Showing posts with label जोधपुर में डाक सेवाएं. Show all posts
Showing posts with label जोधपुर में डाक सेवाएं. Show all posts

Wednesday, July 4, 2018

Education Conclave 2018 in Jodhpur : Director Postal Services KK Yadav addressed the session on Postal Services

During Education Conclave 2018 in Jodhpur-Rajasthan, a session was organised for Students to make them aware about various Postal Services and  new initiative taken by India Post. Mr. Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, Rajasthan Western Region, Jodhpur addressed the students on the occasion at Royal Marwar Club, Umaid Heritage, Jodhpur.








Thursday, November 23, 2017

डाक विभाग की समीक्षा बैठक : राजस्व में वृद्धि हेतु ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता और नियमित संवाद की जरूरत- डाक निदेशक केके यादव

डाक विभाग ने टेक्नोलोजी  के साथ अपने को अपडेट करते हुये कस्टमर-फ्रेंडली सेवाओं का दायरा बढ़ाया है। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक डाक सेवाओं में आमूलचूल परिवर्तन किए गए हैं। ऐसे में राजस्व में उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु सेवाओं की व्यापक पहुँच सुनिश्चित करने के साथ-साथ ग्राहकों से नियमित संवाद की भी जरूरत है। उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने वरिष्ठ डाक अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किये।
जोधपुर कलेक्ट्रेट स्थित कांफ्रेंस हॉल में 22 नवंबर को आयोजित बैठक में पश्चिमी राजस्थान के सभी 11 मंडलों के डाक अधीक्षकों के साथ-साथ सभी सहायक अधीक्षक, निरीक्षक और 19 प्रधान डाकघरों के हेड पोस्टमास्टर शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न डाक सेवाओं के बारे में पावर प्वाइंट द्वारा प्रस्तुति देकर डाक अधिकारियों को अद्यतन व प्रोत्साहित किया गया। 
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक वितरण, बचत और बीमा सेवाओं, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजनाओं, जन परिवाद, आई. टी. मॉडर्नाइजेशन, बजट इत्यादि की सिलसिलेवार समीक्षा के साथ इस वित्तीय वर्ष में अब तक अर्जित लक्ष्यों की समीक्षा की तथा इसे बढ़ाने हेतु विस्तारपूर्वक रणनीति पर चर्चा की। ग्रामीण स्तर पर पहल करते हुए ज्यादा से ज्यादा गॉंवों को सम्पूर्ण बीमा ग्राम, बचत ग्राम व सुकन्या ग्राम बनाने पर जोर दिया।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जोधपुर रीजन के डाकघरों में लगभग 74  लाख 80  हजार खाते संचालित हैं, जिनमें इस  वित्तीय वर्ष में 2  लाख 84 हजार से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं । सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1 लाख 86 हजार खाते खोले गये हैं, जिनमें 97 करोड़ रूपये जमा हो चुके हैं। जोधपुर क्षेत्र के 116  गाँवों में सभी योग्य बच्चियों के खाते खोलकर इन्हें  “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम” बनाया जा चुका है। डाक जीवन बीमा योजना को निजी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स के लिए खोलने के साथ-साथ "सम्पूर्ण बीमा ग्राम" नामक योजना आरम्भ की गई है।   

"डिजिटल इण्डिया" के तहत डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप, डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी, शाखा डाकघरों को ग्रामीण संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के तहत  हाइटेक बनाने जैसे तमाम कदम उठाये गए  हैं। डाकघरों में कोर इंश्योरेंस, कोर बैंकिंग, एटीएम जैसी तमाम आधुनिक सेवाओं के बाद अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भी आरंभ किया जाएगा, जिसकी शाखा हर जिला मुख्यालय पर खोली जाएगी। श्री यादव ने कहा कि डाकघरों में आधार कार्ड अपडेशन, पोस्टऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र, इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस, ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, डाकघरों द्वारा पवित्र गंगाजल बिक्री, एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट, पंखों की अनुदानित दर पर बिक्री, सोवेरन गोल्ड बॉन्ड, पोस्ट शोपी, माई स्टैम्प, शाखा डाकघरों में स्पीड पोस्ट की बुकिंग  जैसी तमाम अभिनव पहल द्वारा सेवाओं का दायरा बढ़ाया गया है।

फील्ड स्तर के डाक अधिकारियों से रूबरू होते  हुए राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि फील्ड में उनकी कार्य गतिविधियाँ ही विभाग के प्रति लोगों की अवधारणा (इमेज) बनाती हैं, ऐसे में उन्हें ग्राहकों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होने की जरुरत है। राजस्व में उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु उनसे नियमित संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सेवाओं और गुणवत्ता के बारे में जागरूक करना होगा, तभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो सकेगी।
इस अवसर पर सहायक निदेशक इशरा राम, सहायक निदेशक बी. आर. राठौड, सहायक डाक अधीक्षक पुखराज राठौड़, अनिल कौशिक, राजेंद्र सिंह भाटी, सुदर्शन सामरिया, डाक निरीक्षक पारसमल सुथार, चतुर्भुज पालीवाल  इत्यादि ने विभिन्न सेवाओं के संबंध में जानकारी दी।
राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया।


जोधपुर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक बी आर सुथार, रेलवे डाक अधीक्षक एल आर परिहार, पोस्टल स्टोर डिपो अधीक्षक बिहारी लाल, सीनियर पोस्टमास्टर आर. पी. कुशवाहा के अलावा विभिन्न डाक मंडलों के अधीक्षक सर्वश्री कान सिंह राजपुरोहित, के एल सैनी, डी आर सुथार, जीएल माली, बी आर भीरानिया, देवा राम पुरोहित, जी एन कनवरिया, गुमान सिंह शेखावत इत्यादि तमाम अधिकारी मौजूद रहे।







राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के सभी  11 डाक मंडलों  के कार्यों की डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने की समीक्षा
राजस्व में  वृद्धि हेतु ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता और नियमित संवाद की जरूरत- डाक निदेशक केके यादव

Friday, October 13, 2017

प्रधानमंत्री मोदीजी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को बढ़ाते हुए ''सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम'' में जोधपुर पोस्टल रीजन ने लगाया शतक

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आरम्भ की गई 'सुकन्या समृद्धि योजना' में जोधपुर पोस्टल रीजन ने पहल करते हुए नई इबारत लिखी है। इसके तहत सौ गाँवों में सभी योग्य बालिकाओं के खाते खोलकर इन्हें "सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम" बना दिया गया है। जोधपुर में भोपालगढ़ तहसील स्थित बारनी खुर्द गाँव को राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने 12 अक्टूबर, 2017 को एक भव्य कार्यक्रम में सभी बालिकाओं के खाते खुलवाकर इसे जोधपुर पोस्टल रीजन का सौंवाँ सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम घोषित किया। अब इन गाँवों में यदि किसी भी घर में बेटी  के  जन्म की किलकारी गूँजती  है तो डाकिया तुरंत उसका सुकन्या खाता खुलवाने हेतु पहुँच जाता है। 
इस अवसर पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने  कहा कि आज का दौर बेटियों का है। बेटियाँ समाज में नित नये मुकाम हासिल कर रही हैं। ऐसे में सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह बालिकाओं के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से भी जुडा हुआ हैं। इस योजना के आर्थिक के साथ साथ सामाजिक आयाम महत्वपूर्ण हैं। इसमें जमा धनराशि पूर्णतया बेटियों के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर  एवं विवाह में उपयोगी होगी। यह योजना बालिकाओं के सशक्तिकरण के द्वारा भविष्य में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी। डाक निदेशक श्री यादव ने बताया  कि जोधपुर क्षेत्र  के डाकघरों  में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत वर्तमान में लगभग 1 लाख 80 हजार  खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें  करीब 87 करोड़ रूपये जमा हुए हैं।
   जोधपुर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री बी. आर. सुथार ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1,000 और अधिकतम डेढ़ लाख रूपये तक जमा किये जा सकते हैं। इस योजना में खाता खोलने से मात्र 15  वर्ष तक धन जमा कराना होगा।  बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत व सम्पूर्ण राशि 21 वर्ष पूरा होने पर निकाली जा सकती है। वर्तमान में ब्याज दर 8.3 प्रतिशत हैं और जमा धनराशि में आयकर छूट का भी प्रावधान है। 
   बारनी खुर्द गाँव  की  सरपंच श्रीमती दरियाव मेघवाल ने कहा कि  ग्रामवासियों के लिए यह अत्यन्त गर्व की बात है कि  “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना ग्राम” बनकर बारनी खुर्द गाँव  “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को मूर्त रूप दे रहा है।

   इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक विनय खत्री,  सुदर्शन सामरिया, डाक निरीक्षक पारसमल सुथार, संदीप मोदी, शाखा डाकपाल हरी सिंह सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधगण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।  
    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी, 2015 में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत सुकन्या  समृद्धि योजना  का आगाज किया था।  इस सम्बन्ध में राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने "सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम" बनाने की पहल जोधपुर रीजन से आरम्भ की थी और यहीं से प्रेरणा पाकर देश के अनेक क्षेत्रों में इसे आरम्भ किया गया। अब तक पूरे भारत में सबसे ज्यादा "सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम" भी  जोधपुर रीजन में ही हैं।

Rajasthan Western Region, Jodhpur has covered 100 Villages as  "Sampoorna Sukanya Samriddhi Gram". Sukanya accounts of all eligible girls in these villages have been opened in Post Offices.  Barani Khurd Village (Bhopalgarh, Jodhpur) has been declared as 100th Sampoorna Sukanya Samriddhi Village of Rajasthan Western Region, Jodhpur.

जोधपुर का बारनी खुर्द गाँव 100 वाँ संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम 


"सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम" में  जोधपुर पोस्टल रीजन ने लगाया शतक 



पहल : प्रधानमंत्री मोदीजी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को बढ़ाते हुए ''सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम'' में जोधपुर पोस्टल रीजन ने लगाया शतक

जोधपुर में बारनी खुर्द गाँव को डाक निदेशक केके यादव ने घोषित किया सौवाँ "सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम"
*********

Thursday, September 14, 2017

फिलेटलिक सेमिनार : सभ्यता, संस्कृति एवं विरासत के संवाहक हैं डाक टिकट - डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

फिलेटली सिर्फ डाक टिकटों का संग्रह ही नहीं, बल्कि इसका अध्ययन भी है।  हर डाक टिकट के पीछे एक कहानी छुपी हुई है और इस कहानी से आज की युवा पीढ़ी को जोड़ने की जरूरत है। डाक टिकट वास्तव में एक नन्हा राजदूत है, जो विभिन्न देशों का भ्रमण करता है एवम् उन्हें अपनी सभ्यता, संस्कृति और विरासत से अवगत कराता है। उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने भारतीय डाक विभाग द्वारा  आयोजित फिलेटलिक सेमिनार का उद्घाटन करते हुए 13 अक्टूबर 2017  को मधुबन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जोधपुर  में बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में व्यक्त किये।  

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि फिलेटली का शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में अहम योगदान है। हर डाक टिकट के पीछे एक कहानी छुपी हुई है और इस कहानी से आज की युवा पीढ़ी को जोड़ने की जरूरत है। डाक टिकटों  के साथ जारी विवरणिका जहाँ सम्बन्धित विषयवस्तु के बारे में विस्तृत जानकारी देती है, वहीं हर डाक टिकट एक अहम एवं समकालीन विषय को उठाकर वर्तमान परिवेश से इसे जोड़ता है।
 श्री यादव ने कहा कि डाक टिकटों से देश-विदेश की धरोहर, प्रगति और समसामयिक घटनाओं का सचित्र दिग्दर्शन होता है। इससे युवाओं  और बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ एक अच्छी हॉबी अपनाने की प्रेरणा भी मिलेगी। डाक टिकटों के संग्रहण की आदत शैक्षणिक उन्नयन के साथ -साथ कम खर्च में भी आने वाले समय में एक अच्छी आय का जरिया भी बन सकती है।


जोधपुर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक बी.आर. सुथार  ने कहा कि फिलेटली के क्षेत्र में तमाम नए कदम उठाये जा रहे हैं। अब लोग अपनी तस्वीर वाली डाक टिकट भी बनवा सकते हैं। डाकघरों में मात्र 200 रूपये में फिलेटलिक डिपाजिट एकाउंट खोलकर घर बैठे नई डाक टिकटें व अन्य सामग्री प्राप्त की जा सकती हैं।  

कार्यक्रम में सीनियर फिलेटलिस्ट श्री आर. के. भूतड़ा ने डाक टिकट संग्रहण के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि दुर्लभ टिकटों का संग्रहण बेशकीमती होता है। मधुबन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जोधपुर की प्रधानाचार्या डॉ. संतोष सोनी ने  कहा कि फिलेटली युवाओं में रचनात्मक अभिरुचि विकसित करने का आसान माध्यम है। मधुबन शिक्षण संस्थान के सचिव श्री राजेंद्र प्रसाद दाधीच ने कहा कि ऐसे सेमिनार निरंतर होते  रहने  चाहिये, ताकि अधिक से अधिक लोग फिलेटली के प्रति आकर्षित हो सकें।
इस अवसर पर डाक निरीक्षक पारसमल सुथार ने विद्यार्थियों पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से  फिलेटली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। 

स्कूली बच्चों के लिए फिलेटलिक क्विज का आयोजन भी किया गया और विजेताओं को डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने पुरस्कृत किया। क्विज प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों का उत्साह देखते बनता था।
कार्यक्र्म के आरंभ में डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर  विद्या की देवी सरस्वती माँ को पुष्पहार अर्पित किए ।
सीनियर पोस्टमास्टर शंकर लाल मीणा ने बताया कि इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा स्टॉल भी लगाया गया, जहाँ 348  लोगों ने "माई स्टैम्प" बनवाई और 574  फिलेटलिक डिपाजिट एकाउंट खोले गए। 
इस अवसर पर डाक उपाधीक्षक आर. पी. कुशवाहा, सीनियर पोस्टमास्टर शंकर लाल मीणा, सहायक डाक अधीक्षक विनय खत्री, उदय शेजू, पाल सिंह सिद्धू, डाक निरीक्षक पारसमल सुथार, संदीप मोदी,  ओपी चन्दोरा, सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, फिलेटिलिस्ट एवं विभिन्न स्कूलों से आये बच्चे व उनके अभिभावक व अध्यापक  उपस्थित रहे।









हर डाक टिकट के पीछे छुपी हुई एक कहानी-डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव