Showing posts with label खबरें. Show all posts
Showing posts with label खबरें. Show all posts

Friday, September 18, 2020

डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव प्रमोशन पाकर बने वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल, दी गई भावभीनी विदाई

प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक व साहित्यिक सरोकरों से जुड़े अधिकारी विरले ही मिलते है। ऐसे अधिकारी न सिर्फ विभाग को नई पहचान देते हैं बल्कि अपनी सक्रियता से समाज में भी विशिष्ट मुकाम हासिल करते है। उक्त उद्गार लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव के प्रमोशन पश्चात वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल बनने पर आयोजित अभिनंदन व विदाई समारोह में वक्ताओं ने व्यक्त किये। चीफ पोस्टमास्टर जनरल कैंपस में आयोजित मंथन हॉल में 17 सितंबर, 2020 को आयोजित कार्यक्र्म में डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री कृष्ण कुमार यादव को पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके नये दायित्वों के बारे में शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर लखनऊ मंडल के प्रवर डाकघर अधीक्षक श्री  आलोक  ओझा ने कहा कि अपने सवा दो वर्ष के कार्यकाल में डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव जी ने डाक सेवाओं को न सिर्फ लोगों  से जोड़ा बल्कि उसे व्यापक आयाम भी प्रदान किये। सतर्कता अधिकारी श्री शशि कुमार उत्तम ने कहा कि इस दौरान न सिर्फ विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के मामले में लखनऊ परिक्षेत्र ने नए आयाम स्थापित किये, बल्कि डाक सेवाओं के बारे में जनजागरूकता और भागीदारी भी बढ़ी।


डाक निदेशक श्री यादव को भावभीनी विदाई देते हुए लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर श्री रामनाथ यादव ने कहा कि, विभागीय कार्यों में तत्परता के साथ -साथ सामाजिक और साहित्यिक सरोकारों से  अटूट लगाव, उन्हें एक संवेदनशील और लोकप्रिय अधिकारी के रूप में प्रतिष्ठित करता है। उनके बहुमुखी व्यक्तित्व और कृतित्व से सीखने की बात कही। प्रवर रेलवे डाक अधीक्षक श्री  बीपी त्रिपाठी ने  कहा कि  निदेशक के रूप में श्री कृष्ण कुमार यादव जी ने सभी को सकारात्मक रूप में कार्य करने को प्रोत्साहित किया। सहायक निदेशक श्री एपी अस्थाना और श्री बीएन मिश्रा ने कहा कि आप  स्टाफ और आमजन दोनों के प्रति संवदेनशील हैं ।


इस अवसर पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने लखनऊ में अपने सवा दो वर्ष के कार्यकाल के अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र में  सभी विभागीय योजनाओं  को तत्परता के साथ लागू किया गया और इसमें सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग दिया। कोरोना संक्रमण के दौर में जिस तरह से यहाँ के डाककर्मियों ने आगे बढ़कर भूमिका निभाई, वह उत्कृष्ट है। उन्होंने लखनऊ के लोगों की आत्मीयता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ के लोगों  ने जो सहयोग एवं स्नेह दिया, वह सदैव याद रहेगा।


इस अवसर पर सर्वश्री लखनऊ जीपीओ के डिप्टी  चीफ पोस्टमास्टर राम बिलास, एसआर गुप्ता, सीनियर पोस्टमास्टर चौक प्रधान डाकघर आर एस राणा, सहायक अधीक्षक उमेश कुमार, एसएस श्रीवास्तव, अनूप अग्रवाल, एके पांडेय, सहायक लेखा अधिकारी अभिषेक कुमार, डाक निरीक्षक प्रभाकर वर्मा, अमित कुमार, विजय कुमार, रबीश कुमार, आर के गौतम, अखंड प्रताप सिंह, अनुराग शुक्ल, शुभम, प्रवीर कुमार, सूरज, अनामिका सिंह, रूचि, रेनू सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।   













डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव प्रमोशन पाकर बने वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल, दी गई भावभीनी विदाई



Thursday, September 17, 2020

Krishna Kumar Yadav promoted as Postmaster General, Varanasi Region

भारतीय डाक सेवा के वर्ष 2001 बैच के अधिकारी श्री कृष्ण कुमार यादव को वाराणसी परिक्षेत्र का नया पोस्टमास्टर जनरल बनाया गया है। श्री यादव सम्प्रति लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ पद पर कार्यरत हैं। मूलतः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निवासी  श्री कृष्ण कुमार यादव चर्चित हिन्दी साहित्यकार व ब्लाॅगर भी हैं और विभिन्न विधाओं में उनकी 7 पुस्तकें  प्रकाशित हो चुकी हैं। 


एक कुशल व संवेदनशील प्रशासक के रूप में लोकप्रिय श्री यादव इससे पूर्व सूरत (गुजरात), लखनऊ, कानपुर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, इलाहाबाद एवं जोधपुर (राजस्थान) में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। जब श्री यादव इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं (फरवरी 2012 से मार्च 2015) पद पर पदस्थ थे, उस समय वाराणसी, इलाहाबाद परिक्षेत्र का ही  भाग हुआ करता था।  ऐसे में वाराणसी क्षेत्र उनके लिए अनजाना नहीं है। वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जिले शामिल हैं। 

ज्यादा सम्भावना है कि श्री कृष्ण कुमार यादव शुक्रवार को लखनऊ से वाराणसी आकर पोस्टमास्टर जनरल का कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। श्री यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता डाक विभाग द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से  अधिकाधिक लोगों को जोड़ना होगा। सभी प्रकार की डाक के त्वरित वितरण पर जोर देते हुए डाकघर बचत योजनाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक इत्यदि से अधिकाधिक लोगों को आच्छादित करते हुए वित्तीय समावेशन को  बढ़ावा दिया जायेगा। लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया जायेगा।












भारतीय डाक सेवा के अधिकारी कृष्ण कुमार यादव बने वाराणसी परिक्षेत्र के नए पोस्टमास्टर जनरल


Tuesday, September 15, 2020

डाक विभाग द्वारा हिन्दी पखवाड़ा आयोजन, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमंडल ने किया शुभारम्भ

भारतीय डाक विभाग द्वारा मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश कार्यालय में हिन्दी पखवाडे़ का शुभारम्भ 14 सितम्बर को हुआ। मंथन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में  उत्तर प्रदेश  परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, श्री कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ, श्री कृष्ण कुमार यादव ने सचिव, डाक विभाग का संदेश पढ़कर लोगों को हिंदी के प्रति प्रेरित किया। निदेशक डाक सेवाएँ (मुख्यालय) मो. शाहनवाज अख्तर ने परिमंडलीय कार्यालय में पखवाड़े भर चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने अपनेे सम्बोधन में कहा कि हिंदी पूरे देश को जोड़ने वाली भाषा है और सरकारी कामकाज में भी इसे बहुतायत में अपनाया जाना चाहिये। हिन्दी हमारी मातृभाषा के साथ-साथ राजभाषा भी है, ऐसे में हम सभी को रोजमर्रा के सरकारी कार्यों में हिन्दी भाषा का प्रयोग करते हुए लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, हिन्दी एकमात्र ऐसी भाषा है, जो जैसे लिखी जाती है वैसे ही पढ़ी और बोली जाती है। हिन्दी पखवाड़ा के दौरान डाक विभाग द्वारा मनाये जाने वाले कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा डाककर्मियों से भागीदारी की भी अपील की।

लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर डाक विभाग के सचिव श्री प्रदीप्त कुमार बिशोई का संदेश पढ़ा, जिसमें उनके द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि डाक विभाग को अपनी नीतियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ जन-जन तक पहुँचाने और इनके प्रभावी प्रसार - प्रचार एवं क्रियान्वयन के लिये राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को और अधिक बढ़ाना होगा जो आज की एक बड़ी अनिवार्यता बन गई है। निदेशक डाक सेवाएँ (मुख्यालय) मो. शाहनवाज अख्तर ने परिमंडलीय कार्यालय में पखवाड़े भर चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए आभार ज्ञापन किया। इस दौरान निबंध लेखन, हिन्दी टंकण, हिन्दी काव्य पाठ, हिन्दी टिप्पण एवं आलेखन जैसी तमाम प्रतियोगितायें आयोजित की जाएँगी।


इस अवसर पर सहायक पोस्टमास्टर जनरल श्री वीके गुप्ता, श्री केएस वाजपेई, सहायक निदेशक सर्वश्री भोला शाह, सुशाील कुमार तिवारी, विनीत कुमार शुक्ला, एपी अस्थाना, विजेन्द्र, अवधेश मिश्रा, आरके अवस्थी, पंकज सिरोठिया सहित परिमण्डलीय कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन श्री विजय कुमार द्वारा किया गया।



इस अवसर पर कार्यालय परिसर में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा एवं डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव व मो. शाहनवाज अख्तर ने  पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।