Saturday, February 17, 2024

'सुकन्या समृद्धि योजना' से बेटियाँ बनेंगी आत्मनिर्भर, 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना भी होगी साकार - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग अब सिर्फ पत्र ही नहीं पहुँचा रहा, बल्कि सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है। वित्तीय सशक्तिकरण और अंत्योदय में डाक विभाग की अहम भूमिका है। एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को बहुउद्देशीय बनाया गया है। बचत, बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, गंगाजल बिक्री, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान जैसी तमाम सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से लोगों को घर बैठे बैंकिंग सहित तमाम सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। उक्त उद्गार प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 16 फरवरी, 2024 को सुलतानपुर में आयोजित 'वित्तीय समावेशन महामेला' का शुभारम्भ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। सुलतानपुर मण्डल के डाक अधीक्षक श्री एम. एम. हुसैन ने बताया कि डाक मेले में लोगों द्वारा 30 हज़ार से अधिक बचत खाते और नए जीवन बीमा हेतु 15 लाख से अधिक के प्रीमियम का निवेश किया गया।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र तथा डाक जीवन बीमा के लाभार्थियों को पासबुक व पॉलिसी बॉन्ड भी प्रदान किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई भी की। बेटियों को 'सुकन्या समृद्धि योजना' की पासबुक वितरित करते हुए कहा कि इसके माध्यम से बेटियाँ आत्मनिर्भर बनेंगी तो 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना भी साकार होगी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आमजन में डाकघर की बचत योजनाएँ बेहद लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित निवेश करते आ रहे हैं। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली डीबीटी राशि की निकासी के लिए अब किसी को भी बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही सभी अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी कर सकते हैं। आईपीपीबी में खाता होने पर डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना, आरडी, पीपीएफ, डाक जीवन बीमा में भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। ई-श्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वाहनों का बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाओं का लाभ भी डाकिया के माध्यम से लिया जा सकता है। पेंशनर्स घर बैठे डाकिया के द्वारा जीवित प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आधार जरूरी है, ऐसे में अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से ही आधार से लिंक मोबाइल नम्बर भी अपडेट किया जा सकता है। श्री यादव ने बताया कि आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में  काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिल रही हैं।

इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर सुलतानपुर मंडल एम.एम.हुसैन, आई.पी.बी.मैनेजर शाखा सुलतानपुर पंकज तिवारी, आई.पी.बी.मैनेजर शाखा अमेठी अमित कुमार सिंह, सहायक डाक अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार एवं पवन कुमार, उपमंडलीय निरीक्षक मनीष कुमार चौधरी, दीपक मौर्या एवं आनंद कुमार, परिवाद निरीक्षक शैलेश शर्मा, अमित कुमार सिंह, विकास वर्मा, दीपक गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







'वित्तीय समावेशन महामेला' का पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सुलतानपुर में किया शुभारंभ, खुले 30 हजार खाते


Friday, February 16, 2024

‘वित्तीय समावेशन महामेला’ का पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जौनपुर में किया शुभारंभ, खुले 10 हजार खाते

डाक विभाग अब पत्र व पार्सलों के साथ-साथ सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है। बदलते परिवेश में वित्तीय समावेशन, डिजिटल इंडिया और अंत्योदय में डाक विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने जौनपुर जिले के मल्हनी में 15 फरवरी, 2024 को आयोजित "वित्तीय समावेशन" महोत्सव में संबोधन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।  इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र तथा डाक जीवन बीमा के लाभार्थियों को पासबुक व पॉलिसी बॉन्ड भी प्रदान किए। डाक अधीक्षक परमानंद कुमार ने बताया कि डाक मेले में लोगों द्वारा 10 हज़ार से अधिक बचत खाते और नए जीवन बीमा हेतु 10 लाख से अधिक के प्रीमियम का निवेश किया गया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को बहुद्देशीय बनाया गया है। बचत, बीमा, आइपीपीबी, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, गंगाजल, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान जैसी तमाम जनोन्मुखी सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। आकर्षक ब्याज दरों के कारण आज भी डाकघर की बचत योजनाएँ सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित निवेश करते आ रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत आरंभ 'सुकन्या समृद्धि योजना' बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मल्हनी बाज़ार शाखा डाकघर को उन्नयन करके उपडाकघर को खोलने से मल्हनी बाजार के और आस–पास के क्षेत्र के लोगों को डाकघर की सभी सेवाओं में काफी सहूलियत मिलेगी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि सहित तमाम डीबीटी राशि की निकासी के लिए बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वाहन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाओं का लाभ डाकिया के माध्यम से घर बैठे लिया जा सकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आधार से मोबाइल लिंक होना जरूरी है, ऐसे में अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से ही आधार से मोबाइल नम्बर लिंक या अपडेट किया जा सकता है। डाकिया अब घर बैठे पेंशनर्स का जीवित प्रमाण पत्र भी बना रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिल रही हैं।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघर में एक ही छत के नीचे बचत, बीमा और डिजिटल बैंकिंग उपलब्ध होने से लोगों के पास सुरक्षित निवेश के ढेरों विकल्प मौजूद हैं। जौनपुर मंडल में वर्तमान में कुल 3.1 लाख डाकघर बचत खाते व 2.41 लाख आई.पी.बी.बी.खाते हैं, वहीँ 74 हज़ार बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते एवं 1,278 महिला सम्मान बचत पत्र के खाते संचालित हैं। इस वित्तीय वर्ष में 1.10 लाख से ज्यादा लोगों को घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से 31 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया व 78 हजार लोगों ने डाकघर के माध्यम से नया आधार बनवाया या अपडेट किया और 7,686 लोगों ने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केंद्र जौनपुर में पासपोर्ट बनवाया। जौनपुर मंडल में अब तक 22 गाँवों को फाइव स्टार विलेज, 100 गाँवों को सम्पूर्ण बीमा ग्राम, 206 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम व 6 गाँवों को संपूर्ण महिला सम्मान बचत पत्र ग्राम बनाया गया है |

जौनपुर मंडल के अधीक्षक डाकघर परमानंद कुमार ने कहा कि बेटियों, महिलाओं और किसानों तक के लिए विभिन्न योजनाएं आरंभ कर डाक विभाग ने नए आयाम जोड़े हैं। विभिन्न डाक योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु जनसम्पर्क किया जा रहा है तथा अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर डाक अधीक्षक परमानन्द कुमार, सहायक डाक अधीक्षक विपिन यादव, उपमंडलीय निरीक्षक शशिकांत कन्नौजिया, व्यास मुनि पाठक, बलवीर सिंह, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सीनियर मैनेजर साक्षी सिन्हा, जनसंपर्क निरीक्षक ऋषिकेश चौहान, उपडाकपाल रक्षित सिंह, सिस्टम मैनेजर शकील खान, रवि रंजन, रंजीत कुमार, आस्था तिवारी, खुशी सिंह, आर्या, अनुप्रिया सिंह सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।










वित्तीय समावेशन, अंत्योदय और डिजिटल इंडिया में डाक विभाग की अहम भूमिका - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

सिर्फ पत्र व पार्सल ही नहीं, घर बैठे सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रहा डाक विभाग - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

‘वित्तीय समावेशन महामेला’ का पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जौनपुर में किया शुभारंभ, खुले 10 हजार खाते

Wednesday, February 14, 2024

Ram Rajya on Postal stamps: Stamps on 'Shri Ram Janmabhoomi Temple' to 'Ramayana' issued by India Post

The glory of Lord Shri Ram is also being spread in the country and the world through postal stamps. Along with India, more than 20 countries of the world have issued postage stamps from time to time on the various characters and stories related to Ramayana. That means Ram Rajya is visible even on Postal stamps.

Postmaster General of Varanasi and Prayagraj Region Shri Krishna Kumar Yadav said that before the consecration of Ram Lalla in Ayodhya, Prime Minister Shri Narendra Modi issued a set of 6 commemorative postage stamps on 'Shri Ram Janmabhoomi Temple' on January 18, 2024. These include postage stamps issued on Lord Ganesha, Lord Hanuman, Jatayu, Kevatraj and Mata Shabari along with Shri Ram Janmabhoomi Temple. To make this occasion historic, stamps have been printed with chandan fragrance, gold foil  along with divine water and soil of Ayodhya. The design of stamps depicts panch mahbootas. Components of the design include the Ram Mandir, Choupai 'Mangal Bhavan Amangal Hari', Sun, Sarayu River and Sculptures in and around the Temple, said Shri Yadav. These stamps are now also available for sale in the Philatelic Bureau of Varanasi and Prayagraj Head Post Office.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that even before this, the Postal Department had released a set of 11 commemorative postage stamps depicting important episodes of Ramayana on September 22, 2017. Prime Minister Shri Narendra Modi released it at Tulsi Manas Temple, Varanasi. These stamps include attractive scenes of Sita Swayamvar, Ram's exile, Bharat Milap, Kevat incident, Jatayu dialogue, Shabari dialogue, Hanuman-Sita dialogue in Ashok Vatika, construction of Ram Setu, Hanuman carrying Sanjivani, killing of Ravana and Lord Ram's ascension to the throne. Looking at these stamps, one feels as if the entire Ram Rajya has appeared on the postage stamps. To make the  Bhoomi Pujan and foundation stone laying program of Shri Ram Janmabhoomi Temple, Ayodhya unforgettable, Prime Minister Shri Narendra Modi had released a customized postal stamp based on the 'Icon of Shri Ram Janmabhoomi Temple' in Ayodhya on August 5, 2020.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that the Postal Department issues various stamps to connect people with their culture, history and heritage. In this sequence, stamps issued on 'Shri Ram Janmabhoomi Temple' to various episodes of Ramayana, have also been included, so that the young generation can become aware of their culture through postage stamps. These postage stamps will be affixed on letters and also go to abroad, where they will spread the story of Ramayana to the people.













डाक टिकटों पर भी छाया राम राज्य : 'श्रीराम जन्मभूमि मंदिर' से लेकर रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर जारी हुए हैं डाक टिकट

भगवान श्री राम की महिमा डाक टिकटों के माध्यम से भी देश-दुनिया में प्रसारित हो रही है। भारत के साथ-साथ विश्व के 20 से ज्यादा देशों ने रामायण से जुड़े चरित्रों और कथानकों पर समय-समय पर डाक टिकट जारी किये हैं। यानी की डाक टिकटों पर भी राम राज छाया हुआ है।

वाराणसी और प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 18 जनवरी, 2024 को 'श्रीराम जन्मभूमि मंदिर' को समर्पित 6 विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए। इनमें श्री राम जन्मभूमि मंदिर के साथ भगवान गणेश, भगवन हनुमान, जटायु, केवटराज और माता शबरी पर जारी डाक टिकट शामिल हैं। सोने का वर्क से सुसज्जित और चंदन की खुशबू से सुवासित इन डाक टिकटों में सूर्यवंशी राम के प्रतीक सूर्य की छवि के साथ पुण्य नदी सरयू का चित्र भी है और 'मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवउ सो दसरथ अजिर बिहारी’ चौपाई के माध्यम से राष्ट्र के मंगल की कामना है। इन डाक टिकटों के मुद्रण में अयोध्या की पवित्र मिट्टी और सरयू के पवित्र जल का इस्तेमाल करते हुए इसे पंच महाभूतों के दर्शन से भी जोड़ा गया है। ये डाक टिकट अब वाराणसी और प्रयागराज प्रधान डाकघर स्थित फिलेटली ब्यूरो में भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।  

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इससे पूर्व भी डाक विभाग ने रामायण के सभी महत्वपूर्ण प्रसंगों को दर्शाते 11 स्मारक डाक टिकटों का सेट 22 सितंबर, 2017 को जारी किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसे तुलसी मानस मंदिर, वाराणसी में जारी किया था। इन डाक टिकटों में सीता स्वयंवर, राम वनवास, भरत मिलाप, केवट प्रसंग, जटायु संवाद, शबरी संवाद, अशोक वाटिका में हनुमान-सीता संवाद, राम सेतु निर्माण, संजीवनी ले जाते हनुमान, रावण वध व भगवान राम के राजगद्दी पर बैठने के आकर्षक दृश्य समाहित हैं। इन डाक टिकटों पर देखकर ऐसा एहसास होता है मानो पूरा रामराज ही डाक टिकटों पर उतर आया हो। श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने  5 अगस्त, 2020 को अयोध्या में ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रतिरूप’ पर आधारित कस्टमाइज्ड डाक टिकट जारी किया था ।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग लोगों को अपनी विरासत और संस्कृति से जोड़ने के लिए तमाम डाक टिकटें जारी करता है।  इसी क्रम में 'श्रीराम जन्मभूमि मंदिर' से लेकर रामायण के विभिन्न प्रसंगों से जुड़े तमाम डाक टिकटों को भी समाहित किया गया है, ताकि युवा पीढ़ी डाक टिकटों के माध्यम से अपनी संस्कृति से अवगत हो सके। ये डाक टिकट पत्रों पर लगकर विदेशों में भी जायेंगे, जहाँ रामायण की गाथा को लोगों तक फैलाएँगे।












डाक टिकटों पर भी छाया रामराज : 'श्रीराम जन्मभूमि मंदिर' से लेकर रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर जारी हुए हैं डाक टिकट

डाक टिकटों के माध्यम से भगवान श्री राम की महिमा और रामायण गाथा का देश-विदेश में हो रहा प्रसार-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव


Thursday, February 8, 2024

Mahila Samman Savings Certificate : Varanasi leads in Uttar Pradesh, 18.5K women invested more than Rs 93.51 crore in MSSC

Women have instantly accepted 'Mahila Samman Bachat Patra', which was started for women during the 'Azadi Ka Amrit Kaal'. In this scheme, started from April 1, 2023, more than 72 thousand women have invested approximately Rs. 6.36 billion in ten months across Uttar Pradesh. In whole Uttar Pradesh, the maximum number of 18,721 women have made a record by investing in Varanasi Region located in the parliamentary constituency of Prime Minister Shri Narendra Modi. The above views were expressed by the Postmaster General of Varanasi Region Shri Krishna Kumar Yadav on the occasion of the inauguration of the feeding room specially prepared for the women employees in Varanasi Cantt Head Post Office on 6th February, 2024. Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that in Varanasi Region 18,721 women have invested more than Rs 93.51 crore in 'Mahila Samman Bachat Patra'.


Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that the Postal Department is providing all the facilities to its employees for women empowerment and respect. 'Mahila Samman Bachat Patra' and 'Sukanya Samriddhi Scheme' are also playing vital role in the women empowerment and financial inclusion. Giving concrete shape to 'Beti Bachao Beti Padhao', 3.20 lakh Sukanya Samriddhi accounts have been opened in Varanasi Region, while covering all the girls up to 10 years of age in 933 villages under this scheme, they have also been transformed into 'Complete Sukanya Samriddhi Gram'.

Superintendent of Post Offices, Varanasi West Dn. Vinay Kumar said that the two-year tenure 'Mahila Samman Bachat Patra' scheme offers an attractive and fixed interest of 7.5 per cent compounded quarterly with a maximum limit of Rs. 2 lakh with flexible investment and partial withdrawal options. The scheme is valid for a period of two years till March 31, 2025. A minimum of Rs 1,000/- and a maximum of Rs 2 lakh can be invested in this.

On this occasion, Superintendent of Post Offices Varanasi West Dn. Vinay Kumar, Assistant Director R.K. Chauhan, Varanasi Cantt Postmaster Arvind Sharma, Assistant Superintendent Shrikant Pal, Postal Inspector Dilip Pandey, Aniket, Sunita Patel, Manju, Ajita, Shikha and many others were present.