholarship, it should be kept in mind that the candidate must have secured at least 60 percent marks or equivalent grade/grade points in the last final examination. There will be a relaxation of 5% for SC/ST candidates.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav informed that the selection for scholarship will be done on the basis of performance in Philately Quiz organized by the circles, in which 50 multiple choice questions will be asked. For this, a committee of Postal officers and eminent Philatelists will also be constituted at the circle level. Selected students will have to open a joint account with their parents either in Post office or India Post Payments Bank.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that the objective of this scholarship is to inculcate the hobby of Philately among the children from a young age in such a way that it provides them with interesting work, a relaxing experience and a stress-free life as well as their also prove to be instructive.




Saturday, September 3, 2022

Deen Dayal SPARSH Yojana Scholarship : डाक-टिकटों के प्रति अभिरूचि व शोध कार्य हेतु "दीन दयाल स्पर्श योजना" छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग

डाक-टिकट संग्रह (फिलैटली) को शिक्षा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए "दीन दयाल स्पर्श योजना" (स्कॉलरशिप फॉर प्रमोशन ऑफ एप्टीट्यूड एंड रिसर्च इन स्टैम्प्स ऐज ए हॉबी) छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2017 से कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए आरम्भ इस योजना में  उन मेधावी छात्रों को  6000/- रूपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रस्ताव है, जिनका शैक्षणिक रिकार्ड अच्छा है और जिन्होंने शौक के तौर पर फिलैटली को अपनाया है। इस छात्रवृत्ति योजना में लाभार्थियों के चयन हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर निर्धारित है।  

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके तहत अखिल भारतीय स्तर पर विद्यार्थियों को 920 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाएंगी और प्रत्येक डाक परिमंडल कक्षा 6, 7, 8, और 9 के 10-10 विद्यार्थियों को, अधिकतम 40 छात्रवृत्तियाँ  प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति  की राशि, 500/- रूपये प्रतिमाह की दर से 6000/- रूपये प्रतिवर्ष होगी, जो कि  तिमाही आधार पर देय  होगी। पोस्टमास्टर जनरल श्री यादव ने कहा कि छात्रवृत्ति की अहर्ता हेतु भारत में मान्यता प्राप्त विद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए। संबंधित विद्यालय का फिलैटली क्लब होना चाहिए और उम्मीदवार क्लब का सदस्य होना चाहिए। यदि विद्यालय में फिलैटली क्लब नहीं है, तो उस विद्यालय के ऐसे विद्यार्थी जिसका अपना फिलैटली जमा खाता है, के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। फिलैटली डिपोजिट खाता डाकघर में न्यूनतम 200 रुपये से खोला जा सकता है।  छात्रवृत्ति देने लिए चयन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि उम्मीदवार ने विगत अंतिम परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड/ग्रेड प्वांइट प्राप्त किए हों। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 प्रतिशत की छूट होगी। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति हेतु चयन परिमण्डलों द्वारा आयोजित फिलैटली क्विज में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए  परिमंडल स्तर पर डाक अधिकारी और प्रतिष्ठित फिलैटलीविदों की एक समिति भी गठित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को, पोस्ट ऑफिस अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में अपने अभिभावकों के साथ एक संयुक्त खाता खुलवाना होगा।

पोस्टमास्टर जनरल  श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य बच्चों  में छोटी आयु से ही फिलैटली के शौक को इस प्रकार बढ़ावा देना है, ताकि यह रूचिकर कार्य, उन्हें सुकून भरा अनुभव और तनाव-मुक्त जीवन प्रदान करने के साथ-साथ उनके लिए शिक्षाप्रद भी सिद्ध हो।









Thursday, January 3, 2019

Deen Dayal SPARSH Yojana Philately scholarship in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल द्वारा 35 विद्यार्थियों को दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत 6000 रूपये वार्षिक स्कॉलरशिप  प्रदान की गई। इनमें 14 बालक और 21 बालिकाएं हैं। बच्चों में डाक टिकट एवं फिलेटली के प्रति रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा यह स्कॉलरशिप योजना वर्ष 2017 में आरम्भ की गई थी। इसके तहत कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों का चयन करके उन्हें स्कॉलरशिप दी जाती है।
विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों को यह स्कॉलरशिप और प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री विनय प्रकाश सिंह ने लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवायें श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक मुख्यालय श्री राजीव उमराव सहित तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में मंथन हॉल में आयोजित एक कार्यक्र्म में दिया गया। 

इस अवसर को यादगार बनाने हेतु दीन दयाल स्पर्श योजना पर उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल द्वारा  एक स्पेशल कवर (लिफाफा) भी जारी किया गया। 





संचार मंत्रालय, भारत सरकार ने देश भर में दीन दयाल स्पर्श (रुचि के रूप में डाक टिकटों में अनुसंधान के लिए छात्रवृत्ति) योजना नामक एक छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। यह उन स्कूली बच्चों के लिए एक पैन इंडिया छात्रवृत्ति योजना है जिन्हें डाक टिकट इकठ्ठा करने में रुचि है। इस योजना का उद्देश्य स्कूली बच्चों की डाक टिकट संग्रहण में रूचि बढ़ाना है।
दीन दयाल स्पर्श स्कीम के अंतर्गत संचार मंत्रालय ने बच्चों को वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रस्ताव दिया है। इस योजना के अंतर्गत कक्षा VI से IX तक के छात्रों को शामिल किया जाएगा। हालांकि यह योजना केवल उन छात्रों को ही उपलब्ध है जो अच्छे शैक्षिक रिकॉर्ड रखते हैं और एक शौक के रूप में टिकट इकट्ठा करते हैं। यह योजना संचार मंत्रालय द्वारा डाक विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है।
स्पर्श योजना के अंतर्गत 920 छात्रों को एक रुचि के तौर पर डाक टिकट संग्रहण के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। नोटिस के अनुसार, प्रत्येक डाक सर्किल (राज्य) में एक प्रतियोगी चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी जिसमें कक्षा VI, VII, VIII और IX प्रत्येक में से 10 छात्रों अर्थात अधिकतम 40 छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रवृत्ति की कुल राशि 6000/- रुपये प्रति वर्ष अथवा 500/- रुपये प्रति माह होगी।

दीन दयाल स्पर्श योजना चयन प्रक्रिया

  • निष्पादन विभाग योजना के तहत सर्कल-वार छात्रों के नामांकन के लिए अधिसूचना प्रकाशित करेगा।
  • इस योजना की अधिसूचना जारी करते हुए विभाग परियोजनाओं के विषयों की सूची भी प्रदान करेगा।
  • इसके बाद, प्राधिकरण डाक-टिकट संग्रहण की एक सर्कल-वार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करेगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का प्रदर्शन छात्र की योग्यता का मूल्यांकन करेगा।
  • विभाग सर्कल स्तर पर एक समिति बनायेगा जिसमें डाक अधिकारी और डाक टिकट संग्रहण करने वाले प्रसिद्ध लोग शामिल होंगे। यह समिति छात्रों द्वारा प्रस्तुत डाक टिकट संग्रहण के काम का मूल्यांकन करेगी।

दीन दयाल स्पर्श योजना के लिए योग्यता मापदंड

इच्छुक छात्र योजना का लाभ उठाने के लिए निम्न योग्यता मापदंड पढ़ सकते हैं
  • भारत में मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले क्षात्र ही योजना के लिए योग्य होंगे।
  • छात्र का चयन केवल उस स्कूल से किया जाएगा, जिसमें फिलेटली क्लब होगा और छात्र को उस क्लब का सदस्य होना चाहिए।
  • हालांकि अगर स्कूल में फिलेटली क्लब नहीं है और छात्र जिसके पास निजी पत्राचार जमा खाता है उसे भी योजना में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
  • छात्र को अंतिम वर्ष की परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंधित छात्रों को 5% छूट दी जाएगी।
इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर स्कूल के लिए प्रसिद्ध फिलैटेलिस्टों में से चुना गया एक फिलेटली गुरु नियुक्त किया जाएगा। ये चयनित डाक-टिकट सलाहकार स्कूल स्तरीय फिलेटीली क्लब के गठन में मदद करेंगे।
इसके अलावा वे युवा और इच्छुक फिलैटेलिस्टों को मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। वे उनकी इस रुचि को आगे बढ़ाने और इच्छुक फिलैटेलिस्टों को उनकी डाक टिकट परियोजनाओं आदि पर मार्गदर्शन करेंगे।
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस योजना के दिशानिर्देश डाउनलोड कर सकते हैं।
दिशानिर्देश जानकारी PDF दस्तावेज में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में उपलब्ध है।

Friday, November 24, 2017

डाक-टिकटों के प्रति अभिरूचि व शोध कार्य हेतु "दीन दयाल स्पर्श योजना" छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग

डाक टिकटों के संग्रह और उनके अध्ययन (फिलेटली) के प्रति स्कूली विद्यार्थियों में अभिरुचि पैदा करने तथा इस क्षेत्र में शोध के प्रचार-प्रसार हेतु डाक विभाग ने "दीन दयाल स्पर्श योजना" नामक छात्रवृत्ति  योजना आरंभ की है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए आरम्भ इस योजना में  उन मेधावी छात्रों को  6000/- रूपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रस्ताव है, जिनका शैक्षणिक  रिकार्ड अच्छा है और जिन्होंने शौक के तौर पर फिलैटली को अपनाया है।  

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके तहत अखिल भारतीय स्तर पर विद्यार्थियों को 920 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाएंगी और प्रत्येक डाक परिमंडल कक्षा 6, 7, 8, और 9 के 10-10 विद्यार्थियों को, अधिकतम 40 छात्रवृत्तियाँ  प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति  की राशि, 500/- रूपये प्रतिमाह की दर से 6000/- रूपये प्रतिवर्ष होगी, जो कि  तिमाही आधार पर देय  होगी। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि छात्रवृत्ति की अहर्ता हेतु भारत में मान्यता प्राप्त विद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए। संबंधित विद्यालय का फिलैटली क्लब होना चाहिए और उम्मीदवार क्लब का सदस्य होना चाहिए। यदि विद्यालय में फिलैटली क्लब नहीं है, तो उस विद्यालय के ऐसे विद्यार्थी जिसका अपना फिलैटली जमा खाता है, के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। छात्रवृत्ति देने लिए चयन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि उम्मीदवार ने विगत अंतिम परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड/ग्रेड प्वांइट प्राप्त किए हों। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 प्रतिशत की छूट होगी। 

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति हेतु चयन विद्यार्थियों  द्वारा फिलैटली संबंधी प्रोजेक्ट कार्य के मूल्यांकन अथवा परिमण्डलों द्वारा आयोजित फिलैटली क्विज में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए  परिमंडल स्तर पर डाक अधिकारी और प्रतिष्ठित फिलैटलीविदों की एक  समिति भी गठित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अथवा डाकघर बचत बैंक की कोर बैंकिंग सुविधा वाली शाखा में, अपने अभिभावकों के साथ एक संयुक्त खाता खुलवाना होगा।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य बच्चों  में छोटी आयु से ही फिलैटली के शौक को इस प्रकार बढ़ावा देना है, ताकि यह रूचिकर कार्य, उन्हें सुकून भरा अनुभव और तनाव-मुक्त जीवन प्रदान करने के साथ-साथ उनके लिए शिक्षाप्रद भी सिद्ध हो।