Showing posts with label डाकघर बचत योजनाएं. Show all posts
Showing posts with label डाकघर बचत योजनाएं. Show all posts

Tuesday, April 4, 2023

Mahila Samman Savings Certificate : महिलाओं के वित्तीय समावेशन व सशक्तिकरण की दिशा में अहम् भूमिका निभाएगी महिला सम्मान बचत पत्र - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

वित्त मंत्रालय  द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करने के साथ ही इसे तत्काल प्रभाव से डाकघरों में उपलब्ध कराया गया है। इस योजना की घोषणा 2023-24 के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में की गई थी और यह लड़कियों सहित महिलाओं के वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। इसके तहत वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में तत्काल महिलाओं ने पहुँचकर जानकारी लेना शुरू किया और निवेश आरम्भ भी कर दिया। पहले दिन ही वाराणसी के डाकघरों से 25 से ज्यादा 'महिला सम्मान बचत पत्र' जारी किये गए। 

वाराणसी में पहली खाताधारक के रूप में श्रीमती जया शर्मा ने बीएचयू हॉस्पिटल डाकघर से 'महिला सम्मान बचत पत्र' प्राप्त किया।  


 पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि दो साल की अवधि की यह योजना लचीले निवेश और आंशिक निकासी के विकल्पों के साथ दो लाख रुपये की अधिकतम सीमा के साथ त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज 7.5 प्रतिशत का आकर्षक और निश्चित ब्याज प्रदान करती है। यह योजना 31 मार्च, 2025 तक दो साल की अवधि के लिए वैध है। इसमें न्यूनतम रुपये 1,000/- व अधिकतम रुपये 2 लाख का निवेश किया जा सकता है। यह खाता एकल होगा तथा 3-3 माह के अंतराल पर कई खाते खोले जा सकते हैं परन्तु सभी खातों में जमाराशि मिलाकर रुपये 2 लाख से अधिक नहीं होगी। खाते में जमा रकम पर 7.5 % की दर से चक्रवृद्धि ब्याज देय है जो प्रत्येक तिमाही पर खाते में जमा कर दिया जाएगा। खाताधारक 1 वर्ष के पश्चात जमा राशि का अधिकतम 40% तक भुगतान प्राप्त कर सकती हैं  तथा 6 माह बाद आवश्यकता होने पर समय से पूर्व भी भुगतान प्राप्त किया जा सकता है जिस पर 5.5 % की दर से ब्याज दिया जाएगा। इस योजना में निवेश पर धारा 80-सी के तहत आयकर में छूट का भी प्रावधान है।







डाकघरों से मिलना आरम्भ हुआ महिला सम्मान बचत पत्र, महिलाओं में दिखा इस योजना के प्रति उत्साह

महिलाओं के वित्तीय समावेशन व सशक्तिकरण की दिशा में अहम् भूमिका निभाएगी महिला सम्मान बचत पत्र - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Mahila Samman Savings Certificate started issuing from Post Offices, Women showed enthusiasm towards this scheme

With the issuance of Gazette notification for Mahila Samman Savings Certificates by the Ministry of Finance, it has been made available in Post Offices with immediate effect. The scheme was announced by the Union Finance Minister in the Budget 2023-24 on the occasion of 'Azadi Ka Amrit Mahotsav' and it is a significant step towards financial inclusion and empowerment of women including girls. The above information was given by Shri Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region. On the first day, more than 25 Mahila Samman Savings Certificates were issued from the Post Offices of Varanasi.  Mrs. Jaya Sharma received 'Mahila Samman Bachat Patra' from BHU Hospital Post Office as the first customer in Varanasi district.

 Postmaster General Shri Krishan Kumar Yadav said that the scheme offers an attractive and fixed interest of 7.5 percent compounded quarterly with a maximum limit of Rs 2 lakh with flexible investment and partial withdrawal options for a period of two years. The scheme is valid for a period of two years till March 31, 2025. A minimum investment of Rs 1,000/- and a maximum of Rs 2 lakh can be invested in this scheme. This account will be single and multiple accounts can be opened at an interval of 3 months, but the deposit in all the accounts together will not exceed Rs. 2 lakh. Compound interest at the rate of 7.5% is payable on the amount deposited in the account, which will be credited to the account every quarter. Account holders can get payment up to a maximum of 40% of the deposit amount after 1 year and after 6 months, if required, premature payment can also be received, on which interest will be given at the rate of 5.5%. There is also a provision for income tax exemption under Section 80-C on investment in this scheme, said shri Yadav.


Mahila Samman Savings Certificate will play an important role in the financial inclusion and empowerment of women - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Saturday, February 4, 2023

अमृत काल बजट में डाकघर बचत योजनाएं हुईं और भी आकर्षक, वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा

अमृत काल में जारी बजट ने डाकघर बचत योजनाओं को और भी आकर्षक बना दिया है। अभी 1 जनवरी से तमाम बचत योजनाओं की वृद्धि की गयी थीI जिसके बाद लोग डाकघर में सुरक्षित निवेश को लेकर उत्साहित हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और मासिक आय योजना में अधिकतम जमा की सीमा को बढ़ाकर और भी आकर्षक बनाया गया हैI 

वर्तमान में सबसे अधिक 8% ब्याज वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में प्राप्त होते हैं। इसकी जमा सीमा को दोगुना कर 15 लाख से 30 लाख कर दिया गया है। वहीं मासिक आय  योजना डाकघर की सबसे आकर्षक बचत योजनाओं में है जिस पर पी.पी.एफ की भांति 7.1% ब्याज मिलता है। इसमें निवेश सीमा 4.5 से बढ़ाकर 9 लाख और  संयुक्त खाते के लिए 9 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है। श्री यादव ने कहा कि इससे जहां सीनियर सिटिजन को काफी फायदा होगा वहीं एम.आई.एस में एकमुश्त राशि जमा करने वालों के लिए भी फायदा होगाI पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में अभी 31 लाख से अधिक बचत खाते संचालित हैं, इनमें लगभग एक लाख मासिक आय योजना और लगभग 35 हजार वरिष्ठ नागरिक बचत खाते शामिल हैं। डाकघरों में लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे निवेश करते हैं, क्योंकि यह निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम है।

 पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि 10 साल तक की बेटियों के लिए डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना संचालित है, जिस पर 7.6% ब्याज दर हैI वहीं इस अमृत काल बजट में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिला सम्मान बचत पत्र आरम्भ किया गया है जिस पर 7.5% ब्याज मिलेगा, जो कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के बाद सर्वाधिक ब्याज दर वाली योजना होगी। इस योजना में महिलाएं दो वर्ष के लिए दो लाख रुपये तक जमा कर सकेंगी।

  "आज भी डाकघर बचत योजनाएं निवेश का सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय माध्यम हैं। वित्तीय समावेशन में इनकी अहम भूमिका है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और मासिक आय योजना की जमा राशि में बढ़ोत्तरी इसे और भी आकर्षक बनाएगी। वहीं, महिला सम्मान बचत पत्र नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।" - कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी परिक्षेत्र







Saturday, December 24, 2022

डाकघर की सभी बचत योजनाओं में जमा व निकासी के लिए मोबाइल नंबर हुआ अनिवार्य, मोबाइल लिंकिंग हेतु अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023

भारत सरकार ने डाकघर की सभी बचत योजनाओं में मोबाइल लिंकिंग अनिवार्य कर दिया है। इससे डाकघर बचत योजनाओं में जमा राशि और भी सुरक्षित हो जायेगी। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ऐसे खाताधारक जिनके खातों में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, उन्हें डाकघरों में जाकर अपना केवाईसी अपडेट कराना होगा और अपने खातों को मोबाइल नंबर से लिंक कराना होगा। इस हेतु अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 निर्धारित की गयी है। डाकघरों में खुल रहे नए खातों और एनएससी/केवीपी में मोबाइल नंबर अनिवार्यत: लिया जाता है, परन्तु तमाम ऐसे पुराने खाते और एनएससी/केवीपी भी हैं जिसमें अभी तक मोबाइल नंबर लिंक नहीं किया गया है। 31 मार्च तक अपने खातों में मोबाइल नंबर लिंक न कराने वाले खाताधारक अपने खातों से न तो रुपयों को निकाल पाएंगे, न ही जमा कर पाएंगे और न ही खाता को बंद कर पाएंगे। डाकघर बचत योजनाओं में बचत खाता, आरडी, टीडी, एमआईएस, पीपीएफ, सीनियर सिटिज़न सेविंग्स स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना, एनएससी, केवीपी शामिल हैं। वाराणसी परिक्षेत्र में एनएससी/केवीपी के अलावा लगभग 30 लाख खाते संचालित हैं।

मोबाइल लिंकिंग के लाभों के बारे में बताते हुए पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इससे ई-बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग जैसे आधुनिक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है, वहीं समय-समय पर खातों में हुए लेन-देन की जानकारी भी मैसेज के माध्यम से घर-बैठे प्राप्त होती है। इससे   किसी भी प्रकार के गबन से भी बचा जा सकता है। खातों में मोबाइल नंबर लिंक होने से जहाँ टोल फ्री नंबर का प्रयोग कर आई.वी.आर.एस सेवा के माध्यम से खाते के विषय में जानकारी प्राप्त की जा सकेगी वहीं हाल में शुरू की गई ई-पासबुक सेवा का प्रयोग कर खातों में हुए लेन-देन की जानकारी व मिनी स्टेटमेंट भी ऑनलाइन प्राप्त किये जा सकेंगे।


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि वित्तीय समावेशन और अंत्योदय में डाकघरों की अहम भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी अधिकांश लोगों के खाते डाकघरों में खुले हुए हैं। अब डाकघरों में भी एन.ई.एफ.टी की सुविधा उपलब्ध है, जिससे लोग बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें  न्यूनतम सीमा 1 रुपये तथा अधिकतम 15 लाख रुपये है। डाकघर के माध्यम से एन.ई.एफ.टी सेवा का शुल्क निर्धारित है। इंटरनेट बैंकिंग अथवा मोबाइल बैंकिंग के तहत एन.ई.एफ.टी सुविधा 24 घण्टे मुफ्त में उपलब्ध है। डाकघर खातों में धनराशि के ट्रांसफर के लिए देश के सभी डाकघरों के लिए केवल एक ही आई.एफ.एस.सी कोड  IPOS0000DOP है। पूरे भारत के सभी डाकघरों का एक ही आई.एफ.एस.सी कोड होने से ग्राहकों को प्रत्येक डाकघर का अलग से आई.एफ.एस.सी कोड नहीं ढूँढना पड़ेगा।








डाकघर की सभी बचत योजनाओं में जमा व निकासी के लिए मोबाइल नंबर हुआ अनिवार्य, मोबाइल लिंकिंग हेतु अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023

डाकघर खातों में मोबाइल लिंकिंग से मिलेगी ई-बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ई-पासबुक और एनईएफटी की सुविधा-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव


Thursday, November 3, 2022

Department of Posts launches e-Passbook service for Post Office Savings Bank account holders

Department of Posts has started e-passbook service for its account holders. Using e-passbook service, account holders of various Post office small savings schemes like Savings Bank (SB), Recurring Deposit (RD), Term Deposit (TD), Sukanya Samriddhi Account (SSA), Monthly Income Scheme (MIS), Public Provident Fund Account (PPF), NSC and KVP will be able to know the balances of their accounts as well as will also be able to get the mini statement of S.B., SSA & P.P.F accounts online free of cost. Mini statement will contain the particulars of the last 10 transactions. Highlighting this, Shri Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region said that now the account holders will be able to get information about their accounts at anytime without using net banking and mobile banking. To avail e-Passbook service, it is mandatory to have a mobile number linked in the respective account.

Postmaster General, Shri Krishna Kumar Yadav said that the Department of Posts is continuously upgrading its services and  making it customer friendly by adopting innovation and latest technology. No registration or ID/password is required for e-passbook. This is an important step towards making the post office investment even more secure. It will also be helpful in preventing fraud related activities.

Process of e-passbook-

Postmaster General, Shri Krishna Kumar Yadav said that for e-passbook facility, one has to click on the e-passbook link given on the website of the Department of Posts i.e.  www.indiapost.gov.in or India Post Payments Bank website i.e.  www.ippbonline.com or it can also be accessed directly through U.R.L https://posbseva.ippbonline.com/indiapost/signin. After opening of the webpage, the account holder will have to enter the linked mobile number in specified column. OTP will receive on the mobile after entering the captcha. After entering the OTP, option of Balance Enquiry and Mini Statement will be available for selection. Mini Statement can also be downloaded in PDF format through it.

Shri Yadav further informed that e-passbook service will add new dimension to digital banking. Now, Account holders will no longer have to visit post offices to enquire account balance or information about deposit and withdrawal. They can easily get mini statement and complete information about balances while sitting at home. e-Passbook facility will benefit 29.16 lakh account holders of Varanasi Region which includes 4.17 lakh of Varanasi (East) Division, 7.84 lakh of Varanasi (West) Division, 6.14 lakh of Ballia, 4.09 lakh of Ghazipur and 6.92 of Jaunpur.

e-Passbook facility for Post Office Savings account holders now

Now, check balance and mini statement of Post office Accounts sitting at home through e-Passbook service

Post Office Saving Schemes became Hi-Tech, Get Mini Statement and Balance with e-Passbook

                                 *******************************************

डाक विभाग ने अपने खाताधारकों के लिए ई-पासबुक सेवा की शुरुआत की है। ई-पासबुक सेवा का उपयोग कर जहाँ डाकघर की विभिन्न लघु बचत योजनाओं - बचत बैंक, आवर्ती जमा (आर.डी), सावधि जमा (टी.डी.), सुकन्या समृद्धि खाता (एस.एस.ए.), मासिक आय योजना (एम.आई.एस), लोक भविष्य निधि खाता (पी.पी.एफ), एन.एस.सी और के.वी.पी के खाताधारक अपने खातों के बैलेंस जान सकेंगे वही एस.बी.,सुकन्या व पी.पी.एफ खातों के मिनी स्टेटमेंट भी ऑनलाइन नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे I मिनी स्टेटमेंट में अंतिम 10 लेन-देन की पूरी जानकारी होगी। उक्त जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि अब नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का प्रयोग किये बिना ही खाताधारक अपने खाते की जानकारी कभी भी  प्राप्त कर सकेंगे। इस सेवा का लाभ लेने के लिए खाते में मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि नवाचार और नवीनतम टेक्नोलॉजी को अपनाकर डाक विभाग अपनी सेवाओं को निरंतर हाई-टेक और कस्टमर फ्रेंडली बना रहा है। ई-पासबुक सेवा के लिए किसी भी प्रकार के पंजीकरण या आई.डी/पासवर्ड की आवश्यकता नहीं है। यह डाकघर में होने वाले निवेश को और भी ज्यादा सुरक्षित करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे फ्राड संबंधी गतिविधियों को भी रोका जा सकता है।

ई-पासबुक की प्रक्रिया-

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ई-पासबुक की सुविधा के लिए डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की वेबसाइट www.ippbonline.com पर दिए गए ई-पासबुक लिंक पर क्लिक करना होगा अथवा यू.आर.एल. https://posbseva.ippbonline.com/indiapost/signin का प्रयोग कर सीधे ई-पासबुक की वेबसाइट तक पहुँचा जा सकता है। लिंक खुलने के बाद खाताधारक को निर्दिष्ट कॉलम में पंजीकृत मोबाइल नंबर डालना होगा I कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करते ही मोबाइल पर ओ.टी.पी आएगा I इसे दर्ज करने के बाद बचत योजना का चयन कर खाता संख्या दर्ज करनी होगी और पुनः मोबाइल पर प्राप्त ओ.टी.पी डालना होगा। इसके बाद  बैलेंस पूछताछ व मिनी स्टेटमेंट के विकल्प का चयन करते ही विवरण उपलब्ध हो जाएगा I मिनी स्टेटमेंट को पी.डी.एफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने की सुविधा भी दी गयी है।   

श्री यादव ने आगे बताया कि ई-पासबुक सेवा, डिजिटल बैंकिंग को नई दिशा प्रदान करेगी। खाते के बैलेंस व जमा-निकासी की जानकारी हेतु खाताधारकों को अब डाकघर नही आना पड़ेगा और वह घर बैठे आसानी से मिनी स्टेटमेंट व बैलेंस की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगेI इस सुविधा से वाराणसी परिक्षेत्र के 29.16 लाख खाताधारक लाभान्वित होंगे जिसमें वाराणसी पूर्वी मंडल के 4.17 लाख, वाराणसी पश्चिमी मंडल के  7.84  लाख, बलिया के 6.14 लाख, गाजीपुर के 4.09 लाख व जौनपुर के 6.92 खाताधारक शामिल हैं।






डाकघर के खाताधारकों को मिलेगी ई-पासबुक की सुविधा-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

ई-पासबुक द्वारा घर बैठे नि:शुल्क प्राप्त करें डाकघर खातों के बैलेंस की जानकारी व मिनी स्टेटमेंट-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाकघर बचत योजनाएँ हुई और हाई-टेक : ई-पासबुक से पाएं मिनी स्टेटमेंट और बैलेंस


Sunday, July 31, 2022

Department of Posts organized Daak Mela at Chandauli, inaugurated by Postmaster General Krishna Kumar Yadav

वित्तीय समावेशन और डिजिटल इंडिया में डाक विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को बहुउद्देश्यीय बनाया गया है। बचत, बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, रेलवे टिकट, गंगाजल की बिक्री जैसी तमाम सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने चन्दौली में आयोजित डाक मेले में संबोधन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।  इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विभिन्न लाभार्थियों को पासबुक एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आमजन में डाकघर की बचत योजनाएँ बेहद लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित निवेश करते आ रहे हैं। चन्दौली जिले में अब तक 1.32 लाख बचत खाते, 38 हजार आईपीपीबी खाते और 11 हजार सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं। 79 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम, 30 गाँवों को सम्पूर्ण बीमा ग्राम एवं 6 गाँवों को 5 स्टार ग्राम बनाया जा चुका है। जिले के प्रत्येक व्यक्ति को डाकघर की सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो सकें, इसके लिए चन्दौली में 16 नए शाखा डाकघर खोले गए हैं।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली डीबीटी राशि की निकासी के लिए अब किसी को भी बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही सभी अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी कर सकते हैं। आईपीपीबी में खाता होने पर डाकघर की सुकन्या, आरडी, पीपीएफ, डाक जीवन बीमा में भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वाहनों का बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाओं का लाभ भी डाकिया के माध्यम से लिया जा सकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आधार जरूरी है, ऐसे में अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से ही आधार से लिंक मोबाइल नम्बर भी अपडेट किया जा सकता है। श्री यादव ने बताया कि आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिल रही हैं। 

वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री राजन ने कहा कि विभिन्न डाक योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु डाक विभाग द्वारा तमाम पहल की जा रही है।

चन्दौली उपमंडल के डाक निरीक्षक श्री सर्वेश सिंह ने बताया कि डाक मेले के दौरान 1,400 से ज्यादा डाकघर बचत बैंक खाते और 300 बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। डाक मेले में 125 व्यक्तियों ने डाक जीवन बीमा /ग्रामीण डाक जीवन बीमा की पॉलिसी को लिया है एवं 215 से अधिक किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कराया।

इस कार्यक्रम में प्रवर डाक अधीक्षक राजन, ग्राम प्रधान जगदीश सराय प्रमोद पासवान, ग्राम प्रधान मदधुपुर ओम प्रकाश, ग्राम प्रधान धुरिकोट राम आसरे राम, ग्राम प्रधान बिसौरी सुषमा देवी, ग्राम प्रधान बिछिया कला छोटेलाल पासवान, सहायक अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार चौधरी, दिलीप सिंह यादव, निरीक्षक डाकघर रमेश यादव, सर्वेश सिंह, श्रीकान्त पाल, मैनेजर इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक चन्दौली शाखा अमित कुमार सिंह सहित तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारी एवं सम्मानित जनता ने भागीदारी की।

चंदौली में खुले 16 नए डाकघर - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि चंदौली जिले में डाक सेवाओं के विस्तार के क्रम में केशर, लौआरीकला,  गढवा, बरबसपुर, देवरा, नर्वदापुर, चैम्बरबांध, देवदत्तपुर, ताहिरपुर, जरहर, मजीदहा, नेगुरा, रैय्या, सुल्तानपुर, हथियानी तथा तेजोपुर में 16 नए शाखा डाकघर खोले गए हैं।






Thursday, July 28, 2022

वित्तीय समावेशन और डिजिटल इंडिया में डाक विभाग निभा रहा अहम भूमिका - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

वित्तीय समावेशन और डिजिटल इंडिया में डाक विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को बहुउद्देश्यीय बनाया गया है। बचत, बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, रेलवे टिकट, गंगाजल की बिक्री जैसी तमाम सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने ज्ञानपुर में 27 जुलाई, 2022 को आयोजित डाक मेले में संबोधन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।  इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विभिन्न लाभार्थियों को पासबुक एवं पॉलिसी बॉन्ड का वितरण किया गया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आमजन में डाकघर की बचत योजनाएँ बेहद लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित निवेश करते आ रहे हैं। भदोही जिले में अब तक 2.60 लाख बचत खाते, 21 हजार आईपीपीबी खाते और 16 हजार सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं। 27 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम, 9 गाँवों को सम्पूर्ण बीमा ग्राम एवं 3 गाँवों को 5 स्टार ग्राम बनाया जा चुका है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत आरंभ 'सुकन्या समृद्धि योजना' बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली डीबीटी राशि की निकासी के लिए अब किसी को भी बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही सभी अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी कर सकते हैं। आईपीपीबी में खाता होने पर डाकघर की सुकन्या, आरडी, पीपीएफ, डाक जीवन बीमा में भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वाहनों का बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाओं का लाभ भी डाकिया के माध्यम से लिया जा सकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आधार जरूरी है, ऐसे में अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से ही आधार से लिंक मोबाइल नम्बर भी अपडेट किया जा सकता है। श्री यादव ने बताया कि आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिल रही हैं।

वाराणसी पश्चिमी मंडल के अधीक्षक डाकघर श्री पीसी तिवारी ने कहा कि विभिन्न डाक योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु डाक विभाग द्वारा पहल की जा रही है।

ज्ञानपुर उपमंडल के डाक निरीक्षक श्री अखण्ड प्रताप गोस्वामी ने बताया कि डाक मेले के दौरान 1,350 से ज्यादा डाकघर बचत बैंक खाते और 250 बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। डाक मेले में 3.15 लाख का डाक जीवन बीमा प्रीमियम जमा किया गया है एवं 300 से अधिक किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कराया।

इस कार्यक्रम में डाकघर अधीक्षक, वाराणसी (पश्चिम) मण्डल पी. सी. तिवारी, ग्राम प्रधान रामापुर ज्ञानपुर रीता देवी, सभासद मोहम्मद अबरार,  निरीक्षक डाकघर अखण्ड प्रताप गोस्वामी, श्रीकान्त पाल, पोस्टमास्टर ज्ञानपुर उपडाकघर मुकेश श्रीवास्तव, सीनियर मैनेजर इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ज्ञानपुर निकेश कुमार पाण्डेय सहित तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारी एवं सम्मानित जनता ने भागीदारी की।    



Friday, July 22, 2022

Post Offices have become multi-functional, hi-tech : Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Department of Posts is not only associated with letters and money orders, but also the post offices have been made multi-purpose by providing various type of the services under one roof. All the facilities like savings, insurance, Aadhaar, Passport, Common Service Centre, India Post Payments Bank, Kashi Vishwanath Prasad and sale of Gangajal are available in the Post offices. The said statement was expressed by Postmaster General, Varanasi Region Shri Krishna Kumar Yadav, as the chief guest during his address at the Mega mela of Postal services organized by Varanasi (East) Postal Division at Sarnath, Varanasi. During this, the Postmaster General also interacted with various Gram Pradhans and citizens.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that even today Post office savings schemes are more popular and people are making safe investments in them from generation to generation. So far 28.70 lakh savings accounts, 5.21 lakh IPPB accounts and 2.55 lakh Sukanya Samriddhi accounts have been opened in Varanasi region till now. 686 villages have been made Sampoorna Sukanya Samriddhi Gram. Underlining the leading role of the Postal department as a valuable tool for the safe future of girls and women empowerment, he said that for their bright future, they need to be strengthened financially and socially from now on. To make it, 'Sukanya Samriddhi Yojana' launched by Prime Minister Shri Narendra Modi under 'Beti Bachao, Beti Padhao' is playing an important role.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav further told that Postman and Gramin Dak Sevaks are working as a mobile bank through India Post Payments Bank. Now no one needs to go to the bank or ATM to withdraw the DBT amount receiving in their bank accounts or amount lying in their bank accounts, but all beneficiaries or bank account holders can withdraw money from their Aadhar linked bank account through postman sitting at home. The benefit of Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana can also be availed through postman. Aadhaar is necessary to take advantage of various schemes of the government, so now the mobile number linked to Aadhaar can also be updated in Aadhaar through the postman at door steps. Shri Yadav expressed that common people do not have to wander here and there for various services and all services are made available in Post offices under one roof. For this now 73 services of central and different state governments are being catered through Common Service Center established in Post offices.

Senior Superintendent of Post Office, Varanasi East Division, Mr. Rajan said that the Department of Posts is taking initiative to make people aware about various postal schemes. More than 2,000 post office savings bank accounts and ' Sukanya Samriddhi accounts of 500 girl Childs were opened during the Daak mela. A maximum of 1.5 lakh rupees can be deposited in a financial year in the Sukanya Samriddhi account to be opened in just Rs 250. Up to 50% of the deposit amount can also be withdrawn after the girl child attains the age of 18 years or has passed class 10th. The maturity period of the account is 21 years from the date of account opening, however it can be closed at the time of marriage after the girl child attains the age of 18 years.

Senior superintendent of Post office Rajan Rao, Gram Pradhan Ashapur Santosh Pandey, Gram Pradhan Himanpur Ghanshyam Patel, Gram Pradhan Singhpur Shyam Prakash, Gram Pradhan Bariasanpur Devraj Patel, Assistant Superintendent Surendra Kumar Chaudhary, Dilip Singh Yadav, Inspector Posts Ramesh Yadav, Sarvesh Singh, Shrikant Pal, Postmaster Sarnath Sub Post Office Ramratan Pandey, Postal Assistant Shriprakash Gupta, Kulbhushan Tiwari, Nitin Pandey and other local public representatives, employees and public participated.




Various type of services  available under one roof in Post offices - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Sukanya Samriddhi Yojana is playing an important role in the empowerment of the girl child

Postmaster General Krishna Kumar Yadav inaugurated the Daak Mela in Sarnath