Showing posts with label CSC. Show all posts
Showing posts with label CSC. Show all posts

Wednesday, May 18, 2022

Department of Posts enters into partnership with GeM and CSC : More than 1.3 lakh CSC outlets of DoP would facilitate onboarding of sellers on the GeM

Department of Posts has signed an Memorandum of understanding (MoU) with Government e-Marketplace [GeM] and CSC e-Governance Services India Ltd. [CSC-SPV] for the advocacy, outreach, mobilization and capacity-building of last-mile Government buyers, sellers and service providers in public procurement. The MoU was signed by Shri PK Singh, CEO, GeM, Shri Sanjay Kumar Rakesh, CEO, CSC-SPV and Shri Ajay Kumar Roy, Chief General Manager, Parcel Directorate, Department of Posts in New Delhi on 18th May 2022.

The MoU was conceived after the successful integration of GeM and India Post on 05th May 2022. With this integration, it is now possible for all Government buyers, sellers and service-providers to avail the logistics services and facilities over GeM through the India Post offices located in the remotest parts of India.  In addition, more than 1.3 lakh CSC outlets of DoP would facilitate onboarding of sellers on the GeM.

This tie-up between Department of Posts and GeM will enable sellers to opt for DoP services of pickup, booking, transmission and delivery from their profile page on GeM portal. Department of Posts has deployed seamless data exchange with all its customers through Application Programme Interface (API). The partnership between GeM and DoP involves integration of DoP and GeM system for seller registration in DoP system, Pincode validation, tariff calculation, pickup, booking, barcode generation, Label generation, Cancellation of in-transit shipments and Tracking. 

DoP will also guide and train 6000+ CSCs with regard to various postal products and services that are offered and packaging of consignments as per Department of Posts Shipment Packaging Policy.

Speaking at the ceremony Shri Alok Sharma, Director General, Postal Services said that “the new partnership with GeM and CSC-SPV will propel India Post as the preferred logistics service provider for sellers on GeM portal thereby ensuring a high-quality of service and faster delivery of e-commerce benefits through last-mile physical connectivity, across 1.5 lakh+ India Post Offices.”

The MoU will spur local value-chains through “Vocal for Local” and “Make in India” initiatives of the Government, thereby furthering the aim of ensuring a self-reliant “Atmanirbhar Bharat”.

Department of Posts enters into partnership with GeM and CSC

Strives for outreach, mobilization and capacity-building of last-mile Government buyers, sellers and service providers in public procurement

Will enable Government buyers, sellers and service providers to avail the logistics services and facilities over GeM through Post offices located in remotest parts of India

More than 1.3 lakh CSC outlets of DoP would facilitate onboarding of sellers on the GeM

Saturday, February 19, 2022

Postmaster General Krishna Kumar Yadav did annual inspection of Ghazipur Division

डाक विभाग अब सिर्फ पत्रों व मनीऑर्डर से नहीं जुड़ा है, बल्कि एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। बचत बैंक, जीवन बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, वाहनों का बीमा, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, प्रधानमंत्री फसल बीमा, ई-श्रम कार्ड,  गंगाजल की बिक्री, रेल टिकट बुकिंग जैसी तमाम जनोन्मुखी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। वित्तीय समावेशन और डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने में डाकघरों की अहम भूमिका है। उक्त उद्गार गाजीपुर डाक मंडल का वार्षिक निरीक्षण करने पहुँचे वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किये। डाक अधीक्षक श्री दिनेश साह ने पोस्टमास्टर जनरल   को  गाजीपुर में डाक सेवाओं की प्रगति के संबंध के बारे में जानकारी दी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने अधीक्षक डाकघर कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण के दौरान समस्त अभिलेखों के समुचित रख-रखाव और स्वच्छता पर भी जोर दिया। उन्होंने गाजीपुर प्रधान डाकघर का भी विजिट किया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से लोगों के प्रति अच्छे व्यवहार और विभिन्न सेवाओं में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया।

गजीपुर मण्डल के कार्यों की समीक्षा के बाद पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वित्तीय समावेशन के तहत गाजीपुर के डाकघरों में 4.59 लाख बचत खाते, 1.10 लाख आईपीपीबी खाते और  48.5 हजार बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते संचालित हैं। गाजीपुर में अब तक 107 गाँवों को संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम, 60 गाँवों को  संपूर्ण बीमा ग्राम व 14 गाँवों को फाइव स्टार विलेज बनाया गया है। प्रधान डाकघर में संचालित पॉसपोर्ट केंद्र के माध्यम से गाजीपुर में 16 हजार से ज्यादा लोगों का पासपोर्ट बनाया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में गाजीपुर में 1.27 लाख लोगों को घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से 42 करोड़ रुपये  का भुगतान किया गया। 41 हजार लोगों ने डाकघर के माध्यम से नया आधार बनवाया या अपडेट किया, वहीं 27 हजार लोगों ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से सीएलसी के अंतर्गत इसका लाभ उठाया।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत ग्रामीण पोस्टमैन चलते-फिरते एटीएम के रूप में नई भूमिका निभा रहे हैं। अब डाकिए के हाथ में स्मार्ट फोन है और बैग में एक डिजिटल डिवाइस भी है। अब घर बैठे पोस्टमैन के माध्यम से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड निःशुल्क बनवाया जा सकता है। पोस्टमैन घर बैठे लोगों का मोबाइल नम्बर भी अपडेट कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोस्ट ऑफिस कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से 73 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गाजीपुर के 380 डाकघरों में रेल टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

गाजीपुर मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री दिनेश साह ने पोस्टमास्टर जनरल को मण्डल में डाक सेवाओं  की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि जनमानस से नियमित संवाद कर एवं  ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा डाक मेला लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय अर्जित किया जायेगा ताकि सभी विभागीय लक्ष्यों की समय से पूर्ति हो सके। 

इस अवसर पर सहायक अधीक्षक डाकघर एम.आर. रश्दी, परमानन्द, अजय कुमार, निरीक्षक डाकघर जयगोपाल पांडेय, अंजनी राय, विशम्भरनाथ द्विवेदी, पोस्टमास्टर पुष्पेन्द्र कुमार राय सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







वित्तीय समावेशन में अहम भूमिका निभा रहा डाक विभाग - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Wednesday, November 24, 2021

मॉडल ब्लॉक सेवापुरी में डाक मेले का पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया शुभारम्भ, खुले 3000 सुकन्या समृद्धि खाते

डाकघरों में जनसामान्य की सुविधा के लिए तमाम सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अब डाकघरों से रेलवे टिकट की बुकिंग भी हो सकेगी। इसके लिए लोगों को रेलवे स्टेशन या आरक्षण केंद्र तक जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, बल्कि अपने नजदीकी डाकघर से रेल टिकट बुक करा सकेंगे। विभागीय डाकघरों के साथ-साथ गाँवों में स्थित शाखा डाकघरों में भी यह सेवा उपलब्ध होगी। वाराणसी के सेवापुरी मॉडल ब्लॉक में 23 नवंबर, 2021 को आयोजित डाक मेले में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग यह सेवा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के माध्यम से देगा। इसके लिए सभी डाकघरों के कर्मियों को प्रशिक्षण पश्चात् उनके यूजर आईडी और पासवर्ड जारी करने की प्रक्रिया चालू है। वाराणसी परिक्षेत्र के सभी 1699 डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डाकघरों में रेलवे टिकट की बुकिंग की सुविधा मिलने से स्टेशन के काउंटरों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा। घंटों कतार में भी नहीं लगना पड़ेगा। इस दौरान वाराणसी (पश्चिम) डाक मंडल द्वारा विशेष अभियान चलाकर 3 हजार बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए गए। बच्चियों को पोस्टमास्टर जनरल ने प्रवर डाक अधीक्षक श्री राजन राव और डाक अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के साथ पासबुकें सौंपकर सुखद भविष्य की कामना की।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि नवम्बर और दिसंबर माह में पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र कोषागार या सम्बंधित विभाग में जमा करने के लिए कोषागार/सम्बंधित बैंकों या जनसेवा केन्द्रों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे निजात दिलाने के लिए डाक विभाग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा प्रदान कर रहा है। अब डाकिया घर बैठे ही बायो-मेट्रिक डिवाइस के माध्यम से पेंशनर्स का जीवन प्रमाण पत्र बना देगा जिसके लिए मात्र 70 रूपये का शुल्क देना होगा।

 पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, नीति आयोग द्वारा वाराणसी के सेवापुरी को मॉडल ब्लॉक के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसके तहत डाक विभाग द्वारा भी लोगों को वित्तीय साक्षर बनाकर, वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहा है। इस कड़ी में 43 डाकियों को प्रशिक्षित कर डिजिटल मित्र बनाया गया है और उनके द्वारा सेवापुरी ब्लॉक में अभी तक 14,000 से ज्यादा लोगों को वित्तीय तौर पर साक्षर किया जा चुका है। इस योजना के तहत ही सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत 9 फाइव स्टार विलेज, 33 संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम, 15 आईपीपीबी संपूर्ण सक्षम ग्राम और 8 संपूर्ण बीमा ग्राम बनाये गए हैं। डाक विभाग द्वारा वित्तीय सेवाओं के बारे में जागरूकता हेतु 133 कैम्प लगाकर लोगों को वित्तीय समावेशन की और अभिप्रेरित किया गया है। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से व्यापारियों और विशेषकर महिला दुकानदारों का मर्चेंट एकाउंट खोलकर उन्हें डिजिटल पेमेंट के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि,आज भी डाकघर की बचत योजनाएँ सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित निवेश करते आ रहे हैं।डाकघरों में एक ही छत के नीचे बचत, बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, वाहनों का बीमा, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, गंगाजल की बिक्री जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

वाराणसी (पश्चिमी) मंडल के डाक अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने कहा कि डाक सेवाओं के प्रचार-प्रसार और इससे लोगों को आसानी से जोड़ने हेतु डाक विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर कैम्प और मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रवर अधीक्षक डाकघर राजन राव, डाक अधीक्षक वाराणसी (पश्चिमी) मण्डल संजय कुमार वर्मा, सहायक अधीक्षक आरके चौहान, निरीक्षक शशिकांत कन्नौजिया, इंद्रजीत पाल, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मैनेजर सुबलेश सिंह, पोस्टमास्टर सेवापुरी अनूप पाण्डेय, ग्राम प्रधान घोसिला पूजा सिंह, खादी ग्रामोद्योग मैनेजर श्याम प्रसाद विश्वकर्मा सहित तमाम डाककर्मियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और जनमानस ने भागीदारी की।





मॉडल ब्लॉक सेवापुरी में डाक मेले का पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया शुभारम्भ, खुले 3000 सुकन्या समृद्धि खाते

पहल : अब डाकघरों से भी होगी रेलवे टिकट की बुकिंग, वाराणसी डाक परिक्षेत्र के 1699 डाकघरों से मिलेगी सेवा
  

Saturday, May 29, 2021

COVID टीकाकरण के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्ट ऑफिस भी करेंगे रजिस्ट्रेशन व एप्वाइनमेंट - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव हेतु टीकाकरण बेहद जरुरी है। पर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लोगों के पास स्मार्ट फोन न होने के कारण वे टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन व अप्वाइंटमेंट नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में डाक विभाग अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शाखा डाकघरों के माध्यम से लोगों का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करेगा, जहाँ पर पोस्ट ऑफिस कॉमन सर्विस सेंटर खोले जायेंगे। इसके लिए डाकघरों का चयन और उनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि शाखा डाकघरों में टीकाकरण के लिए पोस्ट ऑफिस कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की कवायद आरम्भ हो गई है। ये मोबाइल एप के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन और एप्वाइनमेंट का कार्य को-विन एप्लिकेशन के माध्यम से करेंगे, जिसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा। लोगों को निर्धारित फोटो आईडी और मोबाइल के साथ शाखा डाकघर पहुँचना होगा, जहाँ पर ओटीपी के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मॉडल ब्लॉक के तौर पर विकसित किये जा रहे सेवापुरी ब्लॉक में मिर्जामुराद उप डाकघर के अधीन गोराई शाखा डाकघर में वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन व एप्वाइनमेंट का शुभारम्भ कर दिया गया है, जहाँ 25 से ज्यादा लोगों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करा भी लिया है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव यादव ने बताया कि शीघ्र ही वाराणसी परिक्षेत्र के 300 अन्य शाखा डाकघरों में भी इसे आरम्भ किया जायेगा। इसमें वाराणसी के 73, चंदौली के 26, भदोही के 21, जौनपुर के 60, गाजीपुर के 60 और बलिया के 60 शाखा डाकघर शामिल हैं। इसके बाद अगले फेज में 475 और भी शाखा डाकघरों में इसे आरम्भ करने की योजना है।













कोविड टीकाकरण के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्ट ऑफिस भी करेंगे रजिस्ट्रेशन व एप्वाइनमेंट - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गोराई शाखा डाकघर में आरम्भ हुई सेवा, शीघ्र ही 300 अन्य शाखा डाकघरों में भी होगी शुरुआत

दैनिक जागरण : वाराणसी में कोरोना टीकाकरण के लिए अब डाकघरों में भी करवा सकते हैं निश्शुल्क पंजीकरण

Sunday, November 8, 2020

Postmaster General Krishna Kumar Yadav inaugurated Common Service Centre at Varanasi Head Post Office, get 73 services under one roof now

कोरोना संक्रमण के इस दौर में आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। वाराणसी प्रधान डाकघर में इसका शुभारंभ वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने किया। इस माह के अंत तक इसे परिक्षेत्र के 137 डाकघरों में आरम्भ कर दिया जाएगा।


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने शुभारम्भ पश्चात कहा कि अब डाकघर से एक ही छत के नीचे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों की पब्लिक से जुड़ी कामन सर्विस की 73 सेवाएं मिलेंगी। जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र हो या फिर पैन कार्ड और पासपोर्ट के लिए आवेदन, यही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करना हो, यह सभी कार्य डाकघर में स्थापित काॅमन सर्विस सेंटर में होंगे। श्री यादव ने कहा कि, मोबाईल और डीटीएच रिचार्ज हों या फास्ट टैग, बिजली, पानी,  टेलीफोन, गैस का भुगतान हों अथवा बस, ट्रेन और फ्लाईट की टिकट बुकिंग हों, यह सभी कार्य अब यहीं से हों सकेंगे। आई.टी रिटर्न के अंतर्गत जीएसटी रिटर्न, टीडीएस रिटर्न, डीएससी, एलएलपी रजिस्ट्रेशन की सहूलियत भी कॉमन सर्विस सेंटर में उपलब्ध होगी।


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, इसमें  डिजिटल सेवा पोर्टल के अन्तर्गत 14, इलेक्शन पोर्टल के अन्तर्गत 5, लेबर सर्विस के अन्तर्गत 3, पेंशन सेवा के अन्तर्गत 2, एम्प्लॉयमेंट सर्विस में 3, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा में विभिन्न राज्य सरकारों की 16 ई सेवाएं, अन्य  गवर्नमेंट टू कस्टमर सेवाओं में 4,  टूर एवं ट्रेवल्स की 7, फ़ास्ट टैग की 4, एजुकेशन सर्विसेज की 7, बैंकिग सेवाओं में 10, बीमा में 3, भारत बिल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से 7  और आई.टी. रिटर्न सम्बंधित  4 सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। इन सब सेवाओं के लिए मात्र सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा।

सहायक निदेशक श्री प्रवीण प्रसून ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के क्रियान्वयन के लिये डाक सहायकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई है I वाराणसी प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर श्री आर के चौहान ने बताया कि इस सेवा के आरंभ होने से डाकघरों में आ रहे लोग डाक सेवाओं के साथ-साथ अन्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। इससे लोगों के समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।

इस अवसर पर सहायक निदेशक शम्भु राय, प्रवीन प्रसून, सीनियर पोस्टमास्टर राम केवल चौहान, अरविंद सिंह, आशा रानी, नवीन श्रीवास्तव, रविन्द्र पासवान, नरेंद्र राम, दिनेश मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।












कुछ महत्वपूर्ण सेवाएँ:-

पैन कार्ड आवेदन

मृदा स्वास्थ्य कार्ड

एफ.एस.एस.ए.आई. लाइसेंस रजिस्ट्रेशन

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र

आयुष्मान भारत योजना

आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग

लेबर रजिस्ट्रेशन

नेशनल पेंशन स्कीम(एनपीएस)

जॉब सीकर रजिस्ट्रेशन

पीएम आवास योजना का आवेदन

ई चालान, ई स्टॉम्प

ई-वाहन ट्रांसपोर्ट सर्विस

हवाई टिकट, बस टिकट

ऑन लाइन एडमिशन

टैली साफ्टवेयर रजिस्ट्रेशन

आईटीआई रजिस्ट्रेशन

जीएसटी रिटर्न

टीडीएस रिटर्न

टीवी रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज

लेबर सर्टिफिकेट।

वाराणसी प्रधान डाकघर में कॉमन सर्विस सेंटर का पोस्टमास्टर जनरल केके यादव ने किया शुभारम्भ, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी 73 जनोपयोगी सेवाएं


Thursday, September 10, 2020

Common Service Centres in Post Offices of Lucknow Now : Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services

कोरोना संक्रमण के इस दौर में आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। लखनऊ जीपीओ में पायलट फेज के तहत मई में इसे आरम्भ करने के बाद अन्य प्रधान डाकघरों में भी इसे आरम्भ किया गया है। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र में जीपीओ के अलावा बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली, फैजाबाद, अकबरपुर प्रधान डाकघरों में काॅमन सर्विस सेंटर आरम्भ हो गए  हैं। शीघ्र ही इसे एलएसजी लेवल तक के अन्य चयनित डाकघरों और चुनिन्दा शाखा डाकघरों में भी आरंभ किया जायेगा। उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव (Director Postal Services Mr. Krishna KumarYadav) ने बताया कि अब डाकघर से एक ही छत के नीचे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों की पब्लिक से जुड़ी कामन सर्विस की 73 सेवाएं मिलेंगी। जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र हो या फिर पैन कार्ड और पासपोर्ट के लिए आवेदन, यही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करना हो, यह सभी कार्य डाकघर में स्थापित काॅमन सर्विस सेंटर में होंगे। मोबाईल और डीटीएच रिचार्ज हों या फास्ट टैग, बिजली, पानी,  टेलीफोन, गैस का भुगतान हों अथवा बस, ट्रेन और फ्लाईट की टिकट बुकिंग हों, यह सभी कार्य अब यहीं से हों सकेंगे। आई.टी रिटर्न के अंतर्गत जीएसटी रिटर्न, टीडीएस रिटर्न, डीएससी, एलएलपी रजिस्ट्रेशन की सहूलियत भी काॅमन सर्विस सेंटर में उपलब्ध होगी। इन सबके लिये ऑपरेटरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, इसमें  डिजिटल सेवा पोर्टल के अन्तर्गत 14, इलेक्शन पोर्टल के अन्तर्गत 5, लेबर सर्विस के अन्तर्गत 3, पेंशन सेवा के अन्तर्गत 2, एम्प्लॉयमेंट सर्विस में 3, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा में विभिन्न राज्य सरकारों की 16 सेवाएं, अन्य  गवर्नमेंट टू कस्टमर सेवाओं में 4,  टूर एवं ट्रेवल्स की 7, फ़ास्ट टैग की 4, एजुकेशन सर्विसेज की 7, बैंकिग सेवाओं में 10, बीमा में 3, भारत बिल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से 7  और आई.टी. रिटर्न सम्बंधित  4 सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। इन सब सेवाओं के लिए मात्र सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा।

लखनऊ जी.पी.ओ के चीफ पोस्टमास्टर श्री राम नाथ यादव ने बताया कि इस सेवा के आरंभ होने से डाकघरों में आ रहे लोग डाक सेवाओं के साथ-साथ अन्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। इससे लोगों के समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।
***************************
कुछ महत्वपूर्ण सेवाएँ:-
पैन कार्ड आवेदन
मृदा स्वास्थ्य कार्ड
एफ.एस.एस.ए.आई. लाइसेंस रजिस्ट्रेशन
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र
आयुष्मान भारत योजना
आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग
लेबर रजिस्ट्रेशन
नेशनल पेंशन स्कीम(एनपीएस)
जाॅब सीकर रजिस्ट्रेशन
पीएम आवास योजना का आवेदन
ई चालान, ई स्टाॅम्प
ई-वाहन ट्रांसपोर्ट सर्विस
हवाई टिकट, बस टिकट
ऑन लाइन एडमिशन
टैली साफ्टवेयर रजिस्ट्रेशन
आईटीआई रजिस्ट्रेशन
जीएसटी रिटर्न
टीडीएस रिटर्न
टीवी रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज
लेबर सर्टिफिकेट।




















पोस्ट ऑफिस में खुलेंगे काॅमन सर्विस सेंटर, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी 73 जनोपयोगी सेवाएं -  डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

लखनऊ जीपीओ व प्रधान डाकघरों में आरंभ हुई कॉमन सर्विस सेंटर, शीघ्र ही अन्य डाकघरों में भी उपलब्ध होगी सेवा-डाक निदेशक केके यादव