Showing posts with label Fight against Corona. Show all posts
Showing posts with label Fight against Corona. Show all posts

Thursday, January 6, 2022

Fight against Corona : बिहार में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों को डाक से भेजी जाएगी दवा

बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के लिए डाक से दवा की किट भेजने की व्यवस्था कर रही है। उक्त जानकारी बिहार सरकार में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार, 5 जनवरी को ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से फैल रहे हैं, लेकिन कुल संक्रमितों में से 98 प्रतिशत अभी होम आइसोलेशन में हैं।

अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के उचित इलाज का प्रबंध कर रही है। इसके तहत ऐसे संक्रमितों के घर पर डाक के माध्यम से दवाओं की किट भेज दी जाएगी। उन्होंने लोगों से जांच के दौरान अपना फोन नंबर और सही पता दर्ज कराने की अपील की है।

अपर मुख्य सचिव ने ताया कि इसके लिए डाक विभाग को दवा संबंधित संक्रमित के नाम से दी जाएगी, जिसे संबंधित डाकघर के माध्यम से उसके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। दवा का पूरा पैकेट स्वास्थ्य विभाग में तैयार किया जा रहा है। पैकेट ऐसा तैयार किया जा रहा है जो डाक विभाग से सुरक्षित संक्रमित के घर पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग दवा की डिलेवरी से लेकर निगरानी तक के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार कर रहा है।

नया इण्डिया : बिहार: होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों को डाक से भेजी जाएगी दवा

Thursday, July 1, 2021

नेशनल पोस्टल वर्कर्स डे : डाककर्मियों की भूमिका में हुए तमाम बदलाव, निभा रहे 'कोरोना योद्धा' की भूमिका

कभी आपने सोचा है कि आपके क्षेत्र का डाकिया कितनी मुश्किलों के बीच आपके दरवाजे तक डाक पहुँचाता है। कभी आपने अपने डाकिया बाबू को इसके लिए धन्यवाद कहा है ! यदि नहीं तो 1 जुलाई को आप 'नेशनल पोस्टल वर्कर्स डे' के दिन उसका आभार व्यक्त कर सकते हैं। 'नेशनल पोस्टल वर्कर डे' की अवधारणा अमेरिका से आई, जहाँ वाशिंगटन राज्य के सीऐटल शहर में वर्ष 1997 में  कर्मचारियों के सम्मान में इस विशेष दिवस की शुरुआत की गई । धीरे-धीरे इसे भारत सहित अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा। यह दिन दुनिया भर में डाक कर्मियों द्वारा की जाने वाली सेवा के सम्मान में मनाया जाता है। 

वाराणसी क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक सेवाओं ने संचार के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अपनी अहम भूमिका निभाई है।  जब संचार के अन्य साधन नहीं थे, तो डाक सेवाएँ ही दुनिया भर में लोगों के बीच संवाद का अहम जरिया थीं। आज भी डाककर्मी उतनी ही तन्मयता से लोगों तक पत्रों, पार्सल और मनीऑर्डर के रूप में जरूरी चीजें पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। जाड़ा, गर्मी, बरसात की परवाह किये बिना सुदूर क्षेत्रों, पहाड़ी, मरुस्थली और दुर्गम क्षेत्रों में डाक सेवाएँ प्रदान करने के साथ-साथ दरवाजे पर जाकर डाक वितरण कर रहे हैं। नियुक्ति पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार, चेक बुक, एटीएम जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ-साथ विभिन्न मंदिरों के प्रसाद और टीबी बलगम तक डाकियों द्वारा पहुँचाये  जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में दवाओं, मास्क, पीपीई किट्स, कोरोना किट्स के वितरण से लेकर घर-घर बैंकिंग सेवा पहुँचाने वाले डाककर्मी अब  'कोरोना योद्धा' बन गए हैं, जो कोविड-19  के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी इसके लिए डाककर्मियों की सराहना कर चुके हैं। 



पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग का सबसे मुखर चेहरा डाकिया है। डाकिया की पहचान चिट्ठी-पत्री और मनीऑर्डर बाँटने वाली रही है, पर अब डाकिए के हाथ में स्मार्ट फोन है और बैग में एक डिजिटल डिवाइस भी है। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स  बैंक के शुभारम्भ के बाद आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत पोस्टमैन चलते-फिरते  एटीएम  के रूप में नई भूमिका निभा रहे हैं। वाराणसी परिक्षेत्र में लगभग 2400 डाकिया लोगों के दरवाजे पर हर रोज दस्तक लगाते हैं। सामान्य दिनों में प्रति माह साढ़े 4 लाख तो कोविड काल के दौरान 1 लाख 70 हजार स्पीड पोस्ट, पंजीकृत पत्र वितरित किये जाते हैं।  इसके अलावा प्रतिमाह लगभग 12 लाख साधारण पत्रों का वितरण भी डाकियों द्वारा वाराणसी परिक्षेत्र में किया जाता है। ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप एवं डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी जैसे तमाम कदम डाक विभाग की अभिनव पहल हैं।









Sunday, May 30, 2021

COVID vaccination registration & appointment through Post Offices also - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Vaccination is very important to prevent the outbreak of corona pandemic, but in rural areas  people are still unable to register for vaccination due to lack of smart phones. In such situation, the postal department will now provide facility of registration and appointment for vaccination of villagers through Branch Post Offices located in rural areas, where post office common service centers will be opened. For this, the process of selection and training of postal employees has been started. The above information was given by the Postmaster General of Varanasi Region Mr. Krishna Kumar Yadav.

Postmaster General of Varanasi Region Mr. Krishna Kumar Yadav said that the exercise to open post office common service center for registration and appointment of COVID vaccination in branch post offices has started.  They will perform this by using the Co-WIN application from the BO-CSC through mobile app, for which no any fee will be charged.  People have to reach the branch post office with the prescribed photo ID and mobile, where this process will be completed through OTP. Vaccination registration and appointment has been started at Gorai branch post office under Mirzamurad Sub Post office in Sevapuri block, being developed as a model block in Prime Minister's Parliamentary constituency Varanasi, where more than 25 people have made registration for vaccination.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar  Yadav added that soon it will be started in 300 other branch post offices of Varanasi Region. This includes 73 branch offices of Varanasi, 26 of Chandauli, 21 of Bhadohi, 60 of Jaunpur, 60 of Ghazipur and 60 of Ballia district. In next phase 475 another Branch Post Offices will also be included.



COVID vaccination registration and appointment  will now be done through Post Offices also in Rural Areas - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Service started in Gorani Branch Post Office of PM's constituency Varanasi, soon to be started in 300 other Branch Post Offices


Saturday, May 29, 2021

COVID टीकाकरण के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्ट ऑफिस भी करेंगे रजिस्ट्रेशन व एप्वाइनमेंट - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव हेतु टीकाकरण बेहद जरुरी है। पर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लोगों के पास स्मार्ट फोन न होने के कारण वे टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन व अप्वाइंटमेंट नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में डाक विभाग अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शाखा डाकघरों के माध्यम से लोगों का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करेगा, जहाँ पर पोस्ट ऑफिस कॉमन सर्विस सेंटर खोले जायेंगे। इसके लिए डाकघरों का चयन और उनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि शाखा डाकघरों में टीकाकरण के लिए पोस्ट ऑफिस कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की कवायद आरम्भ हो गई है। ये मोबाइल एप के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन और एप्वाइनमेंट का कार्य को-विन एप्लिकेशन के माध्यम से करेंगे, जिसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा। लोगों को निर्धारित फोटो आईडी और मोबाइल के साथ शाखा डाकघर पहुँचना होगा, जहाँ पर ओटीपी के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मॉडल ब्लॉक के तौर पर विकसित किये जा रहे सेवापुरी ब्लॉक में मिर्जामुराद उप डाकघर के अधीन गोराई शाखा डाकघर में वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन व एप्वाइनमेंट का शुभारम्भ कर दिया गया है, जहाँ 25 से ज्यादा लोगों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करा भी लिया है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव यादव ने बताया कि शीघ्र ही वाराणसी परिक्षेत्र के 300 अन्य शाखा डाकघरों में भी इसे आरम्भ किया जायेगा। इसमें वाराणसी के 73, चंदौली के 26, भदोही के 21, जौनपुर के 60, गाजीपुर के 60 और बलिया के 60 शाखा डाकघर शामिल हैं। इसके बाद अगले फेज में 475 और भी शाखा डाकघरों में इसे आरम्भ करने की योजना है।













कोविड टीकाकरण के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्ट ऑफिस भी करेंगे रजिस्ट्रेशन व एप्वाइनमेंट - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गोराई शाखा डाकघर में आरम्भ हुई सेवा, शीघ्र ही 300 अन्य शाखा डाकघरों में भी होगी शुरुआत

दैनिक जागरण : वाराणसी में कोरोना टीकाकरण के लिए अब डाकघरों में भी करवा सकते हैं निश्शुल्क पंजीकरण

Thursday, May 20, 2021

पोस्टमास्टर जनरल की पहल : प्रधान डाकघर वाराणसी कैंट में डाककर्मियों का हुआ वैक्सिनेशन

कोरोना को हराना है तो मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड वाश के साथ-साथ वैक्सिनेशन भी जरूरी है। इसी क्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव की पहल पर वाराणसी कैंट स्थित प्रधान डाकघर में 17 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के डाककर्मियों को  कोरोना वैक्सीन लगाई।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा डाक सेवाओं को आवश्यक सेवाओं की सूची में रखा गया है,अतः डाकघर नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना वॉरियर्स के रूप में पोस्टमैन व ग्रामीण डाक सेवक डाक बाँटने के लिए नियमित रूप से क्षेत्र में जा रहे हैं, वहीं काउंटर पर भी स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल बुकिंग के अलावा बचत बैंक, बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, आधार जैसी तमाम  सुविधाएँ उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी 15 व 16 अप्रैल, 2021 को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्वेश्वरगंज स्थित वाराणसी प्रधान डाकघर में डाककर्मियों का वैक्सिनेशन किया जा चुका है।








Tuesday, May 18, 2021

Brigadier Yashpal S Mohan, an Ex. Officer of Indian Postal Service is no more

भारतीय डाक सेवा के अधिकारी रहे ब्रिगेडियर यशपाल एस. मोहन जी (Brigadier Yashpal S Mohan, VSM)  का भी कोरोना महामारी से लड़ते हुए 18 मई, 2021 को आकस्मिक देहांत हो गया। आर्मी पोस्टल सर्विस में 18 साल तक आपने कमीशंड ऑफिसर के रूप में सेवाएं दीं और अंतत: सितंबर 2013 में चीफ पोस्टमास्टर जनरल, दिल्ली परिमंडल के पद से सेवानिवृत्त हुए। बेहद सहज, हँसमुख एवं जिज्ञासु प्रवृत्ति के धनी ब्रिगेडियर Yashpal S Mohan वाई.पी.एस. मोहन उत्तर प्रदेश में बरेली परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल भी रहे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर एक जिंदादिल शख़्शियत होने के साथ-साथ आप एक अच्छे लेखक भी थे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।ॐ शांति।🙏  

An Officer of Indian Postal Service Brigadier Yashpal S Mohan, VSM is no more. He breathed his last early today May 18, 2021. Mr. Yashpal S.  Mohan joined the Indian Postal Service in Jul 1979. After holding a number of prestigious appointments in Department of Posts, he retired from the post of Chief Postmaster General of Delhi Circle in September 2013. He has served the Army Postal Service Corps of the Indian Army as a Commissioned Officer for over 18 years and as a senior Indian Postal officer in civil for over 16 years. He was a man of many talents- an author, a singer, a filmmaker, he had a heart of gold and a smile on his lips for everyone he met. His life embodied the saying, “zindagi badi honi chahiye, lambi nahi”.

Saturday, May 8, 2021

मेरठ मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर उग्रसेन का कोरोना से निधन, बरेली में ली अंतिम सांस

मेरठ मंडल के प्रवर डाकघर अधीक्षक श्री उग्रसेन की कोरोना महामारी से लड़ते हुए 7  मई, 2021 को आकस्मिक मौत हो गई । विभागीय दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को निभाने में निपुण श्री उग्रसेन बेहद कर्मठ अधिकारी थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति !!🙏

Thursday, May 6, 2021

डाक अधीक्षक वाराणसी (पश्चिमी) मण्डल निर्मल कुमार श्रीवास्तव का कोरोना से निधन, पोस्टमास्टर जनरल केके यादव ने व्यक्त किया शोक


कोरोना महामारी ने तमाम लोगों की जिंदगी असमय ही खत्म कर दी। वाराणसी (पश्चिमी)  मंडल के अधीक्षक डाकघर श्री निर्मल कुमार श्रीवास्तव  कोरोना से लड़ते हुए दिवंगत हो गए। मूलतः बिहार में कटिहार जिले के निवासी 57 वर्षीय श्री श्रीवास्तव ने पटना से स्थानांतरण पश्चात 6 अप्रैल, 2021 को वाराणसी में डाकघर अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद तबियत खराब होने पर वे अवकाश पर घर चले गए  और कोविड पॉजिटिव होने पर उपचार के दौरान 5 मई, 2021 की सुबह एम्स पटना में अंतिम साँसें लीं।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक अधीक्षक श्री निर्मल श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताते हुए अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।  वहीं कैंट प्रधान डाकघर कैम्पस स्थित अधीक्षक कार्यालय में कार्यवाहक अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा और डाक विभाग के तमाम अधिकारियों - कर्मचारियों ने  दो मिनट का मौन रखकर  उनको श्रद्धाजंलि व्यक्त की।






Saturday, May 1, 2021

दुःखद : चीफ पोस्टमास्टर जनरल बिहार परिमंडल अनिल कुमार का निधन

भारतीय डाक सेवा (1989 बैच) के वरिष्ठ अधिकारी एवं बिहार परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल 57 वर्षीय श्री अनिल कुमार नहीं रहे। कोरोना से लड़ते हुए एम्स पटना में 1 मई, 2021  की सुबह उन्होंने अंतिम साँसें लीं। बेहद सहज, विनम्र, कर्मठ एवं हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तत्पर अनिल कुमार सर का जाना विभाग की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।🙏

हिंदुस्तान : पटना: डाक विभाग चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार का निधन, एम्स में थे भर्ती

Outlook  : Bihar chief post master general dies of COVID



Saturday, November 28, 2020

Post Offices playing important role to fight against Corona : Postmaster General Krishna Kumar Yadav

डाक विभाग नित् नवाचार के साथ जहाँ अपनी सेवाओं को व्यापक बना रहा है, वहीं वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में डाककर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वॉरियर्स के रूप में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। आवश्यक दवाओं,  पीपीई किट्स, मास्क, वेंटिलेटर से लेकर कोविड टेस्टिंग किट्स तक जरूरतमंदों व अस्पतालों तक पहुँचाया, वहीं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को उनके दरवाजे पर ही बैंक खातों से राशि निकालकर देने का अहम कार्य कियाI अधीक्षक डाकघर,  मिर्जापुर मंडल कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण हेतु पहुँचे वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने उक्त उद्गार व्यक्त किये। 


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने  अधीक्षक डाकघर कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण के दौरान समस्त अभिलेखों के समुचित रख-रखाव और स्वच्छता पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रधान डाकघर का भी विजिट किया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से लोगों के प्रति अच्छे व्यवहार और विभिन्न सेवाओं में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया। 

प्रधान डाकघर, मिर्जापुर कैम्पस में पारिजात (हरसिंगार) का पौधा लगाकर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। मिर्जापुर मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री आलोक कुमार ने पोस्टमास्टर जनरल  को स्मृतिस्वरूप मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंट कर स्वागत किया एवं मण्डल में डाक सेवाओं  की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

पोस्टमास्टर जनरल  श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग पत्रों के साथ-साथ बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि खाता, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण जैसे तमाम जनोन्मुखी कार्य कर रहा है। अब डाकिए के हाथ में स्मार्ट फोन है और बैग में एक डिजिटल डिवाइस भी है। पार्सल व कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से डाक विभाग अब ई-कॉमर्स के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं। श्री यादव ने बताया कि, कोरोना संक्रमण के इस दौर में आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। यहाँ एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिलेंगी। एक अन्य सुविधा के रूप में  अब पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार या बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि घर बैठे डाकिया के माध्यम से बायोमेट्रिक डिवाइस द्वारा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी करवा सकते हैं। इसके लिए मात्र 70 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सितंबर 2018 में इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स  बैंक के शुभारम्भ के बाद आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत ग्रामीण पोस्टमैन चलते-फिरते  एटीएम  के रूप में नई भूमिका निभा रहे हैं। मिर्जापुर में इस वर्ष कोरोना के बीच 40 हजार से ज्यादा आईपीपीबी खाते खोले गए, वहीं 1.25 लाख लोगों को घर बैठे  लगभग 28 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।


विभिन्न उपमंडलों और डाकघरों के कार्यों की समीक्षा के बाद पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि मिर्जापुर मण्डल के डाकघरो में कोरोना के बीच लगभग 32 हजार  बचत खाते, 2 हजार  बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। इस दौरान 28 गाँवों में सभी बालिकाओं के खाते खोलते हुए उन्हें 'सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम' बनाया गया। ढाई हजार लोगों का नया आधार बना व 13 हजार से ज्यादा लोगों का आधार अपडेट किया गया।

मिर्जापुर मंडल के अधीक्षक डाकघर श्री आलोक कुमार ने बताया कि मिर्जापुर के 15 डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू होने के बाद शीघ्र ही अन्य डाकघरों में इसे आरम्भ किया जाएगा। अब तक 322 पेंशन धारकों का घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाया जा चुका है। मिर्जापुर डाक मण्डल में ग्राहकों से नियमित संवाद कर एवं  कैम्प लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय अर्जित किया जायेगा।

इस अवसर पर सहायक डाकघर अधीक्षक श्री बी के शर्मा, उपमंडलीय निरीक्षक श्री हिमांशु तिवारी,श्री मनीष कुमार सिंह, परिवाद निरीक्षक श्री  ज्ञानेंद्र कुमार, पोस्टमास्टर मिर्जापुर प्रधान डाकघर श्री अशोक मौर्या  सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।









डाक विभाग नवाचार के साथ अपनी सेवाओं को बना रहा व्यापक - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव 

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने  डाक अधीक्षक, मिर्जापुर मंडल कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

कोरोना काल में डाक विभाग निभा रहा अहम भूमिका - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव