Wednesday, June 5, 2024

World Environment Day : Plantation is very important for environment- Postmaster General Krishna Kumar Yadav

डाक विभाग के तत्वावधान में वाराणसी परिक्षेत्र में 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मकबूल आलम रोड स्थित पोस्टल कॉलोनी में वृक्षारोपण करते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरुरत है, आने वाली पीढ़ी को जीवित रहने के लिए शुद्ध आक्सीजन मिले इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं व परिवार के सदस्य की भांति उसकी देखभाल भी करें। वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ रहे तापमान को भी हम इन्ही पेड़-पौधों के जरिये नियंत्रित कर सकते हैं। इस अवसर पर डाककर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया।




पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने एवं प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ दिवस विशेष पर वृक्षारोपण से बात नहीं बनेगी बल्कि हमें हर दिन पर्यावरण दिवस की तरह जागरूक रहना होगा तथा हर माह पौधा लगाना होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अपनी भावी पीढ़ी को जागरूक करना होगा।

प्रवर डाक अधीक्षक श्री राजीव कुमार ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधे लगाना हम सबका दायित्व है।  सहायक निदेशक बृजेश शर्मा और आरके चौहान ने एक व्यक्ति, एक वृक्ष के नारे के साथ पौधारोपण के महत्त्व को बताया। सीनियर पोस्टमास्टर पीसी तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देता है इसलिए वृक्ष लगाने के साथ-साथ इनका संरक्षण भी बहुत जरुरी है। 

इस अवसर पर वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर राजीव कुमार, सहायक निदेशक बृजेश शर्मा, आरके चौहान, सीनियर पोस्टमास्टर पीसी तिवारी, निरीक्षक दिलीप पांडेय, अनिकेत रंजन, संजय अहिरवार, श्री प्रकाश गुप्ता, राहुल कुमार आनंद कुमार, मंजू कुमारी  सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Plantation is very important for environmental protection - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Postal Department organized plantation drive on World Environment Day

Postmaster General KK Yadav inspired officials to adopt environment-friendly lifestyle and save natural resources

Postal dept. organized plantation drive on  'World Environment Day' in Post Offices and Postal colonies of Varanasi Region. On this occasion, while planting tree in the Postal Colony situated on Maqbool Alam Road, Postmaster General of Varanasi Region Shri Krishna Kumar Yadav said that environmental protection is the biggest need of today, to ensure that the coming generation gets pure oxygen for survival, plant as many trees as possible and take care of them like family member. We can also control the ever-increasing temperature at the global level through regular plantations. On this occasion, postal officials were made aware about environmental protection by taking a pledge to keep the environment clean.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav inspired people to adopt an environment-friendly lifestyle and save natural resources. He said that planting trees only on special days will not work, rather we have to be aware every day like Environment Day and plant a tree every month. We have to make our future generation aware for environmental protection.

Senior Superintendent of Post Offices Shri Rajiv Kumar said that planting trees for environmental protection is the responsibility of all of us. Assistant Director Brijesh Sharma and RK Chauhan explained the importance of plantation with the slogan of ‘one person, one tree’. Senior Postmaster PC Tiwari said that trees give us life, therefore, along with planting trees, their conservation is also very important.

On this occasion SSPPs Rajiv Kumar, Assistant Director Brijesh Sharma, RK Chauhan, Sr. Postmaster PC Tiwari, Inspectors Dilip Pandey, Aniket Ranjan, Sanjay Ahirwar, Shri Prakash Gupta, Rahul Kumar, Anand Kumar, Manju and many other officials participated in plantation drive. 














डाक विभाग द्वारा 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर वृक्षारोपण का आयोजन

डाक विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने का दिलाया संकल्प

Saturday, June 1, 2024

Postal services are constantly creating new dimensions by adopting latest technology – Postmaster General Krishna Kumar Yadav

डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं। तमाम अग्रणी योजनाओं को डाकघरों के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया गया है। डाकघरों में एक ही छत के नीचे पत्र-पार्सल, बचत बैंक, बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, डीबीटी, डिजिटल बैंकिंग, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। डाककर्मी कर्मयोगी की भाँति कार्य करते हुए लोगों को इन योजनाओं से जोड़ रहे हैं। 


उक्त उद्गार वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने प्रयागराज क्षेत्र के मण्डलाध्यक्षों एवं उपमंडलाध्यक्षों के वित्तीय वर्ष 2023-24 के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किये। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक अधीक्षकों, उपमंडलीय निरीक्षकों, पोस्टमास्टरों को उन्होंने सम्मानित कर हौसलाअफजाई भी की। निदेशक डाक सेवाएं श्री गौरव श्रीवास्तव ने पावर पॉइंट के माध्यम से गत वित्तीय वर्ष में प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा किए गए कार्यों एवं प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने समीक्षा पश्चात बताया कि, प्रयागराज परिक्षेत्र के डाकघरों में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 4.46 लाख नए बचत खाते व 2.59 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खोले गए। 8.74 लाख लोगों ने डाकघरों तथा आईपीपीबी के माध्यम से आधार सेवाओं का लाभ उठाया, वहीं 44 हजार लोगों ने डाकघरों से पासपोर्ट बनवाया। प्रयागराज परिक्षेत्र में बचत बैंक सेवाओं से 56.79 करोड़, पोस्टल ऑपरेशन से 23.47 करोड़, स्पीड पोस्ट व पार्सल से 13.67 करोड़ रुपये, आईपीपीबी से 7.99 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। डाक जीवन बीमा में 52.70 करोड़ रूपये व ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 15.44 करोड़ रुपये का कुल प्रीमियम जमा हुआ। प्रयागराज परिक्षेत्र में अभी तक 257 गांवों को 'सम्पूर्ण बीमा ग्राम', 158 गांवों को 'सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम' और 36 गांवों को 'संपूर्ण महिला सम्मान बचत पत्र आच्छादित ग्राम' बनाया जा चुका है। 

डाक अधिकारियों का हुआ सम्मान


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रवर डाक अधीक्षक, प्रयागराज मंडल अभिषेक श्रीवास्तव को सर्वाधिक बचत बैंक खाते खोलने, पोस्टल ऑपरेशन, डाक जीवन बीमा, स्पीड पोस्ट एवं पार्सल राजस्व में  सर्वाधिक राजस्व अर्जन हेतु सम्मानित किया। इसके साथ ही सुल्तानपुर डाक अधीक्षक एम. एम. हुसैन को स्पीड पोस्ट व पार्सल वितरण में उत्कृष्टता, वहीं मीरजापुर डाक अधीक्षक सुरेश चन्द को सर्वाधिक ग्रामीण डाक जीवन बीमा व्यवसाय व इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक प्रीमियम खाता खोलने हेतु सम्मानित किया।


मंडलों के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सहायक अधीक्षक केन्द्रीय उपमंडल प्रयागराज अर्जित सोनी को डाक जीवन बीमा, सहायक अधीक्षक पश्चिमी उपमंडल मीरजापुर पंकज श्रीवास्तव को डाकघर बचत बैंक खाता, डाक निरीक्षक लालगंज उपमंडल मीरजापुर ब्रह्म देव पाण्डेय व डाक निरीक्षक भरवारी उपमंडल प्रयागराज राकेश कुमार यादव को इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक प्रीमियम खाता खोलने और डाक निरीक्षक उत्तरी उपमंडल प्रयागराज मनीष कुमार को ग्रामीण डाक जीवन बीमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने सम्मानित किया। मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रजनीश श्रीवास्तव, डेवलेपमेंट ऑफिसर (डाक जीवन बीमा) पवन कुमार मौर्या एवं डायरेक्ट एजेंट रोशन लाल स्वर्णकार व सेजल गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

पोस्टमास्टर जनरल ने  इस अवसर पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उत्साह और लगन के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25  में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डाक निदेशक गौरव श्रीवास्तव, प्रवर अधीक्षक अभिषेक श्रीवास्तव, एम. एम. हुसैन, सहायक निदेशक मासूम रजा रश्दी, राजेश श्रीवास्तव, सीनियर पोस्टमास्टर तनवीर अहमद, उपाधीक्षक प्रमिला यादव, सहायक अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, राजेश शर्मा, डाक निरीक्षक हर्ष शर्मा, अखण्ड प्रताप गोस्वामी सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Postmaster General Krishna Kumar Yadav felicitated Divisional Superintends for excellent work in last financial year in Prayagraj Region

Postal services are constantly creating new dimensions by adopting latest technology – Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Postal services are constantly creating new dimensions by adopting the latest technology. Many leading schemes have been implemented through Post Offices. Many facilities including letters, parcel, savings bank, insurance, India Post Payments Bank, DBT, digital banking, Aadhaar, CSC, passport are being provided under one roof in Post Offices. Postal employees are working like Karmayogi and connecting people with these schemes, upto last mile. The above statement was expressed by the Postmaster General of Prayagraj Region Shri Krishna Kumar Yadav during a review meeting of the performance of Divisional Heads and Sub-Divisional Heads for the financial year 2023-24. He also felicitated the Postal officials doing excellent work in various fields. Director Postal Services Shri Gaurav Srivastava provide information about the work done and achievements by Prayagraj region in the last financial year through power point.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav told that, in the Financial Year 2023-24, 4.46 lakh new savings accounts, 2.59 lakh India Post Payments Bank accounts were opened in the post offices of Prayagraj Region. 8.74 lakh people availed Aadhaar services through post offices and IPPB, while 44 thousand people applied for passport in Post Offices. In Prayagraj Region, revenue of Rs. 56.79 crore was earned from savings bank services, Rs. 23.47 crore from postal operation, Rs. 13.67 crore from speed post and parcel and Rs. 7.99 crore from IPPB. A total premium of Rs. 52.70 crore was collected in Postal Life Insurance and Rs. 15.44 crore in Rural Postal Life Insurance. So far, 257 villages have been made 'Sampoorna Bima Gram', 158 villages have been made 'Sampoorna Sukanya Samriddhi Gram' and 36 villages have been made ' Sampoorna Mahila Samman Bachat Patra Covered Villages' in Prayagraj Region.

Postal officials felicitated

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav felicitated Abhishek Srivastava, Senior Superintendent Prayagraj Division for opening of maximum savings bank accounts, excellence in Postal Life Insurance, Speed Post revenue, Parcel revenue, postal operation and business. Along with this, M.M. Hussain, Superintendent Sultanpur Division for parcel & speed post delivery and Suresh Chand, Superintendent Mirzapur Division for Rural Postal Life Insurance business.   

Along with the Divisions, officials doing excellent work at the Sub-Division level were also felicitated by Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav. These include Assistant Superintendent Central Sub Division Prayagraj Arijit Soni for Postal Life Insurance, Assistant Superintendent West Mirzapur Pankaj Srivastava for Post Office Savings Bank Account, Sub-Divisional Inspector Lalganj Mirzapur Brahm Dev Pandey & Sub-Divisional Inspector Bharwari Prayagraj Rakesh Kumar Yadav for opening of IPPB premium accounts and Sub-Divisional Inspector North Prayagraj Manish Kumar for Rural Postal Life Insurance. Marketing Executive Rajnish Srivastava, Development Officer PLI Pawan Kumar Maurya and Direct Agents Roshan Lal Swarnkar  and Sejal Gupta were also felicitated.     

On the occasion, various Divisional Superintendents along with Assistant Director Masoom Raza Rushdi, Rajesh Srivastava, Senior Postmaster Tanveer Ahmed, Dy. Superintendent Pramila Yadav, Assistant Superintendent Dharmendra Kumar, Rajesh Sharma, Inspector of Posts Akhand Pratap Goswami, Harsh Sharma etc. were present.








डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया सम्मानित

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने प्रयागराज परिक्षेत्र में डाक सेवाओं की की समीक्षा, लक्ष्यों की प्राप्ति पर दिया ज़ोर


Friday, May 31, 2024

Baobab : Postmaster General Krishna Kumar Yadav releases a Special Cover on centuries-old Baobab tree of Jhunsi, Prayagraj

To enrich inheritance and promote environmental conservation, Postmaster General of Varanasi and Prayagraj Region, Shri Krishna Kumar Yadav releases a special cover with cancellation on the 'Baobab Tree' in a program organized at Prayagraj Head Post Office on 30th May, 2024 in order. This historical rare tree, located near the tomb of Sheikh Taki on the bank of Ganga in Jhunsi, Prayagraj, is estimated between 750 to 1350 years old and people's faith are associated with it. Director Postal Services Shri Gaurav Srivastava and Senior Superintendent Post Offices Shri Abhishek Srivastava were also present in the program.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that Prayagraj and its Sangam coast have preserved many mythological, historical and rich heritages for centuries. The 'Baobab tree' of the Adansonia Digitata species of Africa is also one of them. In such a situation, its historicity, scientific and medicinal qualities will be spread world wide through special cover with cancellation and it will also facilitate to connect it with research and tourism. Shri KK Yadav said that there has been curiosity for centuries about this ancient and huge tree located on a huge mound of soil on the left bank of the holy river Ganga in Jhunsi, it is also called 'Vilayati Imli' in folklore. It is worth noting that the past of the Jhunsi area is documented by archaeological evidence which corresponds to five cultural phases from the Chalcolithic period to the early Medieval period.

Shri Gaurav Srivastava, Director Postal Services of Prayagraj Region said that the thickness of the trunk of the 'Baobab' tree is 17.3 meters and the flower of this tree is large and the fruit is long and green in colour. It is believed that Baba Sheikh Taki Shah came here from Karachi in the 15th century, lived here. Soaking the bark of this tree in water and drinking it reduces stomach ache, heartburn, and the bark is also considered beneficial in urine infection.



Shri Abhishek Srivastava, Senior Superintendent of Post Offices, Prayagraj region  told that the special cover released on Baobab tree will be available for sale with price of Rs. 25 in the Philatelic Bureau, Prayagraj Head Post Office.

On this occasion, Senior Postmaster Tanveer Ahmed, Assistant Director Masoom Raza Rushdi, Rajesh Srivastava, Deputy Superintendent of Post Offices Pramila Yadav and many other officials and philatelists were present.



Postmaster General Krishna Kumar Yadav released a special cover on the historical tree 'Baobab' situated on the banks of Ganga in Prayagraj

The age of the 'Baobab tree' situated near the Sangam coast in Jhunsi, Prayagraj is estimated between 750 to 1350 years old, a rare tree of the Adansonia Digitata species of Africa.

The historical and rare tree 'Baobab' situated on the banks of Sangam in Prayagraj is now on special postal cover.

The special postal cover on the 'Baobab tree' will spread its historicity, scientificity and medicinal qualities world wide - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

प्रयागराज में गंगा तट पर अवस्थित ऐतिहासिक वृक्ष 'बाओबाब' पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जारी किया विशेष आवरण

अपनी विरासत को समृद्ध करने एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन देने के क्रम में वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने प्रयागराज प्रधान डाकघर में 30 मई, 2024 को आयोजित समारोह में ‘बाओबाब वृक्ष’ पर एक विशेष आवरण व विरूपण का विमोचन किया। प्रयागराज के झूंसी में पवित्र गंगा नदी तट पर अवस्थित शेख तकी की मजार के पास मौजूद इस ऐतिहासिक दुर्लभ वृक्ष की आयु  750 से 1350 वर्ष के बीच मानी जाती है और इसके साथ तमाम किवदंतियां और लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। समारोह में निदेशक डाक सेवाएं श्री गौरव श्रीवास्तव और प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री अभिषेक श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।



पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि प्रयागराज और यहाँ का संगम तट सदियों से अपने अंदर तमाम पौराणिक, ऐतिहासिक और समृद्ध विरासतों को सहेजे हुए है। अफ्रीका के एडानसोनिया डिजिटाटा प्रजाति का ‘बाओबाब वृक्ष’ भी उनमें से एक है। ऐसे में इस पर विशेष डाक आवरण और विरूपण के माध्यम से इसकी ऐतिहासिकता, वैज्ञानिकता और औषधीय गुणों के बारे में देश-दुनिया में प्रसार होगा और इसे शोध और पर्यटन से भी जोड़ने में सुविधा होगी। 

श्री यादव ने कहा कि झूंसी में पवित्र नदी गंगा के बाएं किनारे पर मिट्टी के एक विशाल टीले पर स्थित इस प्राचीन व विशाल वृक्ष को लेकर सदियों से कौतुहल रहा है, जनश्रुति में इसे 'विलायती इमली' भी कहा जाता है। गौरतलब है कि झूंसी क्षेत्र का अतीत पुरातात्विक साक्ष्यों द्वारा प्रलेखित है जो ताम्रपाषाण काल से लेकर प्रारंभिक मध्ययुगीन काल तक के पांच सांस्कृतिक चरणों से मेल खाता है।

निदेशक डाक सेवाएं श्री गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि ‘बाओबाब' वृक्ष के तने की मोटाई 17.3 मीटर है और इस वृक्ष का फूल बड़ा तथा फल लंबा और हरे रंग का होता है। ऐसी मान्यता है कि 15वीं शताब्दी में करांची से आए बाबा शेख़ तकी शाह यहाँ रहते थे। इस वृक्ष की छाल को पानी में भिगोकर पीने से पेट का दर्द, सीने की जलन कम होती है, साथ ही यूरिन इन्फेक्शन में भी छाल को लाभकारी माना जाता है।  

प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बाओबाब वृक्ष पर जारी उक्त विशेष आवरण मय विरूपण 25 रुपए में फिलेटलिक ब्यूरो, प्रयागराज प्रधान डाकघर में उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर सीनियर पोस्टमास्टर श्री तनवीर अहमद, सहायक निदेशक मासूम रजा रश्दी, राजेश श्रीवास्तव,  उपाधीक्षक प्रमिला यादव सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी और फ़िलेटलिस्ट उपस्थित रहे।









प्रयागराज में गंगा तट पर अवस्थित ऐतिहासिक वृक्ष 'बाओबाब' पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जारी किया विशेष आवरण

प्रयागराज के झूंसी में गंगा तट पर अवस्थित ‘बाओबाब वृक्ष’ की आयु 750 से 1350 वर्ष के बीच, अफ्रीका के एडानसोनिया डिजिटाटा प्रजाति का दुर्लभ वृक्ष

प्रयागराज में  गंगा तट पर अवस्थित ऐतिहासिक व दुर्लभ वृक्ष 'बाओबाब' अब विशेष डाक आवरण पर

‘बाओबाब वृक्ष’ पर विशेष डाक आवरण से इसकी ऐतिहासिकता, वैज्ञानिकता व औषधीय गुणों के बारे में देश-दुनिया में होगा प्रसार- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव