Showing posts with label Sultanpur. Show all posts
Showing posts with label Sultanpur. Show all posts

Saturday, March 16, 2024

पत्र व पार्सल ही नहीं, घर बैठे सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रहा डाक विभाग - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

देश के हर कोने में, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुँच है और वह लोगों के सुख-दुःख में बराबर रूप से जुड़ा हुआ है। बदलते परिवेश में वित्तीय समावेशन, डिजिटल इंडिया और अंत्योदय में डाक विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। डाक विभाग अब पत्र व पार्सलों के साथ-साथ सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है। उक्त उद्गार वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 15 मार्च, 2024  को  सुल्तानपुर जिले में कूड़ेभार डाकघर के विजिट के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से लोगों के प्रति अच्छे व्यवहार और विभिन्न सेवाओं में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया। सुल्तानपुर मंडल के डाकघर अधीक्षक श्री एम. एम. हुसैन ने पोस्टमास्टर जनरल का स्वागत करते हुए सुल्तानपुर में डाक सेवाओं की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारत सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को डाकघरों के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया गया है। डाक विभाग पत्र-पार्सल के साथ-साथ बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण, कॉमन सर्विस सेंटर, डाक निर्यात केंद्र जैसे तमाम जनोन्मुखी कार्य कर रहा है। आईपीपीबी के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। सीईएलसी के तहत घर बैठे बच्चों का आधार बनाने, मोबाइल अपडेट करने, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, डीबीटी, बिल पेमेंट, एईपीएस द्वारा बैंक खाते से भुगतान, वाहनों का बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाएं आईपीपीबी द्वारा डाकिया के माध्यम से घर बैठे मुहैया कराई जा रही हैं। डाकिया चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहा है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने वित्तीय वर्ष के शेष दिनों में व्यापक अभियान चलाकर विभिन्न सेवाओं में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया। साथ ही साथ विभिन्न सेवाओं से आम जन को जोड़ने, जन परिवाद के त्वरित निस्तारण और ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता पर जोर दिया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों के माध्यम से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीयन किया जा  रहा  है।  पोस्टमैन घर-घर जाकर अपने मोबाइल पर एप्लीकेशन 'क्यूआरटी पीएम सूर्यघर' के द्वारा जानकारी जुटा रहे हैं तथा नि:शुल्क पंजीयन कर रहे हैं। विदित हो कि इस योजना के अंतर्गत एक किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए केंद्र सरकार द्वारा 30 हज़ार, दो किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 60 हज़ार जबकि तीन या उससे अधिक किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 78 हजार की सब्सिडी दी जाएगी| गौरतलब है कि  केंद्र सरकार ने हाल ही में बिजली बचाने और विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए यह योजना शुरू की है एवं अंतरिम बजट में लोगों को हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है।  

इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर एम एम हुसैन, शाखा प्रबंधक इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अमित कुमार सिंह, पंकज तिवारी , सहायक अधीक्षक ज्ञानेंद्र, पवन मिश्रा,  डाक निरीक्षक दीपक मौर्या, शैलेश शर्मा, सरोज शास्त्री, पोस्टमास्टर कूड़ेभार अमित कुमार सिंह, विकास वर्मा , सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।





पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सुल्तानपुर में डाक सेवाओं की प्रगति का लिया जायजा, लक्ष्यों की प्राप्ति पर दिया जोर

सिर्फ पत्र व पार्सल ही नहीं, घर बैठे सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रहा डाक विभाग - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Sunday, February 18, 2024

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सुल्तानपुर में डाक सेवाओं की प्रगति का लिया जायजा, लक्ष्यों की प्राप्ति पर दिया जोर

डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं।  भारत सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को डाकघरों के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया गया है। डाक विभाग 'डिजिटल इण्डिया' और 'वित्तीय समावेशन' संकल्पना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के हर कोने में, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुँच है और वह लोगों के सुख-दुःख में बराबर रूप से जुड़ा हुआ है। उक्त उद्गार प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 16 फरवरी, 2024 को सुल्तानपुर प्रधान डाकघर के वीक्षण के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने सुल्तानपुर प्रधान डाकघर के वीक्षण के दौरान डाक सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया और सभी डाक अधिकारियों व कर्मचारियों से लोगों के प्रति अच्छे व्यवहार और विभिन्न सेवाओं में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया। डाक अधीक्षक श्री एम. एम. हुसैन ने पोस्टमास्टर जनरल का स्वागत करते हुए सुल्तानपुर में डाक सेवाओं की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं मंडल में विभिन्न डाक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार द्वारा लक्ष्य प्राप्ति के प्रति पोस्टमास्टर जनरल को आश्वस्त किया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक अधीक्षक कार्यालय में बैठक कर चालू वित्तीय वर्ष में सुलतानपुर में डाक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत और बीमा योजनाएँ हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे जमा करते हैं। सुलतानपुर मंडल में वर्तमान में कुल 5.28 लाख बचत खाते, 1.80 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते, 82 हज़ार सुकन्या समृद्धि खाते एवं 1,144 महिला सम्मान बचत पत्र  खाते खोले गए हैं। 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' एवं 'महिला सशक्तिकरण' को बढ़ावा देते हुए सुलतानपुर में अभी तक 22 गाँवों को 'सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम' बनाया जा चुका है। 43 गाँवों को 'सम्पूर्ण बीमा ग्राम' और 27 गाँवों को फाइव स्टार विलेज भी बनाया जा चुका है। प्रधान डाकघर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र के माध्यम से सुलतानपुर में इस वित्तीय वर्ष में 7,865 लोगों ने पासपोर्ट बनवाया।  40 हजार लोगों ने डाकघर के माध्यम से नया आधार बनवाया या अपडेट किया, वहीं  1.45 लाख लोगों ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से सीईएलसी के अंतर्गत इसका लाभ उठाया। 26 हजार से ज्यादा लोगों को घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से 9.75 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

श्री यादव ने कहा कि ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप, डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी, सुलतानपुर के सभी शाखा डाकघरों को दर्पण प्रोजेक्ट के तहत हाइटेक बनाने जैसे तमाम कदम विभाग की 'डिजिटल इण्डिया' के तहत की गई पहल हैं। प्रधान डाकघर सुल्तानपुर में ‘डाकघर निर्यात केंद्र’ स्थापित होने से घर बैठे उद्यमियों को विदेशों हेतु पार्सल बुकिंग व कस्टम क्लियरेंस की सुविधा प्रदान की जा रही है। 

इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर सुलतानपुर मंडल एम.एम.हुसैन, आई.पी.बी.मैनेजर शाखा सुलतानपुर पंकज तिवारी, सहायक डाक अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार, परिवाद निरीक्षक शैलेश शर्मा एवं पोस्टमास्टर सुल्तानपुर प्रधान डाकघर शेख अब्दुल अजीज सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने डाक सेवाओं की प्रगति का लिया जायजा, लक्ष्यों की प्राप्ति पर दिया जोर

डाक विभाग नित नवाचार के साथ अपनी सेवाओं को बना रहा व्यापक - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव 

भारत सरकार की अग्रणी योजनाओं को लागू करने में डाक विभाग की अहम भूमिका -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव 

Saturday, February 17, 2024

'सुकन्या समृद्धि योजना' से बेटियाँ बनेंगी आत्मनिर्भर, 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना भी होगी साकार - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग अब सिर्फ पत्र ही नहीं पहुँचा रहा, बल्कि सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है। वित्तीय सशक्तिकरण और अंत्योदय में डाक विभाग की अहम भूमिका है। एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को बहुउद्देशीय बनाया गया है। बचत, बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, गंगाजल बिक्री, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान जैसी तमाम सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से लोगों को घर बैठे बैंकिंग सहित तमाम सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। उक्त उद्गार प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 16 फरवरी, 2024 को सुलतानपुर में आयोजित 'वित्तीय समावेशन महामेला' का शुभारम्भ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। सुलतानपुर मण्डल के डाक अधीक्षक श्री एम. एम. हुसैन ने बताया कि डाक मेले में लोगों द्वारा 30 हज़ार से अधिक बचत खाते और नए जीवन बीमा हेतु 15 लाख से अधिक के प्रीमियम का निवेश किया गया।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र तथा डाक जीवन बीमा के लाभार्थियों को पासबुक व पॉलिसी बॉन्ड भी प्रदान किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई भी की। बेटियों को 'सुकन्या समृद्धि योजना' की पासबुक वितरित करते हुए कहा कि इसके माध्यम से बेटियाँ आत्मनिर्भर बनेंगी तो 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना भी साकार होगी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आमजन में डाकघर की बचत योजनाएँ बेहद लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित निवेश करते आ रहे हैं। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली डीबीटी राशि की निकासी के लिए अब किसी को भी बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही सभी अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी कर सकते हैं। आईपीपीबी में खाता होने पर डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना, आरडी, पीपीएफ, डाक जीवन बीमा में भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। ई-श्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वाहनों का बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाओं का लाभ भी डाकिया के माध्यम से लिया जा सकता है। पेंशनर्स घर बैठे डाकिया के द्वारा जीवित प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आधार जरूरी है, ऐसे में अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से ही आधार से लिंक मोबाइल नम्बर भी अपडेट किया जा सकता है। श्री यादव ने बताया कि आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में  काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिल रही हैं।

इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर सुलतानपुर मंडल एम.एम.हुसैन, आई.पी.बी.मैनेजर शाखा सुलतानपुर पंकज तिवारी, आई.पी.बी.मैनेजर शाखा अमेठी अमित कुमार सिंह, सहायक डाक अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार एवं पवन कुमार, उपमंडलीय निरीक्षक मनीष कुमार चौधरी, दीपक मौर्या एवं आनंद कुमार, परिवाद निरीक्षक शैलेश शर्मा, अमित कुमार सिंह, विकास वर्मा, दीपक गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







'वित्तीय समावेशन महामेला' का पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सुलतानपुर में किया शुभारंभ, खुले 30 हजार खाते