Wednesday, November 29, 2023

Good News for Pensioners : Get digital life certificate 'Jeevan Pramaan' through Post Office/Postman at home

Now there is no need for pensioners to visit the treasury, bank or any other department for submitting their life certificate. Pensioners can obtain the Digital Life Certificate (DLC) from the nearest Post office or can also be get it generated by Postman or Gramin Dak Sevak. For this, a fee of only Rs. 70 is prescribed. The life certificate will automatically reach the concerned department online. It will not cause any hindrance in receiving pension. This facility is being made available in all post offices through India Post Payments Bank. This was informed by the Postmaster General of Varanasi &  Prayagraj Region, Mr. Krishna Kumar Yadav.

Highlighting on DLC, Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that through the Department of Posts, the facility of digital life certificate is being provided to pensioners of all departments at door step. Pensioners can call the postman of their locality as well as request can also be made through Post Info Mobile App to avail this facility. For this, the pensioner will have to provide Aadhaar number, mobile number, bank or post office account number and PPO number, said Mr. Yadav.

It is worth mentioning here that the pensioners have to submit the life certificate to the treasury, bank or the concerned department, usually in the month of November and December every year. For this, pensioners residing in remote areas and old pensioners many times face difficulties to attend the treasury and it also causes expenditure involved in travelling etc. In such a situation, pensioners will get a lot of convenience and relief from this digital initiative of the Department of Posts, said Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav. Apart from obtaining Digital Certificate at their door step, pensioners can withdraw amount of pension from their bank account through Aadhaar enabled payment system also at door step through postman.

पेंशनरों के लिए गुड न्यूज, डाकघर के माध्यम से घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाणपत्र

डाक विभाग की पहल : पेंशनर्स को जीवन प्रमाणपत्र के लिए चक्कर लगाने से निजात, घर बैठे डाकिया के माध्यम से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

अब पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार, बैंक या अन्य किसी विभाग में जाने की जरूरत नहीं है। पेंशनर अपने नजदीकी डाकघर के पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी करवा सकते हैं।  इसके लिए मात्र 70 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। यह प्रमाण पत्र स्वतः संबंधित विभाग को ऑनलाइन पहुंच जाएगा। इससे पेंशन मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी। यह सुविधा सभी डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त जानकारी वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, भारतीय डाक विभाग के माध्यम से सभी विभागों के पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रदान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। पेंशनर इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के पोस्टमैन के साथ-साथ पोस्ट इन्फो मोबाइल एप द्वारा ऑनलाइन अनुरोध भी कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनर को आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर, बैंक या डाकघर खाता संख्या और पीपीओ नम्बर देना होगा। 

गौरतलब है कि पेंशनरों को प्रत्येक वर्ष  सामान्यतया नवंबर और दिसंबर माह में कोषागार, बैंक या संबंधित विभाग में जीवन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होता है। इसके लिए  दूरदराज इलाके के पेंशनरों को कोषागार आने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है एवं यात्रा आदि में भी काफी व्यय होता है। ऐसे में डाक विभाग की इस पहल से  पेंशनरों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ-साथ पेंशनर डाकिया के माध्यम से घर बैठे पेंशन की धनराशि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से अपने बैंक खाते से निकाल सकते हैं।









Good News for Pensioners, obtain the digital life certificate through Postman at door step

Pensioners can avail facility of Digital Life certificate at doorstep through Postman - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Saturday, November 25, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत मीराबाई पर जारी किया डाक टिकट

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर 23 नवम्बर, 2023 को मथुरा में आयोजित 'मीराबाई जन्मोत्सव' कार्यक्रम में संत मीरा बाई के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “भगवान कृष्ण से लेकर मीरा बाई तक का गुजरात से एक अलग रिश्ता रहा है। मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे… मीरा की भक्ति बिना वृंदावन के पूरी नहीं होती है… ।” गौरतलब है कि संत मीरा बाई का तीन दिवसीय उत्‍सव 23 से 25 नवंबर तक मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम बृजराज उत्‍सव के अंतर्गत मनाया जा रहा है। 14 नवम्‍बर से शुरू हुआ यह बृजराज उत्‍सव 27 नवंबर तक चलेगा। संत मीराबाई भगवान कृष्ण के लिए अपनी भक्ति के लिए विख्यात हैं। उन्होंने कई भजनों और छंदों की रचना की, जो आज भी लोकप्रिय हैं।

संत मीरा बाई पर जारी यह डाक टिकट वाराणसी और प्रयागराज में भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया हैI वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 'संत मीराबाई की 525वीं जयंती’ पर जारी किये गए 5 रुपए मूल्य वर्ग वाला यह डाक टिकट वाराणसी और प्रयागराज प्रधान डाकघर के फिलेटली ब्यूरो में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह एक खूबसूरत संयोग है कि स्वतंत्रता बाद डाक टिकट पर स्थान पाने वाली पहली भारतीय महिला मीराबाई थीं, जिन पर 1 अक्टूबर, 1952 को 2 आने मूल्य का डाक टिकट जारी किया गया था। अब उनकी 525वीं जयंती पर पुन: डाक विभाग द्वारा 23 नवंबर, 2023 को 5 रुपए मूल्य वर्ग वाला डाक टिकट प्रधानमंत्री जी के कर कमलों द्वारा जारी किया गया है।

Prime Minister Shri Narendra Modi released a commemorative stamp on the 525th birth anniversary of Saint Meera Bai in the 'Meera Bai Janmotsav' programme organized in Mathura on 23 November, 2023. This commemorative stamp issued on Saint Meera Bai has also been made available for sale in Varanasi and Prayagraj. Postmaster General of Varanasi & Prayagraj Region Shri Krishna Kumar Yadav told that this commemorative stamp of denomination Rs. 5, issued on the occasion of '525th birth anniversary of Saint Mirabai', is available for sale in the Philately Bureau of Varanasi & Prayagraj Head Post Office.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav told that it is a beautiful coincidence that the first Indian woman to be featured on a stamp after Independence was Meera Bai, on whom a stamp worth 2 annas was issued on October 1, 1952. Now, on her 525th birth anniversary, a commemorative stamp with denomination of Rs. 5 has again been issued by the Department of Posts on November 23, 2023. This Stamp is being appreciated by Philatelists also having historical and spiritual value.

Saturday, November 18, 2023

वित्तीय समावेशन महोत्सव का पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने भदोही जिले के औराई में किया शुभारंभ, खुले 8 हजार खाते

डाक विभाग अब पत्र व पार्सलों के साथ-साथ सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है। बदलते परिवेश में वित्तीय समावेशन, डिजिटल इंडिया और अंत्योदय में डाक विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने भदोही जिले के औराई में आयोजित "डाक व्यवसाय एवम वित्तीय समावेशन" महोत्सव में संबोधन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। 

इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने विभिन्न बचत योजनाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र तथा डाक जीवन बीमा के लाभार्थियों को पासबुक व पॉलिसी बॉन्ड भी प्रदान किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई भी की। डाक अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि डाक मेले में 8,000 से अधिक बचत खाते खोले गए।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को बहुद्देशीय बनाया गया है। बचत, बीमा, आइपीपीबी, आधार, पासपोर्ट, रेलवे टिकट, कॉमन सर्विस सेंटर, गंगाजल, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान जैसी तमाम जनोन्मुखी सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। आकर्षक ब्याज दरों के कारण आज भी डाकघर की बचत योजनाएँ सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित निवेश करते आ रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत आरंभ 'सुकन्या समृद्धि योजना' बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि सहित तमाम डीबीटी राशि की निकासी के लिए बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वाहन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाओं का लाभ डाकिया के माध्यम से घर बैठे लिया जा सकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आधार से मोबाइल लिंक होना जरूरी है, ऐसे में अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से ही आधार से मोबाइल नम्बर लिंक या अपडेट किया जा सकता है। डाकिया अब घर बैठे पेंशनर्स का जीवित प्रमाण पत्र भी बना रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिल रही हैं।

वाराणसी पश्चिम मंडल के अधीक्षक डाकघर विनय कुमार ने कहा कि भदोही जनपद डाक सेवाओं से जनमानस को जोड़ने में सदैव अग्रणी रहा है। विभिन्न डाक योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु जनसम्पर्क किया जा रहा है तथा अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

महोत्सव में ब्लॉक प्रमुख औराई श्री बृज मोहन मिश्रा ने कहा कि डाकघरों से आम जन का अटूट नाता रहा है। घोसिया नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इबरार अहमद ने कहा की बेटियों, महिलाओं और किसानों तक के लिए विभिन्न योजनाएं आरंभ कर डाक विभाग ने नए आयाम जोड़े हैं। काशी राज महाविद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज औराई के प्रबंधक द्वारिका नाथ दुबे और प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों विशेषकर युवा पीढ़ी को डाक सेवाओं के बारे में अधिकाधिक जानकारी मिलती है।

इनकी रही उपस्थिति

डाक महोत्सव में अधीक्षक डाकघर विनय कुमार, ब्लॉक प्रमुख बृज मोहन मिश्रा, घोसिया नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इबरार अहमद, काशी राज महाविद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज औराई के प्रबंधक द्वारिका नाथ दुबे, प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा, चीफ मैनेजर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बृज किशोर, सहायक डाक अधीक्षक इन्द्रजीत पाल, उपमंडलीय निरीक्षक, ज्ञानपुर विकास वर्मा, रमेश यादव, सीनियर मैनेजर इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक निशांत त्रिपाठी, पोस्टमास्टर औराई अमित कुंडल सहित तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधि, डाक कर्मियों एवं सम्मानित जनता ने भागीदारी की।

Friday, October 13, 2023

35 वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, उत्तर प्रदेश ने लहराया परचम

भारतीय खेल प्राधिकरण, नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ में 10 अक्टूबर से चल रही 35 वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का समापन समारोह 12 अक्टूबर को महानिदेशक, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, उ.प्र. श्रीमती रेणुका मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश श्री बा. सेल्वकुमार ने की। इस टूर्नामेंट में मेजबान उत्तर प्रदेश समेत 11 प्रदेशों डाक परिमंडलों के 95 खिलाडियों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट के दौरान कुल 118 मैच खेले गये। डाक कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने अपना परचम लहराया एवं उत्तर प्रदेश के प्रतीक पाण्डेय को इस टूर्नामेंट में डाक केशरी का खिताब प्रदान किया गया | सभी विजेताओं को मुख्य अथिति श्रीमती रेणुका मिश्रा व चीफ चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश श्री बा. सेल्वकुमार द्वारा मेडल, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।






डाक कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन ग्रीको रोमन और फ्री-स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के कुल 3 मैच खेले गए। 65 किग्रा. भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के संजय राय, 79 किग्रा. भारवर्ग में ओडिसा के केदार एवं 92 किग्रा. भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के प्रतीक पाण्डेय ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ग्रीको रोमन कुश्ती में उत्तर प्रदेश के अमलेश और फ्री स्टाइल कुश्ती में भी उत्तर प्रदेश के संजय राय को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 6 रजत तथा 4 कांस्य पदकों के साथ मेजबान उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक पदक प्राप्त किये। 5 स्वर्ण, 5 रजत तथा 3 कांस्य पदकों के साथ हरियाणा दूसरा स्थान तथा 3 स्वर्ण, 3 रजत तथा 7 कांस्य पदकों के साथ महाराष्ट्र तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहा |

पुलिस महानिदेशक, भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, श्रीमती रेणुका मिश्रा ने कहा कि खेल हमें शांति और अनुशासन की सीख देता है और लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा देता है। मेडल किसी भी खिलाड़ी के लिए उसके कई वर्षों के कठिन परिश्रम का फल है। इस प्रकार के खेल कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन करते रहना चाहिए।

चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री बा. सेल्वकुमार ने विभिन्न प्रान्तों से आए खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजर्स को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी ने पूरे टूर्नामेंट में एकता, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी जीत के लिए तैयारी करते रहने का सन्देश दिया।




इस अवसर पर श्री एस.एफ.एच रिजवी, पोस्टमास्टर जनरल, कानपुर, श्री कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी, श्री राजीव उमराव, पोस्टमास्टर जनरल, आगरा, श्री विवेक कुमार दक्ष, पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ, श्री गौरव श्रीवास्तव, निदेशक प्रयागराज, श्री राम विलास चौधरी, निदेशक गोरखपुर, श्री आनन्द कुमार सिंह, निदेशक मुख्यालय, लखनऊ, श्री सुबोध प्रताप सिंह, निदेशक कानपुर, श्री आलोक ओझा, प्रवर अधीक्षक डाकघर, आर. एम. एस., श्री विशाल कुमार पाठक, प्रवर डाक अधीक्षक, लखनऊ, श्री हिमांशु कुमार मिश्र, सतर्कता अधिकारी, श्री सुशील तिवारी, चीफ पोस्टमास्टर, सहायक निदेशक श्री संतोष कुमार सिंह, खेल विकास अधिकारी श्री अरविन्द कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। स्वागत संबोधन पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ श्री विवेक कुमार दक्ष व श्री राजीव उमराव, पोस्टमास्टर जनरल, आगरा एवं आभार ज्ञापन निदेशक डाक सेवाएँ, गोरखपुर श्री रामविलास चौधरी द्वारा किया गया। मंच संचालन अखंड प्रताप सिंह ने किया।







35 वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, उत्तर प्रदेश ने लहराया परचम

उ. प्र. ने जीता डाक कुश्ती टूर्नामेंट, डाक केशरी का खिताब उत्तर प्रदेश की झोली में

7 स्वर्ण, 6 रजत तथा 4 कांस्य पदकों के साथ उत्तर प्रदेश ने प्राप्त किये सर्वाधिक पदक, प्रतीक पाण्डेय को डाक केशरी का खिताब


Thursday, October 12, 2023

Cultural Evening at All India Postal Wrestling Competition, Lucknow

On the second day of the 35th All India Postal Wrestling Competition, free-style wrestling competitions in different weight categories were organized at Sports Authority of India, Netaji Subhash Regional Centre, Lucknow. A total of 56 matches were played in the wrestling competition today. A cultural event was also organized at Indira Gandhi Pratishthan, Gomti Nagar, Lucknow to introduce the culture of Uttar Pradesh to the players and members coming from different states.



Postmaster General, Shri Krishna Kumar Yadav told that  Prashant from Odisa in 57 kg. weight category, Lalmani from Uttar Pradesh in 61 kg. weight category, Kuldeep from Haryana in 70 kg. weight category, Dharm Pal Singh from Haryana in 74 kg. weight category, Manjeet from Haryana in 86 kg. weight category, G.V. Patil from Maharashtra in 97 kg. weight category and Pawan from Delhi in 125 kg. weight category won gold medal in the free-style wrestling competition.

Postmaster General, Shri Krishna Kumar Yadav said that the Postal wrestling competition will end on 12th October, in which Mrs. Renuka Mishra (IPS), Police Service Recruitment and Promotion Board, Uttar Pradesh, Lucknow will attend as the chief guest.












The cultural event was inaugurated by Shri B. Selvakumar, Chief Postmaster General, Uttar Pradesh. On this occasion, Anuj Arjun Mishra dance group of Prayagraj in Kathak, Mithilesh Lakhnavi in ghazal and Umashankar Deshla group of Mathura in the folk dance of Brij, gave a mesmerizing performance. On this occasion, the artists  welcomed to all guests by introducing them to the art culture of Uttar Pradesh. Chief Postmaster General, Shri B. Selvakumar honored all the artists for their excellent performance and encouraged them.

On this occasion, Shri S.F.H Rizvi, Postmaster General, Kanpur, Shri Rajendra Prasad, General Manager Finance, Shri Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi, Shri Rajiv Umrao, Postmaster General, Agra, Shri Vivek Kumar Daksh, Postmaster General, Lucknow, Shri Gaurav Srivastava, Director Prayagraj, Shri Ram Vilas Chaudhary, Director Gorakhpur, Shri Anand Kumar Singh, Director Headquarters, Lucknow, Shri Subodh Pratap Singh, Director Kanpur, Shri Vishal Kumar Pathak, Senior  Superintendent of Post Offices, Lucknow, Smt. Ayushi Rai, Deputy Director of Accounts, Shri Himanshu Kumar Mishra, Vigilance Officer, Shri Sushil Tiwari, Chief Postmaster, Shri Santosh Kumar Singh, Assistant Director, Shri Arvind Kumar Singh, Sports Development Officer and all the officers and employees were present.

 35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय खेल प्राधिकरण, नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ में विभिन्न भार वर्गों में फ्री-स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिताये आयोजित की गयी। कुश्ती प्रतियोगिता में आज कुल 56 मैच खेले गए। विभिन्न प्रांतों से आए खिलाडियों, सदस्यों को उ.प्र. की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया ।

पोस्टमास्टर जनरल, श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि फ्री-स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किग्रा. भारवर्ग में ओडिशा के प्रशांत, 61 किग्रा. भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के लालमणि, 70 किग्रा. भारवर्ग में हरियाणा के कुलदीप, 74 किग्रा. भारवर्ग में हरियाणा के धर्मपाल सिंह, 86 किग्रा. भारवर्ग में हरियाणा के मंजीत, 97 किग्रा. भारवर्ग में महाराष्ट्र के जी. वी. पाटिल,125 किग्रा. भारवर्ग में दिल्ली के पवन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

पोस्टमास्टर जनरल, श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 12 अक्टूबर को  डाक कुश्ती प्रतियोगिता का समापन होगा, जिसमें श्रीमती रेणुका मिश्रा (आई.पी.एस.), पुलिस सेवा भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगी।

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ श्री बा. सेल्व कुमार, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज के अनुज अर्जुन मिश्रा डांस ग्रुप ने कत्थक, मिथिलेश लखनवी ने गजल एवं मथुरा के उमाशंकर देशला ग्रुप ने बृज के लोकनृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रस्तुति ग्रुप के कलाकारों द्वारा उत्तर प्रदेश कला संस्कृति से रूबरू कराते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया | चीफ पोस्टमास्टर जनरल, श्री बा. सेल्वकुमार ने सभी कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया |

 इस अवसर पर श्री एस.एफ.एच रिजवी, पोस्टमास्टर जनरल, कानपुर, श्री राजेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक वित्त, श्री कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी, श्री राजीव उमराव, पोस्टमास्टर जनरल, आगरा, श्री विवेक कुमार दक्ष, पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ, श्री गौरव श्रीवास्तव, निदेशक प्रयागराज, श्री राम विलास चौधरी, निदेशक गोरखपुर,श्री आनन्द कुमार सिंह, निदेशक मुख्यालय, लखनऊ, श्री सुबोध प्रताप सिंह, निदेशक कानपुर, श्री विशाल कुमार पाठक, प्रवर डाक अधीक्षक, लखनऊ,  श्रीमती आयुषी राय, उपनिदेशक लेखा, श्री हिमांशु कुमार मिश्र, सतर्कता अधिकारी, श्री सुशील तिवारी, चीफ पोस्टमास्टर, सहायक निदेशक श्री संतोष कुमार सिंह, खेल विकास अधिकारी श्री अरविन्द कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।