Sunday, June 7, 2015

'बेटी बचाओं-बेटी पढाओ' के अन्तर्गत डाकघरों में आरम्भ सुकन्या समृद्धि योजना को लोगों ने लिया हाथों-हाथ

प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा  'बेटी बचाओं-बेटी पढाओ' अभियान के अन्तर्गत बेटियों के भविष्य को ऊंची उड़ान दिलाने के लिए आरम्भ सुकन्या समृद्धि योजना को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है और इसके तहत् डाकघरों में बेटियों के खूब खाते खुल रहे हैं।  

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुरा राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके लिए डाकघरों से लेकर स्कूल, काॅलेजों और पंचायतों तक जागरूकता शिविर और मेले लगाये गये जिसके फलस्वरूप जोधपुर परिक्षेत्र के अधीन डाकघरों में  60 हजार से ज्यादा बालिकाओं के खाते खोले गए और इनमें 11 करोड़ से ज्यादा की राशि जमा हुई । पूरे राजस्थान डाक परिमण्डल में जोधपुर क्षेत्र ने अब तक सर्वाधिक खाते खोलने का कीर्तिमान बनाया है । 

 निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बालिकाओं के सशक्तीकरण और खुशहाली की दिशा में डाकघर में शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना  का उद्धेश्य बेटियों की शिक्षा, कैरियर एवं विवाह सम्बन्धी आर्थिक जरूरतों को पूरा करना है और इस रूप में  अभिभावकों के लिए यह वरदान साबित हुई है।  गौरतलब है कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत् 10 साल तक की बेटियों के खाते खोले जा सकते हैं और इसमें वर्तमान में 9.2 फीसदी  ब्याज देय है । प्रतिवर्ष न्यूनतम एक हजार रूपये एवं अधिकतम 1.50 लाख रूपये तक जमा की जा सकने वाली इस योजना में  खाता खोलने से  14 वर्ष तक धन जमा कराना होगा। बचत की बात करें तो सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना पीपीएफ स्कीम से भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है । 2015-16 के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाली ब्याज दर 9.2 फीसदी है जबकि कर बचत के लिए प्रसिद्ध स्कीम पीपीएफ पर यह 8.7 फीसदी मात्र है।

कुछ यूँ होगा फायदा  : यदि 2015 में कोई व्यक्ति बेटी के नाम 1,000 रुपए महीने से खाता खोलता है तो उसे 14 साल तक यानी 2028 तक हर साल 12 हजार रुपए डालने होंगे। एक अनुमान के तहत इस पर उसे यदि हर साल 9.1 फीसदी ब्याज भी मिलता रहेगा तो जब बच्ची 21 साल की होगी तो उसे 6,07,128 रुपए मिलेंगे। जबकि इन 14 सालों में खाते में कुल 1.68 लाख रुपए ही जमा करने पड़े। इसके अलावा बाकी के 4,39,128 रुपए ब्याज के हैं। इसी प्रकार यदि इसमें 14 वर्ष तक डेढ़ लाख रुपए प्रति वर्ष जमा करवाते हैं, तो योजना के संपूर्ण होने के पश्चात अंतत: लगभग 72 लाख रूपये मिलेंगे। 


अभिनव पहल : एक दिन में 2686 बच्चियों ने खोले सुकन्या समृद्धि खाते। पाली प्रधान डाकघर में आयोजित सुकन्या समृद्धि योजना मेले में 14 मई, 2015 को बच्चियों के साथ श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएँ, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, श्री एम एस खान जई, डाक अधीक्षक, पाली मंडल और अन्य। 










अभिनव पहल : एक दिन में 4000 बच्चियों ने खोले सुकन्या समृद्धि खाते। नागौर जनपद स्थित डिडवाना प्रधान डाकघर में आयोजित सुकन्या समृद्धि योजना मेले में 3 जून, 2015 को बच्चियों के साथ श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएँ, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, श्री बिहारी लाल , डाक अधीक्षक, नागौर  मंडल और अन्य। 













मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर ''साल एक शुरुआत अनेक" की कड़ी में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के अन्तर्गत 'हमारी बेटियाँ हमारा गौरव' के तहत सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय (DAVP) द्वारा जारी पोस्टर में एक तस्वीर हमारी भी। यह चित्र वाराणसी में सुकन्या समृद्धि मेले के दौरान लिया गया था और इसे हमारे ब्लॉग "डाकिया डाक लाया" से लिया गया है। 



Friday, June 5, 2015

राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के छः प्रधान डाकघरों में एटीएम सेवा आरम्भ

डाकघर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए राजस्थान के नागौर स्थित डिडवाना प्रधान डाकघर एवं चूरू स्थित प्रधान डाकघरों में बहुप्रतीक्षित एटीएम सेवा क्रमश: 3 व  04 जून से आरम्भ हो गई।  प्रधान डाकघर प्रांगण में लगे एटीएम का उद्घाटन राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने  शिलापट्ट का अनावरण कर एवं फीता काटने के पश्चात् एटीएम से पैसे निकाल कर किया। इसके पश्चात राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र में जोधपुर, पाली, जैसलमेर, बीकानेर, डीडवाना, चुरू सहित छः जगहों पर एटीएम सेवा आरम्भ हो गई है। 

एटीएम सेवा के उद्घाटन पश्चात आयोजित कार्यक्रम में  राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के  निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि एटीएम सेवा आरम्भ होने के बाद डाकघरों में बचत खाता रखने वाले लोग भी अब डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे और बैंकों की तर्ज पर किसी भी सीबीएस डाकघर से लेन-देन और एटीएम सुविधा का उपयोग हो सकेगा। रकम निकासी के साथ ग्राहक अपना स्टेटमेंट भी ले सकेंगे।  उन्होंने कहा कि आरम्भिक तौर पर इस एटीएम का इस्तेमाल डाकघरों के खाताधारक ही कर सकेंगे।  इस एटीएम से एक दिन में 25 हजार रूपये और एक बार में 10 हजार रूपये निकालने की सुविधा होगी।  निकासी शुल्क नहीं लगेगा। 

 निदशक श्री यादव ने बताया कि खाताधारकों को एटीएम की सुविधा लेने हेतु एटीएम कार्ड आवेदन फार्म भरकर जमा कराना होगा। इसमें केवाईसी (नो योर कस्टमर) के तहत खाता संख्या से जुड़े दस्तावेज, पहचानपत्र व घर के पते की प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध करानी होगी।  उन्होंने बताया कि सीबीएस से जुड़ने के बाद डाकघरों में एनीव्हेयर एनीटाइम बैंकिंग के तहत क्रमबद्ध रूप में धीरे-धीरे ग्राहकों को आनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग इत्यादि की सुविधाएँ भी दी जाएँगी।  

इस अवसर पर डिडवाना में आयोजित कार्यक्रम में नागौर मंडल के डाक अधीक्षक बिहारीलाल, प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर शम्भू सिंह, सहायक अधीक्षक डाक (मुख्यालय) श्री रामलाल मूण्ड, निरीक्षक डाक उपखण्ड डीडवाना श्री नरेन्द्र सिंह धवल, निरीक्षक डाक उपखण्ड मकराना श्री महावीर प्रसाद सैनी, निरीक्षक परिवाद नागौर श्री सुनिल कुमार कुमावत, राजेन्द्र सिंह भाटी एवं मनोज पाणिग्राही सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी, बचत अभिकर्तागण इत्यादि उपस्थित रहे। स्वागत संभाषण अधीक्षक डाकघर श्री बिहारीलाल द्वारा, आभार ज्ञापन एवं कार्यक्रम का संचालन श्री रामलाल मूण्ड द्वारा किया गया।


वहीं चुरू में आयोजित कार्यक्रम में चूरू मंडल के अधीक्षक डाकघर रामसिंह, प्रधान डाकघर चूरू के पोस्टमास्टर शादी राम पूनियां, श्रीमती चंदा अध्यापिका सेंट विलियम काॅन्वेंट स्कूल, कार्यालय पर्यवेक्षक श्री जे. के. हिंगोरानी, विकास सैनी निरीक्षक डाक रतनगढ़, श्री गौरव चलाना निरीक्षक डाक सरदारशहर, श्री मनोज कुमार सैनी सिस्टम एड. चूरू, श्री मनोज पाणिग्राही, श्री राजेन्द्र सिंह भाटी सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी, बचत अभिकर्तागण इत्यादि उपस्थित रहे। स्वागत संभाषण अधीक्षक डाकघर श्री रामसिंह द्वारा, आभार ज्ञापन शादी राम पूनियां एवं कार्यक्रम का संचालन श्री जे. के. हिंगोरानी द्वारा किया गया।













 In view of Press : Inauguration of ATM in Didwana Head Post Office of Nagaur District in Rajasthan by Mr. Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, Rajasthan Western Region, Jodhpur on 3rd June, 2015.