Monday, August 16, 2021

75th Independence Day : डाक विभाग ने मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया वाराणसी में ध्वजारोहण

आजादी का अमृत महोत्सव रूप में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ डाक विभाग द्वारा वाराणसी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर कैंपस में आयोजित समारोह में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 डाककर्मियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान का प्रतिमान है। हम अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करते हुए और लोगों की मदद करके भी देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि, अमृत महोत्सव हमें यह अवसर देता है कि हम आजादी को नए सिरे से महसूस करें और  अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक हों। स्वाधीनता के मूल्य को पहचानने और देश के लिए त्याग व बलिदान देने वाले महापुरुषों को याद करते हुए नई पीढ़ी को जोड़ने का कार्य भी करना होगा।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारत सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएँ डाकघरों के माध्यम से संचालित हो रही हैं। इन्हें समाज के सभी लोगों तक पहुंचाकर हम लोगों को उनका अधिकार दिला सकते हैं और अपने कर्तव्यों की पूर्ति कर सकते हैं। यही स्वतंत्रता दिवस की असली सार्थकता होगी।





इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी के सहायक निदेशक राम मिलन, सहायक अधीक्षक अजय कुमार, सहायक लेखाधिकारी संतोषी राय, जाँच निरीक्षक विश्वम्भर नाथ द्विवेदी, श्रीकांत पाल, कार्यालय सहायक श्रवण कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, शम्भू प्रसाद गुप्ता, शम्भू कुमार, शशिकांत वर्मा, विजय कुमार, राकेश कुमार को  सम्मानित किया गया। वाराणसी पूर्व मंडल के डाक सहायक शोभनाथ, अतुल कुमार मौर्या, अनिल कुमार शर्मा, शुयष मिश्रा, डाक अधिदर्शक महेश प्रसाद शुक्ला, पोस्टमैन खदेरन यादव, निखिल कुमार, एम.टी.एस. दिनेश तिवारी, ग्रामीण डाक सेवक अनुज कुमार, सुरेश कुमार एवं वाराणसी पश्चिम मंडल के डाक अधिदर्शक संजय कुमार, ग्रामीण डाक सेवक दीपू शर्मा, प्रीती गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार सिंह, मो. हफीज़ अहमद को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर वाराणसी पूर्व मंडल के प्रवर डाकघर अधीक्षक  राजन, वाराणसी पश्चिम मंडल के डाकघर अधीक्षक कृष्ण चंद्र, सहायक निदेशक राम मिलन, सीनियर पोस्टमास्टर चंद्रशेखर सिंह बरुआ, पोस्टमास्टर कैंट प्रधान डाकघर आरएस वर्मा,  सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए और हर्षोल्लास के साथ आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया।











Sunday, August 15, 2021

75th Independence Day celebrated by India Post at Varanasi : Postmaster General Krishna Kumar Yadav hoisted the National Flag

The 75th anniversary of Independence Day was celebrated by the Department of Posts in Varanasi as the Amrit Mahotsav of Azadi. In a function organized at Varanasi Cantt Head Post Office Campus, the Postmaster General of Varanasi Region, Mr. Krishna Kumar Yadav hoisted the flag and honored 27 postal employees who have done excellent work in various fields.

On this occasion, Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that Independence Day is not just a festival, but a model of pride and honor. We can contribute to the progress of the country by working honestly in our field and helping the people. Mr. Yadav said that, Amrit Mahotsav gives us an opportunity to feel the freedom afresh and be aware of rights as well as our duties recognizing  the value of independence and remembering the great men who sacrificed for the country.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that many welfare schemes of the Government of India are being operated through post offices. By reaching them to all the people of the society, we can give people their rights and fulfill our duties. This will be the real significance of Independence Day.


On this occasion, Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav honoured Assistant Director Ram Milan, Assistant Superintendent Ajay Kumar, Assistant Accounts Officer Santoshi Rai, Inspector of Investigation Vishwambhar Nath Dwivedi, Shrikant Pal, Office Assistant Shravan Kumar Singh, Lalit Kumar Singh, Shambhu  Prasad Gupta, Shambhu Kumar, Shashikant Verma, Vijay Kumar, Rakesh Kumar from Regional Office, Varanasi. Postal assistant Shobhanath, Atul Kumar Maurya, Anil Kumar Sharma, Shuyash Mishra, mail overseer Mahesh Prasad Shukla, postman Khaderan Yadav, Nikhil Kumar, M.T.S. Dinesh Tiwari, Gramin Dak Sevak Anuj Kumar, Suresh Kumar from Varanasi East division and mail overseer Sanjay Kumar, Gramin Dak Sevak Deepu Sharma, Preeti Gupta, Surendra Kumar Singh, Mohd. Hafeez Ahmed from Varanasi West division were awarded for their excellent work.

On this occasion, Senior Superintendent of Post Offices, Varanasi East Division Rajan,  Superintendent of Posts Varanasi West Division Krishna Chandra, Assistant Director Ram Milan, Senior Postmaster Chandrashekhar Singh Barua, Postmaster Cantt Head Post Office R. S. Verma, including many officers  participated with great enthusiasm and celebrated the Azadi Ka Amrit Mahotsav.

Postal Department celebrated 75th Independence Day: Postmaster General Krishna Kumar Yadav hoisted the National flag

Postmaster General KK Yadav honoured 27 postal employees in Varanasi for their excellent work on Independence Day

Independence Day is not just a festival, but a model of pride and honor - Postmaster General Krishna Kumar Yadav




Saturday, August 14, 2021

Varanasi Head Post Office illuminated on the eve of 75th Independence Day

 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी परिक्षेत्र में स्थित विभिन्न डाकघरों को रौशनी से सुसज्जित किया गया। वाराणसी शहर में स्थित वाराणसी प्रधान डाकघर, वाराणसी कैण्ट प्रधान डाकघर, इंटरनेशनल बिजनेस सेण्टर, और वाराणसी सिटी महिला उप डाकघर भवन रंगीन रोशनी में नहाये नजर आए। रंग-बिरंगी लड़ियों से डाकघर भवन को सजाया गया है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सभी प्रधान डाकघरों को रंग-बिरंगी लड़ियों से सुसज्जित किया गया है। 

वहीं, वाराणसी पश्चिमी मंडल के अधीक्षक डाकघर श्री कृष्ण चंद ने बताया कि, स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी कैण्ट प्रधान डाकघर में  में प्रात: 8:00  बजे वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित भी किया जायेगा। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सामाजिक दूरी और अन्य एहतियात के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।


Varanasi Head Post Office illuminated on the eve of 75th Independence Day
****************



Varanasi Cantt Head Post Office illuminated on the eve of 75th Independence Day
*******************


International Business Centre (Foreign Post Office) at Varanasi Cantt Head Post Office Campus illuminated on the eve of 75th Independence Day
***************



Varanasi City Women Post Office illuminated on the eve of 75th Independence Day
************************

Wednesday, August 11, 2021

Postmaster General Krishna Kumar Yadav's birthday celebrated with plantation of 44 saplings in Goverdhan, Mathura in Braj Region

पर्यावरण की रक्षा के लिए जरुरी है कि हम इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के साथ पौधारोपण को जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण दिनों से जोड़ें। जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ जैसे जीवन के महत्वपूर्ण दिनों को विशेष बनाने के लिए पौधारोपण कर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। देश के चर्चित ब्लॉगर, साहित्यकार, लेखक एवं वाराणसी क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के 44वें जन्मदिन पर 10 अगस्त, 2021 को मथुरा में श्री गोवर्धननाथ प्रभु की पावन तलहटी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए उक्त भावनाएँ व्यक्त की गईं।

स्वदेशी समाज सेवा समिति, सर्वोदय शिक्षा सदन समिति, फिरोजाबाद  एवं वन विभाग, गोवर्धन के तत्त्वावधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम में  श्री गोवर्धननाथ प्रभु की पावन तलहटी में विभिन्न स्थानों पर रुद्राक्ष, तुलसी, हरसिंगार, पीपल, नीम, शरीफा, दाललचीनी, रातरानी इत्यादि के फलदार, औषधीय, छायादार वृक्षों, बेल व पुष्प के 44 पौधों का रोपण धरा को हराभरा एवं पर्यावरण को शुद्ध बनाने हेतु किया गया। इस अवसर पर समर्पण गौशाला, गोवर्धन में भी पौधारोपण का यह पुनीत कार्य किया गया।

इस अवसर पर वन क्षेत्र अधिकारी बृजेश कुमार पवार ने कहा कि, वर्तमान परिस्थितियों में जब वन क्षेत्र का निरंतर ह्रास होता जा रहा है तब संपूर्ण समाज को इस तरह के आयोजनों से सीख लेने की आवश्यकता है। समर्पण गौशाला के प्रबंधक डा. हेमंत कुमार यादव ने कहा कि सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पौधारोपण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा। स्वदेशी समाज सेवा समिति, फिरोजाबाद के प्रबंधक वृक्ष मित्र एवं समर्पित समाजसेवी  विवेक यादव ने कहा कि कोरोना महामारी ने एक बार फिर से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति सचेत किया है। वन विभाग के सब इंस्पेक्टर  आशीष कुमार चौहान, समाज सेवी कमल किशोर यादव सहित तमाम महानुभावों  की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।


इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े चर्चित साहित्यकार और वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने अपने जन्मदिन पर इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि, भारतीय परंपरा में पेड़-पौधों को परमात्मा का प्रतीक मान कर उनकी पूजा का विधान बनाया गया  है। पर्यावरण के साथ-साथ आचरण को भी शुद्ध रखने में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में हर व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह एक पौधा अवश्य लगाए।












Vehicle Insurance through Post Office : अब घर बैठे डाक विभाग के माध्यम से कराएँ वाहन का बीमा - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

अगर आपको  कार या बाइक का बीमा कराना है तो किसी बीमा कंपनी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे डाक विभाग के द्वारा वाहन बीमा कराया जा सकता है। आपके क्षेत्र का डाकिया चंद मिनट में स्मार्ट फोन के माध्यम से वाहन बीमा कर देगा और कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं होगा। इसके लिए इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाता होना जरुरी है या निकट संबंधी के आईपीपीबी खाते से भी भुगतान संभव है। डाक विभाग ने इस हेतु दो बीमा कंपनियों बजाज आलियांज व टाटा एआइजी जनरल इंश्योरेंस के साथ करार किया है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकिया घर पहुँचकर  ग्राहक से वाहन की आरसी के साथ उसका मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नॉमिनी का विवरण और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता संख्या लेगा और अपने स्मार्ट फोन (माइक्रो एटीएम) से वाहन का तत्काल बीमा कर देगा। बीमा की धनराशि ग्राहक के आईपीपीबी खाते से डेबिट हो जायेगी और बीमा बॉण्ड ग्राहक के ईमेल आईडी पर तत्काल पहुँच जायेगा। डाक विभाग द्वारा कराया जाने वाला बीमा पूर्णतः पेपरलेस होगा। बीमा कराने के लिये किसी प्रकार की कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होगी। वाराणसी परिक्षेत्र में 6 अगस्त, 2021 को इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लगभग 100 वाहनों का बीमा डाककर्मियों द्वारा किया गया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, वाहन बीमा की सुविधा प्रधान डाकघर, उप डाकघर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शाखा डाकघर से भी ली जा सकती है। इसके साथ ही अगर ग्राहक डाकघर तक पहुँचने में असमर्थ है तो घर पर भी डाकिया को बुलाकर वाहन का बीमा करा सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। डाकिया का अगर पर्सनल नंबर है तो उस पर कॉल कर दें, अन्यथा इंडिया पोस्ट पैमेंट्स बैंक सेवा के टोल फ्री-नंबर 155299 पर कॉल करके डाकिया को घर बुला सकते हैं। वाराणसी परिक्षेत्र में फ़िलहाल इसके लिए 212 डाककर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है और अन्य डाककर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।  
















Monday, August 9, 2021

Indian Postal Service officer Meenakshi Yadav, reportedly committed suicide

भारतीय डाक सेवा-2001 बैच की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी यादव नहीं रहीं ........  8 अगस्त, 2021 की देर शाम उन्होंने अपनी इहलीला ख़त्म कर ली। विभिन्न रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि वह लम्बे समय से डिप्रेशन में चल रही थीं और अपने घर में ही उन्होंने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मीनाक्षी यादव के पति हरियाणा कैडर IAS अधिकारी हैं और उनकी 16 साल की एक बेटी भी है।

जिंदगी बड़े सौभाग्य से मिलती है, आखिर किसी की जिंदगी में ऐसा भी क्या पल आ जाता है जब वह इस प्रकार का आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर हो जाये ? वाकई यह घटना बेहद दुःखद, अविश्वसनीय और अफसोसजनक है।  ईश्वर श्रीमती मीनाक्षी यादव की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति !! 

The Tribune : Haryana-cadre IAS officer Nitin Kumar Yadav’s wife ends life in Chandigarh

Hindustan Times : Chandigarh: Woman civil servant dies by suicide

अमर उजाला : चंडीगढ़: हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन यादव की पत्नी ने की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

News 18 हरियाणा : चंडीगढ़: हरियाणा कैडर के IAS अफसर की पत्नी ने किया सुसाइड, सरकारी बंगले में लटका मिला शव