Showing posts with label डाक बीमा योजना. Show all posts
Showing posts with label डाक बीमा योजना. Show all posts

Tuesday, May 8, 2018

राजस्थान में डाक जीवन बीमा में सर्वाधिक प्रथम प्रीमियम अर्जित कर जोधपुर रीजन ने बनाया रिकार्ड

डाक विभाग पत्रों के साथ-साथ एक लम्बे समय से जीवन बीमा के क्षेत्र में भी है। जोधपुर रीजन ने इस क्षेत्र में भी नए आयाम रचे हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18  में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 13.56 करोड़ का प्रथम प्रीमियम प्राप्त कर राजस्थान परिमंडल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया  है। 
इस सम्बन्ध में राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18  में कुल 9,830 नई पॉलिसियाँ जारी की गईं, जिनमें कुल बीमित राशि 3.19 अरब  के सापेक्ष 13.56 करोड़ रूपये का नया प्रीमियम और 1.40 अरब  रूपये का कुल प्रीमियम अर्जित किया गया। डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा में वित्तीय वर्ष 2016-17 के सापेक्ष 5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जीवन बीमा के क्षेत्र में भी डाक विभाग नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। वित्तीय समावेशन के तहत जोधपुर रीजन के अधीन 13 राजस्व जिलों में 15 संपूर्ण बीमा ग्राम बनाये गए हैं। इसके साथ ही सभी सांसद आदर्श ग्रामों को भी संपूर्ण बीमा ग्राम बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। श्री यादव ने बताया कि राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर में वर्तमान में कुल 7 लाख, 96 हजार 116 पॉलिसियाँ संचालित हैं, जिनमें  डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा में क्रमश: 78,960 और 7,17,156 पॉलिसियाँ संचालित हैं। 
गौरतलब है कि ”डाक जीवन बीमा” के तहत हाल ही में  सरकारी/अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ प्रोफेशनल सेवाओं से जुड़े लोगों को भी बीमित करने की सुविधा दी गई है। इसमें 6 योजनायें-सुरक्षा, संतोष, सुविधा, युगल सुरक्षा, सुमंगल व चिल्ड्रेन  पॉलिसी हैं।
निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसमें निवेश की सुरक्षा पर सरकार की गांरटी, धारा 88 के तहत आयकर में छूट, कम प्रीमियम और अधिक बोनस, ऑनलाइन प्रीमियम जमा, पॉलिसी पर लोन की सुविधा, देश के किसी भी डाकघर में प्रीमियम जमा करने की सुविधा और अग्रिम प्रीमियम जमा करने पर छूट जैसी तमाम सुविधाएँ उपलब्ध हैं। 





राजस्थान में डाक जीवन बीमा में सर्वाधिक प्रथम प्रीमियम अर्जित कर जोधपुर रीजन ने बनाया रिकार्ड 
जीवन बीमा के क्षेत्र में भी डाक विभाग स्थापित कर रहा नित नये आयाम-डाक निदेशक केके यादव 
वित्तीय समावेशन के तहत 15 गाँवों को बनाया 'संपूर्ण बीमा ग्राम'

Saturday, March 24, 2018

भारत सरकार की अग्रणी योजनाओं को लागू करने में डाक विभाग की अहम भूमिका -डाक निदेशक केके यादव

डाक विभाग प्रधानमंत्री मोदी जी की "डिजिटल इण्डिया" और "वित्तीय समावेशन" संकल्पना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के हर कोने में, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुँच है और वह लोगों के सुख-दुःख में बराबर रूप से जुड़ा हुआ है। डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नोलोजी अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं। उक्त उद्गार बतौर मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर ने 21 मार्च 2018 को नागौर प्रधान डाकघर में आयोजित वृहद डाक मेले में व्यक्त किये। 

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक सेवाओं ने जन सरोकार के साथ नित्य नए आयाम रचे हैं।  केंद्र सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को डाक विभाग के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया गया है। उन्होने कहा कि नागौर सिटी उप डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र आरम्भ करने के पश्चात अब तक 4 सौ से ज्यादा लोगों के पासपोर्ट बनाए गए हैं। नागौर के प्रधान डाकघर सहित द्विपदीय डाकघरों तक कुल 25 आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेटर खोले गए हैं। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत नागौर  जिले में लगभग 20  हजार बेटियों के सुकन्या खाते खोलने के साथ-साथ 26 गाँवों को शत-प्रतिशत सुकन्या समृद्धि गाँव बनाया जा चुका है। नागौर के तिलानेश गाँव को "सम्पूर्ण बीमा ग्राम" बनाया जा चुका है और शीघ्र ही सांसद आदर्श ग्राम को भी इसके तहत कवर किया जायेगा। श्री यादव ने कहा कि ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप, डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी, नागौर के सभी शाखा डाकघरों को दर्पण प्रोजेक्ट के तहत हाइटेक बनाने जैसे तमाम कदम विभाग की "डिजिटल इण्डिया" के तहत की गई पहल हैं। 
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि नागौर प्रधान डाकघर  में शीघ्र ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खोला जाएगा। जिससे विभाग की सेवा और पहुँच में और भी इजाफा होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से उपभोक्ताओं के लिए आसान, कम कीमतों, गुणवत्तायुक्त वित्तीय सेवाओं की आसानी से पहुंच के लिए विभाग के विस्तृत नेटवर्क और संसाधनों का लाभ मिलेगा। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक गांवों, कस्बों और दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित तथा कम बैंकिंग वाले इलाकों में भुगतान बैंक के जरिए लोगों में अपनी पैठ बनाएगा।
वित्तीय समावेशन की पहल पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत और बीमा योजनाएँ हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे जमा करते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के साथ-साथ देश में मुख्यधारा से वंचित लोगों व उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में भी डाकघरों द्वारा  सक्रिय भूमिका के निर्वहन का श्री यादव ने उल्लेख किया। 

कार्यक्रम में नगर परिषद, नागौर के सभापति श्री कृपा राम सोलंकी ने कहा कि डाक विभाग भारत सरकार के सबसे पुराने विभागों में से है। आमजन  आज भी डाकघरों को ज्यादा सहज व कस्टमर-फ्रेंडली पाते है। 

नागौर मंडल के डाक अधीक्षक जी. एस. शेखावत ने बताया कि डाक विभाग अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर है और इस दिशा में लोगों से समय-समय पर संवाद के साथ-साथ विभाग ने अपनी सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया है।
डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को पासबुक/बॉन्ड प्रदान किये। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक पुखराज राठौड़, जय सिंह वर्मा, साजन राम चौधरी,  एफ. एम. भाटी, राजेंद्र सिंह भाटी, डाक निरीक्षक देवी चंद कटारिया, नरेंद्र सिंह धवल, सुशील कुमार, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मैनेजर आशीष आनंद, नागौर प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर सी. आर. चौधरी सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।











डाक सेवाओं ने जन सरोकार के साथ रचे नित्य नए आयाम -डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

 भारत सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को लागू करने में डाक विभाग की अहम भूमिका -डाक निदेशक केके यादव


Friday, December 1, 2017

राजस्थान में बीकानेर का प्रथम 'संपूर्ण बीमा ग्राम’ बना बामनवाली गाँव, डाक निदेशक केके यादव ने दी लोगों को ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी

जीवन बीमा आज के दौर की एक अनिवार्य आवश्यकता है। डाक विभाग अपने सामाजिक सरोकारों के तहत ग्रामीण लोगों को भी जीवन बीमा देने के लिए प्रतिबद्ध है । उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बीकानेर के बामनवाली गाँव को 'संपूर्ण बीमा ग्राम' घोषित करने के अवसर पर आयोजित समारोह में  बतौर मुख्य अतिथि 30 नवंबर, 2017 को व्यक्त किए।  गाँव में सभी परिवारों को न्यूनतम एक ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी जारी कर बामनवाली बीकानेर का प्रथम और राजस्थान का द्वितीय संपूर्ण बीमा ग्राम बन गया है। गाँव में कुल 177 पॉलिसी जारी की गई हैं । 'संपूर्ण बीमा ग्राम' योजना को अक्टूबर माह में ही संचार मंत्री श्री मनोज सिन्हा ने आरम्भ किया था।  

इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं  श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग ने यह कदम सामाजिक सुरक्षा कवरेज को बढ़ाने के साथ-साथ वित्तीय समावेशन में अभिवृद्धि के  प्रयासों के तहत किया है। इससे गाँव में रह रहे किसान एवं गरीब परिवारों को काफी फायदा होगा और उन्हें  जीवन सुरक्षा मिलेगी। श्री यादव ने कहा कि 'सम्पूर्ण बीमा ग्राम योजना' के तहत प्रत्येक जिले में कम से कम सौ परिवारों वाले एक गाँव का चयन कर हर परिवार के एक व्यवक्ति को ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। इसके साथ ही सभी सांसद आदर्श ग्रामों को भी इसके तहत लिया जायेगा। डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों हेतु विशेष रूप से  1995 में  'ग्रामीण डाक जीवन बीमा' आरम्भ की गई थी, ताकि बिना शहर जाये घर बैठे उन्हें इसका लाभ मिल सके।  
डाक  निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग ने नवीन टेक्नालॉजी अपनाते हुए कोर इंश्योरेंस सर्विस के तहत मैककेमिश सॉफ्टवेयर के माध्यम से बीमा सेवाओं को भी ऑनलाइन बनाया है। हालही में  'डाक जीवन बीमा' योजना का दायरा भी बढ़ा दिया है। पहले मात्र सरकारी व अर्द्धसरकारी कर्मचारियों तक सीमित  डाक जीवन बीमा अब निजी शिक्षण संस्थाओं /विद्यालयों/महाविद्यालयों आदि के कर्मचारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, प्रबंधन सलाहकारों, चार्टेड एकाउंटेंट, वास्तुकारों, वकीलों, बैंकर  जैसे पेशेवरों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तथा बम्बई स्टॉक एक्सचेंज के सूचीबद्ध कम्पनी के कर्मचारियों के लिए भी उपलब्ध होगी। 
डाक  निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाकघर में खुले समस्त खातों को आधार और मोबाईल नंबर से जोड़ने पर भी जोर दिया, जिससे भविष्य मे आने वाली सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्राहकों को मिल सके।
बीकानेर मंडल के डाक अधीक्षक जी. एन. कनवारिया ने कहा कि लोगों की आयु और आवश्यकता के हिसाब से ग्रामीण डाक जीवन बीमा की ग्राम संतोष, ग्राम सुमंगल, ग्राम सुरक्षा, ग्राम सुविधा, ग्राम प्रिया योजनायें हैं। न्यूनतम 10 हजार रूपये  से अधिकतम 10 लाख रूपये तक का बीमा इसमें किया जा सकता है। इसमें निवेश की सुरक्षा पर सरकार की गांरटी, आयकर में छूट, कम प्रीमियम व अधिक बोनस, पालिसी पर लोन की सुविधा, ऑनलाइन प्रीमियम जमा कराने की सुविधा और अग्रिम प्रीमियम पर छूट दी जाती है।
इस अवसर पर लूणकरणसर  के प्रधान  गोविन्द गोदारा, सहायक डाक अधीक्षक मीनू, डाक निरीक्षक अरुण कुमार सोलंकी,पारसमल सुथार, कमल कुमार गुप्ता, शाखा डाकपाल सांवरमल सारस्वत सहित तमाम अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे। डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर बीमाधारकों को ग्रामीण डाक जीवन बीमा के पॉलिसी बांड भी सौंपे। 



Sunday, November 26, 2017

पहल : सांसद आदर्श ग्रामों को ‘संपूर्ण बीमा ग्राम’ बनाएगा डाक विभाग

डाक विभाग देश भर के सांसदों द्वारा चयनित आदर्श ग्राम को अब संपूर्ण बीमा ग्राम बनाएगा। हाल ही में संचार मंत्री श्री मनोज सिन्हा द्वारा आरंभ की गई “संपूर्ण बीमा ग्राम योजना” के तहत सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत आने वाले सभी गाँवों को सम्मलित किया जाना है।  इसके साथ ही प्रत्येक राजस्व जिले के अंतर्गत न्यूनतम 100 परिवारों वाले कम से कम एक गाँव की पहचान की जानी है, जिसके प्रत्येक परिवार को न्यूनतम एक ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

इसी क्रम में राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने जोधपुर से सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाक़ात कर इस योजना के बारे में जानकारी दी। श्री यादव ने संचार मंत्री श्री मनोज सिन्हा द्वारा इस संबंध में सांसदों को संबोधित पत्र की प्रति भी सौंपी। 
श्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उठाए गए इस कदम से गाँव में रह रहे किसान एवं गरीब परिवारों को काफी फायदा होगा और उन्हें  जीवन सुरक्षा मिलेगी। डाक विभाग द्वारा इसे जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने के पहल की उन्होंने सहराना की। गौरतलब है कि श्री शेखावत द्वारा रामदेवरा एवं भांडुकला गाँव को सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयनित किया गया है।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने सांसद आदर्श ग्राम की सभी योग्य बालिकाओं के खाते खुलवाकर संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाने की डाक विभाग की पहल  के बारे में भी चर्चा की। जिस पर श्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” के तहत यह पहल बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। सांसद ने भारत सरकार द्वारा डाक विभाग के माध्यम से चलाई जा रही तमाम जन-कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए आदर्श ग्राम के साथ-साथ अन्य गाँवों में भी प्राथमिकता के साथ क्रियान्वयन करवाने का आश्वासन दिया। 
इस अवसर पर जोधपुर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री बी. आर. सुथार, सहायक अधीक्षक डाकघर श्री विनय खत्री, डाक निरीक्षक श्री पारस मल सुथार सहित तमाम विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




सांसद आदर्श ग्रामों को डाक विभाग बनाएगा ‘संपूर्ण बीमा ग्राम’, जोधपुर में रामदेवरा एवं भांडुकला गाँव बनेंगे संपूर्ण बीमा ग्राम 

डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कृषि राज्य मंत्री व सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाक़ात कर दी जानकारी


Sunday, March 26, 2017

डाकघरों में मनाया गया 'ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस’, ग्रामीण डाक जीवन बीमा के 22 वर्ष हुए पूरे

डाक विभाग पत्रों के वितरण के साथ-साथ जीवन बीमा के क्षेत्र में भी एक लम्बे समय से कार्यरत है। डाक विभाग अपने विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से सुदूर क्षेत्र में रह रहे लोगों को भी बीमित करने के लिए कृत संकल्पित है। उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने ग्रामीण डाक जीवन बीमा के गौरवशाली 22 वर्ष पूर्ण होने पर 24 मार्च, 2017 को ”ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस” पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लोगों की जरूरतों के अनुसार 24 मार्च 1995 को  'ग्रामीण डाक जीवन बीमा' आरम्भ किया गया।  

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बीमा अर्जन में भी डाक विभाग नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर में वर्तमान में कुल 7 लाख, 12 हजार 568 पॉलिसियाँ संचालित हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अंतर्गत कुल 4200 पॉलिसियाँ जारी की गईं, जिनमें कुल बीमित राशि 58 करोड़ 60 लाख के सापेक्ष 2 करोड़ रूपये का नया प्रीमियम और 33 करोड़ 6 लाख रूपये का कुल प्रीमियम अर्जित किया गया।

निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जीवन बीमा आज के दौर की एक अनिवार्य आवश्यकता है। डाकघरों में ग्रामीण लोगों की आयु और आवश्यकता के हिसाब से जीवन बीमा की तमाम योजनायें हैं, जिनमें ग्राम सुरक्षा, ग्राम संतोष, ग्राम सुविधा, ग्राम सुमंगल  व ग्राम प्रिया  शामिल हैं।  इस योजना में वे सभी व्यस्क व्यक्ति जो भारत  के निवासी हों  और ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी स्थाई निवासी हों, पात्र है।  ग्रामीण डाक जीवन बीमा में  अधिकतम बीमित राशि की सीमा 10 लाख है।

ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अन्तर्गत लाभों की चर्चा करते हुए जोधपुर  मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री बी. आर. सुथार  ने बताया कि निवेश की सुरक्षा पर सरकार की गांरटी, धारा 88 के तहत आयकर में छूट, कम प्रीमियम व अधिक बोनस, पालिसी पर लोन की सुविधा, देश के किसी भी डाकघर में प्रीमियम जमा करने की सुविधा और अग्रिम प्रीमियम पर छूट दी जाती है। 

इस दौरान राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर डाक बीमा मेले लगाकर ‘ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस’  मनाया गया, जिसमें लोगों  को इसके बारे में जागरूक किया गया और लोगों का बीमा भी किया गया। बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न ग्रामीण डाक कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। 



(Rural Postal Life Insurance day celebration in Post Offices by India Post. RPLI completed it's glorious 22 Years on 24th March, 2017)