Showing posts with label राखी-डाक. Show all posts
Showing posts with label राखी-डाक. Show all posts

Thursday, August 11, 2022

Raksha Bandhan by Post Office : Importance of Rakhi threads remains intact, sisters are sending Rakhi by Post Offices in the India as well as abroad.

Silk threads have dwarfed the virtual Rakhis running on social media. Sisters are preferring to send colorful Rakhis by post offices to their brothers. Department of Posts has also made all necessary arrangements for this. Mr. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region told that so far, approximately 50 thousand Rakhis have been booked from various post offices of Varanasi Region and sent to the country and abroad.

Rakhi's craze is also very much outside the country. Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that Rakhis are being sent from Varanasi to foreign countries by speed post and registered post. Approximately 800 Rakhis were booked by various Post Offices in Varanasi Region for foreign countries. Most of these Rakhis have been sent to countries like USA, UK, Singapore, UAE, Germany, France, New Zealand, Australia, South Africa etc. At the same time, sisters living abroad are also sending Rakhis to their beloved brothers in Varanasi, which are being  distributed immediately through the postal department. Sisters are preparing in advance to send Rakhi abroad, so that the Rakhi reaches the brothers at the right time and their wrists do not remain deserted.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that special arrangements have been made for booking & sorting of Rakhi post and their speedy delivery from post offices including Railway Mail Service and National Sorting Hub. On Rakshabandhan Festival, Rakhi post will be delivered by the postmen, so that no brother's wrist remains deserted, said Mr. Yadav.




The importance of Rakhi threads remains intact, sisters are sending Rakhi by Post Offices for brothers in the country as well as abroad.

Rakhi craze abroad too: Rakhi being sent by post offices to many countries including USA, UK, Singapore

Raksha Bandhan Festival : राखी के धागों की अहमियत बरकरार, देश के साथ-साथ विदेशों में भी भाईयों के लिए बहनें डाकघरों से भेज रही राखियाँ

रेशम के धागों ने सोशल मीडिया पर चल रही वर्चुअल राखियों को बौना साबित कर दिया है। वाट्सएप, फेसबुक, स्काइप, टेलीग्राम जैसे बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को छोडकर बहनें, भाईयों की कलाइयाँ सजाने के लिए डाक से रंग-बिरंगी राखियाँ भेजना पसंद कर रही हैं । डाक विभाग भी इसके लिए मुस्तैद है और तमाम तैयारियाँ किए हुये है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र से अब तक लगभग 50 हजार राखियॉं विभिन्न डाकघरों से देश-विदेश में भेजी गईं। रक्षाबंधन के दिन भी डाक वितरण के विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसी भाई की कलाई सूनी न रहे।



राखी का क्रेज देश से बाहर विदेशों में भी खूब है। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि वाराणसी से विदेशों के लिए भी स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड डाक द्वारा राखियाँ भेजी जा रही हैं। लगभग 800 राखियाँ वाराणसी के डाकघरों द्वारा विदेशों के लिए बुक की गईं। इनमें ज्यादातर राखियाँ संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, फ़्रांस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा इत्यादि देशों में भेजी गई हैं। वहीं विदेशों में रह रही बहनें भी वाराणसी में अपने भाईयों को राखी भेज रही हैं, जो डाक विभाग के माध्यम से तुरंत वितरित हो रही हैं। विदेशों में राखियाँ भेजने के लिए बहनें पहले से ही तैयारी करने लगती हैं, ताकि सही समय पर भाईयों को राखी पहुँच जाये और उनकी कलाई सूनी न रहे।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग ने राखी डाक की बुकिंग के साथ-साथ स्पेशल सॉर्टिंग और इनके त्वरित वितरण हेतु डाकघरों से लेकर रेलवे मेल सर्विस और नेशनल सॉर्टिंग हब तक में विशेष प्रबंध किये गए हैं। चिट्ठियों के माध्यम से खुशियां बिखेरते रहने वाले डाक विभाग ने रिश्तों के इस त्यौहार को भी एक नया आयाम दिया है।







राखी के धागों की अहमियत बरकरार, देश के साथ-साथ विदेशों में भी भाईयों के लिए बहनें डाकघरों से भेज रही राखियाँ

विदेशों में भी राखी का क्रेज : डाकघरों द्वारा अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर सहित तमाम देशों में भेजी जा रही राखियाँ

विदेशों में भी भाईयों की कलाई पर सजेगी राखी, बहनों द्वारा डाकघर से अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर सहित तमाम देशों में भेजी गई राखियाँ


Saturday, July 30, 2022

Waterproof Designer Envelopes for sending Rakhi by Postal Department, cost only ₹ 10

Rakshabandhan festival, a symbol of brother-sister love, will be celebrated on 11th August and for this the Postal Department has already started preparations. Postmaster General of Varanasi Region, Shri Krishna Kumar Yadav released specially made colorful designer waterproof Rakhi envelopes in a function organized at Varanasi Cantt. Head Post Office. These special Rakhi envelopes will now be available for sale in the Post offices of Varanasi, Bhadohi, Chandauli, Jaunpur, Ghazipur and Ballia districts under Varanasi Region.

Postmaster General, Shri Krishna Kumar Yadav informed that these designer Rakhi envelopes are waterproof and strong from the point of view of security, so that even in rainy season the Rakhi sent by sisters can reach the distant brothers safely. The cost of these 11 cm X 22 cm size Rakhi envelopes is ₹ 10 only which is in addition to the postage charges. Rakhi envelope in English with the logo of India Post and Rakshabandhan design on the upper left side of the waterproof envelope and 'Happy Rakhi' written on the lower right side. On the back of the Rakhi envelope, the logo of Amrit Mahotsav of Independence and Beti Bachao, Beti Padhao is also inscribed. Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that being colorful and specially designed; it would save time in segregating them from other mails and would also help in getting them delivered before Rakshabandhan festival.

Senior Superintendent of Post offices, Varanasi Shri Rajan and Superintendent of Post offices Shri PC Tiwari informed that Rakhi envelopes are available in Varanasi Head Post Office,  Cantt Head Post Office and also in other Sub Post offices named Hindu Vishwavidyalaya, Lanka, Sarnath, Pt. Deen Dayal Upadhyaya Nagar, Varanasi City, Chandauli MDG, DLW, Shivpur, Kamachha, Kashi Vidyapeeth, Sampurnanand Sanskrit University, Gyanpur, Bhadohi, Bhelupur, Rajatalab, Sewapuri, Cholapur, Kabirchaura, Bengali Tola, Kashi R.S., Mahamandal, Sakaldiha, Dhanapur, Chakia, Cholapur, Chaubepur, Ramnagar, Mangari, Also available at Manduwadih, Gopiganj, Aurai, Maharajganj, Baragaon  Post Offices of Varanasi East & West Division.


 


Postmaster General Krishna Kumar Yadav released waterproof designer Rakhi envelopes for sale  from Post offices

Waterproof Designer Envelopes for sending Rakhi by Postal Department, cost only ₹ 10

Now sisters will be able to send Rakhi by Post in a waterproof designer envelope

वाटरप्रूफ डिजायनर लिफाफे में डाक से राखी भेज सकेंगी बहनें, डाकघरों से बिक्री

इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व 11 अगस्त को मनाया जायेगा और इसके लिए डाक विभाग ने अभी से तैयारियाँ आरंभ कर दी हैं। इसी क्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने विशेष रुप से निर्मित रंगीन डिजाइनर वाटरप्रूफ राखी लिफाफे कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी किए। अब वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन - वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर व बलिया जिले के डाकघरों में बिक्री के लिए ये उपलब्ध होंगे।
                                                                              

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ये डिजानइर राखी लिफाफे वाटर प्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैं, जिससे बारिश के मौसम में भी बहनों द्वारा भेजी गई राखियाँ सुदूर रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित पहुँच सकें। 11 सेमी X 22 से.मी. आकार के इन राखी लिफाफों का मूल्य  ₹ 10  मात्र है जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है। वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो और रक्षाबंधन की डिजाइन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ 'हैप्पी राखी'  लिखा गया है। राखी लिफाफे के पीछे आजादी का अमृत महोत्सव और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी अंकित है। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि रंगीन और डिजाइनदार होने की वजह से इन्हें अन्य डाक से अलग करने में समय की बचत और रक्षाबन्धन पर्व के पूर्व वितरण कराने में भी सहूलियत  होगी। 

प्रवर डाक अधीक्षक श्री राजन राव और डाक अधीक्षक श्री पीसी तिवारी ने बताया कि राखी लिफाफा प्रधान डाकघर वाराणसी व वाराणसी कैंट सहित हिन्दू विश्वविद्यालय, लंका, सारनाथ, पं. दीन दयाल उपाध्यायनगर, वाराणसी सिटी, चंदौली मुख्य डाकघर, डी.एल.डब्लू, शिवपुर, कमच्छा, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, ज्ञानपुर, भदोही, भेलूपुर, राजातालाब, सेवापुरी, चोलापुर, कबीरचौरा, बंगाली टोला, काशी आर.एस., महामंडल,  सकलडीहा, धानापुर, चकिया, चोलापुर, चौबेपुर, रामनगर, मंगारी, मंडुवाडीह, गोपीगंज, औराई, महराजगंज, बड़ागांव, डाकघरों में भी उपलब्ध है।        






पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जारी किए वाटरप्रूफ डिजायनर राखी लिफाफे, डाकघरों से शुरू होगी बिक्री

पहल : डाक विभाग द्वारा राखी भेजने हेतु वाटरप्रूफ डिजायनर लिफाफे, मूल्य मात्र ₹10

अब वाटरप्रूफ डिजायनर लिफाफे में डाक से राखी भेज सकेंगी बहनें

Monday, August 3, 2020

Rakhi mail delivery by Postmen on Sunday : डाक विभाग ने रविवार को भी पहुँचाई लोगों तक राखी, डाकिया बाबू को लोगों ने कहा शुक्रिया

रक्षाबंधन पर्व पर किसी भाई की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए डाक विभाग ने रविवार (2 अगस्त, 2020) को भी राखी डाक के वितरण के लिए विशेष प्रबंध किए। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के अधीन लखनऊ, फैज़ाबाद, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, अम्बेडकरनगर जनपदों में डाकियों ने  रविवार को लोगों के घर राखी डाक पहुँचाई। उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। पोस्टमैनों ने लगभग 10 हजार लोगों को राखी डाक रविवार को पहुँचाई । राखी मिलने से प्रसन्न लोगों ने भी दिल खोलकर डाक विभाग की इस पहल की सराहना की और डाकिया बाबू का शुक्रिया व्यक्त किया। रक्षाबंधन की सुबह भी डाक विभाग प्राप्त राखी डाक को लोगों तक पहुंचाएगा।
 डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, ऐसे तमाम लोग जो आपदा की इस घड़ी में कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे हैं और घर से दूर हैं, उन तक भी बहनों द्वारा भेजी गई राखी डाकियों द्वारा पहुँचाई गई। लखनऊ पुलिस के कोविड केयर हेल्प डेस्क में कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों से लेकर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ तक को रविवार को राखी डाक वितरित की गई। 


गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते शहर में भी बहनें अपने भाईयों को स्पीड पोस्ट द्वारा ही राखी और गिफ्ट भेज रही हैं। अकेले लखनऊ के डाकघरों से अब तक एक लाख से ज्यादा राखी डाक भेजी जा चुकी हैं, वहीं लगभग दो लाख राखी डाक का लखनऊ में वितरण किया जा चुका है। इस साल एक नया ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है कि बहनें राखियों के साथ भाईयों को मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय भी भेज रही हैं। लखनऊ जीपीओ से अपने भाई को राखी भेजने वाली आकांक्षा कहती हैं कि, रक्षा सूत्र के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचाव में मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय जैसी चीजें भाई की रक्षा करेंगी।
गोमतीनगर में रहने वाले राहुल कुमार  ने बताया कि वे अपनी बहन द्वारा भेजी गई राखी अब तक न प्राप्त होने पर मायूस हो चले थे, पर संडे की सुबह जब पोस्टमैन ने घर पर आकर राखी का लिफाफा दिया तो खुशी का ठिकाना न रहा।









Saturday, August 1, 2020

Raksha Bandhan Festival : लखनऊ के डाकघरों से भेजी गईं एक लाख से ज्यादा राखी डाक, विदेशों में भी स्पीड पोस्ट द्वारा राखी भेज रही हैं बहनें

रक्षाबंधन का त्यौहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राखी भेजने का कार्य भी उतना ही तेज हो गया है। कोरोना संक्रमण के बीच इस बार की राखी भी अलग तरह से मनाई जा रही है। बहनें डाकघरों से स्पीड पोस्ट द्वारा अपने भाईयों को राखी भेज रही हैं तो भाई भी एडवांस में बहनों को गिफ्ट भेज रहे हैं। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण और बारिश के मौसम के बीच राखी सुरक्षित रूप में व तीव्र गति से भेजी जा सके, इसके लिए डाक विभाग ने विशेष प्रबन्ध किये हैं। राखी त्यौहार के मद्देनजर रविवार (2 अगस्त) को भी राखी डाक का पोस्टमैनों द्वारा वितरण किया जायेगा, ताकि किसी भाई की कलाई सूनी न रहे।  
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि लखनऊ परिक्षेत्र के डाकघरों से 12 हजार से ज्यादा वाटरप्रूफ डिजायनर राखी लिफाफों की बिक्री हो चुकी है। डाक विभाग इन लिफाफों पर कोरोना से बचाव के स्लोगन इस्तेमाल करके लोगों को कोविड 19 के प्रति जागरूक भी कर रहा है। पूर्व वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष डाक द्वारा राखी भेजने की तादाद बढ़ी है, क्योंकि कोविड 19 के चलते तमाम बहनें अपने भाईयों के पास नहीं पहुँच पा रही हैं। अकेले लखनऊ के डाकघरों से अब तक एक लाख से ज्यादा राखी डाक भेजी जा चुकी हैं, वहीं लगभग दो लाख राखी डाक का लखनऊ में वितरण किया जा चुका है। इस साल एक नया ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है कि बहनें राखियों के साथ भाईयों को मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय भी भेज रही हैं।

डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि, बंद ट्रेन संचालन व अन्य ट्रांसपोर्ट साधनों के सीमित आवागमन के मद्देनजर डाक विभाग ने अपना स्वयं का रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क तैयार किया है, ताकि राखी सहित तमाम डाक को तेजी से आगे भेजा जा सके। देश के साथ-साथ विदेशों में भी स्पीड पोस्ट द्वारा राखी भेजी जा रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में रह रहे अपने भाईयों को बहनें स्पीड पोस्ट द्वारा राखी भेज रही हैं।
चीफ पोस्टमास्टर, लखनऊ जीपीओ  श्री आर.एन यादव ने बताया  कि राखी डाक की स्पेशल सॉर्टिंग के साथ-साथ इनका त्वरित वितरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। राखी पर्व के चलते सामान्य दिनों से डाक लगभग दुगुनी हो गई है। प्रवर अधीक्षक रेल डाक सेवा, लखनऊ श्री बीपी त्रिपाठी ने बताया कि, राखी पोस्ट की सॉर्टिंग हेतु आरएमएस में स्पेशल सेट चलाये जा रहे हैं, ताकि डाक को तेजी से गंतव्य हेतु रवाना किया जा सके।















कोरोना काल में डाक से राखी भेजने की बढ़ी तादाद, डाक विभाग ने राखी हेतु किये विशेष प्रबंध, रविवार को भी होगा राखी डाक का वितरण 

लखनऊ के डाकघरों से भेजी गईं एक लाख से ज्यादा राखी डाक, विदेशों में भी स्पीड पोस्ट द्वारा राखी भेज रही हैं बहनें