Showing posts with label PMFBY. Show all posts
Showing posts with label PMFBY. Show all posts

Sunday, July 10, 2022

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana through Post Offices also - Postmaster General Krishna Kumar Yadav


For the convenience of the public, many new services are being expanded in the Post offices. In this sequence, now the benefit of 'Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana' can also be availed from the Common Service Centre established in the Post offices. Considering the reach of the Postal department in rural areas, this will be of great convenience to the farmers. Giving the above information, Shri Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region said that to enrol under 'Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana' through Post offices, farmer's Khatauni, ID card (Aadhaar card, PAN card, Voter ID card, driving license) and the bank passbooks are to be brought. A premium of 2% and 1.5% will have to be paid for Kharif and Rabi crops respectively. The last date of registration for covering Kharif crops under Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana is 31 July 2022.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav further told that the prime objective of Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana is to provide compensation as well as protection for crop loss to farmers and their families due to natural calamities. Under this, protection is provided to the crop from pre-sowing to post-harvest. This scheme is also helpful in strengthening the families of farmers and their economic condition. For extensive coverage of farmers under this scheme, a special campaign will be launched for Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana in 1699 Post offices under Varanasi, Chandauli, Bhadohi, Jaunpur, Ghazipur and Ballia districts under Varanasi region, so that its benefits can reach to more and more farmers.

Saturday, July 9, 2022

डाकघरों में भी होगा 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के तहत पंजीकरण - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाकघरों में जनसामान्य की सुविधा के लिए तमाम नई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अब डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर से 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' का लाभ भी उठाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग की पहुँच को देखते हुए इससे किसानों को काफी सहूलियत होगी। उक्त जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों के माध्यम से 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के ऑनलाइन आवेदन हेतु किसान की खतौनी, आईडी कार्ड  (आधार कार्ड, पैन कार्ड , वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) व बैंक पासबुक साथ लाना होगा। खरीफ व रबी फसलों के लिए क्रमशः 2% व 1.5% का प्रीमियम अदा करना होगा। खरीफ फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कवर करने हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 नियत है। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों और उनके परिवारों को फसल के नुकसान का मुआवजा और साथ ही सुरक्षा प्रदान करना है। इसके तहत बुवाई से पहले से लेकर कटाई के बाद तक फसल को सुरक्षा प्रदान की जाती है। यह योजना किसानों के परिवारों और उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मददगार है। इसे ध्यान में रखते हुए, वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जनपद के अधीन 1699 डाकघरों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि इसका फायदा अधिकाधिक किसानों तक पहुँच सके और ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना में कवर किया जा सके।







Thursday, December 30, 2021

'Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana' & 'E-Shram' card registration in Post Offices now

For the convenience of the general public, many new services are being expanded in the Post Offices. In this sequence, now farmers can take benefit of 'Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana' through Common Service Centers set up in the Post Offices. The above facility is being made available in 1699 Post Offices of Varanasi Region, said Mr. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General of Varanasi Region. He told that farmers has to attend the Post Office CCS along with Khatauni, ID card (Aadhaar card, PAN card, voter ID card, driving license) and bank passbook. A premium of 2% and 1.5% will have to be paid for Kharif and Rabi crops respectively.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that apart from this, people associated with the unorganized sector can also get E-shram card from the Common Service Center established in the Post Offices, which is completely free. For this, the age should be from 16 to 59 years. Bank passbook and Aadhar card will have to be produced for registration.

Postmaster General Mr. Yadav told that a special campaign was launched for Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana and E-shram in all the Post Offices of Region including Varanasi, Chandauli, Bhadohi, Jaunpur, Ghazipur and Ballia district, so that more and more people may be benefited from it.


Wednesday, December 29, 2021

अब डाकघरों में भी होगा 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' और 'ई-श्रम' कार्ड पंजीकरण -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग अब सिर्फ पत्रों व मनीऑर्डर से नहीं जुड़ा है, बल्कि एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। बचत बैंक, बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, वाहनों का बीमा, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, प्रधानमंत्री फसल बीमा, ई-श्रम कार्ड, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, गंगाजल की बिक्री, रेल टिकट बुकिंग जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। उक्त जानकारी जौनपुर डाक मंडल का वार्षिक निरीक्षण करने पहुँचे वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किये। उन्होंने जौनपुर प्रधान डाकघर व कचहरी डाकघर का विजिट भी किया। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक अधीक्षक, सहायक अधीक्षक व निरीक्षकों के साथ बैठक कर विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के साथ स्वच्छता अभियान, विभिन्न सेवाओं से आम जन को जोड़ने, जन परिवाद के त्वरित निस्तारण और ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता पर जोर दिया। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघरों में जनसामान्य की सुविधा के लिए तमाम नई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अब डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर में रेलवे टिकट की बुकिंग भी की जा सकती है। इसके अलावा 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' का लाभ भी उठा सकते हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के 1699 डाकघरों में उक्त सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डाकघरों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन हेतु किसान की खतौनी, आईडी कार्ड  (आधार कार्ड, पैन कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) व बैंक पासबुक साथ लाना होगा। खरीफ व रबी फसलों के लिए क्रमशः 2% व 1.5% का प्रीमियम अदा करना होगा। इसके अलावा डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर से असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग ई-श्रम कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं, जो कि पूर्णतया निःशुल्क है। इस हेतु 16 से 59 साल तक की उम्र होनी चाहिये। पंजीकरण के लिए बैंक पासबुक व आधार कार्ड साथ लाना होगा। श्री यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जनपद के अधीन सभी डाकघरों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और ई-श्रम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि इसका फायदा  अधिकाधिक लोगों तक पहुंच सके।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वित्तीय समावेशन के तहत जौनपुर मण्डल में 7.56 लाख बचत खाते व 1.32 लाख आईपीपीबी खाते हैं, वहीं 52 हजार से ज्यादा बेटियों के सुकन्या खाते संचालित हैं। जौनपुर मंडल द्वारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के तहत अभियान चलाकर  इस वर्ष 11 हजार से ज्यादा बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए गए, जो कि पूरे उत्तर प्रदेश में 6वें स्थान पर है।

जौनपुर मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री पी.सी. तिवारी ने पोस्टमास्टर जनरल को मण्डल में डाक सेवाओं  की प्रगति के बारे में जानकारी दी। बताया कि जौनपुर में प्रधान डाकघर, उप डाकघरों के साथ गाँवों में स्थित शाखा डाकघरों सहित 422 डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है।जनमानस से नियमित संवाद कर एवं  ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा डाक मेला लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय अर्जित किया जायेगा ताकि सभी विभागीय लक्ष्यों की समय से पूर्ति हो सके। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक डाकघर एस.के. चौधरी, अशोक सिंह, निरीक्षक डाकघर ए.पी. गोस्वामी, रमेश यादव, प्रवीण कुमार , श्रीकान्त पाल सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।