Showing posts with label सुकन्या समृद्धि योजना. Show all posts
Showing posts with label सुकन्या समृद्धि योजना. Show all posts

Friday, September 16, 2022

Sukanya Samriddhi Mahotsav in Varanasi : डाक विभाग द्वारा 'सुकन्या समृद्धि महोत्सव' का आयोजन, बेटियों ने की उत्साहपूर्वक भागीदारी

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर के 75 शहरों में 'सुकन्या समृद्धि योजना' की सफलता के आयामों को लेकर 15 सितंबर से 11 अक्टूबर तक 'सुकन्या समृद्धि महोत्सव' मनाया जायेगा। इसी क्रम में वाराणसी में आयोजित 'सुकन्या समृद्धि महोत्सव' का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता एवं पद्मश्री डॉ. रजनीकांत के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में किया। 





वाराणसी प्रधान डाकघर में आयोजित महोत्सव में 10 साल तक की बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोलकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई और उन्हें पासबुक व  उपहार वितरित किये गए। 1000 से ज्यादा बालिकाओं ने इसके लिए आवेदन किया। वहीं वित्तीय समावेशन के तहत डाकघर बचत बैंक और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की तमाम योजनाओं से जनमनास को जागरूक करते हुए इन योजनाओं के भी खाते खुलवाए गए।


बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनकल्याणकारी योजनाओं में सदैव महिलाओं को प्राथमिकता दी है। स्वच्छ भारत के तहत शौचालय, उज्ज्वला, जनधन खाता, कौशल विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, जैसी तमाम योजनाओं ने महिलाओं का सशक्तिकरण किया। इसी क्रम में बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के तहत 'सुकन्या समृद्धि योजना' के माध्यम से बेटियों की उच्च शिक्षा, कैरियर और विवाह के लिए आर्थिक स्वावलंबन भी सुनिश्चित किया। डाक विभाग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि घर-घर अभियान चलाकर जिस तरह से इस योजना से बेटियों को जोड़ा जा रहा है, वह प्रशंसनीय है।

अध्यक्षीय सम्बोधन में पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बालिकाओं के सशक्तिकरण में सुकन्या समृद्धि योजना अहम भूमिका निभा रही है। वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में अब तक 2.60 लाख बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं, वहीं 755 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बना दिया गया है।  


पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने कहा कि, डाक विभाग अब लोगों तक सिर्फ पत्र ही नहीं पहुँचा रहा, बल्कि सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से बेटियाँ आत्मनिर्भर बनेगीं तो 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना भी साकार होगी।


प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव ने बताया कि 10 साल तक की बालिकाओं का मात्र 250 रूपये में सुकन्या समृद्धि खाता किसी भी डाकघर में खुलवाया जा सकता है। 7.6 फीसदी आकर्षक ब्याज दर वाली इस योजना में एक वर्ष में अधिकतम डेढ़ लाख जमा किये जा सकते हैं।



महोत्सव में स्वागत सम्बोधन प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव, धन्यवाद ज्ञापन सीनियर पोस्टमास्टर सी.एस बरुआ और संचालन इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मैनेजर सुबलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक एसके चौधरी, दिलीप यादव, डाक निरीक्षक सर्वेश सिंह, रमेश यादव, श्रीकांत पाल, वी.एन द्विवेदी, राम रतन पांडेय, श्रीप्रकाश गुप्ता, जगदीश सडेजा, भूपेंद्र कुमार, विवेक कुमार, दीपमणि तिवारी, कमल भारती सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और सुकन्याएँ व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।






डाक विभाग द्वारा 'सुकन्या समृद्धि महोत्सव' का आयोजन, बेटियों ने की उत्साहपूर्वक भागीदारी

प्रधानमंत्री मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाओं में सदैव महिलाओं को दी प्राथमिकता - डॉ. नीलकंठ तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक

बालिकाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही सुकन्या समृद्धि योजना -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से बनेगीं बेटियाँ आत्मनिर्भर, 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना भी होगी साकार - पद्मश्री डॉ. रजनीकांत

Tuesday, January 25, 2022

National Girl Child Day observed by India Post, felicitated girls by opening Sukanya Samriddhi account in Varanasi

India is celebrating the Azadi Ka Amrit Mahotsav and girls have a significance importance in our country. Girls are the future of tomorrow. There is need to strengthen them financially and socially for their bright future. 'Sukanya Samriddhi Yojana' launched under 'Beti Bachao, Beti Padhao' is playing an important role in this. These thoughts were expressed by Mr. Krishna Kumar Yadav,  Postmaster General, Varanasi Region in a program organized to celebrate 'National Girl Child Day' in Varanasi Cantt Head Post Office. He also distributed Sukanya Samriddhi Yojana passbooks to girl child beneficiaries and felicitated them. Mr. Yadav told that 2.32 lakh girls have been opened Sukanya Samriddhi accounts in Varanasi Region so far, while 520 villages have been made Sampoorna Sukanya Samriddhi Grams by covering all eligible girl child in these villages.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that the family, society and ultimately the nation becomes strong by the empowerment of the girl child. Now the Aadhaar card of girls up to 5 years of age can be made through the Postal Department at doorstep. Under the 'My Stamp' service, stamps with girls picture can be made and given to them. Sukanya Samriddhi Yojana, which is opened in the Post Office for the girl child up to 10 years with only ₹ 250, is not only a medium of investment, but it is also linked to the bright and prosperous future of the girl child. The economic as well as social dimensions of this scheme are important. The amount deposited in this will be completely for the girl child, which will be useful in her education, career and marriage. This scheme will also promote women empowerment in future by empowering the girl child. He also appealed to the people to take a new initiative by opening Sukanya Samriddhi account for the girl child of poor and deprived family.


Assistant Director (Postal Services) Mr. Ram Milan informed about the importance of celebrating National Girl Child Day. Mr. Sanjay Kumar Verma, Superintendent of Post Office, Varanasi West Division, said that the interest rate in Sukanya Samriddhi Yojana is 7.6 percent and there is also income tax exemption on the amount deposited and the interest earned. A maximum of 1.5 lakh rupees can be deposited in this scheme in a financial year. Up to 50 percent of the deposit amount can be withdrawn after the girl child attains the age of 18 years or has passed class 10th. The maturity period of the account is 21 years from the date of opening of the account, however it can be closed at the time of marriage after the girl child attains the age of 18 years.

On this occasion, Superintendent Post Office Sanjay Kumar Verma, Assistant Director Ram Milan, Assistant Superintendent of Posts RK Chauhan, Postal Inspector Shrikant Pal, Postmaster RS Verma, Sriprakash Gupta, Rajendra Yadav, Abhilasha Gupta, Ajita Kumari etc. were present for the encouragement of the girl child.


National Girl Child Day observed (The Pioneer)


National Girl Child Day : 520 villages in Varanasi Region become Sampoorna Sukanya Samriddhi Grams (Hindustan Times)



'राष्ट्रीय बालिका दिवस' : डाक विभाग की पहल, वाराणसी परिक्षेत्र में 520 गाँव बने सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम

देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हमारे देश में बालिकाओं का स्थान महत्वपूर्ण है। बालिकाएं आने वाले कल का भविष्य हैं। ऐसे में बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने की जरूरत है। इसमें 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत आरंभ 'सुकन्या समृद्धि योजना' महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उक्त उद्गार 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' पर वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किये। 

उन्होंने विभिन्न बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। श्री यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक 2.32 लाख बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं, वहीं 520 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया जा चुका है। इस दिवस पर डाक विभाग द्वारा वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया जनपदों में अभियान चलाकर विभिन्न बालिकाओं को सम्मानित किया गया और उनके सुकन्या समृद्धि खाते भी खुलवाए गए।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बालिकाओं के सुदृढ़ीकरण से परिवार, समाज और अंतत: राष्ट्र भी मजबूत बनता है। अब 5 साल तक की बालिकाओं का घर बैठे डाक विभाग के माध्यम से आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। 'माई स्टैम्प' सेवा के तहत उनके चित्र वाली डाक टिकट बनाकर उन्हें दी जा सकती है। 10 साल तक की बालिकाओं का मात्र ₹ 250 से डाकघर में खुलने वाला सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का ही एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह बालिकाओं के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। इस योजना के आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक आयाम भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें जमा धनराशि पूर्णतया बालिकाओं के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर एवं विवाह में उपयोगी होगी। यह योजना बालिकाओं के सशक्तिकरण के द्वारा भविष्य में नारी सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि गरीब व वंचित परिवार की बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर नई पहल करें। 

सहायक निदेशक राम मिलन ने राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाये जाने की पृष्ठिभूमि के बारे में जानकारी दी। वाराणसी पश्चिमी मंडल के अधीक्षक डाकघर संजय वर्मा ने बताया कि, सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है और जमा धनराशि व अर्जित ब्याज पर आयकर छूट भी है। इस योजना में एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम डेढ़ लाख रूपये जमा किये जा सकते हैं। बालिका के 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने अथवा 10वीं कक्षा पास कर लेने के उपरांत जमा राशि का 50 प्रतिशत तक निकाला जा सकता है। खाते की परिपक्वता अवधि खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष है, तथापि बालिका द्वारा 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने के बाद विवाह के समय बंद किया जा सकता है।

इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर संजय कुमार वर्मा, सहायक निदेशक राम मिलन, सहायक डाक अधीक्षक आरके चौहान, डाक निरीक्षक श्रीकांत पाल, पोस्टमास्टर रमाशंकर वर्मा और श्रीप्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र यादव, अभिलाषा गुप्ता, अजिता कुमारी इत्यादि लोग बालिकाओं के उत्साहवर्धन के लिए मौजूद रहे।





Sunday, October 25, 2020

Sukanya Samriddhi Yojana : डाक विभाग की बेटियों के लिए पहल, वाराणसी परिक्षेत्र में नवरात्र के दौरान 188 गाँव बने 'सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम'

नवरात्र पर्व के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में डाक विभाग ने पहल करते हुए नई इबारत लिखी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत आरम्भ 'सुकन्या समृद्धि योजना' में तमाम कन्याओं के खाते खुलवाकर उनका भविष्य सुनिश्चित करने की पहल करते हुए नवरात्र पर्व की सार्थकता सिद्ध की है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव की पहल पर नवरात्र के दौरान वाराणसी डाक परिक्षेत्र के 188 गाँवों में 10 साल तक की सभी सुयोग्य कन्याओं के सुकन्या खाते खुलवाकर उन्हें 'सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम' बनाया गया है। इसी क्रम में वाराणसी के तपोवन शाखा डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने तमाम सुकन्याओं को पासबुक के साथ उपहार देकर सम्मानित किया। प्रवर डाक अधीक्षक सुमीत कुमार गाट, डाक अधीक्षक राम मिलन, महंत दीन बंधु दास जी महराज, पार्षद वंदना सिंह, सहायक निदेशक शम्भू राय ने भी इन सुकन्याओं के सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का स्थान अहम है। सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का ही एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह बालिकाओं के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। वाराणसी परिक्षेत्र  में अब तक 1 लाख 72 हजार से ज्यादा बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाये जा चुके हैं। श्री यादव ने कहा कि इस योजना के आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक आयाम भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें जमा धनराशि पूर्णतया बेटियों के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर एवं विवाह में उपयोगी होगी। यह योजना बालिकाओं के सशक्तिकरण के द्वारा भविष्य में नारी सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी।

वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री सुमीत कुमार गाट ने कहा कि, किसी भी डाकघर में न्यूनतम 250 ₹ से दस साल तक की बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जा सकता है। इसमें  एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1,000 और अधिकतम डेढ़ लाख रूपये जमा किये जा सकते हैं। वहीं, वाराणसी पश्चिमी मंडल के अधीक्षक डाकघर श्री राम मिलन ने बताया कि, सुकन्या की उम्र 18 वर्ष होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत व सम्पूर्ण राशि 21 वर्ष पूरा होने पर निकाली जा सकती है। सहायक निदेशक श्री शम्भू राय ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है और जमा धनराशि में आयकर छूट का भी प्रावधान है।




तपोवन क्षेत्र की सभासद सुश्री वंदना सिंह ने कहा कि नवरात्र पर्व के दौरान बेटियों के हित में डाक विभाग की यह अनूठी पहल स्तुत्य है। इससे बालिकाओं का भविष्य उज्ज्वल व सुरक्षित होगा।

तपोवन आश्रम के महंत श्री दीन बंधु दास जी महराज ने कहा कि, नवरात्र में कन्या पूजन की परंपरा रही है और इस शुभ पर्व के दौरान डाक विभाग ने इन सुकन्याओं के खाते खुलवाकर उन्हें और भी समृद्ध बनाया है।

इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक श्री सुमीत कुमार गाट, डाक अधीक्षक श्री राम मिलन, महंत श्री दीन बंधु दास जी महराज, पार्षद सुश्री वंदना सिंह, सहायक निदेशक श्री शम्भू राय, सहायक अधीक्षक आरके चौहान, डाक निरीक्षक ब्रजेश कुमार शर्मा, एसपी गुप्ता, जनसंपर्क निरीक्षक अरविंद पांडेय, ब्रांच पोस्टमास्टर श्यामलाल प्रसाद, अनिल कुमार, मुंशी राम, चंदन तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।







डाक विभाग की बेटियों के लिए पहल, वाराणसी परिक्षेत्र में नवरात्र के दौरान 188 गाँव बने 'सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम'

प्रधानमंत्री के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को डाक विभाग दे रहा मूर्त रूप, 188 गाँवों में सभी सुयोग्य बेटियों के खोले सुकन्या समृद्धि खाते


Sukanya Samriddhi Yojana in Post Offices of Jaunpur : जौनपुर में नवरात्र के दौरान 20 गाँव बने 'सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम'

डाक विभाग ने नवरात्र पर्व के दौरान बेटियों के लिए पहल करते हुए नई इबारत लिखी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत आरम्भ 'सुकन्या समृद्धि योजना' में तमाम कन्याओं के खाते खुलवाकर उनका भविष्य सुनिश्चित करने की पहल करते हुए नवरात्र पर्व की सार्थकता सिद्ध की है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव की पहल पर नवरात्र के दौरान जौनपुर डाक मंडल के 20 गाँवों में 10 साल तक की सभी सुयोग्य कन्याओं के सुकन्या खाते खुलवाकर उन्हें 'सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम' बनाया गया है। अब तक जनपद में 37 हजार से अधिक बेटियों के सुकन्या खाते खुलवाए जा चुके हैं।

इस पहल के संबंध में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का स्थान अहम है। सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का ही एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह बालिकाओं के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। श्री यादव ने कहा कि, इस योजना के आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक आयाम भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें जमा धनराशि पूर्णतया बेटियों के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर एवं विवाह में उपयोगी होगी। यह योजना बालिकाओं के सशक्तिकरण के द्वारा भविष्य में नारी सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी।

इस योजना के बारे में पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, किसी भी डाकघर में न्यूनतम 250 ₹ से दस साल तक की बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जा सकता है। इसमें  एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1,000 और अधिकतम डेढ़ लाख रूपये जमा किये जा सकते हैं। वहीं, जौनपुर मंडल के अधीक्षक डाकघर श्री राम मिलन ने बताया कि, सुकन्या की उम्र 18 वर्ष होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत व सम्पूर्ण राशि 21 वर्ष पूरा होने पर निकाली जा सकती है। इस योजना में ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है और जमा धनराशि में आयकर छूट का भी प्रावधान है। 

इसी क्रम में मड़ियाहूं में उप मंडलीय निरीक्षक श्री एपी गोस्वामी के नेतृत्व में डाककर्मियों ने घर-घर जाकर बेटियों के सुकन्या खाते खुलवाए। शाखा डाकघर मैनपुर मड़ियाहूं के अंतर्गत महमदपुर गांव की सभी योग्य बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता   खुलवाकर नवरात्रि के शुभ अवसर पर सुकन्या समृद्धि पासबुक सुकन्याओं और उनके परिजनों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक डाकघर मड़ियाहूं श्री ए पी गोस्वामी, ग्राम प्रधान महमदपुर श्री अच्छेलाल यादव , डाक सर्वेक्षक तिलकधारी यादव, डाक सर्वेक्षक मनीष कुमार वर्मा,शाखा डाकपाल मैनपुर राहुल यादव,शाखा डाकपाल बारीगांव नेवादा प्रेमचंद यादव,शाखा डाकपाल कुत्तूपुर शैलेंद्र कुमार,शाखा डाकपाल किशुनपुर कृष्णचंद यादव,गंगाधर एवं अन्य महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे ।

 डाक विभाग की इस पहल को लोगों ने भी खूब सराहा। नवरात्र में कन्या पूजन की परंपरा रही है और इस शुभ पर्व के दौरान डाक विभाग ने इन सुकन्याओं के खाते खुलवाकर उन्हें और भी समृद्ध बनाया है।


पोस्टमास्टर जनरल केके यादव की बेटियों के लिए पहल, जौनपुर में नवरात्र के दौरान 20 गाँव बने 'सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम'

प्रधानमंत्री के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को डाक विभाग दे रहा मूर्त रूप, जौनपुर में 37 हजार बेटियों के खोले सुकन्या समृद्धि खाते - पोस्टमास्टर जनरल केके यादव