Showing posts with label Rural ICT. Show all posts
Showing posts with label Rural ICT. Show all posts

Wednesday, December 5, 2018

DARPAN CSI inaugurated by Director Postal KK Yadav in Sitapur Postal Division

गाँवों में स्थित शाखा डाकघर भी अब हाईटेक व डिजिटल बनेंगे। डिजिटल इण्डिया अभियान से अब ग्रामीण शाखा डाकघर भी जुड़ेंगे। दर्पण प्रोजेक्ट के तहत इन्हें भी अब नई टेक्नालॉजी से जोड़ते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जायेगा। उक्त उद्गार बतौर मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएं लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र, उ.प्र. ने  सीतापुर डाक मंडल में दर्पण परियोजना के तहत कोर सिस्टम इंटीग्रेटर ऐप  रोलऑउट का शुभारम्भ करते हुए 4  दिसंबर, 2018 को व्यक्त किये। शाखा डाकघर खगेसियामऊ में आयोजित कार्यक्रम में श्री यादव ने ग्राहकों को दर्पण सी.एस.आई जनरटेड रसीद भी प्रदान किया। इसी के साथ लखनऊ परिक्षेत्र में इसे लागू करने वाला सीतापुर पहला जिला बन गया। चरणबद्ध रूप में 31 दिसंबर को इसे लखनऊ जिले  के शाखा डाकघरों में भी क्रियान्वित किया जायेगा।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य समावेशी विकास के तहत शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचल स्थित लोगों को भी सभी सेवाएं प्रदान करना है। शाखा डाकघरों में पंजीकृत पत्रों व पार्सल बुकिंग, इलेक्ट्रानिक मनीऑर्डर, बचत बैंक व ग्रामीण डाक जीवन बीमा प्रीमियम व लोन इंस्टॉलमेंट सम्बन्धी विभिन्न कार्यो के लिए अभी तक उप डाकघरों या प्रधान डाकघरों पर निर्भरता थी, पर अब शाखा डाकघर खुद ही ये कार्य डिवाइस के माध्यम से संचालित कर सकेंगे। ग्रामीण डाक जीवन बीमा का प्रीमियम शाखा डाकघरों में अब सीधे ही पॉलिसी में जमा हो सकेगा। 
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा भी शाखा डाकघरों में उपलब्ध होगी, जो कि पहले मात्र उपडाकघरों या प्रधान डाकघर में ही थी। डाक वितरण को प्रभावी बनाने हेतु बल्क डिलीवरी की सुविधा भी दी गई है। कैश, डाक टिकट और अन्य मदों की आपूर्ति के लिए ब्रांच पोस्टमास्टर सी.एस.आई  ऐप के माध्यम से किसी भी समय अनुरोध भेज सकेगा। यही नहीं, गाँवों में स्थित ब्रांच पोस्टमास्टर अब इसके माध्यम से ही अवकाश के लिए भी आवेदन कर सकेंगे और अपना पे-रोल भी देख सकेंगे। 

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया  कि दर्पण  प्रोजेक्ट  के तहत  शाखा डाकघरों में हैण्डहेल्ड डिवाइस प्रदान किये गए हैं।  इसके तहत  शाखा डाकघरों को सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराये गए हैं,  ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडे और गाँव में ही वे तमाम सुविधाएँ पा सकें। 

सीतापुर मंडल के अधीक्षक डाकघर एच. के यादव ने कहा कि इससे  त्वरित और सुव्यवस्थित कार्य होगा तथा हम ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होंगे। सम्बंधित लेखा कार्यालय भी शाखा डाकघरों के कार्य पर ऑनलाइन रूप में सतत निगरानी रख सकेंगे। 

इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक विकास मिश्रा, संदीप चौरसिया, डाक निरीक्षक जेपी त्रिवेदी, मो. इकबाल, शाखा डाकपाल श्रीमती मंजू मिश्रा  सहित तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी  उपस्थित रहे।










Thursday, September 21, 2017

डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत और बीमा योजनाएँ-डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग अपनी बचत बैंक और बीमा सेवाओं को ऑनलाइन करने के बाद अब बैंकिंग क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहा है। डाक विभाग को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पेमेंट बैंक आरंभ करने का लाइसेंस मिल चुका है और इसके तहत चुरू प्रधान डाकघर में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खुलेगा। उक्त उद्गार श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर ने 20 सितंबर, 2017  को चुरू प्रधान डाकघर में आयोजित वृहद डाक मेले में व्यक्त किये। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि शीघ्र ही चुरू प्रधान डाकघर में आधार कार्ड अपडेशन सेन्टर भी खोला जाएगा। 
 डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सरकार ने डाकघर और बैंकों के एटीएम को आपस में जोड़ दिया है, इससे लोगों को काफी सहूलियत हो गई है।  इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आरंभ होने के के बाद इसकी सेवा और पहुँच में और भी इजाफा होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से उपभोक्ताओं के लिए आसान, कम कीमतों, गुणवत्तायुक्त वित्तीय सेवाओं की आसानी से पहुंच के लिए विभाग के विस्तृत नेटवर्क और संसाधनों का लाभ मिलेगा।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक  गाँवो, कस्बों और दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित तथा कम बैंकिंग वाले इलाकों में भुगतान बैंक के जरिए लोगों में अपनी पैठ बनाएगा। ये बैंक ग्राहकों से जमा ले सकते हैं किंतु लोन नहीं दे सकते। ये बैंक अपने ग्राहक से एक लाख रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं। ये एटीएम/डेबिट कार्ड जारी करेंगे, लेकिन क्रेडिट कार्ड नहीं। ये अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा भुगतान और धन भेजने की सेवाएं मुहैया कराएँगे। पेमेंट बैंक से डाक विभाग देश भर के सुदूर ग्रामीण हिस्सों तक अपने 1.55  लाख डाकघरों के जरिये पहुंच बनाएगा। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से मूल बैंकिंग, भुगतान और प्रेषण सेवाएं प्रदान करने के द्वारा वित्तीय समावेशन और बीमा, म्युचुअल फंड, पेंशन और ग्रामीण क्षेत्रों एवं बैंक रहित और बैंक के अंतर्गत कार्य करने वाले क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए तीसरे पक्ष के वित्तीय प्रदाताओं के साथ समन्वय के माध्यम से ऋण तक पहुंच जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों के सम्बन्ध में  डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट  के तहत चुरू जिले  के ग्रामीण शाखा डाकघरों को भी शीघ्र हाईटेक किया जायेगा और वहाँ पर  हैण्डहेल्ड डिवाइस  दिया जायेगा। आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत ग्रामीण पोस्टमैन चलते -फिरते  एटीएम  के रूप में नई भूमिका निभाएगा।  इसके तहत  शाखा डाकघरों को सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराये जायेंगे ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडे और घर बैठे ही वे अपना भुगतान प्राप्त कर सकें।

डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि देश के हर कोने में, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुँच है और वह लोगों के सुख-दुःख में बराबर रूप से जुड़ा हुआ है।  डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नालॉजी  अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं।  उन्होंने कहा कि ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप एवं डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी जैसे तमाम कदम विभाग की "डिजिटल इण्डिया" के तहत की गई पहल हैं। डाकघरों में कोर इंश्योरेंस, कोर बैंकिंग, एटीएम जैसी तमाम आधुनिक सेवाओं का समावेश हुआ है। 

वित्तीय समावेशन की पहल पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत और बीमा योजनाएँ हैं। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा 10 साल तक की बालिकाओं के लिए आरम्भ सुकन्या समृद्धि योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बालिकाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा और उनकी उच्च शिक्षा और  विवाह में काफी सुविधा होगी। देश में मुख्यधारा से वंचित लोगों व उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में भी डाकघरों द्वारा  सक्रिय भूमिका के  निर्वहन का श्री यादव ने उल्लेख किया। 

इस अवसर पर चुरू डाक मण्डल के डाक अधीक्षक श्री के. एल. सैनी ने कहा कि आज भी डाकघरों की बचत और बीमा  योजनाएं सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे जमा करते हैI उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 3598 बचत खाते, 539 सुकन्या समृद्धि खाते, डाक जीवन बीमा के तहत 3 लाख 17 हजार रूपये और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के तहत 6 लाख 29 हजार रुपए का न्यू प्रीमियम प्राप्त किया गया। इसके अलावा 34 माई स्टैम्प शीट और 182 फिलेटलिक डिपोजिट अकाउंट खोले गए तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 522 प्रस्ताव प्राप्त किये गये I

निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर लोगों को पासबुकें व पॉलिसी बांड भी सौंपे। इस अवसर पर गीतांजलि उच्च माध्यमिक विद्यालय के  चेयरमैन श्री दामोदर गौतम,  सहायक डाक अधीक्षक श्री मूल सिंह, श्री पुखराज राठौड़, डाक निरीक्षक श्री सुनील कुमार, श्री महावीर प्रसाद सैनी, श्री दिनेश सिंह चारण, श्री पारसमल सुथार, प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर श्री चरणजीत सिंह सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, बचत अभिकर्तागण व नागरिकजन उपस्थित रहे।

'स्वच्छता ही सेवा अभियान' के तहत  श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर ने चूरू प्रधान डाकघर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया और हर डाककर्मी से श्रमदान के साथ-साथ एक पौधा लगाने की भी अपील की।   





आधुनिकतम तकनीक से जुड़ रही हैं डाक सेवाएं, ग्रामीण शाखा डाकघर भी होंगे ऑनलाइन व हाईटेक -डाक निदेशक कृष्ण कुमार  यादव

चुरू प्रधान डाकघर में खुलेगा ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ और आधार कार्ड अपडेशन सेन्टर - डाक निदेशक केके यादव

Wednesday, September 13, 2017

बाड़मेर प्रधान डाकघर में खुलेगा ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ और आधार कार्ड अपडेशन सेन्टर - डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव



डाक विभाग अपनी बचत बैंक और बीमा सेवाओं को ऑनलाइन करने के बाद अब बैंकिंग क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहा है। डाक विभाग को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पेमेंट बैंक आरंभ करने का लाइसेंस मिल चुका है और इसके तहत बाड़मेर प्रधान डाकघर में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खुलेगा। यह बात 12 सितंबर को बाड़मेर दौरे पर आये  राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर  के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने कही। डाक निदेशक श्री यादव ने बताया कि शीघ्र ही बाड़मेर प्रधान डाकघर में आधार कार्ड अपडेशन सेन्टर भी खोला जाएगा। 

निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर एक कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया और जेठ्न्तरी गाँव की सभी योग्य बालिकाओं के खाते खोलकर इसे "संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम" भी घोषित किया।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सरकार ने डाकघर और बैंकों के एटीएम को आपस में जोड़ दिया है, इससे लोगों को काफी सहूलियत हो गई है।  इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आरंभ होने के के बाद इसकी सेवा और पहुँच में और भी इजाफा होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से उपभोक्ताओं के लिए आसान, कम कीमतों, गुणवत्तायुक्त वित्तीय सेवाओं की आसानी से पहुंच के लिए विभाग के विस्तृत नेटवर्क और संसाधनों का लाभ मिलेगा।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक  गांवों, कस्बों और दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित तथा कम बैंकिंग वाले इलाकों में भुगतान बैंक के जरिए लोगों में अपनी पैठ बनाएगा। ये बैंक ग्राहकों से जमा ले सकते हैं किंतु लोन नहीं दे सकते। ये बैंक अपने ग्राहक से एक लाख रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं। ये एटीएम/डेबिट कार्ड जारी करेंगे, लेकिन क्रेडिट कार्ड नहीं। ये अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा भुगतान और धन भेजने की सेवाएं मुहैया कराएँगे। पेमेंट बैंक से डाक विभाग देश भर के सुदूर ग्रामीण हिस्सों तक अपने 1.55  लाख डाकघरों के जरिये पहुंच बनाएगा। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से मूल बैंकिंग, भुगतान और प्रेषण सेवाएं प्रदान करने के द्वारा वित्तीय समावेशन और बीमा, म्युचुअल फंड, पेंशन और ग्रामीण क्षेत्रों एवं बैंक रहित और बैंक के अंतर्गत कार्य करने वाले क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए तीसरे पक्ष के वित्तीय प्रदाताओं के साथ समन्वय के माध्यम से ऋण तक पहुंच जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों के सम्बन्ध में  डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट  के तहत बाड़मेर जिले  के ग्रामीण शाखा डाकघरों को भी शीघ्र हाईटेक किया जायेगा और वहाँ पर  हैण्डहेल्ड डिवाइस  दिया जायेगा। आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत ग्रामीण पोस्टमैन चलते -फिरते  एटीएम  के रूप में नई भूमिका निभाएगा।  इसके तहत  शाखा डाकघरों को सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराये जायेंगे ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडे और घर बैठे ही वे अपना भुगतान प्राप्त कर सकें।
डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि देश के हर कोने में, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुँच है और वह लोगों के सुख-दुःख में बराबर रूप से जुड़ा हुआ है।  डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नालॉजी  अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं।  उन्होंने कहा कि ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप एवं डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी जैसे तमाम कदम विभाग की "डिजिटल इण्डिया" के तहत की गई पहल हैं। डाकघरों में कोर इंश्योरेंस, कोर बैंकिंग, एटीएम जैसी तमाम आधुनिक सेवाओं का समावेश हुआ है। 

इस दौरान बाड़मेर  मंडल के  अधीक्षक डाकघर श्री कान सिंह राजपुरोहित, सहायक डाक अधीक्षक कृतिका  पालीवाल, डाक निरीक्षक देवाराम सुथार, दीपक कुमार, पारसमल सुथार, वासु देव सोनी सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।







आधुनिकतम तकनीक से जुड़ रही हैं डाक सेवाएं, ग्रामीण शाखा डाकघर भी होंगे ऑनलाइन व हाईटेक-डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग द्वारा बालोतरा (बाड़मेर) में 12 सितंबर, 2017 को वृहद डाक मेले का आयोजन किया गया। इसमें डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही नवीनतम योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। डाक मेले का शुभारम्भ राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने किया।

डाक मेले  को सम्बोधित करते हुए निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि  देश के हर कोने में, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुँच है और वह लोगों के सुख-दुःख में बराबर रूप से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नालॉजी  अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं। डाक विभाग अपनी बचत बैंक और बीमा सेवाओं को ऑनलाइन करने के बाद अब बैंकिंग क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहा है। श्री यादव  ने कहा कि ई-काॅमर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप एवं डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी जैसे तमाम कदम विभाग की "डिजिटल इण्डिया" के तहत की गई पहल हैं।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट  के तहत बाड़मेर जिले  के ग्रामीण शाखा डाकघरों को भी शीघ्र हाईटेक किया जायेगा और वहाँ पर  हैण्डहेल्ड डिवाइस  दिया जायेगा। आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत ग्रामीण पोस्टमैन चलते -फिरते  एटीएम  के रूप में नई भूमिका निभाएगा।  इसके तहत  शाखा डाकघरों को सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराये जायेंगे ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पडे और घर बैठे ही वे अपना भुगतान प्राप्त कर सकें।


डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत और बीमा योजनाएँ हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा 10 साल तक की बालिकाओं के लिए आरम्भ सुकन्या समृद्धि योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बालिकाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा और उनकी उच्च शिक्षा और  विवाह में काफी सुविधा होगी। देश में मुख्यधारा से वंचित लोगों व उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में भी डाकघरों द्वारा  सक्रिय भूमिका के  निर्वहन का श्री यादव ने उल्लेख किया।

बाड़मेर  मंडल के  डाक अधीक्षक श्री कान सिंह राजपुरोहित  ने कहा कि  डाक विभाग अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर है और इस दिशा में लोगों से समय-समय पर संवाद के साथ-साथ विभाग ने अपनी सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 4,000 से ज्यादा बचत खाते, 460  सुकन्या समृद्धि खाते, डाक जीवन बीमा के तहत 3 लाख 80 हजार रूपये और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के तहत 4 लाख 25 हजार रुपए का न्यू प्रीमियम प्राप्त किया गया। इसके अलावा 100 माई स्टैम्प शीट और 75 फिलेटलिक डिपोजिट अकाउंट खाते खोले गए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में माता रानी भटियाणी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रावल किशन सिंह जसोल ने कहा कि डाक विभाग देश के सबसे पुराने विभागों में से है। डाकघरों के मध्यम से तमाम कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाया जा सकता है।

निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर लोगों को विभिन्न सेवाओं से सम्बंधित पासबुक व पॉलिसी बांड सौंपे। बच्चियों को सुकन्या पासबुकें दे कर उनके सुखी व समृद्ध भविष्य की कामना की। जेठंतरी गाँव की सभी योग्य बालिकाओं के खाते खोलकर इसे "संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम" भी घोषित किया गया।

इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक कृतिका  पालीवाल,  डाक निरीक्षक देवाराम सुथार , दीपक कुमार, पारसमल सुथार, बालोतरा के  पोस्टमास्टर भवानी शंकर, वासु देव सोनी, हरिराम जसोल, मेहाई  शरण, दल्ला राम धतरवाल  सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, बचत अभिकर्तागण व नागरिकजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक डाक अधीक्षक कृतिका पालीवाल  ने किया।