Thursday, September 21, 2017

डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत और बीमा योजनाएँ-डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग अपनी बचत बैंक और बीमा सेवाओं को ऑनलाइन करने के बाद अब बैंकिंग क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहा है। डाक विभाग को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पेमेंट बैंक आरंभ करने का लाइसेंस मिल चुका है और इसके तहत चुरू प्रधान डाकघर में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खुलेगा। उक्त उद्गार श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर ने 20 सितंबर, 2017  को चुरू प्रधान डाकघर में आयोजित वृहद डाक मेले में व्यक्त किये। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि शीघ्र ही चुरू प्रधान डाकघर में आधार कार्ड अपडेशन सेन्टर भी खोला जाएगा। 
 डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सरकार ने डाकघर और बैंकों के एटीएम को आपस में जोड़ दिया है, इससे लोगों को काफी सहूलियत हो गई है।  इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आरंभ होने के के बाद इसकी सेवा और पहुँच में और भी इजाफा होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से उपभोक्ताओं के लिए आसान, कम कीमतों, गुणवत्तायुक्त वित्तीय सेवाओं की आसानी से पहुंच के लिए विभाग के विस्तृत नेटवर्क और संसाधनों का लाभ मिलेगा।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक  गाँवो, कस्बों और दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित तथा कम बैंकिंग वाले इलाकों में भुगतान बैंक के जरिए लोगों में अपनी पैठ बनाएगा। ये बैंक ग्राहकों से जमा ले सकते हैं किंतु लोन नहीं दे सकते। ये बैंक अपने ग्राहक से एक लाख रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं। ये एटीएम/डेबिट कार्ड जारी करेंगे, लेकिन क्रेडिट कार्ड नहीं। ये अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा भुगतान और धन भेजने की सेवाएं मुहैया कराएँगे। पेमेंट बैंक से डाक विभाग देश भर के सुदूर ग्रामीण हिस्सों तक अपने 1.55  लाख डाकघरों के जरिये पहुंच बनाएगा। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से मूल बैंकिंग, भुगतान और प्रेषण सेवाएं प्रदान करने के द्वारा वित्तीय समावेशन और बीमा, म्युचुअल फंड, पेंशन और ग्रामीण क्षेत्रों एवं बैंक रहित और बैंक के अंतर्गत कार्य करने वाले क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए तीसरे पक्ष के वित्तीय प्रदाताओं के साथ समन्वय के माध्यम से ऋण तक पहुंच जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों के सम्बन्ध में  डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट  के तहत चुरू जिले  के ग्रामीण शाखा डाकघरों को भी शीघ्र हाईटेक किया जायेगा और वहाँ पर  हैण्डहेल्ड डिवाइस  दिया जायेगा। आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत ग्रामीण पोस्टमैन चलते -फिरते  एटीएम  के रूप में नई भूमिका निभाएगा।  इसके तहत  शाखा डाकघरों को सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराये जायेंगे ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडे और घर बैठे ही वे अपना भुगतान प्राप्त कर सकें।

डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि देश के हर कोने में, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुँच है और वह लोगों के सुख-दुःख में बराबर रूप से जुड़ा हुआ है।  डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नालॉजी  अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं।  उन्होंने कहा कि ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप एवं डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी जैसे तमाम कदम विभाग की "डिजिटल इण्डिया" के तहत की गई पहल हैं। डाकघरों में कोर इंश्योरेंस, कोर बैंकिंग, एटीएम जैसी तमाम आधुनिक सेवाओं का समावेश हुआ है। 

वित्तीय समावेशन की पहल पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत और बीमा योजनाएँ हैं। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा 10 साल तक की बालिकाओं के लिए आरम्भ सुकन्या समृद्धि योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बालिकाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा और उनकी उच्च शिक्षा और  विवाह में काफी सुविधा होगी। देश में मुख्यधारा से वंचित लोगों व उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में भी डाकघरों द्वारा  सक्रिय भूमिका के  निर्वहन का श्री यादव ने उल्लेख किया। 

इस अवसर पर चुरू डाक मण्डल के डाक अधीक्षक श्री के. एल. सैनी ने कहा कि आज भी डाकघरों की बचत और बीमा  योजनाएं सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे जमा करते हैI उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 3598 बचत खाते, 539 सुकन्या समृद्धि खाते, डाक जीवन बीमा के तहत 3 लाख 17 हजार रूपये और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के तहत 6 लाख 29 हजार रुपए का न्यू प्रीमियम प्राप्त किया गया। इसके अलावा 34 माई स्टैम्प शीट और 182 फिलेटलिक डिपोजिट अकाउंट खोले गए तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 522 प्रस्ताव प्राप्त किये गये I

निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर लोगों को पासबुकें व पॉलिसी बांड भी सौंपे। इस अवसर पर गीतांजलि उच्च माध्यमिक विद्यालय के  चेयरमैन श्री दामोदर गौतम,  सहायक डाक अधीक्षक श्री मूल सिंह, श्री पुखराज राठौड़, डाक निरीक्षक श्री सुनील कुमार, श्री महावीर प्रसाद सैनी, श्री दिनेश सिंह चारण, श्री पारसमल सुथार, प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर श्री चरणजीत सिंह सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, बचत अभिकर्तागण व नागरिकजन उपस्थित रहे।

'स्वच्छता ही सेवा अभियान' के तहत  श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर ने चूरू प्रधान डाकघर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया और हर डाककर्मी से श्रमदान के साथ-साथ एक पौधा लगाने की भी अपील की।   





आधुनिकतम तकनीक से जुड़ रही हैं डाक सेवाएं, ग्रामीण शाखा डाकघर भी होंगे ऑनलाइन व हाईटेक -डाक निदेशक कृष्ण कुमार  यादव

चुरू प्रधान डाकघर में खुलेगा ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ और आधार कार्ड अपडेशन सेन्टर - डाक निदेशक केके यादव

Wednesday, September 20, 2017

झुञ्झुनु जिले का ‘खुड़ाना’ गाँव बना “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना ग्राम”, अब तक झुञ्झुनु में बने नौ “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना ग्राम”

आज का दौर बेटियों का है। बेटियाँ समाज में नित नये मुकाम हासिल कर रही हैं। बेटियाँ पढेंगी तो बेटियां बढ़ेंगी, पर इसके लिए जरुरी है कि उनकी उच्च शिक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किये जाएँ। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत ही डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना आरंभ की गयी है। उक्त उदगार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में झुञ्झुनु जिले के खुड़ाना गाँव को “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना ग्राम” घोषित करने के अवसर पर 19 सितंबर, 2017 को आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। श्री यादव ने कहा कि सभी योग्य 137 बालिकाओं के सुकन्या खाते खोलकर झुञ्झुनु के नौवें  “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना ग्राम” के रूप में खुड़ाना गाँव अन्य गाँवों के लिए एक नजीर बनेगा।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने  कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह बालिकाओं के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। इस योज़ना के आर्थिक के साथ साथ सामाजिक आयाम भी महत्वपूर्ण हैं। इसमे जमा धनराशि पूर्णतया बेटियों के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर  एवं विवाह में उपयोगी होगी।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य समावेशी विकास के तहत शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचल स्थित लोगों को भी सभी योजनाओं के तहत लाना है।  ग्रामीण सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट के तहत झुञ्झुनु के ग्रामीण शाखा डाकघरों को भी शीघ्र हाईटेक किया जायेगा और वहाँ पर  हैण्डहेल्ड डिवाइस  दिया जायेगा। इसके तहत  शाखा डाकघरों को ऑनलाइन और डिजिटल बनाने के लिए सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराया जायेगा ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडे और घर बैठे ही वे अपना भुगतान प्राप्त कर सकें। यह  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "डिजिटल इण्डिया" मिशन को भी पूरा करता है।
इस अवसर पर झुञ्झुनु मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री के. एल. सैनी ने कहा कि झुञ्झुनु डाक मंडल में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कुल 17,500 खाते खोले जा चुके हैं तथा नौ गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि गाँव  घोषित किया जा चुका है।

खुड़ाना गाँव की  सरपंच श्रीमती सरोज़ कटेवा ने कहा कि बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह प्रयास एक मील का पत्थर साबित होगा। ग्रामवासियों के लिए यह अत्यन्त गर्व की बात है कि  “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना ग्राम” बनकर खुड़ाना गाँव  “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को मूर्त रूप दे रहा है।
 इस अवसर पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बालिकाओं को पासबुकें व उपहार देकर उनके सुखी व समृद्ध भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक श्री आर. एस. चौहान, श्री धर्मपालसिंह,  डाक निरीक्षक श्री आर. पी. कुमावत, श्री हरी प्रसाद कुरी, श्री पारसमल सुथार,  शाखा डाकपाल श्री महेश कुमार सहित, सेवानिवृत प्राचार्य श्री हरिराम सहित तमाम  स्थानीय जनप्रतिनिधि व गाँववासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री आर. एस. चौहान ने किया।
इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने सरपंच के साथ खुड़ाना गाँव, झुञ्झुन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।




झुंझुनू प्रधान डाकघर में खुलेगा ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ और आधार कार्ड अपडेशन सेन्टर - डाक निदेशक केके यादव

डाक विभाग प्रधानमंत्री मोदी जी की "डिजिटल इण्डिया" और "वित्तीय समावेशन" संकल्पना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के हर कोने में, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुँच है और वह लोगों के सुख-दुःख में बराबर रूप से जुड़ा हुआ है। डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नालॉजी  अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं। उक्त उद्गार श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर ने 19 सितंबर, 2017  को झुंझुनू में आयोजित वृहद डाक मेले में व्यक्त किये। 
"डिजिटल इण्डिया" और "वित्तीय समावेशन" के क्षेत्र में डाक विभाग की योजनाओं की चर्चा करते हुए डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग अपनी बचत बैंक और बीमा सेवाओं को ऑनलाइन करने के बाद अब बैंकिंग क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहा है।  डाकघर और बैंकों के एटीएम को आपस में जोड़ने  (interoperable) से लोगों को काफी सहूलियत हो गई है। डाक विभाग को पेमेंट बैंक का दर्जा मिलने के बाद इसकी सेवा और पहुँच में और भी इजाफा होगा। झुंझुनू प्रधान डाकघर में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा खोली जाएगी। 

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक  गाँवो, कस्बों और दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित तथा कम बैंकिंग वाले इलाकों में भुगतान बैंक के जरिए लोगों में अपनी पैठ बनाएगा। ये बैंक ग्राहकों से जमा ले सकते हैं किंतु लोन नहीं दे सकते। ये बैंक अपने ग्राहक से एक लाख रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं। ये एटीएम/डेबिट कार्ड जारी करेंगे, लेकिन क्रेडिट कार्ड नहीं। ये अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा भुगतान और धन भेजने की सेवाएं मुहैया कराएँगे। पेमेंट बैंक से डाक विभाग देश भर के सुदूर ग्रामीण हिस्सों तक अपने 1.55  लाख डाकघरों के जरिये पहुंच बनाएगा। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से मूल बैंकिंग, भुगतान और प्रेषण सेवाएं प्रदान करने के द्वारा वित्तीय समावेशन और बीमा, म्युचुअल फंड, पेंशन और ग्रामीण क्षेत्रों एवं बैंक रहित और बैंक के अंतर्गत कार्य करने वाले क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए तीसरे पक्ष के वित्तीय प्रदाताओं के साथ समन्वय के माध्यम से ऋण तक पहुंच जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

श्री यादव ने कहा कि ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप एवं डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी जैसे तमाम कदम विभाग की "डिजिटल इण्डिया" के तहत की गई पहल हैं। आधार कार्ड का वितरण करने वाला डाक विभाग अब आधार अपडेट भी कर रहा है और शीघ्र ही झुंझुनू प्रधान डाकघर में आधार कार्ड अपडेशन सेन्टर भी खोला जाएगा। 

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट के तहत झुंझुनू के ग्रामीण शाखा डाकघरों को भी शीघ्र हाईटेक किया जायेगा और वहाँ पर  हैण्डहेल्ड डिवाइस  दिया जायेगा। इसके तहत  शाखा डाकघरों को ऑनलाइन और डिजिटल बनाने के लिए सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराया जायेगा ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडे और घर बैठे ही वे अपना भुगतान प्राप्त कर सकें। शाखा डाकघरों में स्पीड पोस्ट बुकिंग सुविधा का आरंभ भी किया गया है।
वित्तीय समावेशन की पहल पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत और बीमा योजनाएँ हैं। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा 10 साल तक की बालिकाओं के लिए आरम्भ सुकन्या समृद्धि योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बालिकाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा और उनकी उच्च शिक्षा और  विवाह में काफी सुविधा होगी। देश में मुख्यधारा से वंचित लोगों व उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में भी डाकघरों द्वारा  सक्रिय भूमिका के  निर्वहन का श्री यादव ने उल्लेख किया। 

इस अवसर पर झुञ्झुनु डाक मण्डल के डाक अधीक्षक श्री के. एल. सैनी ने कहा कि कि आज भी डाकघरों की बचत और बीमा  योजनाएं सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे जमा करते हैI डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत  और बीमा योजनाएँ हैं। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 3512 बचत खाते, 435 सुकन्या समृद्धि खाते, डाक जीवन बीमा के तहत 3 लाख 80 हजार रूपये और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के तहत 8 लाख 23 हजार रुपए का न्यू प्रीमियम प्राप्त किया गया। इसके अलावा 104 माई स्टैम्प शीट और 36 फिलेटलिक डिपोजिट अकाउंट खाते खोले गए। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 1894 प्रस्ताव, अटल पेंशन योजना के 22 प्रस्ताव और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के 71 प्रस्ताव प्राप्त किये गये I

निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर लोगों को पासबुकें व पॉलिसी बांड भी सौंपे। इस दौरान केशव आदर्श विद्या मंदिर झुंझुनू के प्रधानाचार्य श्री राजेश शर्मा, सहायक डाक अधीक्षक श्री आर. एस. चौहान, श्री धर्मपाल सिंह ढाका, डाक निरीक्षक श्री आर. पी. कुमावत, श्री हरी प्रसाद कुरी, श्री पारसमल सुथार, प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर  श्री लालू  राम भील सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी,  बचत अभिकर्तागण व नागरिकजन उपस्थित रहे।




Friday, September 15, 2017

डिजिटल क्रान्ति के युग में हिन्दी में विश्व भाषा बनने की क्षमता -डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

हिन्दी सिर्फ एक भाषा ही नहीं बल्कि हम सबकी पहचान है, यह हर हिंदुस्तानी का हृदय है। हिन्दी को राष्ट्रभाषा  किसी सत्ता ने  नहीं बनाया, बल्कि भारतीय भाषाओं और बोलियों के बीच संपर्क भाषा के रूप में जनता ने इसे चुना। उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं एवं चर्चित ब्लॉगर व साहित्यकार श्री कृष्ण कुमार यादव ने जोधपुर एयरपोर्ट के तत्वाधान में आयोजित हिंदी पखवाड़ा समारोह का 14 सितंबर, 2017 को बतौर मुख्य अतिथि शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोधपुर एयरपोर्ट के निदेशक श्री जी. के. खरे ने की। 
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि हिन्दी में विश्व भाषा बनने की क्षमता है। जैसे-जैसे विश्व में भारत के प्रति दिलचस्पी बढ़ रही है, वैसे-वैसे हिन्दी के प्रति भी रुझान बढ़ रहा है। आज परिवर्तन और विकास की भाषा के रूप में हिन्दी के महत्व को नये सिरे से रेखांकित किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि हिन्दी आज सिर्फ साहित्य और बोलचाल की ही भाषा नहीं, बल्कि विज्ञान-प्रौद्योगिकी से लेकर संचार-क्रांति और सूचना-प्रौद्योगिकी से लेकर व्यापार की भाषा भी बनने की ओर अग्रसर है। डिजिटल क्रान्ति के इस युग में वेबसाइट्स, ब्लॉग और फेसबुक व टविटर जैसे  सोशल मीडिया ने तो हिन्दी का दायरा और भी बढ़ा दिया है। 
कार्यक्रम की  अध्यक्षता करते हुए जोधपुर एयरपोर्ट के निदेशक श्री जी. के. खरे ने कहा कि संविधान में वर्णित सभी प्रांतीय भाषाओं का पूर्ण आदर करते हुए इस विशाल बहुभाषी राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने में भी हिन्दी की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में हिन्दी भाषा के प्रयोग पर हमें गर्व महसूस करना चाहिए। 


राजभाषा वरिष्ठ सहायक रवि प्रकाश टाक ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन द्वारा जोधपुर हवाई अड्डा कार्यालय में चल रही हिंदी गतिविधियों की जानकारी दी। 

कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती पर पुष्पहार अर्पित कर हुआ। कार्यक्रम के अंत में  मुख्य अतिथि डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव  को जोधपुर एयरपोर्ट  निदेशक श्री जी. के. खरे ने स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।