Showing posts with label Fight Corona together. Show all posts
Showing posts with label Fight Corona together. Show all posts

Thursday, July 9, 2020

5 Years of Digital India : डाक विभाग ने मनाई डिजिटल इण्डिया की 5वीं वर्षगाँठ

डाक  विभाग द्वारा डिजिटल इण्डिया की 5वीं वर्षगाँठ 1 जुलाई, 2020 को लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के अधीन मंडलों में मनाई गई। इस अवसर पर लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि,डाक विभाग ने डिजिटल टेक्नालाजी के साथ अपने को अपडेट करते हुये कस्टमर-फ्रेंडली सेवाओं का दायरा बढ़ाया है। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक डाक सेवाओं में आमूलचूल परिवर्तन किए गए हैं। इस अवसर पर लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र में लोगों को नेट बैंकिंग, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम इत्यादि से जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 1 जुलाई, 2015 को 'डिजिटल इण्डिया' अभियान का आरम्भ किया था।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघर चिट्ठी-पत्री और मनी ऑर्डर के साथ-साथ बचत, बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, ई-कामर्स, आधार जैसी तमाम सेवाएँ दे रहे हैं। डाक सेवाओं को डिजिटल अभियान से जोड़कर इन्हें लोगों के और करीब लाया जा रहा है।  ई-पोस्ट, ई-मनीऑर्डर, ई-पेमेंट, नेट बैंकिंग के साथ-साथ ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप, रियल टाइम डिलीवरी हेतु  पोस्टमैन मोबाइल एप, शाखा डाकघरों को  हाइटेक बनाने हेतु  'दर्पण' प्रोजेक्ट जैसे तमाम कदम डाक विभाग की "डिजिटल इण्डिया" के तहत की गई पहल हैं।
निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया  कि डाकघरों में कोर इंश्योरेंस, कोर बैंकिंग, एटीएम जैसी तमाम आधुनिक सेवाओं के साथ-साथ  'इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक' के जरिये डाक विभाग अपने ग्राहकों को एनईएफटी/आरटीजीएस/आईएमपीएस तथा ऑनलाइन पेमेंट्स की सुविधाएँ भी उपलब्ध करा रहा है। डाक जीवन बीमा का प्रीमियम अब नेट बैंकिंग के द्वारा भी जमा किया जा सकता है।  'पोस्ट इन्फो' एप के माध्यम से अपने कन्साइनमेंट की ट्रैकिंग व  डाक जीवन बीमा प्रीमियम, ब्याज दरों तथा पोस्टेज की गणना अब अत्यधिक सरल व सुगम हो गया है।


लखनऊ जीपीओ के साथ-साथ लखनऊ चौक प्रधान डाकघर, फैज़ाबाद, अम्बेडकरनगर, रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी सहित तमाम जनपदों में डाकघरों द्वारा डिजिटल इण्डिया सम्बंधित कैम्प लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। लखनऊ में इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक आलोक ओझा, चीफ पोस्टमास्टर आर.एन यादव, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एजीएम अविनाश सिन्हा, ब्रांच मैनेजर स्मृति श्रीवास्तव, आकाश सिंह, अखंड प्रताप सिंह  इत्यादि ने डिजिटल इण्डिया के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया। 













डाक विभाग डिजिटल टेक्नालाजी के साथ कस्टमर-फ्रेंडली सेवाओं का  बढ़ा रहा दायरा- डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव 

डाक विभाग ने मनाई डिजिटल इण्डिया की 5वीं वर्षगाँठ 

Sunday, March 29, 2020

Post Office providing vegetable & other essential goods in Lucknow during 21 days CORONA Lock down

कोरोना रूपी विपदा से लड़ने के लिए तमाम सरकारी विभागों ने कमर कस ली है। रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए इन विभागों के कर्मचारी इस माहौल में कर्मवीर बनकर दिन-रात एक किये हुए हैं। 








इसी क्रम में भारतीय डाक विभाग ने भी राजधानी लखनऊ में मेल वैन द्वारा लोगों को दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं, सब्जियाँ इत्यादि वितरित कीं। 
लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग की यह पहल सामाजिक सरोकारों के तहत है। इसके तहत लखनऊ जीपीओ से आरम्भ होकर, हजरतगंज, महानगर, अलीगंज, चौक, राजाजीपुरम इत्यादि इलाकों में मेल वैन द्वारा जरुरी सामानों का वितरण कराया गया। लॉकडाउन की स्थिति में अपने घरों में रह रहे लोगों को इससे काफी सहूलियत हुई और लोगों ने डाक विभाग की इस पहल को सराहा।

राजधानी लखनऊ में डाक विभाग की इस अनुपम पहल को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है। भारत सरकार के संचार, इलेक्‍ट्रानिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विधि एवं न्‍याय  मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने भी इस पहल को अपने टविटर हैंडल पर शेयर किया।








Thursday, March 26, 2020

Post Offices taking precautions to avoid spreading Corona virus : कोरोना से बचाव के लिए डाकघरों में हुए प्रबंध

कोरोना वायरस से बचाव के लिए डाकघरों में भी तमाम सतर्कता बरती जा रही हैं। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, चूँकि डाकघरों में आम जन से जुड़े तमाम कार्य रोजमर्रा संपादित होते हैं, ऐसे  में डाककर्मियों और पब्लिक दोनों को  किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।  
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, लखनऊ जीपीओ में डाकियों, काउंटर स्टाफ से लेकर पब्लिक डीलिंग करने वाले सभी कर्मचारियों को मास्क उपलब्ध कराए गए हैं। डाक सॉर्टिंग, आधार काउंटर्स, डाक बुकिंग और बचत काउंटर्स पर स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  डाक कर्मियों और पब्लिक के लिए ऑफिस और काउंटरों पर सेनेटाइजर की व्यवस्था की जा रही है।





लखनऊ  जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर आर एन यादव ने बताया कि जीपीओ में काउंटर्स पर आने वाले ग्राहकों के हाथ हैंड सैनिटाइजर से साफ करवाये  जा रहे हैं।






Monday, March 23, 2020

Director Postal Services, Krishna Kumar Yadav with family salute to Corona fighters

कोरोना वायरस की इस वैश्विक आपदा में 22 मार्च, 2020 को सारे राष्ट्र ने एक साथ उन कर्मवीरों को सलाम किया, जो अपनी जान की परवाह किये बने लोगों की सेवा में लगे हैं। इसी क्रम में डाक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी उन कर्मवीरों के जज्बे को नमन किया। अलीगंज, लखनऊ स्थित पोस्ट एंड टेलीग्राफ़स ऑफिसर्स संचार कॉलोनी में लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने अपने परिवार संग शाम 5 बजे बॉलकनी में खड़े होकर ताली, थाली और घंटी बजाकर आपात और आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के जज्बे को सलाम किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं अग्रणी महिला ब्लॉगर व लेखिका आकांक्षा यादव, बेटियाँ अपूर्वा व अक्षिता (भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता) भी साथ रहीं।

गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील के साथ ही, कोरोना वायरस से लड़ने के इस मुश्किल वक़्त में मुस्तैदी से जुटे कर्मियों के जज्बे को सलाम करने की अपील की थी।