Showing posts with label DARPAN. Show all posts
Showing posts with label DARPAN. Show all posts

Thursday, December 21, 2023

ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघर भी हो रहे हाईटेक, ग्रामीण डाक सेवकों को मिल रहे स्मार्ट फ़ोन - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग अब गाँवों में स्थित शाखा डाकघरों को और भी हाईटेक करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। भारत सरकार की डिजिटल एडवांसमेंट ऑफ रूरल पोस्ट ऑफिस फॉर ए न्यू इंडिया 2.0 (दर्पण) योजना के तहत शाखा डाकघरों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है| इस योजना के अंतर्गत ब्रांच पोस्टमास्टर्स को एंड्रायड बेस्ड स्मार्ट फोन दिए गए हैं, ताकि डाकघर के काम को और भी सुगमता, सरलता और तत्परता से किये जा सके।यह एंड्रायड बेस्ड स्मार्ट फोन ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से लैस हैं जो इस्तेमाल करने वाले ग्रामीण डाक सेवक की सटीक लोकेशन रियल टाइम में सेंट्रल सर्वर को देगा। बलिया के दौरे पर आये वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने उक्त के बारे में जानकारी दी। डाक अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि गाँव के लोगों को डाक सेवाओं हेतु क़स्बों या शहर तक न आना पड़े।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि दर्पण 2.0 के तहत बलिया के गाँवों में स्थित  307 शाखा डाकघरों को हाइटेक बनाया गया है। सभी शाखा डाकघरों के ग्रामीण डाक सेवकों को मिशन कर्मयोगी के तहत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ट्रेनिंग भी दी गई है ताकि सभी कर्मचारीगण  इस आधुनिक माहौल में प्रभावकारी तरीके से कार्य कर सकें।इसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर विभाग के सबसे महत्वपूर्ण अंग ग्रामीण डाक सेवकों को तकनीकी सुविधाओं से लैस कर ग्रामीण भारत में नवीन टेक्नोलॉजी के माध्यम से आमजन की सुविधाओं में बढ़ोतरी करना है। यह  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "डिजिटल इण्डिया" मिशन को भी पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 




ग्रामीण क्षेत्र के शाखा डाकघरों में मिल रही ये सुविधाएँ -

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि एंड्रायड बेस्ड स्मार्ट फोन में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल बुकिंग एंड डिलीवरी, मनी ऑर्डर, कोर बैंकिंग, डाक जीवन बीमा, आईपीपीबी इत्यादि एक ही स्क्रीन पर उपलब्ध हैं ताकि ग्राहकों को विभिन्न सेवाएँ बिना किसी रुकावट के तुरंत दी जा सके। यह  आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम की सुविधा से लैस है जिसके माध्यम से यदि ग्राहक का देश के किसी भी डाकघर के बचत खाते में आधार लिंक मोबाइल नंबर दर्ज है तो इसके माध्यम से पैसे निकाले जा सकते है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर योजना का लाभ पाने हेतु खाता का आधार से लिंक होना जरुरी है| यदि ग्राहक का आधार लिंक नहीं है तो एंड्रायड बेस्ड स्मार्ट फोन के माध्यम से खाते में आधार सीडिंग की भी व्यवस्था भी दी गयी है ताकि इस योजना का लाभ ग्रामीण जनता तक सरल तरीके से पहुँचाया जा सके| आईपीपीबी के माध्यम से सीईएलसी के तहत घर बैठे बच्चों का आधार बनाने, मोबाइल अपडेट करने, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, डीबीटी, बिल पेमेंट, एईपीएस द्वारा बैंक खाते से भुगतान, वाहनों का बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाएं घर बैठे मुहैया कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, ई श्रम जैसी तमाम योजनाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।

इस अवसर पर बलिया मंडल के डाकघर अधीक्षक हेमंत कुमार, सहायक निदेशक आर.के.चौहान, सहायक डाकघर अधीक्षक संकठा प्रसाद राय, श्यामा चरण मिश्रा, उपमंडलीय डाक निरीक्षक अंगद कुमार यादव, प्रवीण कुमार, सतीश यादव, दिलीप पाण्डेय, अनिकेत रंजन, पोस्टमास्टर बलिया प्रधान डाकघर अब्दुल कलाम, सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।





ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघर भी हो रहे हाईटेक, ग्रामीण डाक सेवकों को मिल रहे स्मार्ट फ़ोन - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग के “दर्पण 2.0” अभियान के तहत बलिया के 307 शाखा डाकघर हुए हाईटेक - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव


Tuesday, January 1, 2019

Postal Services in Lucknow, Uttar Pradesh : लखनऊ में डाक सेवाओं में हुई तमाम नई पहल

वक़्त के साथ भारतीय डाक विभाग में तमाम परिवर्तन आये हैं।  चिट्ठी-पत्री और मनीऑर्डर के लिए जाने जाने वाला डाक विभाग आज बैंकिंग और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में भी प्रवेश कर चुका है। संचार के बदलते साधनों के साथ पहले फोन, फिर ई-मेल और अब सोशल मीडिया ने पत्रों की दुनिया को सीमित कर दिया, ऐसे में बदलती टेक्नॉलाजी के साथ डाकघरों में भी व्यापक परिवर्तन हुए। लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, भारतीय डाक की पहुँच सर्वत्र है और भारत सरकार भी इस नेटवर्क को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने हेतु इस्तेमाल करना चाहती है। ऐसे में राजधानी लखनऊ में भी डाक सेवाओं ने वर्ष 2018 में तमाम नई पहल की हैं -
इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक -
डाक विभाग अपनी बचत बैंक और बीमा सेवाओं को ऑनलाइन करने के बाद अब इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से बैंकिंग क्षेत्र में कदम रख चुका है। लखनऊ जीपीओ में गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 1 सितंबर को इसका उद्घाटन किया। देश भर में सभी जिलों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 650 शाखाओं और 3250  सेवा केंद्रों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति का बैंक खाता खोलने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है, जिससे साल के अंत तक सभी डाकघरों को जोड़ दिया जायेगा। लखनऊ के 276 डाकघर इससे जुड़ रहे हैं। लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि नए वर्ष में लखनऊ के सभी डाकघरों से इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सुविधा मिलने लगेगी और  डिजिटल हो रही दुनिया में अब चिट्ठी बाँटने वाला डाकिया 'मोबाइल एप' के माध्यम से लोगों के घर पर दस्तक देगा और "आपका बैंक, आपके द्वार" की संकल्पना को साकार करेगा।

डाकघर खाताधारकों को भी नेट बैंकिंग की सुविधा -
डाकघरों में कोर बैंकिंग के बाद अब  बचत खाताधारक नेट बैंकिंग के द्वारा भी अपने खातों में लेनदेन कर सकेंगे। यह सेवा दिसंबर माह में ही आरम्भ की गई है। लखनऊ में 11 लाख 15 हजार खाता धारक हैं। 

आधार नामांकन सुविधा -
जनसामान्य को आधार के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए लखनऊ के 67 डाकघरों में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।  जिसके तहत औसतन प्रतिमाह 6,000 आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन किये गए।

डिजिटल इण्डिया अभियान : लखनऊ के डाकघर भी अब कोर सिस्टम इंटीग्रेटर (CSI) से जुड़े
भारत सरकार के डिजिटल इण्डिया अभियान से अब डाकघर भी जुड़ रहे हैं।  लखनऊ जीपीओ सहित लखनऊ के 120 विभागीय डाकघर,  20 नवम्बर 2018 को कोर सिस्टम इंटीग्रेटर से जुड़ गए।  लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवायें  कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि  डाकघरों में बुकिंग, वितरण, बचत व बीमा सम्बन्धी विभिन्न कार्यों  के लिए अभी भिन्न-भिन्न  साॅफ्टवेयरों  का इस्तेमाल किया जाता था । इन सभी को एक ही प्लेटफार्म पर लाने से त्वरित और सुव्यवस्थित कार्य होगा।  इस प्रणाली से विभाग के कर्मचारियों के सभी रिकार्ड जैसे कर्मचारियों की उपस्थिति, व्यक्तिगत डाटा, सर्विस बुक, कर्मचारियों की छुट्टी आदि कार्य आनलाइन हो गया है। 

ग्रामीण शाखा डाकघर भी हो रहे हाई-टेक
 डिजिटल भारत के तहत डाक विभाग ने लखनऊ के ग्रामीण डाकघरों को भी हाईटेक बनाने की तरफ कदम उठाये। इसके तहत  'दर्पण'  प्रोजेक्ट के अंतर्गत  लखनऊ में स्थित  157 शाखा डाकघरों को ऑनलाइन और डिजिटल बनाने के लिए सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराए गए हैं  ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडे और घर बैठे ही वे अपना भुगतान प्राप्त कर सकें।

अब स्पीड पोस्ट की सुविधा गाँव के शाखा डाकघरों से भी -
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब स्पीड पोस्ट की बुकिंग  के लिए शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नए साल से अपने गाँव में स्थित शाखा डाकघर से ही वे स्पीड पोस्ट की बुकिंग करा सकेंगे। इससे उन तमाम बेरोजगारों को फायदा होगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्पीड पोस्ट करने शहर के डाकघरों में आते हैं।  इससे उनका समय और पैसा दोनों ही बचेगा। यही नहीं अब ग्रामीण लोग शाखा डाकघर में अपने डाक जीवन बीमा की राशि भी सीधे अपनी पॉलिसी में जमा कर सकेंगे। निदेशक डाक सेवायें कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके लिए इस साल के अंत तक लखनऊ के 121 शाखा डाकघरों को कोर सिस्टम इंटीग्रेटर से जोड़ दिया जायेगा, जिससे ये भी शहरी डाकघरों की तरह काम करने लगेंगे।
ई-कॉमर्स पार्सल सेंटर -
ई-कॉमर्स के दौर में डाक विभाग ने ऑनलाइन मंगाये जा रहे पार्सल्स के मद्देनजर लखनऊ जीपीओ कैम्पस में 'ई-कॉमर्स पार्सल सेंटर' आरम्भ किया, जिसका उद्घाटन संचार राज्य (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री श्री मनोज सिन्हा ने 9 अप्रैल, 2018 को किया। नापतौल और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों के पार्सल्स की प्रोसेसिंग यहीं से होती है।

प्रधान डाकघरों से एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखों की  बिक्री
अब डाकघर बिजली बचाने में भी योगदान देंगे। लखनऊ जीपीओ और चौक प्रधान डाकघर के डाक घरों से विश्व डाक दिवस पर 9 अक्टूबर को  एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखों की बिक्री आरम्भ की गई। इसे अन्य डाकघरों के माध्यम से भी क्रियान्वित किया जायेगा।
लखनऊ जीपीओ को स्वच्छ्तम डाकघर का अवार्ड-
उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने लखनऊ जीपीओ में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के समापन अवसर पर 15 अक्टूबर, 2018 को ‘डाक सेवा अवार्ड-2018’ से सम्मानित किया।  लखनऊ जीपीओ को जहाँ स्वच्छ्तम डाकघर का अवार्ड मिला, वहीं जीपीओ के पोस्टमैन भरत सिंह को बेस्ट पोस्टमैन का अवार्ड मिला।
डाक विभाग दिनों-ब-दिन अपने को अद्यतन कर रहा है, चाहे वह सेवाओं का मामला हो या टेक्नालॉजी का। डाक विभाग ने इस वर्ष बैंकिंग और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में प्रवेश किया है। नव वर्ष  में डाक विभाग अपने ग्राहकों को लखनऊ के सभी डाकघरों से इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सुविधा और गाँव के शाखा डाकघरों में भी स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराकर सौगात देगा। लखनऊ का डाक सेवाओं के मामले में अग्रणी स्थान है और डाकघर लोगों की जरूरतों के मुताबिक सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। 
-कृष्ण कुमार यादव, 
निदेशक डाक सेवाएं, 
लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र



राजधानी लखनऊ में डाक सेवाओं में हुई तमाम नई पहल, डाक विभाग ने बैंकिंग और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में किया प्रवेश- डाक निदेशक केके यादव 


Wednesday, December 5, 2018

DARPAN CSI inaugurated by Director Postal KK Yadav in Sitapur Postal Division

गाँवों में स्थित शाखा डाकघर भी अब हाईटेक व डिजिटल बनेंगे। डिजिटल इण्डिया अभियान से अब ग्रामीण शाखा डाकघर भी जुड़ेंगे। दर्पण प्रोजेक्ट के तहत इन्हें भी अब नई टेक्नालॉजी से जोड़ते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जायेगा। उक्त उद्गार बतौर मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएं लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र, उ.प्र. ने  सीतापुर डाक मंडल में दर्पण परियोजना के तहत कोर सिस्टम इंटीग्रेटर ऐप  रोलऑउट का शुभारम्भ करते हुए 4  दिसंबर, 2018 को व्यक्त किये। शाखा डाकघर खगेसियामऊ में आयोजित कार्यक्रम में श्री यादव ने ग्राहकों को दर्पण सी.एस.आई जनरटेड रसीद भी प्रदान किया। इसी के साथ लखनऊ परिक्षेत्र में इसे लागू करने वाला सीतापुर पहला जिला बन गया। चरणबद्ध रूप में 31 दिसंबर को इसे लखनऊ जिले  के शाखा डाकघरों में भी क्रियान्वित किया जायेगा।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य समावेशी विकास के तहत शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचल स्थित लोगों को भी सभी सेवाएं प्रदान करना है। शाखा डाकघरों में पंजीकृत पत्रों व पार्सल बुकिंग, इलेक्ट्रानिक मनीऑर्डर, बचत बैंक व ग्रामीण डाक जीवन बीमा प्रीमियम व लोन इंस्टॉलमेंट सम्बन्धी विभिन्न कार्यो के लिए अभी तक उप डाकघरों या प्रधान डाकघरों पर निर्भरता थी, पर अब शाखा डाकघर खुद ही ये कार्य डिवाइस के माध्यम से संचालित कर सकेंगे। ग्रामीण डाक जीवन बीमा का प्रीमियम शाखा डाकघरों में अब सीधे ही पॉलिसी में जमा हो सकेगा। 
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा भी शाखा डाकघरों में उपलब्ध होगी, जो कि पहले मात्र उपडाकघरों या प्रधान डाकघर में ही थी। डाक वितरण को प्रभावी बनाने हेतु बल्क डिलीवरी की सुविधा भी दी गई है। कैश, डाक टिकट और अन्य मदों की आपूर्ति के लिए ब्रांच पोस्टमास्टर सी.एस.आई  ऐप के माध्यम से किसी भी समय अनुरोध भेज सकेगा। यही नहीं, गाँवों में स्थित ब्रांच पोस्टमास्टर अब इसके माध्यम से ही अवकाश के लिए भी आवेदन कर सकेंगे और अपना पे-रोल भी देख सकेंगे। 

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया  कि दर्पण  प्रोजेक्ट  के तहत  शाखा डाकघरों में हैण्डहेल्ड डिवाइस प्रदान किये गए हैं।  इसके तहत  शाखा डाकघरों को सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराये गए हैं,  ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडे और गाँव में ही वे तमाम सुविधाएँ पा सकें। 

सीतापुर मंडल के अधीक्षक डाकघर एच. के यादव ने कहा कि इससे  त्वरित और सुव्यवस्थित कार्य होगा तथा हम ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होंगे। सम्बंधित लेखा कार्यालय भी शाखा डाकघरों के कार्य पर ऑनलाइन रूप में सतत निगरानी रख सकेंगे। 

इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक विकास मिश्रा, संदीप चौरसिया, डाक निरीक्षक जेपी त्रिवेदी, मो. इकबाल, शाखा डाकपाल श्रीमती मंजू मिश्रा  सहित तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी  उपस्थित रहे।