Friday, December 1, 2017

राजस्थान में बीकानेर का प्रथम 'संपूर्ण बीमा ग्राम’ बना बामनवाली गाँव, डाक निदेशक केके यादव ने दी लोगों को ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी

जीवन बीमा आज के दौर की एक अनिवार्य आवश्यकता है। डाक विभाग अपने सामाजिक सरोकारों के तहत ग्रामीण लोगों को भी जीवन बीमा देने के लिए प्रतिबद्ध है । उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बीकानेर के बामनवाली गाँव को 'संपूर्ण बीमा ग्राम' घोषित करने के अवसर पर आयोजित समारोह में  बतौर मुख्य अतिथि 30 नवंबर, 2017 को व्यक्त किए।  गाँव में सभी परिवारों को न्यूनतम एक ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी जारी कर बामनवाली बीकानेर का प्रथम और राजस्थान का द्वितीय संपूर्ण बीमा ग्राम बन गया है। गाँव में कुल 177 पॉलिसी जारी की गई हैं । 'संपूर्ण बीमा ग्राम' योजना को अक्टूबर माह में ही संचार मंत्री श्री मनोज सिन्हा ने आरम्भ किया था।  

इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं  श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग ने यह कदम सामाजिक सुरक्षा कवरेज को बढ़ाने के साथ-साथ वित्तीय समावेशन में अभिवृद्धि के  प्रयासों के तहत किया है। इससे गाँव में रह रहे किसान एवं गरीब परिवारों को काफी फायदा होगा और उन्हें  जीवन सुरक्षा मिलेगी। श्री यादव ने कहा कि 'सम्पूर्ण बीमा ग्राम योजना' के तहत प्रत्येक जिले में कम से कम सौ परिवारों वाले एक गाँव का चयन कर हर परिवार के एक व्यवक्ति को ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। इसके साथ ही सभी सांसद आदर्श ग्रामों को भी इसके तहत लिया जायेगा। डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों हेतु विशेष रूप से  1995 में  'ग्रामीण डाक जीवन बीमा' आरम्भ की गई थी, ताकि बिना शहर जाये घर बैठे उन्हें इसका लाभ मिल सके।  
डाक  निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग ने नवीन टेक्नालॉजी अपनाते हुए कोर इंश्योरेंस सर्विस के तहत मैककेमिश सॉफ्टवेयर के माध्यम से बीमा सेवाओं को भी ऑनलाइन बनाया है। हालही में  'डाक जीवन बीमा' योजना का दायरा भी बढ़ा दिया है। पहले मात्र सरकारी व अर्द्धसरकारी कर्मचारियों तक सीमित  डाक जीवन बीमा अब निजी शिक्षण संस्थाओं /विद्यालयों/महाविद्यालयों आदि के कर्मचारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, प्रबंधन सलाहकारों, चार्टेड एकाउंटेंट, वास्तुकारों, वकीलों, बैंकर  जैसे पेशेवरों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तथा बम्बई स्टॉक एक्सचेंज के सूचीबद्ध कम्पनी के कर्मचारियों के लिए भी उपलब्ध होगी। 
डाक  निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाकघर में खुले समस्त खातों को आधार और मोबाईल नंबर से जोड़ने पर भी जोर दिया, जिससे भविष्य मे आने वाली सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्राहकों को मिल सके।
बीकानेर मंडल के डाक अधीक्षक जी. एन. कनवारिया ने कहा कि लोगों की आयु और आवश्यकता के हिसाब से ग्रामीण डाक जीवन बीमा की ग्राम संतोष, ग्राम सुमंगल, ग्राम सुरक्षा, ग्राम सुविधा, ग्राम प्रिया योजनायें हैं। न्यूनतम 10 हजार रूपये  से अधिकतम 10 लाख रूपये तक का बीमा इसमें किया जा सकता है। इसमें निवेश की सुरक्षा पर सरकार की गांरटी, आयकर में छूट, कम प्रीमियम व अधिक बोनस, पालिसी पर लोन की सुविधा, ऑनलाइन प्रीमियम जमा कराने की सुविधा और अग्रिम प्रीमियम पर छूट दी जाती है।
इस अवसर पर लूणकरणसर  के प्रधान  गोविन्द गोदारा, सहायक डाक अधीक्षक मीनू, डाक निरीक्षक अरुण कुमार सोलंकी,पारसमल सुथार, कमल कुमार गुप्ता, शाखा डाकपाल सांवरमल सारस्वत सहित तमाम अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे। डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर बीमाधारकों को ग्रामीण डाक जीवन बीमा के पॉलिसी बांड भी सौंपे। 



Wednesday, November 29, 2017

राजस्थान का प्रथम 'संपूर्ण बीमा ग्राम' बना जोधपुर का शिकारपुरा गाँव

जीवन बीमा आज के दौर की एक अनिवार्य आवश्यकता है। डाक विभाग अपने सामाजिक सरोकारों के तहत ग्रामीण लोगों को भी जीवन बीमा देने के लिए प्रतिबद्ध है । उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने जोधपुर के शिकारपुरा गाँव को 'संपूर्ण बीमा ग्राम' घोषित करने के अवसर पर आयोजित समारोह में  बतौर मुख्य अतिथि 28 नवंबर को व्यक्त किए।  गाँव में सभी परिवारों को न्यूनतम एक ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी जारी कर शिकारपुरा न सिर्फ जोधपुर बल्कि सम्पूर्ण राजस्थान का प्रथम संपूर्ण बीमा ग्राम बन गया है।  'संपूर्ण बीमा ग्राम' योजना को अक्टूबर माह में ही संचार मंत्री श्री मनोज सिन्हा ने आरम्भ किया था।  गौरतलब है कि इससे पूर्व शिकारपुरा गाँव "सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम" भी बन चुका है। 
इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं  श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग ने यह कदम सामाजिक सुरक्षा कवरेज को बढ़ाने के साथ-साथ वित्तीय समावेशन में अभिवृद्धि के  प्रयासों के तहत किया है। इससे गाँव में रह रहे किसान एवं गरीब परिवारों को काफी फायदा होगा और उन्हें  जीवन सुरक्षा मिलेगी। श्री यादव ने कहा कि 'सम्‍पूर्ण बीमा ग्राम योजना' के तहत प्रत्‍येक जिले में कम से कम सौ परिवारों वाले एक गाँव का चयन कर हर परिवार के एक व्‍यक्ति को ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। इसके साथ ही सभी सांसद आदर्श ग्रामों को भी इसके तहत लिया जायेगा। डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों हेतु विशेष रूप से  1995 में  'ग्रामीण डाक जीवन बीमा' आरम्भ की गई थी, ताकि बिना शहर जाये घर बैठे उन्हें इसका लाभ मिल सके।  
डाक  निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग ने नवीन टेक्नालॉजी अपनाते हुए कोर इंश्योरेंस सर्विस के तहत मैककेमिश सॉफ्टवेयर के माध्यम से बीमा सेवाओं को भी ऑनलाइन बनाया है। हाल ही में  'डाक जीवन बीमा' योजना का दायरा भी बढ़ा दिया है। पहले मात्र सरकारी व अर्द्धसरकारी कर्मचारियों तक सीमित  डाक जीवन बीमा अब निजी शिक्षण संस्थाओं /विद्यालयों/महाविद्यालयों आदि के कर्मचारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, प्रबंधन सलाहकारों, चार्टेड एकाउंटेंट, वास्तुकारों, वकीलों, बैंकर  जैसे पेशेवरों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तथा बम्बई स्टॉक एक्सचेंज के सूचीबद्ध कम्पनी के कर्मचारियों के लिए भी उपलब्ध होगी। श्री यादव ने बताया कि जोधपुर रीजन में वर्तमान में कुल 7 लाख, 92 हजार पॉलिसियाँ संचालित हैं, जिनमें  डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा में क्रमश: 78,067 और 7,13,933 पॉलिसियाँ हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 5,248 पॉलिसियाँ जारी की गईं, जिनमें कुल बीमित राशि 1 अरब 57 करोड़ 88 लाख के सापेक्ष 5 करोड़ 49 लाख रूपये का नया प्रीमियम अर्जित किया गया।
जोधपुर  मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक बी. आर. सुथार ने कहा कि लोगों की आयु और आवश्यकता के हिसाब से ग्रामीण डाक जीवन बीमा की ग्राम संतोष, ग्राम सुमंगल, ग्राम सुरक्षा, ग्राम सुविधा, ग्राम प्रिया योजनायें हैं। न्यूनतम 10 हजार रूपये  से अधिकतम 10 लाख रूपये तक का बीमा इसमें किया जा सकता है। इसमें निवेश की सुरक्षा पर सरकार की गांरटी, आयकर में छूट, कम प्रीमियम व अधिक बोनस, पालिसी पर लोन की सुविधा, ऑनलाइन प्रीमियम जमा कराने की सुविधा और अग्रिम प्रीमियम पर छूट दी जाती है।

इस अवसर पर शिकारपुरा के सरपंच श्री ढला राम और राजाराम आश्रम के महंत श्री दयाराम ने डाक विभाग द्वारा  शिकारपुरा ग्राम को "सम्पूर्ण बीमा ग्राम योजना" से जोड़ने की पहल की सराहना की। डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर अतिथियों संग बीमाधारकों को ग्रामीण डाक जीवन बीमा के पॉलिसी बांड भी सौंपे।  सहायक डाक अधीक्षक विनय खत्री, राजेंद्र सिंह भाटी, संदीप मोदी, मुकेश सोनी, पारसमल सुथार, ग्राम सेवक महेंद्र सिंह, शाखा डाकपाल गिरिधर शेजू सहित तमाम अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।






Sunday, November 26, 2017

पहल : सांसद आदर्श ग्रामों को ‘संपूर्ण बीमा ग्राम’ बनाएगा डाक विभाग

डाक विभाग देश भर के सांसदों द्वारा चयनित आदर्श ग्राम को अब संपूर्ण बीमा ग्राम बनाएगा। हाल ही में संचार मंत्री श्री मनोज सिन्हा द्वारा आरंभ की गई “संपूर्ण बीमा ग्राम योजना” के तहत सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत आने वाले सभी गाँवों को सम्मलित किया जाना है।  इसके साथ ही प्रत्येक राजस्व जिले के अंतर्गत न्यूनतम 100 परिवारों वाले कम से कम एक गाँव की पहचान की जानी है, जिसके प्रत्येक परिवार को न्यूनतम एक ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

इसी क्रम में राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने जोधपुर से सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाक़ात कर इस योजना के बारे में जानकारी दी। श्री यादव ने संचार मंत्री श्री मनोज सिन्हा द्वारा इस संबंध में सांसदों को संबोधित पत्र की प्रति भी सौंपी। 
श्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उठाए गए इस कदम से गाँव में रह रहे किसान एवं गरीब परिवारों को काफी फायदा होगा और उन्हें  जीवन सुरक्षा मिलेगी। डाक विभाग द्वारा इसे जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने के पहल की उन्होंने सहराना की। गौरतलब है कि श्री शेखावत द्वारा रामदेवरा एवं भांडुकला गाँव को सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयनित किया गया है।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने सांसद आदर्श ग्राम की सभी योग्य बालिकाओं के खाते खुलवाकर संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाने की डाक विभाग की पहल  के बारे में भी चर्चा की। जिस पर श्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” के तहत यह पहल बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। सांसद ने भारत सरकार द्वारा डाक विभाग के माध्यम से चलाई जा रही तमाम जन-कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए आदर्श ग्राम के साथ-साथ अन्य गाँवों में भी प्राथमिकता के साथ क्रियान्वयन करवाने का आश्वासन दिया। 
इस अवसर पर जोधपुर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री बी. आर. सुथार, सहायक अधीक्षक डाकघर श्री विनय खत्री, डाक निरीक्षक श्री पारस मल सुथार सहित तमाम विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




सांसद आदर्श ग्रामों को डाक विभाग बनाएगा ‘संपूर्ण बीमा ग्राम’, जोधपुर में रामदेवरा एवं भांडुकला गाँव बनेंगे संपूर्ण बीमा ग्राम 

डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कृषि राज्य मंत्री व सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाक़ात कर दी जानकारी


Friday, November 24, 2017

डाक-टिकटों के प्रति अभिरूचि व शोध कार्य हेतु "दीन दयाल स्पर्श योजना" छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग

डाक टिकटों के संग्रह और उनके अध्ययन (फिलेटली) के प्रति स्कूली विद्यार्थियों में अभिरुचि पैदा करने तथा इस क्षेत्र में शोध के प्रचार-प्रसार हेतु डाक विभाग ने "दीन दयाल स्पर्श योजना" नामक छात्रवृत्ति  योजना आरंभ की है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए आरम्भ इस योजना में  उन मेधावी छात्रों को  6000/- रूपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रस्ताव है, जिनका शैक्षणिक  रिकार्ड अच्छा है और जिन्होंने शौक के तौर पर फिलैटली को अपनाया है।  

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके तहत अखिल भारतीय स्तर पर विद्यार्थियों को 920 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाएंगी और प्रत्येक डाक परिमंडल कक्षा 6, 7, 8, और 9 के 10-10 विद्यार्थियों को, अधिकतम 40 छात्रवृत्तियाँ  प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति  की राशि, 500/- रूपये प्रतिमाह की दर से 6000/- रूपये प्रतिवर्ष होगी, जो कि  तिमाही आधार पर देय  होगी। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि छात्रवृत्ति की अहर्ता हेतु भारत में मान्यता प्राप्त विद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए। संबंधित विद्यालय का फिलैटली क्लब होना चाहिए और उम्मीदवार क्लब का सदस्य होना चाहिए। यदि विद्यालय में फिलैटली क्लब नहीं है, तो उस विद्यालय के ऐसे विद्यार्थी जिसका अपना फिलैटली जमा खाता है, के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। छात्रवृत्ति देने लिए चयन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि उम्मीदवार ने विगत अंतिम परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड/ग्रेड प्वांइट प्राप्त किए हों। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 प्रतिशत की छूट होगी। 

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति हेतु चयन विद्यार्थियों  द्वारा फिलैटली संबंधी प्रोजेक्ट कार्य के मूल्यांकन अथवा परिमण्डलों द्वारा आयोजित फिलैटली क्विज में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए  परिमंडल स्तर पर डाक अधिकारी और प्रतिष्ठित फिलैटलीविदों की एक  समिति भी गठित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अथवा डाकघर बचत बैंक की कोर बैंकिंग सुविधा वाली शाखा में, अपने अभिभावकों के साथ एक संयुक्त खाता खुलवाना होगा।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य बच्चों  में छोटी आयु से ही फिलैटली के शौक को इस प्रकार बढ़ावा देना है, ताकि यह रूचिकर कार्य, उन्हें सुकून भरा अनुभव और तनाव-मुक्त जीवन प्रदान करने के साथ-साथ उनके लिए शिक्षाप्रद भी सिद्ध हो।



Thursday, November 23, 2017

डाक विभाग की समीक्षा बैठक : राजस्व में वृद्धि हेतु ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता और नियमित संवाद की जरूरत- डाक निदेशक केके यादव

डाक विभाग ने टेक्नोलोजी  के साथ अपने को अपडेट करते हुये कस्टमर-फ्रेंडली सेवाओं का दायरा बढ़ाया है। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक डाक सेवाओं में आमूलचूल परिवर्तन किए गए हैं। ऐसे में राजस्व में उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु सेवाओं की व्यापक पहुँच सुनिश्चित करने के साथ-साथ ग्राहकों से नियमित संवाद की भी जरूरत है। उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने वरिष्ठ डाक अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किये।
जोधपुर कलेक्ट्रेट स्थित कांफ्रेंस हॉल में 22 नवंबर को आयोजित बैठक में पश्चिमी राजस्थान के सभी 11 मंडलों के डाक अधीक्षकों के साथ-साथ सभी सहायक अधीक्षक, निरीक्षक और 19 प्रधान डाकघरों के हेड पोस्टमास्टर शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न डाक सेवाओं के बारे में पावर प्वाइंट द्वारा प्रस्तुति देकर डाक अधिकारियों को अद्यतन व प्रोत्साहित किया गया। 
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक वितरण, बचत और बीमा सेवाओं, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजनाओं, जन परिवाद, आई. टी. मॉडर्नाइजेशन, बजट इत्यादि की सिलसिलेवार समीक्षा के साथ इस वित्तीय वर्ष में अब तक अर्जित लक्ष्यों की समीक्षा की तथा इसे बढ़ाने हेतु विस्तारपूर्वक रणनीति पर चर्चा की। ग्रामीण स्तर पर पहल करते हुए ज्यादा से ज्यादा गॉंवों को सम्पूर्ण बीमा ग्राम, बचत ग्राम व सुकन्या ग्राम बनाने पर जोर दिया।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जोधपुर रीजन के डाकघरों में लगभग 74  लाख 80  हजार खाते संचालित हैं, जिनमें इस  वित्तीय वर्ष में 2  लाख 84 हजार से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं । सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1 लाख 86 हजार खाते खोले गये हैं, जिनमें 97 करोड़ रूपये जमा हो चुके हैं। जोधपुर क्षेत्र के 116  गाँवों में सभी योग्य बच्चियों के खाते खोलकर इन्हें  “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम” बनाया जा चुका है। डाक जीवन बीमा योजना को निजी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स के लिए खोलने के साथ-साथ "सम्पूर्ण बीमा ग्राम" नामक योजना आरम्भ की गई है।   

"डिजिटल इण्डिया" के तहत डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप, डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी, शाखा डाकघरों को ग्रामीण संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के तहत  हाइटेक बनाने जैसे तमाम कदम उठाये गए  हैं। डाकघरों में कोर इंश्योरेंस, कोर बैंकिंग, एटीएम जैसी तमाम आधुनिक सेवाओं के बाद अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भी आरंभ किया जाएगा, जिसकी शाखा हर जिला मुख्यालय पर खोली जाएगी। श्री यादव ने कहा कि डाकघरों में आधार कार्ड अपडेशन, पोस्टऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र, इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस, ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, डाकघरों द्वारा पवित्र गंगाजल बिक्री, एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट, पंखों की अनुदानित दर पर बिक्री, सोवेरन गोल्ड बॉन्ड, पोस्ट शोपी, माई स्टैम्प, शाखा डाकघरों में स्पीड पोस्ट की बुकिंग  जैसी तमाम अभिनव पहल द्वारा सेवाओं का दायरा बढ़ाया गया है।

फील्ड स्तर के डाक अधिकारियों से रूबरू होते  हुए राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि फील्ड में उनकी कार्य गतिविधियाँ ही विभाग के प्रति लोगों की अवधारणा (इमेज) बनाती हैं, ऐसे में उन्हें ग्राहकों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होने की जरुरत है। राजस्व में उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु उनसे नियमित संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सेवाओं और गुणवत्ता के बारे में जागरूक करना होगा, तभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो सकेगी।
इस अवसर पर सहायक निदेशक इशरा राम, सहायक निदेशक बी. आर. राठौड, सहायक डाक अधीक्षक पुखराज राठौड़, अनिल कौशिक, राजेंद्र सिंह भाटी, सुदर्शन सामरिया, डाक निरीक्षक पारसमल सुथार, चतुर्भुज पालीवाल  इत्यादि ने विभिन्न सेवाओं के संबंध में जानकारी दी।
राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया।


जोधपुर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक बी आर सुथार, रेलवे डाक अधीक्षक एल आर परिहार, पोस्टल स्टोर डिपो अधीक्षक बिहारी लाल, सीनियर पोस्टमास्टर आर. पी. कुशवाहा के अलावा विभिन्न डाक मंडलों के अधीक्षक सर्वश्री कान सिंह राजपुरोहित, के एल सैनी, डी आर सुथार, जीएल माली, बी आर भीरानिया, देवा राम पुरोहित, जी एन कनवरिया, गुमान सिंह शेखावत इत्यादि तमाम अधिकारी मौजूद रहे।







राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के सभी  11 डाक मंडलों  के कार्यों की डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने की समीक्षा
राजस्व में  वृद्धि हेतु ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता और नियमित संवाद की जरूरत- डाक निदेशक केके यादव