Showing posts with label डाकघरों में सोने के सिक्के. Show all posts
Showing posts with label डाकघरों में सोने के सिक्के. Show all posts

Sunday, May 12, 2013

Department of Posts offers Special Discount of 7.5 % on Gold Coins on the occasion of Akshya Tritiya



Keeping in mind the heavy demand of India Post Gold Coins, Department of Posts has made special preparation for sale of Gold Coins on the occasion of Akshya Tritiya and Pushya Nakshtra. It is worthwhile to mention here that purchasing gold coins on the day of Akshya Tritiya is considered auspicious.

While talking about these preparations Mr. Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services of Allahabad Region told that it has been decided to offer special discounts to customers on purchase of India Post Gold Coins. Under this discount scheme, every customer purchasing Gold Coins from identified Post Offices will be offered a special discount of 7.5% instead of earlier 7%. This special discount will be available only on the occasions of Akshya Tritiya on 13 May, 2013 and Pushya Nakshtra on 15 and 16 May. Whereas the discount of 7% will be offered up to 30 June, 2013.

            To facilitate customers special arrangements have been made for sale of India Post Gold Coins. For sale of Gold Coins separate counters have been started in Allahabad Head Post Office, Allahabad Kutchery Head Post Office and Handia Post Office.

            Mr. Krishna Kumar Yadav told that these coins with India Post logo are of 24 carrot (99.99%) and are made of pure gold and certified by Valcambi, under Swiss certification, and available in tamper- proof packaging, which eliminates the risk of duplication. These Gold Coins have the benefits like internationally recognized certification, low risk of duplication, quality packaging, product standardization, and numbering and assayer certificate. For the convenience of different income groups these coins are being offered in many denominations. Gold Coins 0.5 grams, 1 gram, 5 gram, 8 gram, 10 gram, 20 gram and 50 grams will be available for sale at identified Post Offices.

            Director Mr. Krishna Kumar Yadav told that 935 post offices across the country are selling gold coins out of which in Uttar Pradesh there are 82 post offices and in Allahabad Region 11 post offices. in Allahabad Region other than, Allahabad Head Post Office, Allahabad Kutchery Post Office, and Handia Post Office, these coins will be sold through 11 Post Offices including Pratapgarh Head Post Office, Mirzapur Head Post Office, Obra and Shakti Nagar Post Offices, Jaunpur Head Post Office, Ghazipur Head Post Office, Varanasi Head Post Office, Varanasi Cant Head Post Office.

'अक्षय तृतीया' एवं 'पुष्य नक्षत्र' पर डाक विभाग द्वारा सोने के सिक्कों पर 7.5 प्रतिशत की विशेष छूट


डाक विभाग ने इस बार अक्षय तृतीया एवं पुष्य नक्षत्र के अवसर पर सोने के सिक्कों की बढ़ती हुयी मांग को ध्यान में रखते हुए सोने के सिक्कों की बिक्री के लिए विशेष तैयारियां की है। गौरतलब है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। 

इस संबंध में इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सोने के सिक्कों की खरीद पर ग्राहकों को विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। इस छूट के अन्तर्गत डाकघरों से सोने का सिक्का खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को कुल मूल्य पर दी जाने वाली 7 % की छूट को बढ़ाकर 7.50 % किया गया है। यह विशेष छूट केवल 13 मई 2013 को अक्षय तृतीया व 15 एंव 16 मई को पुष्य नक्षत्र पर ही मान्य हैं। 30 जून 2013 तक 7 % की छूट दी जायेगी ।

इन सोने के सिक्कों की बिक्री के विशेष प्रबन्ध किये गये हैं। इसके लिए  डाकघर में अलग से काउण्टर स्थापित किये गये है। जिससे सोना खरीदने वाले ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग के लोगो वाले ये सोने के सिक्के 24 कैरेट (99.99 %) शुद्ध सोने से निर्मित तथा वैलकैम्बी स्विटजरलैंड द्वारा प्रमाणित है। ये सिक्के टैम्पर-प्रूफ पैकेजिंग में उपलब्ध हैं और इसमें नकलीपन का कोई जोखिम भी नहीं है। सोने से भविष्य सुरक्षित होता है। इसे आसानी से बेचा जा सकता है। इन्हें विभिन्न आय-वर्ग की सुविधा हेतु भिन्न-भिन्न 7 मूल्य-वर्गो में उपलब्ध कराया जायेगा । चयनित डाक घरों में 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 5 ग्राम, 8 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम व 50 ग्राम के सोने के सिक्के बिक्री के लिए उपलब्ध रहंगे। 


निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि भारत के 935 डाकघरों द्वारा सोने के सिक्कों की बिक्री की जा रही है। जिनमें उत्तर प्रदेश के 82 डाकघर व इलाहाबाद परिक्षेत्र के 11 डाकघर शामिल हैं। जिनमें इलाहाबाद परिक्षेत्र के  इलाहाबाद प्रधान डाकघर, कचेहरी प्रधान डाकघर, हंडिया डाकघर, प्रतापगढ़ प्रधान डाकघर, मिर्जापुर प्रधान डाकघर, ओबरा व शक्तिनगर डाकघर, जौनपुर प्रधान डाकघर, गाजीपुर प्रधान डाकघर, वाराणसी प्रधान डाकघर, वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर सहित 11 डाकघरों द्वारा सोने के सिक्कों की बिक्री की जाएगी ।






       

Wednesday, August 1, 2012

रक्षाबंधन पर भाई देंगें बहनों को सोने के सिक्के : डाक विभाग द्वारा सोने के सिक्कों पर 6.5 प्रतिशत की विशेष छूट

डाक विभाग ने इस बार रक्षा बन्धन के लिए विशेष तैयारियां की है। एक तरफ राखी भेजने के लिए वाटर प्रूफ डिजायनर लिफाफे और राखी डाक की बुकिंग व वितरण हेतु तमाम प्रबंध किये गये है वहीं रक्षाबन्धन के शुभ अवसर पर सोने के सिक्कों की खरीद पर विशेष छूट देने का भी निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि रक्षाबन्धन के दिन डाकघरों से सोने के सिक्कों की बिक्री पर विशेष छूट दी जायेगी। डाक विभाग के लोगो वाले सोने के सिक्के 24 कैरेट (99.९९%) शुद्ध सोने से निर्मित तथा वैलकैम्बी स्विटजरलैंड द्वारा प्रमाणित है। चयनित डाक घरों में 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 5 ग्राम, 8 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम व 50 ग्राम के सोने के सिक्के बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगें। यह विशेष छूट केवल 1 अगस्त, 2012 (रक्षा बंधन से एक दिन पूर्व) के लिए ही मान्य हैं।

निदेशक श्री यादव ने बताया कि यह सुविधा सभी चयनित डाकघरों में उपलब्ध कराइ जा रही है. इनमें इलाहाबाद परिक्षेत्र में इलाहाबाद प्रधान डाकघर, कचेहरी प्रधान डाकघर, हंडिया व फूलपुर डाकघर, प्रतापगढ़ प्रधान डाकघर, मिर्जापुर प्रधान डाकघर, ओबरा व शक्तिनगर डाकघर, जौनपुर प्रधान डाकघर, गाजीपुर प्रधान डाकघर, वाराणसी प्रधान डाकघर, वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर, भदोही डाकघर, चन्दौली डाकघर सहित 14 डाकघरों द्वारा सोने के सिक्कों की बिक्री की जा रही है।

भाइयों की कलाई राखी के बिना सूनी न रह जाय, इसके लिए डाकघरों में 01 व 02 अगस्त को विशेष राखी डाक वितरण के प्रबंध भी किए गये हैं। निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि आवश्यकतानुसार डाकघरों में सामान्य डाक वितरण के अलावा द्वितीय डाक वितरण के भी निर्देश दिये गये हैं।

साभार : दैनिक जागरण, 1 अगस्त 2012

Rakhi offer: Postal department offers discount on gold coins

After introducing water proof and designer envelopes and special arrangements for booking and delivery of Rakhi, the postal department has offered a special discount on purchase of gold coins.

Director postal services, Allahabad Region, Krishna Kumar Yadav said on Raksha Bandhan, a special discount of 6.5% will be given on purchase of gold coins from identified post offces. These coins have unique logo of India Post with purity rating 24 carat (99.99%) from Valcambi under Swiss certification. These coins will be available in the identified post offices in the denomination of 0.5 gm, 1 gm, 5 gm, 8 gm, 10 gm, 20 gm and 50 gm for sale. The special offer is only for August 1.

He said 14 post offices in Allahabad region have been identified for sale of gold coins are Allahabad HPO, Allahabad Kutchery HPO, Handia PO, Phulpur PO, Pratapgarh HPO, Mirzapur HPO, Obra PO, Shaktinagar PO, Jaunpur HPO, Ghazipur HPO, Varanasi HPO, Varanasi Cantt HPO, Bhadohi PO and Chandauli PO.

Yadav added that special arrangements have been made for delivery of Rakhi mails on August l and 2. He said instructions have been issued to post offices to make second delivery, if necessary, in addition to the normal delivery.

Courtesy : Times of India, 1st Aug. 2012

Tuesday, April 24, 2012

अक्षय तृतीया के अवसर पर डाकघरों से छ: प्रतिशत छूट पर सोने के सिक्के

सोने के सिक्कों के लिए अब सुनार के पास नहीं, बल्कि डाक-घर पहुंचिए। भारतीय डाक विभाग ने अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने के सिक्‍के पर छ: प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। अक्षय तृतीया 24 अप्रैल को पड़ रही है। इसे वर्ष के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। अक्षय तृतीया अक्‍खा तीज के नाम से भी जानी जाती है। लोग इस दिन सोना खरीदना शुभ मानते है और घरों में धन की देवी लक्ष्‍मी की पूजा करते है। डाक-घरों में ये सोने के सिक्‍के 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 5 ग्राम, 8 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम,50 ग्राम वज़न में 99.99 शुद्धता के साथ 24 कैरेट में मिलेंगे।

गौरतलब है कि वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल और रिलांयस मनी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर लिमिटेड के साथ मिलकर भारतीय डाक सोने के सिक्‍कों की बिक्री कर रहा है। वालकाम्‍बी, स्‍वीटजरलैंड में निर्मित सोने के सिक्‍कों की बिक्री अक्‍तूबर, 2008 में देशभर के कुछ डाकघरों में शुरू की गई थी। आज देश के 800 से ज्‍यादा डाकघरों में सोने के सिक्‍के उपलब्‍ध है।

Friday, April 13, 2012

जौनपुर प्रधान डाकघर में सोने के सिक्कों की बिक्री का डाक-निदेशक के.के. यादव ने किया उद्घाटन

जौनपुर : प्रधान डाकघर में शुक्रवार,13 अप्रैल, 2012 को सोने के सिक्कों की बिक्री का शुभारम्भ इलाहाबद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने पहले, दूसरे ग्राहक देवेश चन्द उपाध्याय व अच्छेलाल गुप्ता को सोने का सिक्का सौंपकर बिक्री का शुभारम्भ किया।

डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि इलाहाबाद परिक्षेत्र में वर्तमान में इलाहाबाद प्रधान डाकघर, कचहरी प्रधान डाकघर, वाराणसी प्रधान डाकघर, गाजीपुर, हंडिया, वाराणसी कैण्ट, फूलपुर डाकघर में सोने के सिक्कों की बिक्री की जा रही है। लोकप्रियता को देखते हुए जौनपुर में भी इसकी शुरुआत की जा रही है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के सिक्कों पर डाक विभाग का लोगो अंकित है। जो सिक्के वैलकैम्बी स्विटरजरलैण्ड द्वारा प्रमाणित है। अक्षय तृतीया के पर्व को देखते हुए 30 जून तक इन सिक्कों की खरीद पर छह प्रतिशत की विशेष छूट दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जौनपुर के प्रधान डाकघर का चयन कोर बैकिंग सर्विस के तहत पहले फेस में किया गया है। जिसके तहत आने वाले समय में उपभोक्ता डाक विभाग के एटीएम से पैसा निकाल सकते है। जिले के 55 डिपार्टमेंटल डाकघरों को कम्प्यूटर से जोड़ा जा रहा है।

डाक अधीक्षक सीबी सिंह ने बताया कि डाकघरों में सोने के सिक्कों की बिक्री रिलायन्स के साथ करार के तहत की जा रही है। डाकघर में 0.5, एक, पांच, आठ, 10, 20, व 50 ग्राम तक सोने के सिक्के मिल रहे है।

इसके पहले डाक निदेशक ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने डाक विभाग के चलने वाली विभिन्न योजनाओं की जिले में स्थिति जानी। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को काम में लापरवाही न बरतने का निर्देश भी दिया। उन्होंने पोस्टमैनो से कार्य को कुशलता से करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर पोस्ट मास्टर केएन यादव, सहायक अधीक्षक विनय कुमार यादव, पीएल गुप्ता, बीके शर्मा, परिवाद निरीक्षक अजय कुमार, डाक निरीक्षक एके शुक्ला, विपिन यादव, तरुण अग्रवाल, स्पीड पोस्ट मैनेजर लालचन्द्र मिश्र, विष्णु मिश्र, श्रीकांत कुमार, दिनेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

साभार : जागरण

Thursday, April 12, 2012

डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने किया गाजीपुर प्रधान डाकघर में सोने के सिक्कों की बिक्री का उद्घाटन

गाजीपुर : प्रधान डाकघर में सोने के सिक्कों की बिक्री गुरुवार, 12 अप्रैल, 2012 से शुरू हो गयी। इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने प्रधान डाकघर में सोने के सिक्कों की बिक्री का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर किया। प्रथम ग्राहक विजय शंकर को सोने का सिक्का देकर बिक्री का शुभारम्भ किया।

उन्होंने कहा कि इलाहाबाद परिक्षेत्र में वर्तमान में इलाहाबाद, कचेहरी, वाराणसी प्रधान डाकघर में सोने के सिक्कों की बिक्री हो रही है। इसकी लोकप्रियता के मद्देनजर अब इलाहाबाद परिक्षेत्र में गाजीपुर, वाराणसी कैण्ट, भदोही, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, ओबरा, शक्तिनगर, फूलपुर, हण्डिया सहित 10 डाकघरों में बिक्री शुरू की जा रही है। कहा कि चयनित डाकघरों में 24 कैरेट (99.99) शुद्धता वाले इन सोने के सिक्कों पर डाक विभाग लोगो अंकित है। सिक्के वैलकैम्बी स्विटजरलैण्ड द्वारा प्रमाणित है। इन सिक्कों की खासियत है कि इनमें किसी तरह की टेम्परिंग नहीं की जा सकती। अक्षय तृतीया पर्व पर 30 जून तक सिक्कों की खरीद पर छह प्रतिशत की विशेष छूट दी जायेगी। डाक अधीक्षक एमपी मिश्र ने बताया कि डाकघरों में सोने के सिक्कों की बिक्री रिलायंस के साथ करार के तहत की जा रही है। चयनित डाकघरों में 0.5 ग्राम, एक ग्राम, पांच, 10, 20 व 50 ग्राम के सोने के सिक्के बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह, सहायक अधीक्षक आरएन यादव, सहायक अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी, विनय कुमार यादव, आरसी राम, संजय गुप्ता, पीके पाठक, मारुत नंदन, जेएस यादव, बब्बन राय आदि शामिल रहे।

-साभार : नई खबर

Wednesday, April 11, 2012

इलाहाबाद के हंडिया और फूलपुर डाकघर भी हुए सोने के सिक्कों की बिक्री के नेटवर्क में शामिल


हंडिया, इलाहाबाद : डाकघरों में ‘सोने के सिक्कों‘ की बिक्री की लोकप्रियता के मद्देनजर इलाहाबाद परिक्षेत्र के 10 अन्य डाकघरों को भी शामिल कर लिया गया है. इनमें इलाहाबाद डाक मण्डल के हण्डिया एवं फूलपुर के अलावा वाराणसी कैन्ट, भदोही, चन्दौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, ओबरा एवं शक्तिनगर स्थित डाकघर शामिल हैं. गौरतलब है कि इलाहाबाद परिक्षेत्र में मात्र तीन डाकघरों- इलाहाबाद प्रधान डाकघर, कचेहरी प्रधान डाकघर और वाराणसी प्रधान डाकघर में सोने के सिक्कों की बिक्री की जा रही है.इसी क्रम में हण्डिया उपडाकघर में सोने के सिक्कों की बिक्री का उद्घाटन दिनांक 11 अप्रैल 2012 को इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं, श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री यादव ने प्रथम ग्राहक के रूप में डा0 वी.के. सिंह एवं श्री रवि कुमार (एडवोकेट) को सोने के सिक्के सौंप कर बिक्री का उद्घाटन किया। श्री यादव ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा 24 कैरेट (99.99 ) शुद्धता वाले इन सोने के सिक्कों पर डाक विभाग का लोगो अंकित है एवं ये सिक्के ‘वैलकैम्बी स्विटज़रलैंन्ड‘ द्वारा प्रमाणित है। इन सिक्कों की खासियत यह है कि इनमें किसी तरह की टेम्परिंग नही की जा सकती । उन्होंने बताया कि अक्षय-तृतीया पर्व के अवसर पर 30 जून 2012 तक इन सिक्कों की खरीद पर 6 प्रतिषत की विशेष छूट भी दी जायेगी । कार्यक्रम में प्रवर डाक अधीक्षक इलाहाबाद मण्डल श्री राम नारायण ने बताया कि डाकघरों में सोने के सिक्कों की बिक्री रिलायन्स के साथ करार के तहत की जा रही है। चयनित डाकघरों में 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 5 ग्राम, 8 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम और 50 ग्राम के सोने के सिक्के बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों में डाकघर द्वारा सोने के सिक्कों की बिक्री के प्रति काफी उत्साह देखा गया। उद्घाटन के दौरान ही 200 ग्राम से ज्यादा सोने के सिक्के बिक्री हो गए. कार्यक्रम में हंडिया के उपजिलाधिकारी श्री सीताराम गुप्ता, कोतवाल श्री चंद्रधर गौड़, श्री टी बी सिंह सहायक निदेषक, श्री प्रभाकर त्रिपाठी सहायक अधीक्षक, श्री विनय कुमार यादव सहायक अधीक्षक, श्री ए. के. सिंह डाक निरीक्षक, श्री वी के शुक्ल उपडाकपाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tuesday, March 10, 2009

डाकघरों से सोने के सिक्कों की बिक्री

डाकघरों में सोने की बिक्री। पहली दृष्टि में यह चौंकाने वाली बात लगती है पर है एकदम सही। भारतीय डाक विभाग द्वारा रिलायन्स मनी लि0 के सहयोग से देश के तमाम डाकघरों में 24 कैरेट के सोने के सिक्कों की बिक्री अक्टूबर २००८ से की जा रही है। आरंभ में यह योजना दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात के १०० डाकघरों में आरंभ की गई और तत्पश्चात नवम्बर २००८ में इसे पंजाब, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश तक विस्तृत किया गया। ९ मार्च २००९ को यह आकर्षक योजना उत्तर प्रदेश और हरियाणा में विस्तृत की गई।

सोने के ये सिक्के 0.5, 1, 5, 8 ग्राम की टेम्पर प्रूफ पैकिंग में बिक्री हेतु उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इनकी बिक्री बाजार द्वारा निर्धारित मूल्य से ही निर्धारित होगी। सील्ड कवर में पैक किये गये ये सिक्के वल्काम्बी (Valcambi) स्विटजरलैण्ड द्वारा निर्मित हैं एवं 24 कैरेट के साथ इनकी शुद्धता 99.99 प्रतिशत स्विस सर्टिफिकेशन द्वारा प्रमाणित है। इसके साथ ही डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं में निवेश करने के साथ-साथ अब लोगों को डाकघरों में जाकर सोने में निवेश करने का मौका भी मिलेगा। फिलहाल डाकघर से सोने की इस खरीद पर ग्राहकों को 8 अप्रैल तक 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।.......... है न आकर्षक योजना।
(http://pib.nic.in/release/release.asp?relid=46556)