Saturday, December 26, 2009

थाईलैंड सरकार ने हिन्दू देवी-देवताओं पर डाक टिकट जारी किए

भारतीय संस्कृति का प्रभाव विदेशों में भी दिखने लगा है. हमारे देवी-देवता, हमारी भारतीय संस्कृति और भारतीय सभ्यता से जुड़ी हर चीज उन्हें आकर्षित करती है, प्राचीन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति ज़बर्दस्त सम्मान दिखता है। इसका ज्वलंत उदाहरण है थाईलैंड सरकार द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं पर जारी किए गए डाक टिकट।

थाईलैंड सरकार द्वारा हाल ही में हिन्दू देवी-देवताओं के चित्र वाले आठ डाक टिकट जारी किए गए हैं। इनमें भगवान गणेश, ब्रह्मा, भगवान नारायण(थाई भाषा में फ्रा नारय)और भगवान शिव(थाई भाषा में फ्रा इशुन)के चित्र हैं। डाक टिकट पर ब्रह्मा विष्णु महेश की त्रिमूर्ति के साथ ही ॐ भी बना हुआ है। इन देवी-देवताओं के चित्र भी उतने खूबसूरत हैं कि देखते ही मन मोह लेते हैं। भारतीय सनातन परंपरा के प्रतीक और देश के करोडों लोगो की आस्था और श्रध्दा के केंद्र इन देवी-देवताओं पर डाक टिकट जारी करके थाईलैंड सरकार ने वाकई एक सराहनीय कार्य किया है !!

6 comments:

Akanksha Yadav said...

यह तो नेक कार्य हुआ...जय हो.

Unknown said...

भारतीय सनातन परंपरा के प्रतीक और देश के करोडों लोगो की आस्था और श्रध्दा के केंद्र इन देवी-देवताओं पर डाक टिकट जारी करके थाईलैंड सरकार ने वाकई एक सराहनीय कार्य किया है !!

हिंदी साहित्य संसार : Hindi Literature World said...

काश भारत में भी डाक विभाग इस तरह की कोई पहल करता. फ़िलहाल इस सुन्दर जानकारी हेतु आभार.

हिंदी साहित्य संसार : Hindi Literature World said...

काश भारत में भी डाक विभाग इस तरह की कोई पहल करता. फ़िलहाल इस सुन्दर जानकारी हेतु आभार.

राज भाटिय़ा said...

यादव साहब थाई लेंड भी एक हिन्दु देश था, ओर अब भी वहा काफ़ी मात्रा मै हिन्दू रहते है, हिन्दु धर्म थाई लेंड ओर इस के आसपास के देशो मै फ़ेला हुआ है
धन्यवाद जानकारी के लिये

www.dakbabu.blogspot.com said...

Bhatiya sahab, jankari ke liya abhar.