Showing posts with label Har Ghar Tiranga. Show all posts
Showing posts with label Har Ghar Tiranga. Show all posts

Thursday, August 17, 2023

Independence Day Celebration : डाक विभाग ने मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया ध्वजारोहण

77वां स्वतंत्रता दिवस डाक विभाग द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर परिसर में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए देशभक्ति के प्रति अपने कर्तव्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डाककर्मियों को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए जागरूक किया और उन्हें सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करते हुए देश की प्रगति में अपना योदगान दे सकते हैं। पोस्टमास्टर जनरल ने देश के लिए बलिदान और त्याग देने वाले अमर शहीदों और महापुरुषों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि भी अर्पित की। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित भी  किया।  इस दौरान उन्होंने गुब्बारे भी छोड़े। 


इस अवसर पर अपने सम्बोधन में पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि हम अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करते हुए और लोगों की मदद करके भी देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकते हैं। भारत सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएँ डाकघरों के माध्यम से संचालित हो रही हैं। इन्हें समाज के सभी लोगों तक पहुंचाकर हम लोगों को उनका अधिकार दिला सकते हैं और अपने कर्तव्यों की पूर्ति कर सकते हैं। यही स्वतंत्रता दिवस की असली सार्थकता होगी। 



पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान का प्रतिमान है। तिरंगा झंडा राष्ट्रीय अखंडता का प्रतिनिधित्व करते हुए हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं का द्योतक है। ‘हर घर तिरंगा’ के तहत डाक विभाग ने घर घर तिरंगा पहुँचाकर देशभक्ति के अनुष्ठान को आगे बढ़ाया है। श्री यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम आजादी को नए सिरे से महसूस करें और अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक हों। स्वाधीनता के मूल्य को पहचानने और देश के लिए त्याग व बलिदान देने वाले महापुरुषों को याद करते हुए नई पीढ़ी को जोड़ने का कार्य भी करना होगा।



इस अवसर पर वाराणसी पूर्व मंडल के प्रवर डाकघर अधीक्षक राजन, वाराणसी पश्चिम मंडल के डाक अधीक्षक विनय कुमार, सहायक निदेशक ब्रजेश शर्मा, सीनियर पोस्टमास्टर एसपी राय, लेखा अधिकारी प्लबन नस्कर, सहायक लेखाधिकारी संतोषी राय, सहायक डाक अधीक्षक मासूम रश्दी, आरके चौहान, पोस्टमास्टर कैंट प्रधान डाकघर अरविंद शर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, राहुल वर्मा, अजिता कुमारी सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी व उनके परिजन शामिल हुए और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।


डाक विभाग ने मनाया 77वां  स्वतंत्रता दिवस, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव व सम्मान का प्रतिमान - पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव


Monday, August 14, 2023

हर घर तिरंगा के प्रति उत्साह, वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से 2.81 लाख तिरंगों की बिक्री -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

‘हर घर तिरंगा’ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से इस अभियान को नई ऊंचाई पर ले जाने का आह्वान किया है। "हर घर तिरंगा" अभियान (13-15 अगस्त) के लिए तिरंगा ध्वज उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डाकघर से कोई भी व्यक्ति 25 रुपये में झंडा ले सकता है। तिरंगा अभियान में ध्वजों की कोई कमी न रहे और समय से पहले हर घर तक तिरंगा पहुंच जाए, इसके लिए रविवार को अवकाश के दिन भी डाकघर खुले रहे। पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक 16 लाख से ज्यादा तिरंगों की बिक्री डाकघरों के माध्यम से हो चुकी है, जिसमें 2.81 लाख तिरंगा ध्वजों की बिक्री वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से हुई है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। 


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से अब तक 2.81 लाख तिरंगा ध्वजों की बिक्री की जा चुकी है। रविवार को भी लोग डाकघरों में पहुँचकर घरों और कार्यस्थल पर तिरंगा फहराने के लिए खरीदते रहे। स्कूली बच्चों व युवाओं से लेकर शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, किसान, श्रमिक और नागरिक डाकघरों से तिरंगा ध्वज की खरीद कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में इसके प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि रविवार को तमाम महत्वपूर्ण स्थलों पर जाकर डाक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने  "हर घर तिरंगा" अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने हेतु पहल की। डाककर्मियों ने भी अपने घरों पर तिरंगा लगाया और स्वतंत्रता दिवस पर सभी डाकघरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, ‘आजादी का महोत्सव’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में डाक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डाकघरों के माध्यम से शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी तिरंगे की मात्र 25 रूपये (जीएसटी सहित) में बिक्री की जा रही है। 20 इंच x 30 इंच आकार का पालिएस्टर से बना यह तिरंगा ई पोस्ट ऑफिस पोर्टल www.epostoffice.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन भुगतान करके घर बैठे ही बिना किसी होम डिलीवरी चार्ज के प्राप्त किया जा सकता है। व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जहाँ डाकिया क्षेत्र में डाक बाँटते समय लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी डाक विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रधान डाकघरों में लगी सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगा के साथ तस्वीर लेकर भी लोग खूब पोस्ट कर रहे हैं। यह अभियान देश भक्ति की सामूहिक चेतना को घर-घर पहुँचाने का कार्य कर रहा है।







हर घर तिरंगा के प्रति उत्साह, वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से 2.81 लाख तिरंगों की बिक्री -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

प्रभात फेरियों और तिरंगा रैलियों के माध्यम से डाक विभाग ने लोगों को हर घर तिरंगा के प्रति किया जागरूक


Har Ghar tiranga : Varanasi Postal Region sells 2.81 lakh tricolours

Prime Minister Shri Narendra Modi has announced "Har Ghar Tiranga" campaign from 13-15 August this year also. Department of Posts has been entrusted with the responsibility of providing the Indian tricolor flag for the campaign. Any person can get big size flag from the Post Office for Rs. 25. To ensure no shortage of flags and its timely delivery during the campaign, the Post Offices were open even on Sunday also, said Mr. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General of Varanasi Region.

 Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav told that 2.81 lakh tricolor flags have been sold so far from the Post Offices of Varanasi Region. Even on Sunday, people kept on reaching the Post Offices and buying the tricolor for hoisting at homes and workplace. From school children and youth to teachers, government employees, public representatives, farmers, workers and citizens are buying the tricolor flag from the Post Offices. There is a lot of zeal among the people in rural areas also. Mr. Yadav said that on Sunday, the officers and employees of the Department of Posts took the initiative to create awareness among the people about the "Har Ghar Tiranga" campaign by visiting important and historical places.

 Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that the Department of Posts is playing vital role in the ‘Har Ghar Tiranga’ campaign under ‘Azadi Ka Mahotsav’. The tricolor is being sold through Post Offices in cities as well as in remote rural areas for only Rs. 25 (including GST). 20 inch x 30 inch size and made of polyester, this tricolor can also be purchased online through Post Office e-portal www.epostoffice.gov.in and can be obtained without any home delivery charges at your doorstep. For wide publicity, postmen are motivating people to hoist the tricolor at their homes and premises from August 13 to 15 while distributing mail in the area. Also, a special campaign is being run by the Department of Posts on social media as well. This campaign is working to take the collective consciousness of patriotism from door to door, said Mr. Yadav.

Har Ghar tiranga : Varanasi Postal Region sells 2.50 lakh tricolours 

Department of Posts playing vital role in the ‘Har Ghar Tiranga’ campaign

Thursday, August 3, 2023

Har Ghar Tiranga 2.0 campaign: Indian national flag will be available from Post offices for just ₹ 25/-

Under the Aegis of Azadi ka amrit mahotsav this time Har Ghar Tiranga campaign will be celebrated again across the country. On this occasion, the 'Har Ghar Tiranga' 2.0 campaign has been announced by the Prime Minister of India, Shri Narendra Modi Ji. Under this campaign, the Prime Minister has appealed to all the citizens of the country to hoist national tricolor flag in their homes & premises from 13 to 15 August. Postmaster General of Varanasi Region Mr. Krishna Kumar Yadav told that India Post will play vital role in supply of Indian national flag to every home under 'Har Ghar Tiranga' 2.0 campaign. Under this, the national flag is available for sale on the e-post portal from August 1, and it's sale has also started in Varanasi from the counters of Head Post Office situated at Visheshwarganj and Varanasi Cantt. The tricolor available for sale from the post office measures 20 X 30 inches which can be purchased just for Rs. 25/- and can be hoisted at their homes. Soon it will be available at other Post offices also, said Mr. Yadav.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that Department of Posts has been entrusted with the responsibility to utilize its vast physical reach and manpower present in each and every corner of the country to inform the citizens about the importance of this campaign through a comprehensive outreach campaign. Accordingly, postal officials would also motivate their families and people around them to join this campaign and hoist the tricolor. 


Mr. Yadav told that on the occasion of 76th Independence Day, under the 'Har Ghar Tiranga' 2.0 campaign started by the Government of India, a selfie point will be installed in every head post office in which philately frames of stamps & special covers issued on the national flag and the freedom fighters will be displayed. Public will be encouraged to take selfies at this selfie point and share them on social media handles of India Post and Azadi ka Amrit Mahotsav tagging #Indiapost4Tiranga, #HarGharTiranga and #HarDilTiranga . 


Along with the campaign on social media, Prabhat Pheri will also be organized with the participation of postal workers and local citizens, during which patriotic songs will be played. In this connection, public participation will be ensured by the Department of Posts through contacting various schools, Colleges, hospitals, Police lines, PAC, Army Offices, courts etc. along with government and private sector offices. Mr. Yadav said that the postal workers will also motivate their family members and people around them to join this campaign and hoist the tricolor.

Sale of tricolor national flag started from Head Post Offices under the 'Har Ghar Tiranga' 2.0 campaign

'हर घर तिरंगा' 2.0 अभियान के तहत डाकघरों से होगी तिरंगा ध्वज की बिक्री 

'हर घर तिरंगा' 2.0 अभियान : मात्र ₹25/- रूपए में डाकघरों से मिलेगा तिरंगा 

आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत इस बार पुन: हर घर तिरंगा अभियान देश भर में चलाया जायेगा। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 'हर घर तिरंगा' 2.0 अभियान की घोषणा की गयी है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री जी ने देश के सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की हैI वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 'हर घर तिरंगा' 2.0 अभियान में डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगीI इसके तहत  ई-पोस्ट पोर्टल पर 1 अगस्त से राष्ट्रीय ध्वज बिक्री हेतु उपलब्ध है, वहीं वाराणसी में विशेश्वरगंज और कैण्ट स्थित प्रधान डाकघर से भी इसकी बिक्री आरम्भ हो गई है। डाकघर से बिक्री हेतु उपलब्ध तिरंगे की माप 20 X 30 इंच है, जिसे लोगों द्वारा मात्र ₹25/- रूपए में ख़रीदा जा सकता है तथा अपने घर पर लगाया जा सकता है। शीघ्र ही इसे अन्य डाकघरों में भी बिक्री हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' 2.0 अभियान के अंतर्गत प्रत्येक प्रधान डाकघर में एक सेल्फी पॉइन्ट बनाया जाएग, जिसमें राष्ट्र ध्वज एवं स्वतंत्रता संग्राम पर जारी डाक टिकटों तथा विशेष आवरणों के फिलेटली फ्रेम शामिल होंगे। नागरिकों को इस सेल्फी पॉइन्ट पर सेल्फी लेने के पश्चात #indiapost4Tiranga, #HarGharTiranga और #HarDilTiranga हैशटैग के साथ इंडिया पोस्ट और अमृत महोत्सव हैंडल को टैग करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करने के लिए भी उत्साहित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अभियान के साथ-साथ डाककर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी के साथ प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाएगा एवं इस दौरान देशभक्ति के गीत बजाए जाएंगे।

इसी क्रम में डाक विभाग द्वारा विभिन्न स्कूल/ कॉलेजों, अस्पतालों, पुलिस लाइन, पीएसी, सैन्य बलों के कार्यालयों, कोर्ट-कचहरी आदि के साथ साथ सरकारी व निजी क्षेत्र के कार्यालयों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से सम्पर्क कर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि डाक कर्मियों द्वारा अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने और तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जायेगा।







Tuesday, August 16, 2022

Postmaster General Krishna Kumar Yadav released Special Cover on "Har Ghar Tiranga" on Independence Day to celebrate Azadi Ka Amrit Mahotsav

The 76th anniversary of Independence Day was celebrated by the Department of Posts in Varanasi as the Amrit Mahotsav of Azadi. In a function organized at Varanasi Cantt Head Post Office Campus, the Postmaster General of Varanasi Region, Mr. Krishna Kumar Yadav hoisted the flag and honored postal employees who have done excellent work in various fields. A Special Cover with special cancellation on "Har Ghar Tiranga" was also released by Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav to celebrate Azadi Ka Amrit Mahotsav and Har Ghar Tiranga.




On this occasion, Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that in Amrit Mahotsav period Independence Day is not just a festival, but a model of pride and honor. The Tricolor flag represents national integrity and signifies the hope and aspirations of Indian people. We can contribute to the progress of the country by working honestly in our field and helping the people. Mr. Yadav said that, Amrit Mahotsav gives us an opportunity to feel the freedom afresh and be aware of rights as well as our duties recognizing  the value of independence and remembering the great men who sacrificed for the country.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that many welfare schemes of the Government of India are being operated through post offices. By reaching them to all the people of the society, we can give people their rights and fulfill our duties. This will be the real significance of Independence Day.

On this occasion, Senior Superintendent of Post Offices Rajan Rao,  Superintendent of Posts PC Tiwari, Assistant Director Dinesh Sah and Brajesh Sharma, Senior Postmaster Chandrashekhar Singh Barua, Postmaster Cantt Head Post Office Gopal Dubey, including many Officials participated with great enthusiasm and celebrated the Azadi Ka Amrit Mahotsav.

Monday, August 15, 2022

Independence Day Celebration : डाक विभाग ने मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया ध्वजारोहण

'आजादी का अमृत महोत्सव' रूप में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ डाक विभाग द्वारा वाराणसी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर कैंपस में आयोजित समारोह में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही पोस्टमास्टर जनरल ने 'हर घर तिरंगा' पर एक विशेष आवरण और विरूपण भी जारी किया।





इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, आज़ादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान का प्रतिमान है। तिरंगा झंडा राष्ट्रीय अखंडता का प्रतिनिधित्व करते हुए हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं का द्योतक है। 'हर घर तिरंगा' देश भक्ति का अनुष्ठान है। हम अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करते हुए और लोगों की मदद करके भी देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि, अमृत महोत्सव हमें यह अवसर देता है कि हम आजादी को नए सिरे से महसूस करें और अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक हों। स्वाधीनता के मूल्य को पहचानने और देश के लिए त्याग व बलिदान देने वाले महापुरुषों को याद करते हुए नई पीढ़ी को जोड़ने का कार्य भी करना होगा।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारत सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएँ डाकघरों के माध्यम से संचालित हो रही हैं। इन्हें समाज के सभी लोगों तक पहुंचाकर हम लोगों को उनका अधिकार दिला सकते हैं और अपने कर्तव्यों की पूर्ति कर सकते हैं। यही अमृत महोत्सव काल में स्वतंत्रता दिवस की असली सार्थकता होगी।


इस अवसर पर वाराणसी पूर्व मंडल के प्रवर डाकघर अधीक्षक राजन, वाराणसी पश्चिम मंडल के डाक अधीक्षक पीसी तिवारी, सहायक निदेशक दिनेश साह और ब्रजेश शर्मा, सीनियर पोस्टमास्टर चंद्रशेखर सिंह बरुआ, वरिष्ठ लेखा अधिकारी एमपी वर्मा, पोस्टमास्टर कैंट प्रधान डाकघर गोपाल दुबे सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी व उनके परिजन शामिल हुए और हर्षोल्लास के साथ आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया।




आज़ादी का अमृत महोत्सव में 'हर घर तिरंगा' पर पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव ने जारी किया विशेष आवरण व विरूपण

अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव व सम्मान का प्रतिमान - पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव