Showing posts with label Post Shoppe. Show all posts
Showing posts with label Post Shoppe. Show all posts

Saturday, December 31, 2016

राजस्थान में आरंभ हुई 11वीं पोस्ट शॉपी : नागौर में पोस्ट शॉपी का डाक निदेशक केके यादव ने किया उद्घाटन

डाकघरों में आरम्भ हुई पोस्ट शॉपी के प्रति लोगों के उत्साहजनक रवैये को देखते हुए राजस्थान में 11 पोस्ट शॉपी आरम्भ की गई हैं। इस अनूठी पहल का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधायें देने के साथ  अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना है। उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ श्री क़ृष्ण कुमार यादव ने 28 दिसंबर, 2016 को राजस्थान के नागौर प्रधान डाकघर में पोस्ट शॉपी का उद्घाटन करते हुये व्यक्त किए। श्री यादव ने बताया कि राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के 06 प्रधान डाकघरों -जोधपुर, बीकानेर, झुञ्झुनु, पाली, सिरोही और सीकर में पोस्ट शॉपी आरम्भ की जा चुकी है और वहाँ पर इसे बड़ा अच्छा रिस्पांस मिला है। इसके अलावा जयपुर, अलवर, उदयपुर और कोटा  प्रधान डाकघर में भी पोस्ट शॉपी आरम्भ हो चुकी हैं, ऐसे में नागौर में पोस्ट शॉपी खुलने के बाद राजस्थान परिमंडल में संचालित पोस्ट शॉपी की संख्या 11 हो जायेंगी। 
पोस्ट शॉपी का उद्घाटन करते हुये  राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के  निदेशक डाक सेवाएँ  श्री क़ृष्ण कुमार यादव ने कहा कि  पोस्ट शॉपी में  डाक टिकट और डाक स्टेशनरी, फिलेटेलिक प्रोडक्टस, माई स्टैम्प सुविधा, स्टेशनरी आइटम, प्रिंटेड मग, पिक्चर पोस्टकार्ड्स, ग्रीटिंग कार्ड्स, पुस्तकें, गिफ्ट संबंधी आइटम्स, हैंडीक्राफ्ट उत्पादो एवं गंगाजल की बिक्री होगी।  डाकघर में आने वाले ग्राहकों एवं पर्यटकों की सहूलियत के लिए पोस्ट शॉपी में पैकिंग मैटीरियल व पार्सल बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी,  ताकि वहीँ  से ग्राहक सीधे अपने घर तक खरीदे हुये उत्पादों को पार्सल सुविधा के माध्यम से पहुँचा सके।
 डाक निदेशक  श्री क़ृष्ण कुमार यादव ने कहा कि पोस्ट शॉपी के माध्यम से जहाँ एक तरफ डाक विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं  इस योजना के माध्यम से स्कूली बच्चों और युवाओं को भी डाकघर के प्रति आकर्षित किया जा सकेगा। चूँकि, डाकघरों में बड़ी संख्या में लोग आते है, ऐसे में उनके  लिए पोस्ट शॉपी एक अभिनव कदम होगा। 
 डाक विभाग की योजनाओं की चर्चा करते हुए डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि  डाक विभाग को पेमेंट बैंक का दर्जा मिलने के बाद इसकी सेवा और पहुँच में और भी इजाफा होगा। नागौर मण्डल के अंतर्गत नागौर और डीडवाना प्रधान डाकघर में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा खोली जाएँगी। श्री यादव ने कहा कि रूरल इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी प्रोजेक्ट के तहत ग्रामीण शाखा डाकघरों को भी हाईटेक किया जायेगा और वहाँ पर  हैण्डहेल्ड डिवाइस  दिया जायेगा। शाखा डाकघरों को सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराया जायेगा ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडे और घर बैठे ही वे अपना भुगतान प्राप्त कर सकें।

नागौर मंडल के डाक अधीक्षक श्री राम लाल मूण्ड ने बताया कि  पोस्ट शॉपी के माध्यम से डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं  की विस्तृत जानकारी भी  आने वाले ग्राहकों को मिल सकेगी।  घर बैठे डाक टिकट प्राप्त करने की सुविधा के तहत फिलाटेलिक डिपॉज़िट अकाउंट खोलने  एवं मात्र 300/- रुपये  में अपनी फोटो वाली  डाक टिकट  की सुविधा भी पोस्ट शॉपी पर उपलब्ध होगी। 
     
  नागौर प्रधान डाकघर में पोस्ट शॉपी के शुभारम्भ पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने उपस्थित ग्राहकों को अपने हाथों से माई स्टैम्प शीट, फिलेटेलिक मग व अन्य गिफ्ट आईटम प्रदान किये।

  इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक एफ़.एम. भाटी, राजेन्द्र सिंह भाटी,  डाक निरीक्षक महावीर सैनी, नरेन्द्र सिंह धवल, विनोद कुमार, पोस्टमास्टर एन.आर. चौधरी, सहायक पोस्टमास्टर (एसबी) एम आर गौड़, एमई घनश्याम भार्गव सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।




Friday, December 30, 2016

डाकघर की पोस्ट शॉपी में मिलेंगे फिलेटेलिक प्रोडक्टस, स्टेशनरी आइटम, हैंडीक्राफ्ट उत्पाद व गिफ्ट आइटम्स

आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखते हुये, डाक विभाग अब एक सुविधा केंद्र के रूप में पोस्ट शॉपी का आरंभ करने जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधायें देने के साथ  अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना है। उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ श्री क़ृष्ण कुमार यादव  ने 27 दिसंबर, 2016 को सीकर प्रधान डाकघर में पोस्ट शॉपी का उद्घाटन करते हुये व्यक्त किए।    

  राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के  निदेशक डाक सेवाएँ  श्री क़ृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा कि  पोस्ट शॉपी में  डाक टिकट और डाक स्टेशनरी, फिलेटेलिक प्रोडक्टस, माई स्टैम्प सुविधा, स्टेशनरी आइटम, प्रिंटेड मग, पिक्चर पोस्टकार्ड्स, ग्रीटिंग कार्ड्स, पुस्तकें, गिफ्ट संबंधी आइटम्स, हैंडीक्राफ्ट उत्पादो एवं गंगाजल की  बिक्री होगी।  डाकघर में आने वाले ग्राहकों एवं पर्यटकों की सहूलियत के लिए पोस्ट शॉपी में पैकिंग मैटीरियल व पार्सल  बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी,  ताकि वहीँ  से ग्राहक सीधे अपने घर तक खरीदे हुये उत्पादों को पार्सल सुविधा के माध्यम से पहुँचा सके।

   डाक निदेशक  श्री क़ृष्ण कुमार यादव ने कहा कि पोस्ट शॉपी के माध्यम से जहाँ एक तरफ डाक विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं  इस योजना के माध्यम से स्कूली बच्चों और युवाओं को भी डाकघर के प्रति आकर्षित किया जा सकेगा। चूँकि, डाकघरों में बड़ी संख्या में लोग आते है, ऐसे में उनके  लिए पोस्ट शॉपी एक अभिनव कदम होगा।  श्री यादव ने बताया कि राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के पाँच प्रधान डाकघरों -जोधपुर, बीकानेर, झुञ्झुनु, पाली और सिरोही में पोस्ट शॉपी आरम्भ की जा चुकी  है और वहाँ पर इसे बड़ा अच्छा रिस्पांस मिला है।
 डाक विभाग की योजनाओं की चर्चा करते हुए डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि  डाक विभाग को पेमेंट बैंक का दर्जा मिलने के बाद इसकी सेवा और पहुँच में और भी इजाफा होगा। सीकर में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा खोली जाएगी। श्री यादव ने कहा कि रूरल इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी प्रोजेक्ट के तहत ग्रामीण शाखा डाकघरों को भी हाईटेक किया जायेगा और वहाँ पर  हैण्डहेल्ड डिवाइस  दिया जायेगा। शाखा डाकघरों को सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराया जायेगा ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडे और घर बैठे ही वे अपना भुगतान प्राप्त कर सकें।


सीकर मंडल के डाक अधीक्षक श्री जीडी गुप्ता ने बताया कि  पोस्ट शॉपी के माध्यम से डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं  की विस्तृत जानकारी भी  आने वाले ग्राहकों को मिल सकेगी।  घर बैठे डाक टिकट प्राप्त करने की सुविधा के तहत फिलाटेलिक डिपॉज़िट अकाउंट खोलने  एवं मात्र 300/- रुपये  में अपनी फोटो वाली  डाक टिकट  की सुविधा भी पोस्ट शॉपी पर उपलब्ध होगी। 
सीकर प्रधान डाकघर में पोस्ट शॉपी के शुभारम्भ पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने उपस्थित ग्राहकों को अपने हाथों से माई स्टैम्प शीट, फिलेटेलिक मग व अन्य गिफ्ट आईटम प्रदान किये।

 इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक पुखराज राठौड़, रामावतार सोनी, एमएल बिजारनिया,   राजेन्द्र सिंह भाटी,  डाक निरीक्षक विनोद कुमार, पोस्टमास्टर सी.आर. चौधरी, सहायक पोस्टमास्टर (लेखा) एच.पी. कुमावत, जन सम्पर्क निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, एमई ताराचंद सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।







Thursday, December 22, 2016

पाली मारवाड़ प्रधान डाकघर में आरंभ हुई पोस्ट शॉपी, डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने किया उद्घाटन

डाकघर आने वाले उपभोक्ताओं,पर्यटकों और युवा वर्ग की सुविधाओं का ध्यान रखते हुये, डाक विभाग अब एक सुविधा केंद्र के रूप में पोस्ट शॉपी का आरंभ करने जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधायें देने के साथ  अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना है। उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के  निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण  कुमार यादव  ने  21  दिसंबर, 2016 को पाली मारवाड़ प्रधान डाकघर में पोस्ट शॉपी  का उद्घाटन  करते हुये व्यक्त किए। 


 निदेशक डाक सेवाएँ  श्री क़ृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा कि  पोस्ट शॉपी में  डाक टिकट और डाक स्टेशनरी, फिलेटेलिक प्रोडक्टस, माई स्टैम्प सुविधा, स्टेशनरी आइटम, प्रिंटेड मग, पिक्चर पोस्टकार्ड्स, ग्रीटिंग कार्ड्स, पुस्तकें, गिफ्ट संबंधी आइटम्स, हैंडीक्राफ्ट उत्पादो एवं गंगाजल की  बिक्री होगी।  डाकघर में आने वाले ग्राहकों एवं पर्यटकों की सहूलियत के लिए पोस्ट शॉपी में पैकिंग मैटीरियल व पार्सल  बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी,  ताकि वहीँ  से ग्राहक सीधे अपने घर तक खरीदे हुये उत्पादों को पार्सल सुविधा के माध्यम से पहुँचा सके। 

डाक निदेशक  श्री क़ृष्ण कुमार यादव ने कहा  कि  पोस्ट शॉपी के माध्यम से जहाँ एक तरफ डाक विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं  इस योजना के माध्यम से स्कूली बच्चों और युवाओं को भी डाकघर के प्रति आकर्षित किया जा सकेगा। चूँकि, डाकघरों में बड़ी संख्या में लोग आते है, ऐसे में उनके  लिए पोस्ट शॉपी एक अभिनव कदम होगा।  श्री यादव ने बताया कि राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के चार  प्रधान डाकघरों - जोधपुर, बीकानेर, झुञ्झुनु और सिरोही में पोस्ट शॉपी आरम्भ की जा चुकी  है और वहाँ पर इसे बड़ा अच्छा रिस्पांस मिला है।

डाक विभाग की योजनाओं की चर्चा करते हुए डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि  डाक विभाग को पेमेंट बैंक का दर्जा मिलने के बाद इसकी सेवा और पहुँच में और भी इजाफा होगा। पाली में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखायें खोली जाएँगी। श्री यादव ने कहा कि रूरल इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी प्रोजेक्ट  के तहत ग्रामीण शाखा डाकघरों को भी हाईटेक किया जायेगा और वहाँ पर  हैण्डहेल्ड डिवाइस  दिया जायेगा। शाखा डाकघरों को सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराया जायेगा ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडेऔर घर बैठे ही वे अपना भुगतान प्राप्त कर सकें।

पाली मंडल के डाक अधीक्षक  श्री डी. आर. सुथार ने बताया कि  पोस्ट शॉपी के माध्यम से डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं  की विस्तृत जानकारी भी  आने वाले ग्राहकों को मिल सकेगी।  घर बैठे डाक टिकट प्राप्त करने की सुविधा के तहत फिलाटेलिक डिपॉज़िट अकाउंट खोलने  एवं मात्र 300/- रुपये  में अपनी फोटो वाली  डाक टिकट  की सुविधा भी पोस्ट शॉपी पर उपलब्ध होगी।  

इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक संग्राम भंसाली,  राजेन्द्र सिंह भाटी,डाक निरीक्षकशहनाज़ खान, पोस्टमास्टर जेपाराम सेंगर सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।





Sunday, December 11, 2016

सिरोही प्रधान डाकघर में पोस्ट शॉपी का डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने किया उद्घाटन

सामाजिक और आर्थिक समावेशन में डाक विभाग की अहम भूमिका है। वक़्त के साथ डाक सेवाओं में तमाम परिवर्तन आये हैं। ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी सुविधा,  लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप एवं डाकघरों में कोर इंश्योरेंस, कोर बैंकिंग, एटीएम जैसी तमाम आधुनिक सेवाओं का समावेश हुआ है। उक्त उद्गार 9 दिसंबर, 2016  को सिरोही डाक मंडल के दौरे पर आये राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किये।




निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने सिरोही प्रधान डाकघर में पोस्ट शॉपी का उद्घाटन भी किया, जिसमें डाकघर में आने वाले ग्राहकों एवं पर्यटकों की सहूलियत के लिए पैकिंग मैटीरियल व पार्सल  बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कारवाई जाएगी। पोस्ट शॉपी में डाक टिकट और डाक स्टेशनरी, फिलेटेलिक प्रोडक्टस, माई स्टैम्प सुविधा, स्टेशनरी आइटम, प्रिंटेड मग, पिक्चर पोस्टकार्ड्स, पुस्तकें, गिफ्ट संबंधी आइटम्स, हैंडीक्राफ्ट उत्पादो एवं गंगाजल की  बिक्री होगी। श्री यादव ने कहा कि डाकघरों को ऐसी जगह के रूप में विकसित किया जा रहा है,  जहाँ ग्राहकों को एक ही जगह पर जनोपयोगी सेवाएँ मिल सकें और आम आदमी को अपने दरवाजे पर ही आसानी से और सस्ती सेवाएँ प्रदान की जा सकें। 

डाक विभाग की योजनाओं की चर्चा करते हुए डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि  डाक विभाग को पेमेंट बैंक का दर्जा मिलने के बाद इसकी सेवा और पहुँच में और भी इजाफा होगा। सिरोही  और जालौर  में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखायें खोली जाएँगी। श्री यादव ने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य समावेशी विकास के तहत शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचल स्थित लोगों को भी  सभी योजनाओं के तहत लाना है। रूरल इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी प्रोजेक्ट  के तहत ग्रामीण शाखा डाकघरों को  हाईटेक किया जायेगा और वहाँ पर  हैण्डहेल्ड डिवाइस  दिया जायेगा। शाखा डाकघरों को सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराया जायेगा ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडे।
सिरोही जनपद के शिवगंज तहसील स्थित मोरली  गाँव में आयोजित डाक मेले में  डाक निदेशक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने गाँव की 10 वर्ष तक की समस्त 144 योग्य बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोलकर इसे सिरोही जिले का प्रथम “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना ग्राम” घोषित किया। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के सपनों को पूरा करने का सशक्त माध्यम है, ऐसे में  हर बेटी को उसके जन्म पर माँ-बाप  द्वारा इसे उपहार स्वरूप देकर नई परम्परा का सूत्रपात करना चाहिये। बेटियों की उच्च शिक्षा, कैरियर और उनके विवाह में सुविधा के लिए 10 वर्ष तक की बेटियों हेतु डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना आरंभ की गयी है। इस अवसर पर ग्राम सरपंच सुश्री रेखा देवी, शाखा डाकपाल महावीर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

सिरोही मंडल के डाक अधीक्षक श्री डी. आर. पुरोहित ने कहा कि डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत और डाक जीवन बीमा योजनाएँ हैं। देश में मुख्यधारा से वंचित लोगों व उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में भी डाकघरों द्वारा सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है।

इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक अक्खा राम, राजेन्द्र सिंह भाटी, निरीक्षक मुकेश जांगिड़, पारसमल सुथार,पोस्टमास्टर खेता राम सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।




Wednesday, September 21, 2016

बीकानेर प्रधान डाकघर में आरंभ हुई पोस्ट शॉपी, निदेशक डाक सेवाएँ क़ृष्ण कुमार यादव ने किया उद्घाटन

डाकघरों के उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुये, डाक विभाग अब एक सुविधा केंद्र के रूप में पोस्ट शॉपी का आरंभ करने जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधायें  देने के साथ  अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना है। उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के  निदेशक डाक सेवाएँ क़ृष्ण कुमार यादव  ने  प्रधान डाकघर, बीकानेर में पोस्ट शॉपी  का उद्घाटन  करते हुये 20 सितंबर, 2016 को कहा । 



उद्घाटन पश्चात आयोजित कार्यक्र्म को संबोधित करते हुये राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के  निदेशक डाक सेवाएँ  क़ृष्ण कुमार यादव ने बताया कि  पोस्ट शॉपी में  रंग-बिरंगे डाक टिकट, फिलेटेलिक प्रोडक्टस, माई स्टैम्प सुविधा, पोस्टल स्टेशनरी, डाक टिकट एल्बम, ग्रीटिंग कार्ड्स, स्टेश्नरी आइटम, प्रिंटेड मग, पिक्चर पोस्टकार्ड्स, पुस्तकें, गिफ्ट संबंधी आइटम्स  एवं  स्थानीय स्तर पर बनने वाले उत्पादों को भी बिक्री के लिए रखा जाएगा। ऋषिकेश एवं गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भी पोस्ट शॉपी पर बिक्री हेतु उपलब्ध रहेगा। 

डाक निदेशक श्री यादव ने कहा  कि डाकघर में आनेवाले ग्राहकों एवं पर्यटकों की सहूलियत के लिए पैकिंग मैटीरियल व पार्सल  बुकिंग की सुविधा भी पोस्ट शॉपी में उपलब्ध करवाई जाएगी। कई बार डाकघर में आनेवाले लोगों को पैकिंग के लिए परेशानियों से रूबरू होना पड़ता है, लेकिन अब डाक विभाग ने ग्राहकों  की इस असुविधा को ध्यान में रखते हुये, पोस्ट शॉपी पर पैकिंग मैटीरियल  की उपलब्ध्ता सुनिश्चित करवाने का निर्णय किया है, ताकि वहीँ  से ग्राहक सीधे अपने घर तक खरीदे हुये उत्पादों को पार्सल सुविधा के माध्यम से पहुँचा सके। 

 डाक निदेशक श्री यादव ने बताया कि  पोस्ट शॉपी के माध्यम से डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं  की विस्तृत जानकारी भी  आने वाले ग्राहकों को मिल सकेगी।  घर बैठे डाक टिकट प्राप्त करने की सुविधा के तहत फिलाटेलिक डिपॉज़िट अकाउंट खोलने  एवं मात्र 300/- रुपये  में अपनी फोटो वाली  डाक टिकट  की सुविधा भी पोस्ट शॉपी पर उपलब्ध होगी।  चूँकि, डाकघरों में बड़ी संख्या में लोग आते है, ऐसे में उनके  लिए पोस्ट शॉपी एक अभिनव कदम होगा।  

डाक निदेशक  क़ृष्ण कुमार यादव ने बताया कि  राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के तीन प्रधान डाकघरों - जोधपुर, बीकानेर व झुञ्झुनु में पोस्ट शॉपी आरम्भ की गई है। पोस्ट शॉपी के माध्यम से जहाँ एक तरफ डाक विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वही इस योजना के माध्यम से स्कूली बच्चों और युवाओं को भी डाकघर के प्रति आकर्षित किया जा सकेगा।