Showing posts with label Dak Adalat. Show all posts
Showing posts with label Dak Adalat. Show all posts

Saturday, September 25, 2021

Dak Adalat in Varanasi : डाक विभाग द्वारा वाराणसी में 'डाक अदालत' का आयोजन, पोस्टमास्टर जनरल के के यादव ने लम्बित मामलों में त्वरित कार्यवाही के दिये निर्देश


डाक सेवाओं के उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में 24 सितम्बर, 2021 को डाक अदालत का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया। इस डाक अदालत हेतु वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया जिले में डाक सेवाओं से संबंधित समस्याएं या शिकायतें लोगों से 21 सितम्बर तक पूर्ण विवरण के साथ उपलब्ध कराने को कहा गया था। इसमें सिर्फ वही मामले लिए जा सकते हैं, जिनका मंडल स्तर पर निस्तारण नहीं हुआ हो। इस क्रम में डाक अदालत में कुल 4 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण किया गया।

डाक अदालत में प्रथम मामला श्री पुरुषोत्तम कुमार द्वारा उनके टीडीएस भुगतान से संबंधित था, जो कि 1 सितंबर को फाइल कर दिया गया है। अन्य तीन मामले वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर में गबन से संबंधित थे, जिसमें श्री सिद्धार्थ पांडेय, श्री ओम प्रकाश पांडेय व श्रीमती पुष्पा पांडेय के 13 खाते शामिल हैं। इनमें  से 1 खाते का भुगतान हेतु ज्ञापन जारी किया जा चुका है, वहीं 4 खाते रिस्टोरेशन हेतु सेंटर फॉर एक्सेलेंस इन पोस्टल टेक्नोलॉजी, चेन्नई को भेजे जा चुके हैं। 2 खातों में हस्ताक्षर में भिन्नता होने के कारण फोरेंसिक लैब में भेजने के निर्देश दिए गए हैं तथा 6 खातों में भुगतान की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने प्रक्रियाधीन मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डाक अदालत के दौरान सहायक निदेशक (सतर्कता) राममिलन, जाँच निरीक्षक श्रीकान्त पाल तथा कार्यालय सहायक अजिता कुमारी ने समन्वय एवं सहयोग किया।