Showing posts with label मेघदूत पुरस्कार. Show all posts
Showing posts with label मेघदूत पुरस्कार. Show all posts

Saturday, December 15, 2018

उत्कृष्ट डाक सेवाओं हेतु 8 डाककर्मी 'मेघदूत पुरस्कार' से सम्मानित

डाक सेवाओं के लिए जाने वाला सर्वोच्च 'मेघदूत पुरस्कार' एक बार फिर से आरम्भ हो गया है। संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मनोज सिन्हा ने 14 दिसंबर, 2018 को एक कार्यक्रम में डाक विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीण डाक सेवकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 8 श्रेणियों में मेघदूत पुरस्कार प्रदान किए। मेघदूत पुरस्कार 2011 के बाद फिर से शुरू किए गए हैं। पुरस्कार पाने वाले आठों विजेताओं में से प्रत्येक को 21,000/- रुपये नकद,  स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।