Sunday, December 30, 2018

India Post Payments Bank में अब तक 19 लाख खाते खुले

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) ने अब तक करीब 19 लाख खाते खोले हैं।  डाक विभाग के मुताबिक एक सितंबर 2017 से शुरुआत के बाद 24 दिसंबर 2018 तक इसने 18,96,410 खाते खोले हैं।  इनमें 4.23 लाख खातों के साथ बिहार पहले स्थान पर है, जबकि 3.24 लाख खातों के साथ ओडिशा दूसरे स्थान पर रहा।  वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने राज्यसभा को लिखित जवाब में यह जानकारी दी।  इसके मुताबिक इस साल 20 दिसंबर तक 9,75, 806 ट्रांजेक्शन हुए हैं.
आईपीपीबी ने 30 जनवरी, 2017 से रायपुर और रांची में पायलट आधार पर सेवा शुरू की थी।  2016-17 में कुल 1,654 खाते खोले गए थे, इनमें से 967 छत्तीसगढ़ में और 687 झारखंड में खोले गए। 2017-18 में 7,735 खाते खोले गए, इनमें 3,874 छत्तीसगढ़ में और 3,861 झारखंड में खोले गए। 


24 दिसंबर, 2018 तक बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 18 लाख, 96 हजार, 410 खाते खोले गए।  पहले दो वित्त वर्ष में प्राथमिकता दिए जाने के बावजूद झारखंड और छत्तीसगढ़ खातों के मामले में अन्य राज्यों से पिछड़ गए।  झारखंड में अब तक 66,762 और छत्तीसगढ़ में 18,804 खाते खोले गए।  इस साल आईपीपीबी की 650 शाखाओं और 3,250 डाकघरों ने पहले चरण के तहत एक सितंबर 2018 से काम करना शुरू किया था।  सरकार को उम्मीद है कि आने वाले समय में खाता खोलने में और तेजी आएगी। 

No comments: