Thursday, January 11, 2024

Postmen become Mobile bank, DBT amount will be directly credited to account sitting at home - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

डाक विभाग द्वारा डीबीटी भुगतान की सुविधा सीधे खाते में उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी परिक्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 10 हजार से ज्यादा खाते खोले गए। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देते हुए मात्र आधार व मोबाईल नम्बर द्वारा ये पेपरलेस खाते खोले गए। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता खुलवा चुके हैं और घर बैठे इसकी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के माध्यम से हर किसी के लिए रसोई से लेकर खेत-खलिहानों तक, स्कूलों से लेकर ऑफिस और दुकानों तक सहजता से डिजिटल और पेपरलेस बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत भेजी गई डीबीटी रकम भी घर बैठे लोग अब डाकिया के माध्यम से निकाल पा रहे हैं। जहाँ कोई नहीं पहुँचता, वहाँ डाकिया पहुँच रहा है। अब डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक चलते- फिरते बैंक बन गए हैं। असहाय लोग जो कि शारीरिक रूप से अक्षम हैं, वृद्ध या फिर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र जहां पर एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां पर भी डाक विभाग का डाकिया जाकर बैंक खातों से पैसे निकाल कर लोगों को उपलब्ध करा रहा है। डाकियों के पास उपलब्ध माइक्रो एटीएम से प्रतिदिन एक व्यक्ति द्वारा आधार लिंक्ड अपने बैंक खाते से दस हजार रूपए तक की रकम निकाली जा सकती है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस अभियान के दौरान लोगों को डाकघरों में या सुदूर क्षेत्रों में ऑनस्पॉट उनके दरवाजे पर ही इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खोलने की सुविधा प्रदान की जा रही है। मात्र ₹200 से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का प्रीमियम खाता भी खोला जा सकता है। खाता खुलते ही आधार से लिंक एवं एनपीसीआई लिंक हो जाता है। इस खाते को तुरंत ऑनलाइन  किया जा सकता है, जिससे सभी प्रकार की सब्सिडी जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, उज्जवला सब्सिडी, विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप, विधवा पेंशन योजना, परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु पोषक/स्कूल बैग हेतु लाभ जैसी भारत सरकार और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं की डीबीटी तुरंत आईपीपीबी खाते में प्राप्त होना शुरू हो जाएगी। इस खाते के माध्यम से मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज, बिजली व पानी बिल भुगतान जैसी तमाम सुविधाएँ मिल रही हैं । साथ ही साथ प्रीमियम खाते को डाक विभाग के बचत खाते से लिंक कराने पर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे बचत खाते, आवर्ती खाते, सुकन्या एवं पीपीएफ खाते में घर बैठे जमा की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

Special campaign by Postal Department to facilitate DBT payment: More than 10 thousand people in Varanasi Region opened India Post Payments Bank accounts.

8 lakh India Post Payments Bank accounts in Varanasi Region, services available at home - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

More than 10 thousand accounts were opened by the Postal Department by organizing a special campaign in Varanasi Region to provide the facility of DBT payment directly into the beneficiary account. In keeping with the ambitious mission of Honorable Prime Minister Shri Narendra Modi to promote digital banking and financial inclusion, these paperless accounts were opened only by Aadhaar and mobile number. The above information was given by Postmaster General of Varanasi Region Shri Krishna Kumar Yadav. So far, more than 8 lakh people have opened India Post Payments Bank accounts in Varanasi Region and are availing its services sitting at home.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that through India Post Payments Bank, digital and paperless banking facilities are being made easily available to everyone from kitchens to farms, schools to offices and shops. People sitting at home are now able to withdraw the DBT amount sent under social security schemes through the postmen. The postman is reaching where no one else reaches. Now postmen and Gramin Dak Sevaks have become mobile banks. Even helpless people who are physically disabled, old people or in remote rural areas where ATM facility is not available, the postman of the postal department is withdrawing money from their bank accounts and making it available to the people. Everyday a person can withdraw an amount of up to Rs 10,000 from his Aadhaar linked bank account from the micro ATM available with the postmen.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that during this campaign, people are being provided the facility to open India Post Payments Bank accounts at their doorstep, in Post Offices or on-spot in remote areas. Premium account of India Post Payment Bank can also be opened with just ₹200. As soon as the account is opened, it is linked to Aadhaar and NPCI. This account can be made online immediately, through which all types of subsidies like- Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi, Pradhan Mantri Matritva Vandan Yojana, Ujjwala Subsidy, Scholarship for students, Widow Pension Scheme, benefits for nutrition/school bags for students in council schools can be availed. Like DBT of all the schemes of Government of India and State Government will start receiving in IPPB account immediately. Through this account, many facilities like mobile and DTH recharge, electricity and water bill payment are available. Besides, by linking the premium account with the savings account of the Postal Department, one can avail the facility of depositing money from home in various schemes of the Postal Department like savings account, recurring account, Sukanya and PPF account.




डाक विभाग द्वारा डीबीटी भुगतान की सुविधा हेतु विशेष अभियान: वाराणसी परिक्षेत्र में 10 हजार से अधिक लोगों ने तत्काल खुलवाए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते

डाकिया बना चलता-फिरता बैंक, घर बैठे सीधे खाते में मिलेगी डीबीटी की राशि- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

वाराणसी परिक्षेत्र में कुल 8 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता, घर बैठे मिल रही सेवाएं - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Saturday, January 6, 2024

डाक विभाग की पहल : खाते में नहीं आ रही डीबीटी राशि, तो तुरंत खुलेगा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता, 8 से 10 जनवरी तक विशेष अभियान

डाक विभाग ऐसे लोगों के लिए नये साल में एक विशेष अभियान चलाएगा, जिनका बैंक खाता नहीं है अथवा आधार या मोबाइल से लिंक न होने के कारण उनके खाते में डीबीटी या सब्सिडी राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। क्षेत्रीय कार्यालय में डाक विभाग और आईपीपीबी समन्वय समिति की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने यह निर्देश दिए। यह अभियान वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया जनपदों में 8 से 10 जनवरी, 2024 के मध्य चलेगा। इस दौरान लोग अपने नजदीकी डाकघर में या डोरस्टेप पर इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाता तुरंत खुलवा सकते हैं।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस अभियान के दौरान लोगों को डाकघरों में या सुदूर क्षेत्रों में ऑनस्पॉट उनके दरवाजे पर ही इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खोलने की सुविधा प्रदान की जाएगी। सिर्फ आधार व मोबाईल नंबर के साथ यह खाता पेपरलेस रूप में खुलेगा, किसी भी प्रकार के अन्य कागजात या औपचारिकता की जरूरत नहीं होगी। मात्र ₹200 से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का प्रीमियम खाता भी खोला जा सकता है। खाता खुलते ही आधार से लिंक एवं एनपीसीआई लिंक हो जाता है। इस खाते को तुरंत ऑनलाइन  किया जा सकता है, जिससे सभी प्रकार की सब्सिडी जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, उज्जवला सब्सिडी, विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप, विधवा पेंशन योजना, परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु पोषक/स्कूल बैग हेतु लाभ जैसी भारत सरकार और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं की डीबीटी तुरंत आईपीपीबी खाते में प्राप्त होना शुरू हो जाएगी। इस खाते के माध्यम से मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज, बिजली व पानी बिल भुगतान जैसी तमाम सुविधाएँ मिलेंगी। साथ ही साथ प्रीमियम खाते को डाक विभाग के बचत खाते से लिंक कराने पर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे बचत खाते, आवर्ती खाते, सुकन्या एवं पीपीएफ खाते में घर बैठे जमा की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक वाराणसी के रीजनल मैनेजर श्री ब्रज किशोर ने बताया कि इस खाते में फ्रॉड होने की संभावना नगण्य है क्योंकि यह खाता बायोमेट्रिक से खोला जाता है। खाते में कोई बैलेंस मेंटेनेंस करने की बाध्यता नहीं है। छोटे व्यवसायों के लिए डिजिटल रूप से राशि प्राप्त करने हेतु मुफ्त क्यू आर स्टिकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रीमियम खाते के मामले में जमा एवं निकासी पर कोई सीमा नहीं है। वहीं, प्रत्येक माह के प्रथम बिजली बिल भुगतान पर अधिकतम ₹5 का कैशबैक और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने पर 50% की छूट प्राप्त होती है। किसी प्रकार का डोर स्टेप चार्ज नहीं लिया जाता है।

इस अवसर पर इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के रीजनल मैनेजर श्री ब्रज किशोर, वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री राम निवास, वाराणसी पश्चिमी  मंडल के अधीक्षक डाकघर विनय कुमार, जौनपुर डाकघर अधीक्षक परमानन्द, गाजीपुर डाकघर अधीक्षक पीके पाठक, बलिया डाकघर अधीक्षक हेमंत कुमार, सहायक निदेशक ब्रजेश शर्मा, सहायक निदेशक आरके चौहान इत्यादि उपस्थित रहे।  
















पहल : खाते में नहीं आ रही डीबीटी राशि, तो तुरंत खुलेगा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता, 8 से 10 जनवरी तक डाक विभाग का विशेष अभियान  

सिर्फ आधार व मोबाईल नंबर के साथ पेपरलेस रूप में खुलेगा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता, खाते में तुरंत पहुंचेगी डीबीटी राशि

डाक विभाग 8 से 10 जनवरी तक इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खोलने का चलाएगा विशेष अभियान-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Wednesday, January 3, 2024

प्रधान डाकघर वाराणसी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, डाककर्मियों के साथ-साथ ग्राहकों ने भी उठाया लाभ

नव वर्ष में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा "निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर” का आयोजन किया गया। विशेश्वरगंज स्थित प्रधान डाकघर वाराणसी में 2 जनवरी, 2024 को इसका शुभारम्भ वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स  बैंक के चीफ जनरल मैनेजर श्री गुरशरण राय बंसल संग फीता काटकर किया। स्वास्थ्य जाँच शिविर में पापुलर हॉस्पिटल, वाराणसी के डॉ. कमलेश और डॉ. रोहित के नेतृत्व में बीपी, शुगर और नेत्र संबंधी बीमारियों इत्यादि का चेकअप किया गया एवं लोगों को उचित परामर्श दिया गया। इस शिविर का डाककर्मियों के साथ-साथ ग्राहकों ने भी लाभ उठाया।  



पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा कि, स्वास्थ्य हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आयाम है। अच्छा स्वास्थ्य, स्वस्थ समाज को भी प्रतिबिंबित करता है। यह हमारे शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक तंतु का संतुलन होता है जो हमारी जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित चेकअप, स्वस्थ जीवनशैली, और सकारात्मक मानसिकता महत्वपूर्ण है।



इंडिया पोस्ट पेमेंट्स  बैंक के चीफ जनरल मैनेजर श्री गुरशरण राय बंसल ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उनका समाधान भी जरुरी है। आईपीपीबी विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध करा रहा है, जिसे लोग अपने क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस और डाकिया के माध्यम से ले सकते हैं। 

इस दौरान लोगों को डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स  बैंक के माध्यम से चल रही विभिन्न सेवाओं के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर वाराणसी प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर श्री पी.सी.तिवारी, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक रीजनल मैनेजर श्री बृजकिशोर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स  बैंक, वाराणसी ब्रांच मैनेजर श्री सुबलेश कुमार सिंह, श्रीप्रकाश गुप्ता, सुशांत झा सहित तमाम लोगों ने सक्रिय  भागीदारी की।







प्रधान डाकघर वाराणसी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, डाककर्मियों के साथ-साथ ग्राहकों ने भी उठाया लाभ

स्वास्थ्य हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आयाम - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Tuesday, January 2, 2024

उत्तर प्रदेश में डाकघरों से भी मिलेगा ई-स्टाम्प, वाराणसी कचहरी डाकघर में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश में डाकघरों से भी अब ई-स्टाम्प प्राप्त किये जा सकेंगे। डाक विभाग और स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत इसे पायलट प्रोजेक्ट रूप में आरम्भ किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग श्री रवीन्द्र जायसवाल ने वाराणसी कचहरी उपडाकघर में ई-स्टाम्प सेवा का नव वर्ष के प्रथम दिन, 1 जनवरी, 2024 को शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं ई-स्टाम्प डाकघर काउंटर से ख़रीदा एवं वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने  उन्हें उक्त ई-स्टाम्प भेंट किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के चिन्हित डाकघरों में ई-स्टाम्प की बिक्री आरम्भ हो गई।


शुभारम्भ पश्चात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि डाक विभाग का नेटवर्क बेहद विस्तृत है और यह एक लंबे समय से तमाम नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान कर रहा है। ऐसे में डाकघरों के माध्यम से ई-स्टाम्प की बिक्री ई-गवर्नेस और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शीघ्र ही  ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों से भी  ई-स्टाम्प की बिक्री आरंभ कर इसे सर्वसुलभ बनाया जायेगा। डाकघरों से हम सभी का जुड़ाव रहा है। डाकघरों से ई-स्टाम्प की बिक्री आरम्भ होने से लोगों को भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा, वहीं किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या ओवर चार्जिंग से निजात मिलेगी। यह प्रधानमंत्री जी और उ.प्र. के मुख्यमंत्री जी की उस सोच का भी परिचायक है, जहाँ अंत्योदय की भावना के साथ सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है।     

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघरों में सेवाओं का दायरा निरंतर बढ़ रहा है और इससे डाक विभाग ई-स्टांप को नागरिकों की आसान पहुंच में लायेगा। यह पहल डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने और पारदर्शी और त्वरित लेनदेन की सुविधा प्रदान करने के सरकार के दृष्टिकोण का परिचायक है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वाराणसी कचेहरी उप डाकघर के साथ-साथ लखनऊ जीपीओ, प्रयागराज कचेहरी प्रधान डाकघर, गोरखपुर कचेहरी उप डाकघर, कानपुर प्रधान डाकघर, कलेक्टोरेट उप डाक घर आगरा,  मेरठ कचेहरी मुख्य डाक घर, सहारनपुर प्रधान डाक घर, बिजनोर प्रधान डाकघर, सेक्टर 34 गौतम बुद्ध नगर उप डाकघर (नोएडा) एवं  ग़ाज़ियाबाद प्रधान डाकघर में भी ई-स्टाम्प की सेवा अब सुलभ होगी।

इस अवसर पर वाराणसी पश्चिमी मंडल के डाकघर  धीक्षक श्री विनय कुमार, अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन, वाराणसी श्री मुरलीधर सिंह, अध्यक्ष बनारस बार एसोसिएशन श्री अवधेश कुमार सिंह, डीआईजी स्टांप वाराणसी श्री ऋषिकेश पांडेय, एआईजी श्री डीके सैनी, रीजनल मैनेजर स्टॉक होल्डिंग श्री मनुराज राय, सहायक डाक निदेशक आरके चौहान, सहायक डाक अधीक्षक इंद्रजीत पाल, डाक निरीक्षक रमेश यादव, श्री अनूप तिवारी, श्री नितेश लखानी, श्री राहुल सिंह , श्रीप्रकाश गुप्ता सहित तमाम अधिकारी-कर्मी और अधिवक्तागण मौजूद रहे।








त्तर प्रदेश में डाकघरों से भी मिलेगा ई-स्टाम्प, वाराणसी कचहरी डाकघर में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने किया शुभारंभ

डाकघरों से ई-स्टाम्प सेवा ई-गवर्नेस और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम- रवीन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग

वाराणसी कचहरी डाकघर सहित उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के डाकघरों में शुरू हुई ई-स्टाम्प सेवा-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

E-stamp sale started from Post offices in Uttar Pradesh, Minister of State (Independent Charge) Ravindra Jaiswal inaugurated at Varanasi Kutchery Post Office


Now e-stamps can also be purchased from Post Offices in Uttar Pradesh. It is started as a pilot project under the agreement between the Department of Posts and Stock Holding Corporation of India Limited. Shri Ravindra Jaiswal, Minister of State (Independent Charge), Stamp & Court Fees and Registration Department in the Government of Uttar Pradesh, launched the e-stamp service at Varanasi Kutchery Sub Post Office on January 1, 2024 the first day of the New Year. On this occasion, he himself  purchased the e-stamp from the Post Office counter and Postmaster General, Varanasi Region Shri Krishna Kumar Yadav presented him the said e-stamp. With this, sale of e-stamps started in identified Post Offices of 11 districts of Uttar Pradesh.


After the inauguration, Minister of State (Independent Charge), Shri Ravindra Jaiswal said that Postal Department has a very wide network and has been providing various citizen-centric services for a long time. E-stamp service will be made universally accessible by expanding it to rural post offices also in coming days. Sale of e-stamps through Post Offices is an important initiative towards e-governance and Digital India. This will save people from rushing for e-stamps and will also prevent any kind of black marketing or overcharging. This is also a reflection of the ideal thinking of Prime Minister and the Chief Minister of Uttar Pradesh, where services are being delivered to the last person of the society with the spirit of Antyodaya.

Postmaster General, Varanasi Region Shri Krishna Kumar Yadav said that the scope of services in Post Offices is continuously increasing and with this the Postal Department will bring e-stamp within easy reach of the citizens. This initiative is reflective of the government's vision to promote digital ecosystem and facilitate transparent and instant transactions.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav told that in Uttar Pradesh, along with Varanasi Kutchery Sub Post Office,  e-stamp service will now be available in 11 districts including Lucknow GPO, Prayagraj Kutchery Head Post Office, Gorakhpur Kutchery Sub Post Office, Kanpur Head Post Office, Collectorate Sub Post Office Agra, Meerut Kutchery Post Office, Saharanpur Head Post Office, Bijnor Head Post Office, Sector 34 Gautam Buddha Nagar Sub Post Office (Noida) and Ghaziabad Head Post Office.

On this occasion, Superintendent of Post Offices Varanasi West Division Vinay Kumar, DIG Stamp Hrishikesh Pandey, AIG DK Saini, Regional Manager Stockholding Uttar Pradesh & Uttrakhand Manuraj Rai, President Central Bar Association, Varanasi Muralidhar Singh, President The Banaras Bar Varanasi Awadhesh Kumar Singh was also present.




E-stamp sale started from Post offices in Uttar Pradesh, Minister of State (Independent Charge) Ravindra Jaiswal inaugurated at Varanasi Kutchery Post Office

E-stamp service from Post Offices is an important step towards e-governance and Digital India - Ravindra Jaiswal, Minister of State (Independent Charge), Stamp and Court Fees and Registration Department

E-stamp service started in Post offices of 11 districts of Uttar Pradesh including Varanasi Kutchery Post Office - Postmaster General Krishna Kumar Yadav