Tuesday, March 9, 2021

International Women's Day : Postmaster General Krishna Kumar Yadav honours Postal Women employees at Varanasi Head Post Office

नारी आज न सिर्फ सशक्त हो रही है, बल्कि लोगों को भी सशक्त बना रही है। नारी सशक्तिकरण के लिए डाक विभाग द्वारा तमाम सेवाएँ संचालित की जा रही हैं। सुकन्या समृद्धि योजना से लेकर विभिन्न बचत योजनाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और डाक जीवन बीमा में महिलाओं को निवेश के लिए प्रेरित कर उनका आर्थिक सशक्तिकरण भी किया जा रहा है। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' पर प्रधान डाकघर, वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में उक्त उद्गार व्यक्त किये। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनकी हौसला आफजाई की, वहीं विभिन्न बचत योजनाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा में तमाम बालिकाओं व महिलाओं के खाते खुलवाकर उन्हें पासबुक व बांड प्रदान कर आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की ओर उन्हें प्रेरित किया।







वाराणसी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर सुमीत कुमार गाट ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। सहायक निदेशक शम्भु राय ने कहा कि डाकघरों का माहौल सदैव से वूमेन फ्रेंडली रहा है।

इस अवसर पर वाराणसी पश्चिमी मण्डल के अधीक्षक डाकघर राम मिलन, सीनियर पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर वाराणसी चंद्रशेखर सिंह बरुआ, सहायक अधीक्षक सुरेश चंद्र, आईपीपीबी मैनेजर सुबलेश सिंह, श्रीप्रकाश गुप्ता, सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित रहीं।

सम्मानित होने वाली महिलाओं की सूची -


इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने वाराणसी सिटी डाकघर की पोस्टमास्टर सी. अनीता, ब्रांच पोस्टमास्टर, आशापुर मंजू मिश्रा, ब्रांच पोस्टमास्टर, सिखारी बड़की निर्मला देवी, डाक सहायक राजिया हसन, सुनीता पटेल, प्रतिमा मौर्य, मंजू, अभिलाषा राजन, अजिता भार्गव, डीएलडब्ल्यू डाकघर की पोस्टमैन कविता गुप्ता, एमटीएस संवर्ग में जहां आरा आलम, राधा देवी, स्पोर्ट्स हेतु रुपाली रॉय, पोस्टमास्टर अस्सी व महिला अभिकर्ता मंजू देवी को सम्मानित किया।









अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने प्रधान डाकघर में महिला कर्मियों को किया सम्मानित
कोरोना काल में महिला डाककर्मियों ने निभाई अहम भूमिका-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
सामाजिक व आर्थिक बदलाव लाने में नारी की अहम भूमिका -  पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Thursday, March 4, 2021

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने डाक अधीक्षक, बाँदा मंडल कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

डाक विभाग पत्रों के साथ-साथ बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि खाता, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण जैसे तमाम जनोन्मुखी कार्य कर रहा है। वित्तीय समावेशन और डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने में डाकघरों की अहम भूमिका है। उक्त उद्गार अधीक्षक डाकघर,  बाँदा मंडल कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण हेतु पहुँचे वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किये।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, डाक विभाग नित् नवाचार के साथ जहाँ अपनी सेवाओं को व्यापक बना रहा है, वहीं वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में डाक कर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वॉरियर्स के रूप में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सितंबर 2018 में इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के शुभारम्भ के बाद आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत ग्रामीण पोस्टमैन चलते-फिरते एटीएम के रूप में नई भूमिका निभा रहे हैं। अब डाकिए के हाथ में स्मार्ट फोन है और बैग में एक डिजिटल डिवाइस भी है। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने अधीक्षक डाकघर कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण के दौरान समस्त अभिलेखों के समुचित रख-रखाव और स्वच्छता पर भी जोर दिया। उन्होंने बाँदा प्रधान डाकघर का भी विजिट किया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से लोगों के प्रति अच्छे व्यवहार और विभिन्न सेवाओं में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया। बाँदा मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री शैलेन्द्र कुमार ने पोस्टमास्टर जनरल का स्वागत किया एवं मण्डल में डाक सेवाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

बाँदा मंडल के कार्यों की समीक्षा के बाद पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि बाँदा मण्डल के डाकघरो में कोरोना के बीच लगभग 35 हजार बचत खाते एवं 4,000 बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। इस दौरान 06 गाँवों में सभी बालिकाओं के खाते खोलते हुए उन्हें 'सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम' बनाया गया। बाँदा मंडल में इस वर्ष कोरोना के बीच 27 हजार से ज्यादा आईपीपीबी खाते खोले गए, वहीं 1.33 लाख लोगों को घर बैठे लगभग 27 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। साढ़े 14 हजार हजार लोगों का नया आधार बनाया गया व 46 हजार लोगों का आधार अपडेट किया गया।

बाँदा मंडल के अधीक्षक डाकघर श्री शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बाँदा डाक मण्डल के अधीन बाँदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा जनपदों में जनमानस व ग्राहकों से नियमित संवाद कर एवं  कैम्प लगाकर इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय अर्जित किया जायेगा।

इस अवसर पर सहायक डाकघर अधीक्षक सर्वेश मिश्र, एस डी मिश्र, एसपी सिंह, श्रवण कुमार, संदीप चौरसिया, पोस्टमास्टर बाँदा प्रधान डाकघर विजय त्रिपाठी सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।












डाक विभाग कर रहा तमाम जनोन्मुखी कार्य - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Friday, February 26, 2021

Director General, India Post presented Dak Seva awards to Postal staff of Uttar Pradesh Circle

उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को 25 फरवरी, 2021 को लखनऊ जीपीओ में आयोजित एक कार्यक्रम में डाक विभाग के महानिदेशक श्री विनीत पाण्डेय ने 'डाक सेवा अवार्ड 2020' और डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चीफ पोस्ट मास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमंडल श्री कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान वैयक्तिक श्रेणी में 8 और समूह श्रेणी में 3 अवार्ड सहित कुल 11 अवार्ड दिए गए।




'डाक सेवा अवार्ड' के तहत बलिया जनपद में रामगढ़ शाखा डाकघर के  शाखा डाकपाल प्रत्यय कुमार राय, कानपुर विश्वविद्यालय के पोस्टमैन राजेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय आगरा में डाक सहायक प्रणय छिब्बर, हरदोई में लखनऊ रोड डाकघर के पोस्टमास्टर पोस्टमास्टर राजेश सिंह, उपमंडलीय निरीक्षक गोला, खीरी अमित कुमार, प्रवर डाकघर अधीक्षक, झांसी मंडल उग्रसेन, सिस्टम मैनेजर खीरी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और बाराबंकी प्रधान डाकघर की सुधा वर्मा को वित्तीय वर्ष 2019-20 में उत्कृष्ट कार्य हेतु डाक सेवा अवार्ड प्रदान किये गए। सामूहिक स्तर पर दिए गए अवार्ड में आगरा प्रधान डाकघर को स्वच्छ्तम डाकघर, बरेली आरएमएस को स्वच्छ्तम आरएमएस और आईसीएच झाँसी आरएमएस को स्वच्छ्तम स्पीड पोस्ट सेंटर का अवार्ड दिया गया। 


समारोह में अतिथियों का स्वागत पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ परिक्षेत्र विवेक दक्ष और आभार ज्ञापन पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र कृष्ण कुमार यादव ने किया। 

समारोह में  पोस्टमास्टर जनरल इलाहाबाद सुवेंदु कुमार स्वाइन, पोस्टमास्टर जनरल गोरखपुर आकाशदीप चक्रवर्ती, पोस्टमास्टर जनरल कानपुर विनोद कुमार वर्मा, पोस्टमास्टर जनरल बरेली संजय सिंह, पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल आगरा राजीव उमराव, पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ विवेक दक्ष, निदेशक डाक सेवाएं मुख्यालय शाहनवाज अख्तर, निदेशक डाक सेवाएं गाजियाबाद सुनील कुमार, निदेशक डाक सेवाएं गोरखपुर बीबी शरण,  सतर्कता अधिकारी शशि कुमार उत्तम, प्रवर अधीक्षक डाकघर लखनऊ मंडल आलोक कुमार ओझा सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी  उपस्थित रहे। 



Wednesday, February 24, 2021

Postal Department is broadening its services with innovation - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Varanasi: While the Department of Posts is constantly broadening its services with innovation, in the era of the global pandemic Corona, postal official did not care about their lives and played an important role as Corona Warriors. In the midst of the Corona epidemic, postal services created new dimensions as essential services. Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav expressed these views while, chaired the meeting held on 23 February, 2020 to review the work of various Postal divisions of Varanasi Region.

 In the Regional office at Cantt Head Post Office campus, all Divisional Heads including Varanasi East, Varanasi West, Ghazipur, Jaunpur and Ballia gave a detailed presentation on the progress of postal services, various schemes and target achievements.  During this, Assistant Superintendent of Post Offices and Sub Divisional Inspectors of various districts were also present.

After reviewing the work of various Divisions and post offices, Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that in Varanasi Region 2.69 lakh new savings accounts, 1.52 lakh India Post Payments bank accounts, 15,000 Sukanya Samriddhi Accounts were opened in this financial year during corona period. 260 villages were covered as 'Sampoorna Sukanya Samriddhi Gram', while 55 villages as 'Sampoorna Bima Gram'.  2.63 lakh people availed Aadhaar services in post offices.  Speed post services  in Varanasi Region earned a revenue of Rs 6.54 crore, business development services Rs 2.32 crore and savings bank services earned Rs 71 crore.  A total premium of Rs 21.71 crore was deposited in Postal Life Insurance and Rs 5.37 crore in Rural Postal Life Insurance during the period.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that the Department of Posts is doing all the people-oriented tasks like Savings Bank, Postal Life Insurance, Sukanya Samriddhi Account, India Post Payments Bank, Post Office Passport Seva Kendra, Aadhaar Enrollment and Updation along with the letters. He directed the Divisional heads to campaign extensively in the remaining month of the financial year and focus on the achievement of the targets allocated in various services.

On this occasion, Sumit Kumar Gat, Sr. Supdt. of Post Offices, Varanasi East Dn., Ram Milan, SPOs Varanasi West Dn., PC Tiwari, SPOs Jaunpur, BK Pandey, SPOs Ghazipur, Pankaj Tripathi, SPOs Ballia, Assistant Director Shambhu Rai and Praveen Prasoon were also present. All Divisional Heads said that, by regular Interaction with the public and customers in the field and setting up camps, more and more business will be earned in various fields.

Postal department continues to broaden its services with innovation

Postmaster General Krishna Kumar Yadav reviewed the Postal services in Varanasi Region