Showing posts with label ई-कॉमर्स. Show all posts
Showing posts with label ई-कॉमर्स. Show all posts

Tuesday, July 5, 2016

राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के पोस्टल मार्केटिंग एक्जिक्युटिवज की जोधपुर में हुई एक दिवसीय कार्यशाला

राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के सभी 10 डाक मंडलों के मार्केटिंग एक्जिक्युटिवज को डाक विभाग में नित हो रहे परिवर्तनों से रूबरू कराने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 5 जुलाई, 2016  को पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने किया।  इस अवसर पर विभिन्न प्रीमियम सेवाओं के बारे में पावर प्वाइंट द्वारा प्रस्तुति देकर मार्केटिंग एक्जिक्युटिवज को अद्यतन व प्रोत्साहित किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए निदेशक डाक सेवायें श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि व्यवसायिकता के इस दौर में बिना स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के कोई भी संगठन उन्नति नहीं कर सकता और इस क्रम में डाक सेवा को मूल्यवर्धित सेवाओं से जोड़ते हुए विभाग ने लोगों की वर्तमान एवं भावी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये प्रौद्योगिकी आधारित तमाम नये उत्पाद एवं सेवायें भी आरम्भ की हैं। स्पीड पोस्ट आज एक विश्वनीय ब्रांड बन चुका है तो  बिजनेस पोस्ट के अंतर्गत सारी प्रीमेलिंग गतिविधियों को आसान तारीके से निपटाया जाता है। श्री यादव ने कहा कि ई-कामर्स के इस दौर में कैश अन डिलिवरी से जोड़ते हुए एक्सप्रेस पार्सल और बिजनेस पार्सल सेवा अारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य दूरदराज व ग्रामीण इलाकों तक भी कम लागत में शीघ्र वितरण सेवा देकर ई-कामर्स बाजार को बढ़ावा देना है। 


डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने सेवाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि व्यक्ति से लेकर व्यवसाय के हर सेक्टर की जरूरतों के मुताबिक डाक-सेवाओं का वर्गीकरण कर उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा  है। मीडिया पोस्ट के अंतर्गत डाक स्टेशनरी, लेटर बाक्स, मेल गाड़ी व डाकघरों में विज्ञापन लगाने की सुविधा प्राप्त है तो  रिटेल पोस्ट की मार्फत डाकघर अपने काउन्टरों पर फार्म बेचने और बिल जमा करने की सुविधा प्रदान करते हैं।  बिल मेल सेवा हर तिमाही न्यूनतम 5000 प्रपत्र व बिल एक ही जिले में प्रेषित करने वालों हेतु सामान्य दरों से कम मात्र 3 रुपये में डाक भेजने की सुविधा उपलब्ध कराता है,  वहीं डायरेक्ट पोस्ट के तहत बिना पता लिखी डाक के लक्षित जनता के दरवाजे पर डाकियों द्वारा वितरण सुनिश्चित किया जाता है। शहर और गाँवों के बीच डिजिटल डिवाइड के अंतराल को कम करने के लिए ई-पोस्ट सेवा है, जिसमें ई-मेल द्वारा भेजे गए पत्र की हार्ड कॉपी निकालकर डाकिया द्वारा वितरित किया जाता है।  श्री  यादव ने कहा कि  आन-लाइन ट्रैकिंग, बुक नाउ-पे लेटर, बल्क मेल पर छूट, फ्री पिकअप,  कैश आन डिलेवरी जैसी स्कीमों के तहत डाक सेवाओं को और आकर्षक बनाया गया है। इसके अलावा  ई-पेमेण्ट, लाजिस्टिक पोस्ट, फिलेटली, माई स्टैंप इत्यादि के संबंध में भी उन्होंने जानकरी दी ।

निदेशक डाक सेवायें श्री कृष्ण कुमार यादव ने  विपणन अधिकारियों  से रूबरू होते हुए कहा कि  वर्तमान परिवेश में मजबूती से खड़े रहने के लिए हमें बाजार की आवश्यकताओं, संभावनाओं एवं जोखिम के प्रति अत्यन्त संवदेनशील रहने की जरूरत है। यह युग तकनीकी का युग है। तकनीक के प्रति पल-प्रतिक्षण अपडेट रहने की आवश्यकता है। श्री यादव ने जोर देकर कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में ग्राहक को अपने साथ जोड़े रखना सबसे बड़ी चुनौती है, इसलिए पारदर्शी, संवेदनशील एवं सम्मानजनक ग्राहक सेवा के साथ जरूरी है कि हम अपने ग्राहकों के सहयोगी एवं मार्गदर्शक बने।

इस अवसर पर सहायक निदेशक इशरा राम, वरिष्ठ लेखा अधिकारी बी. पी. टाक, सहायक डाक अधीक्षक  तरुण शर्मा, डाक निरीक्षक  सुदर्शन सामरिया इत्यादि ने  विभिन्न सेवाओं और उनके विभिन्न पहलुओं  के संबंध में लोगों को जानकारी दी।

Saturday, July 2, 2016

द्रुत गति से पार्सल पहुँचेगा आपके द्वार : डाक विभाग द्वारा पार्सल व ई-कॉमर्स वस्तुओं के त्वरित वितरण हेतु जोधपुर में नोडल मैकेनाइज्ड वितरण का शुभारंभ

डाक विभाग द्वारा  डाक वस्तुओं के त्वरित वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते  हुए डाक द्वारा प्राप्त पार्सल व  ‘ई-कॉमर्स’ डाक वस्तुओं को प्राप्तकर्ताओं को तुरन्त वितरण कराने के उद्देश्य से  जोधपुर में 'नोडल मैकेनाइज्ड वितरण' व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।  राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर की पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शिउली बर्मन और निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने मोटर साइकिल पर सवार पोस्टमैनों को हरी झंडी दिखाकर जोधपुर प्रधान डाकघर में 1 जुलाई को इसका शुभारम्भ किया। 
     
  इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शिउली बर्मन ने कहा कि डाक विभाग सदैव अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से लोगों तक पहुँचने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में जोधपुर में पार्सल व अन्य ‘ई-कॉमर्स’ डाक वस्तुओं को प्राप्तकर्ताओं को तुरन्त वितरण कराने के लिये 'नोडल मैकेनाइज्ड वितरण' व्यवस्था आरम्भ की गई  है। इसके तहत चिन्हित पोस्टमैन साइकिल की बजाय मोटर साइकिल से इन वस्तुओं का वितरण करेंगे, जिससे ग्राहकों को त्वरित सेवा मिल सकेगी और इसकी मानीटरिंग भी सुविधाजनक होगी। उन्होंने बताया कि जोधपुर शहर में प्रारम्भिक स्तर पर यह व्यवस्था जोधपुर प्रधान डाकघर, शास्त्री नगर मुख्य डाकघर एवं कचहरी डाकघर से शुरू की जा रही है और बाद में अन्य वितरण डाकघरों को भी इससे जोडा जाएगा।

  इस अवसर पर राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन सेवाओं के चलते ई कॉमर्स और पार्सल के व्यवसाय में दिनों-ब-दिन वृद्धि हो रही है, ऐसे में अब इनके तीव्र वितरण और सिस्टम पर तत्काल अपडेशन के द्वारा इसे और भी बेहतर बनाया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि  इसके तहत एक्सप्रेस पार्सल, बिजनेस पार्सल, रजिस्टर्ड पार्सल, इन्श्योर्ड पार्सल,  कैश ऑन डिलीवरी पार्सल के साथ-साथ साधारण पार्सल भी पोस्टमैन द्वारा मोटरसाइकिल से  संबन्धित प्राप्तकर्ताओं तक पहुंचेंगे। श्री यादव ने बताया कि  रेलवे स्टेशन और प्रधान डाकघर मेंं स्थित  डाक छंटाई  केंद्र पर हर माह औसतन 70 हजार से ज्यादा पार्सल वितरण के लिए प्राप्त हो रहे हैं और  अाने वाले दिनों मेंं  इसके और भी बढ़ने की संभावना है। 

 इस अवसर पर जोधपुर मण्डल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री पी॰आर॰ कडेला, सीनियर पोस्टमास्टर श्री एल॰एस॰ पटेल, सहायक निदेशक श्री इशरा राम, सहायक अधीक्षक श्री गोपीलाल माली, श्री बी आर राठौड, श्री विनय खत्री सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी,  विभिन्न डाकघरों के पोस्टमैन एवं नागरिक जन  उपस्थित रहे।


नवाचार : जोधपुर के तीन डाकघरों मेंं नोडल मैकेनाइज्ड वितरण व्यवस्था लागू 
डाकिया बाइक पर, चौंके लोग (साभार - राजस्थान पत्रिका, 2 जुलाई 2016)


प्रधान डाकघर,जोधपुर में नोडल मैकेनाइज्ड वितरण व्यवस्था शुरू (साभार - दैनिक नवज्योति, 2 जुलाई 2016)







Saturday, February 20, 2016

डाकघर ई-कामर्स कम्पनियों और स्थानीय व्यवसायियों के मध्य करेंगे एक बेहतर प्लेटफार्म के रूप में कार्य

डाक विभाग के व्यापक नेटवर्क एवं देश-विदेश में वितरण की सुविधा को देखते हुए तमाम ई-कामर्स कम्पनियाँ डाकघरों के माध्यम से अपने उत्पादों की बुकिंग और वितरण के लिए तत्पर हैं। ऐसे में डाकघर स्थानीय व्यवसायियों और ई-कामर्स कम्पनियों के मध्य एक बेहतर प्लेटफार्म के रूप में भी कार्य कर सकेंगें। उक्त विचार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर  के निदेशक डाक सेवाएं श्री क़ृष्ण कुमार यादव ने 20 फरवरी को जोधपुर प्रधान डाकघर में ई-कॉमर्स कंपनी ईबे इंडिया के विक्रेताओं के लिए विशेष काउंटर का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर श्री यादव ने फीता काट कर एवं प्रतीकात्मक रूप से पार्सल बुकिंग करके सेवा का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रधान डाकघर के प्रथम तल पर स्थित बिज़नेस-पोस्ट सेंटर से स्थानीय व्यवसायी ईबे इंडिया के माध्यम से ऑर्डर किए गए अपने पार्सल्स की तुरंत बुकिंग करा सकेंगे। 




डाक निदेशक श्री क़ृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जोधपुर में हैडीक्राफ्ट, एंटीक आइटम्स टेक्सटाईल इत्यादि का भरपूर बाज़ार है, और यहाँ से इन्हें देश-विदेश में भेजा जाता हैं। इनमें से कुछ तो सीधे डाक काउंटर्स पर बुकिंग करवाते हैं, वहीं लोग ई-कॉमर्स कम्पनियों के माध्यम से भी इनकी बुकिंग करवाते हैं। ऐसे में ईबे इंडिया के लिए प्रधान डाकघर में विशेष काउंटर की सुविधा देने से से जोधपुर के उद्यमियों, कारीगरों, निर्माताओं और विक्रेताओं को ऑनलाईन ऑर्डर मिलने के बाद उनके उत्पाद तेजी से बुक कराने और त्वरित डिस्पैच कराने में सुविधा मिलेगी ।

जोधपुर प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर श्री एच. आर. राठौड़ ने बताया कि डाक विभाग इस सेवा को अपनी बिजनेस-पोस्ट सेवा के तहत प्रदान करेगा, जिसके तहत ईबे इंडिया के माध्यम से पार्सल भेजने वालों से रियायती शुल्क लेकर उनकी स्पेशल हैंडलिंग की जाएगी, ताकि इनका तुरंत वितरण सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक विनय खत्री, डाक निरीक्षक राजेंद्र सिंह भाटी, सुदर्शन सामरिया, ईबे इंडिया के प्रतिनिधि निखिल बिस्सा, तरुण दाधीच, सहायक डाकपाल सर्वश्री दुर्ग सिंह भाटी, संतोष सिंह, गोपाल शर्मा, बिजनेस पोस्ट सेंटर इंचार्ज नरेंद्र सोनी, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 

Monday, May 11, 2015

भारतीय डाक ऎप और ई-कॉमर्स केन्द्र शुरू

नई दिल्ली। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोगों को स्मार्टफोन पर डाक विभाग की सेवाओं से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय डाक मोबाइल ऎप और ऑनलाइन कारोबार या खुदरा कारोबारियों के ग्राहकों तक त्वरित डिलिवरी के लिए देश के पहले ई-कॉमर्स केन्द्र का शुभारंभ किया। प्रसाद ने कहा कि देश में ई-कॉमर्स कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और इस क्षेत्र में विश्वसनीयता के साथ समय पर आपूर्ति करने वालों की जरूरत है।

भारतीय डाक का 1.54 लाख केन्द्रों का विशाल नेटवर्क है और इसमें से 1.34 लाख डाकघर ग्रामीण क्षेत्रों में है जहां किसी की पहुंच नहीं है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग ने ई-कॉमर्स आपूर्ति शुरू करने के साथ ही कैश ऑन डिलिवरी भी शुरू कर किया है, क्योंकि लोगों को माल मिलने पर भुगतान करने की आदत है। भारतीय डाक का कैश ऑन डिलिवरी अभी 500 करोड़ रूपए का है और आने वाले दिनों में इसमें भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है। प्रसाद ने भारतीय डाक के कर्मचारियों से लोगों के बीच डाकघरों की विश्वसनीयता बढ़ाने, प्रौद्योगिकी का उपयोग बढ़ाने के साथ समय के हिसाब से बदलाव में भागीदार बनने का आ±वान किया और कहा कि इस प्रक्रिया में एक भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी।

उन्होंने कहा कि समय के साथ बदलाव जरूरी है और ऎसा नहीं होने पर समय के साथ चलना संभव नहीं हो पाता है। प्रसाद ने कहा कि ई-कॉमर्स डिलिवरी में भारतीय डाक की सबसे बड़ी हिस्सेदारी होनी चाहिए और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी डाकघरों के बाहर एक महीने के भीतर आकर्षक एवं बड़ा बोर्ड लग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब हर कोई मोबाइल फोन पर सभी तरह की जानकारी चाहता है और इसके मद्देनजर सेंटर फॉर एक्सलेंस इन पोस्टल टेक्नोलॉजी, मैसूर ने मोबाइल ऎप बनाया है जिसे एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें भारतीय डाक में बुक कराई गई वस्तुओं की ट्रैकिंग, डाकघरों के बारे में जानकारी, डाक टिकट का आंकलन, डाक जीवन बीमा के प्रीमियम की गणना के साथ ही डाक विभाग द्वारा संचालित लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की गणना करने की सुविधा उपलब्ध है।

इस मौके पर डाक विभाग की सचिव कावेरी बनर्जी ने कहा कि संफदरजंग एयरपोर्ट स्थित इस ई-कॉमर्स केन्द्र की क्षमता प्रतिदिन 30 हजार पैकेटों के हैंडलिंग की है और विमान एवं ट्रेन के माध्यम से 24 घंटे में पैकटों को गन्तव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग अमेजन, पेटीएम, येपमी, स्नैपडील, फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनियों के पैकटों की आपूर्ति की जा रही है और उनकी शिकायतों के निवारण की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। इसके तहत बुक पैकटों को बीमा कवर भी दिया जाता है और ग्राहकों के पास से पैकटों को यहां लाने की भी व्यवस्था की गई है।

Friday, May 8, 2015

डाक विभाग अब खोलेगा ई-कामर्स केंद्र

भारत में ऑनलाइन शापिंग के बढ़ते रुझान का उठाने के लिए भारतीय डाक विभाग सोमवार से दिल्ली में अपना ई-कामर्स केंद्र शुरू करने जा रही है। गौरतलब है कि हाल के समय में देश में ई-कामर्स क्षेत्र में हुई तेज वृद्धि को देखते हुए डाक विभाग ने दिल्ली डाक सर्किल के जरिये सफदरजंग, नयी दिल्ली में ई-कामर्स परियोजना स्थापित की है।’ यह प्रोसेसिंग केंद्र विशिष्ट रूप से सभी ई-कामर्स कारोबार को देखेगा। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद 11 मई, 2015 को सफदरजंग में ई-कामर्स केंद्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह केंद्र प्रतिदिन 30,000 पार्सलों की देखरेख करने में सक्षम होगा। ई-कामर्स ग्राहकों से ये पार्सल जुटाए जाएंगे और इन्हें 24 घंटे में संभावित गंतव्य के लिए भेज दिया जाएगा।

Tuesday, February 10, 2015

डाक विभाग का पहला एटीएम वाराणसी में

वाराणसी : भारतीय डाक विभाग ने पोस्टल बैंक की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। देश के सभी डाकघर जल्द ही बैंक की तरह काम करेंगे। इसी क्रम में केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशकर प्रसाद ने रविवार, 8 फरवरी 2015  को उत्तर प्रदेश में डाक विभाग के पहले एटीएम का शुभारंभ वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर में किया।

मुख्य अतिथि रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश में लगभग डेढ लाख डाकघर मौजूद होने के बावजूद इस संस्था का भरपूर उपयोग नहीं हुआ।  उन्होंने कहा डाक विभाग में सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण परियोजना के तहत नई प्रौद्योगिकी का समावेश किया जा रहा है, जिसमें भविष्य में सभी ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शाखा डाकघरों में भी ऑनलाइन सेवा शुरू हो जाएगी।  
प्रसाद ने कहा कि एटीएम का बटन दबाने से आज डाक विभाग बैंकों के साथ प्रतिस्पर्धा में खड़ा हो
गया है।  डाक विभाग पोस्टल बैंक की तरफ मजबूती से बढ़ रहा है। डेढ़ लाख डाक घरों में पोस्टल बैंक होगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़ और मजबूत होगी। बोले, डाक विभाग में सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण परियोजना (आईटी माडर्नाइजेशन) के तहत नई प्रौद्योगिकी का समावेश किया जा रहा है। भारतीय डाक विभाग का नेटवर्क विश्व में सबसे बड़ा नेटवर्क है और मुझे लगता है कि संचार क्रांति के बाद डाकघरों की यह नेटवर्किंग दूसरी बड़ी क्रांति होगी। उन्होंने आश्वासन भी दिया कि आधुनिक प्रौद्योगिकी के कारण किसी डाककर्मी की नौकरी नहीं जाएगी। डाक कर्मी पारपंरिक कार्य करने के साथ  ही नए कार्य करनें की आदत डालें।

ई-कॉमर्स कारोबार 70 हजार करोड़

आज देश में ई- कॉमर्स का कारोबार 70 हजार करोड़ का है जिसमें डाक विभाग ने भी अपनी भागीदारी बढ़ा दी है। कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा भी दे रहा है। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मंत्रालय संचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम कर रहा है जिसके तहत देशभर के ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा जहा एक कॉमन सर्विस सेंटर के तहत कई काम किए जा सकेंगे। वही ई-कैश ट्रासफर की सुविधा भी मिल सकेगी जिससे दूर दराज का कोई भी व्यक्ति अपने परिजन को पैसा भेज सकता है।

डाक विभाग की उत्तर प्रदेश की प्रमुख पोस्टमास्टर जनरल डा.सरिता सिंह ने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में 88 एटीएम स्थापित किए जाएंगे। बोलीं, बचत बैंक और बचत पत्रों से प्राप्त राजस्व के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाला परिमंडल है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक श्यामदेव राय चौधरी, रवींद्र जायसवाल, संचार सचिव राकेश गर्ग, मण्डलायुक्त आर. एम. श्रीवास्तव,  पोस्टमास्टर जनरल कर्नल एफ़ एस रिजवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इलाहाबाद परिक्षेत्र के  निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने किया।

इलाहाबाद परिक्षेत्र के  निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग ने आईटी मार्डनाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत डाकघरों को कोर बैंकिंग से जोड़ने की पहल की है। कोर बैंकिंग से जुड़ने के बाद ऐनीव्हेयर एनीटाइम बैंकिंग के तहत क्रमबद्ध रूप से धीरे-धीरे डाक घर के ग्राहकों को आनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम आदि का लाभ देने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि कैंट स्थित प्रधान डाकघर में प्रदेश का पहला डाक एटीएम लगा है। अब तक प्रदेश के 262 डाकघर कोर बैंकिंग सिस्टम से जुड़े चुके हैं। जिनमें वाराणसी डाक मंडल के आठ डाकघर शामिल हैं। इनमें कैंट प्रधान डाकघर के अलावा विशेश्वरगंज प्रधान डाकघर, काशी विद्यापीठ, बीएचयू हास्पिटल, डीरेका, बड़ागांव, भदोही और औराई डाकघर शामिल हैं। 





















Monday, December 29, 2014

Postal Life Insurance limit enhanced from 20 to 50 lakh Rs.

On the occasion of Good Governance day on 25 December, 2014 Department of Posts showcased some of the web based services which would be beneficial to the citizens of India. It participated in the exhibition organized by the Ministry of Communications & Information technology. The “India Post” pavilion showcased following initiatives:

(i) The usage of hand held device which would be used by village Postmaster. All types of transactions related to the services of Post will be offered through the wireless hand held device in rural post offices under the ongoing IT project.

(ii) My Stamp counter was set up where any individual who desires, can get customized stamp made which could also be used as postage.

(iii) The monitoring of mail transmission under MNOP (Mail Network Optimisation Project) and of Project Arrow Offices through web based tools was displayed.

(iv) The functioning of e-Post Office- a virtual Post Office where an individual can do postal transaction was also on display.

(v) A pilot connecting weavers of Varanasi with e-commerce was started at Varanasi and its portal was displayed in the exhibition in Delhi. Under the Pilot, Department of Posts and M/s Snapdeal, under the existing agreement of cooperation, will do hand holding of domestic manufacturers by helping them through post office in putting their products on the e-commerce platform. An ecommerce desk is set up in Varanasi Head Post Office where registration of weavers etc and uploading of their products would be facilitated. Management of orders received, payment processing, returns management would be done by Snapdeal. Packaging, if required, booking of articles and final delivery to online buyer would be undertaken by Department of Posts.

To mark the occasion the Minster of Communications &Information Technology Shri Ravi Shanker Prasad launched an e-Book and a pocket book on products and services of Department of Posts. He also announced the enhancement of maximum sum assured limit in Postal Life Insurance from 20 to 50 lakh rupees. Details are:

e-Book :

As part of the agenda to promote good governance through e-initiatives in the Department of Posts, an e-Book is being launched. This e-Book can be accessed directly on the India Post official website or by scanning a Quick Response (QR) Code Printed on a card. Details of the new initiatives of the Department of Posts, along with existing services are available on the e-Book.

e-Pocket Book :
In order to provide an easy to carry reference book containing the details of all products and services of the Department of Posts in hard form, a Pocket Book is also being launched. This would be available in all post offices and shall promote Good Governance by making details of services and their rates available to the common man, in a simple, reader friendly and pocket sized format.

Postal Life Insurance:
The present maximum sum assured limit in Postal Life Insurance is Rs. 20 lakh per individual. In order to give benefit of greater insurance to the customers, upper insurance limit has been enhanced from Rs. 20 lakh to Rs. 50 lakh.

Saturday, December 27, 2014

मोदी के वादे को पूरा करने में जुटा डाक विभाग

बनारसी साड़ियाँ पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरत कारीगरी और सौंदर्य के लिए मशहूर हैं। इनके पीछे कारीगरों की  सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है, पर पूरी श्रृंखला में सबसे उपेक्षित वहीँ हैं।  पिछली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के  दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कारीगरों के इस दर्द को बखूबी व्यक्त किया था और उन्हें वाजिब पहचान और काम का यथोचित मूल्य दिलाने की बात कही थी। इसी के मद्देनजर डाक विभाग ने बनारसी साड़ी के बुनकरों को एक प्लेटफार्म मुहैया कराने हेतु मेसर्स स्नैपडील डॉट कॉम के सहयोग से एक आनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है, जिसमें बुनकरों एवं फुटकर विक्रेताओं को सीधे उपभोक्ताओं के संपर्क में लाने के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा। 'सुशासन दिवस' के अवसर पर 25 दिसंबर को इस सेवा का उद्घाटन वाराणसी प्रधान डाकघर में  पोस्टमास्टर जनरल कर्नल एस. एफ. रिज़वी एवं इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव द्वारा किया गया।  डाक विभाग की इस अनूठी पहल को प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया ने भी हाथों-हाथ लिया और व्यापक कवरेज दी ............. सभी का हार्दिक आभार !!