Showing posts with label स्पीड पोस्ट. Show all posts
Showing posts with label स्पीड पोस्ट. Show all posts

Thursday, June 17, 2021

Now, speed post ashes to temple towns for post death rituals

Many people lost their loved ones during the Corona pandemic, but could not perform their last rites properly. There is a tradition of Asthi Visarjan (immersion of ashes)  in the holy Ganges river and people bring peace to the dead souls by performing Asthi Visarjan and Shradha rituals in Varanasi, Prayagraj, Haridwar and Gaya. Now the ashes can be sent from post offices to these places through speed post, where Asthi Visarjan and Shradha rituals will be done by Om Divya Darshan (ODD), a socio-religious plateform. The above information was given by Mr. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General of Varanasi Region.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that, to avail this facility, the desired person will have to register himself on the portal of Om Divya Darshan  http://omdivyadarshan.org .  After having registered for Asthi visarjan or Shradha ceremony on the ODD portal,the packet of Asthis can be sent by the said person through the post office by speed post to Varanasi, Prayagraj, Haridwar and Gaya.  The Asthi packet should be packed properly and 'Om Divya Darshan' should be inscribed on it in bold letters, so that it can be distinguished.  The sender will write his full name, address, mobile number etc. on the packet.  The speed post charges will be borne by the sender only. 

 After booking the Speed Post, the sender has to update the booking details including Speed Post bar code number on the portal of Om Divya Darshan Sanstha.  Once the packet is received at the post office, it will be delivered to Om Divya Darshan's address.  After that, Om Divya Darshan Sanstha, through the empaneled pandits, shall perform the Shradha ceremony on the pre-decided date and time slot. Which would be live webcast to the family members of the deceased. Thereafter a bottle of Ganga water will be booked by ODD and delivered to the  family members of the deceased through speed post from Parliament street Post Office, New Delhi, said Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav.






Now send the Asthis through Speed Post for Shradha rituals in Varanasi, Prayagraj, Haridwar and Gaya, Dept. of Posts & Om Divya Darshan made an agreement

Times of India : Now perform asthi visarjan via speed post

Hindustan Times : Now, speed post ashes to temple towns for post death rituals

Kalinga TV : Asthi Visarjan Can Be Done Through Speed Post, Know Details

Tuesday, June 8, 2021

डाक विभाग से अस्थि विसर्जन हेतु भेज सकेंगे स्पीड पोस्ट, ओम दिव्य दर्शन संस्था द्वारा वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार एवं गया में कराया जायेगा अस्थि विसर्जन व श्राद्ध कर्मकांड

कोरोना संक्रमण के दौर में तमाम लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, पर विधिवत उनका अंतिम संस्कार नहीं कर पाए। हिन्दू धर्म में पवित्र गंगा नदी में अस्थि विसर्जन की परम्परा है और लोग वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार एवं गया में अस्थि विसर्जन और श्राद्ध कर्मकांड करके मृतात्माओं को शांति दिलाते हैं।कोविड महामारी के इस दौर में अब डाक विभाग ने ओम दिव्य दर्शन नामक सामाजिक-धार्मिक संस्था से मिलकर ऐसे लोगों हेतु पहल की है। देश के किसी भी कोने से अब अस्थियाँ डाकघरों से स्पीड पोस्ट के माध्यम से इन जगहों पर भेजी जा सकेंगीं, जिनका विधिवत कर्मकांड ओम दिव्य दर्शन द्वारा संपन्न किया जायेगा। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, इस सुविधा को प्राप्त करने हेतु इच्छित व्यक्ति को ओम दिव्य दर्शन संस्था के पोर्टल http://omdivyadarshan.org/ पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उक्त व्यक्ति द्वारा डाकघर के माध्यम से अस्थियों का पैकेट स्पीड पोस्ट से वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार एवं गया भेजा जा सकेगा। अस्थि पैकेट को अच्छी तरह से पैक कर इस पर मोटे अक्षरों में 'ओम दिव्य दर्शन' अंकित करना होगा, ताकि इसे अलग से पहचाना जा सके। पैकेट पर  प्रेषक अपना पूर्ण नाम, पता, मोबाइल नंबर इत्यादि लिखेगा। स्पीड पोस्ट का चार्ज प्रेषक द्वारा ही वहन किया जाएगा। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव  ने बताया कि स्पीड पोस्ट बुक करने के बाद प्रेषक को ओम दिव्य दर्शन संस्था के  पोर्टल पर स्पीड पोस्ट बार कोड नंबर सहित बुकिंग डिटेल्स अपडेट करना होगा। डाकघर में पैकेट प्राप्त होने के बाद इसे ओम दिव्य दर्शन के पते पर वितरित कर दिया जायेगा। तत्पश्चात, ओम दिव्य दर्शन संस्था द्वारा इसे पंडितों के माध्यम से इसका विधिवत अस्थि विसर्जन एवं श्राद्ध संस्कार पूर्व निर्धारित समय के अनुसार किया जायेगा, जिसे वेबकास्ट के माध्यम से मृतक के परिवार वाले भी देख सकेंगे। सारे संस्कारों के बाद संस्था द्वारा मृतक के परिवार को डाकघर द्वारा एक बोतल गंगा जल भी भेजा जायेगा।















Thursday, March 11, 2021

Kashi Vishwanath temple prasad at home through speed post in Mahashivratri

The worship of Lord Shiva and his Prasad in Mahashivaratri is very glorified. Often people wish that they can get Baba Bholenath's Prasad at their home. In such a situation, people will not have to be disappointed anymore.  Now they will be able to get the Prasad of Shri Kashi Vishwanath temple through the speed post sitting at home. The above information was given by the Postmaster General of Varanasi Region Mr. Krishna Kumar Yadav.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that under an agreement between the Department of Posts and Shri Kashi Vishwanath Temple Trust, Prasad of Shri Kashi Vishwanath Temple in new format will made available to the people through Speed Post Service.  Under this scheme, an e-money order of only ₹ 251 has to be sent to the Senior Superintendent of Post Offices, Varanasi (East) Division from the nearest post office.  Prasad will be sent to the addressee  immediately by the Department of Posts as soon as the e-money order is received. The prasad will be in the temper proof envelope with proper packaging. This will not be tampered with in any way.

Prasad will include these items

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that the image of Shri Kashi Vishvanath Jyotirlinga, Mahamrityunjaya Yantra, Shri Shiva Chalisa, 108 beads of Rudraksha's garland, Bel Patra,  coin having Bhole Baba's image inscribed with Mata Annapurna, Dry Fruits, Bhasma, Sandalwood, Raksha Sutra and Mishri packets etc. will be included.

 Senior Superintendent Post Offices, Varanasi East Division Mr. Sumit Kumar Gatt told that Prasad can also be obtained from the counter of Varanasi City Post Office for just ₹ 201.  Apart from this, special stalls will be set up for Prasad at Dashashwamedh Ghat, Assi Ghat etc. by the postal department on the festival of Mahashivratri.


Times of India : Now, get Kashi Vishwanath Temple Mahashivratri prasad through Speed Post for Rs. 251

Hindustan Times : Now, get Kashi Vishwanath temple prasad at home through speed post

Utkal Today : Order Kashi Vishwanath Temple  Mahashivratri Prasad online and receive through speed post

डाक विभाग की पहल : महाशिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगायें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

महाशिवरात्रि में भगवान शंकर की पूजा और उनके प्रसाद की बड़ी महिमा है। अक्सर लोगों की इच्छा होती है कि काश घर बैठे ही उन्हें बाबा भोलेनाथ का प्रसाद मिल सके। ऐसे में लोगों को अब निराश नहीं होना पड़ेगा। अब वे घर बैठे स्पीड पोस्ट द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। उक्त जानकारी वाराणसी  परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत नए स्वरूप में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से मात्र 251 रूपये का ई-मनीआर्डर प्रवर  अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर प्रसाद भेज दिया जाएगा। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होगा। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा इसे मात्र ₹201 में वाराणसी सिटी डाकघर के काउंटर से भी प्राप्त किया जा सकता है।

प्रसाद में शामिल होंगी ये वस्तुएं-

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बाबा को चढ़ा बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, मेवा, भस्म, चंदन, रक्षा सूत्र एवं मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल होंगे।

 प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी पूर्वी मंडल श्री सुमीत कुमार गाट ने बताया कि, डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, भक्तों को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए भक्तों को ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर  लिखना अनिवार्य होगा।












Thursday, March 26, 2020

Post Offices @ Fight Corona together : डाकघरों में स्पीड पोस्ट बुकिंग व बचत सेवाओं के लिए खुले रहेंगे काउंटर, आधार व इंटरनेशनल मेल बुकिंग का कार्य हुआ स्थगित

कोरोना वायरस से उत्पन्न हुई आपात स्थिति एवं लॉकडाउन के बीच भी राजधानी लखनऊ में आवश्यक सेवा के रूप में डाकघर कार्यरत हैं। भारत सरकार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने भी आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं में डाक सेवाओं को रखा है। इसी क्रम में हजरतगंज स्थित चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय के साथ-साथ  पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ परिक्षेत्र, महाप्रबंधक (वित्त), प्रवर डाकघर अधीक्षक, चीफ पोस्टमास्टर जीपीओ कार्यालय भी आवश्यक स्टाफ के साथ खुले रहे।  लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि राजधानी में जीपीओ और चौक प्रधान डाकघर सहित तमाम डाकघर लोगों की सुविधा के लिए कार्य कर रहे हैं। इन डाकघरों में लोगों की सुरक्षा के लिए न्यूनतम स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है, और मास्क व हैण्ड सेनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है।  
डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, इन डाकघरों में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल की बुकिंग के साथ-साथ बचत सेवाओं व डाक जीवन बीमा सम्बंधित लेन-देन किये जा रहे हैं। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की ओटीपी आधारित सेवाएं चालू रहेंगी।  फ़िलहाल, डाकघरों में आधार इनरोलमेंट व अपडेशन की सेवा एवं अंतर्राष्ट्रीय मेल की बुकिंग स्थगित कर दी गई है।  बस, ट्रेन, फ्लाइट इत्यादि यातायात सेवाएं बंद होने  के साथ ही डाक का आवागमन भी रुक जायेगा, ऐसे में काउंटर पर बुक हो रही डाक का वितरण इनके सुचारु रूप से आरम्भ होने के बाद ही होगा। डाक विभाग ने एकाउंटेबल आर्टिकल्स के वितरण पर भी अस्थाई रोक लगा दी है। डाक विभाग  ऐसे लोगों को फोन पर सूचना देगा, जिनकी डाक प्राप्त हुई है और उसके बाद अगर किसी को जरुरत होगी तो वह खुद डाकघर आकर उसे प्राप्त करेगा, अन्यथा इसे डाकघर में ही सुरक्षित रख दिया जायेगा।  

वित्तीय वर्ष का समापन होने के चलते भी लोग टैक्स सेविंग्स योजनाओं में निवेश के लिए डाकघरों में आ रहे हैं। इनमें अधिकतर सरकारी कर्मचारी हैं। डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, राष्ट्रीय बचत पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, पब्लिक प्राविडेंट फंड, 5 वर्षीय सावधि जमा, डाक जीवन बीमा जैसी योजनाओं में टैक्स सेविंग्स की सुविधा मिलती है। आवर्ती जमा खाता ( आरडी) में हर माह पैसा जमा करना होता है। तमाम बचत योजनाएं ऐसी हैं, जिनमें वर्ष भर में  न्यूनतम एक ट्रांजेक्शन करना होता है। ऐसे में भी डाकघरों की तरफ लोग आ रहे हैं। फ़िलहाल, ग्राहकों की सुविधा के लिए डाक जीवन बीमा योजना में  मार्च माह का प्रीमियम जमा करने के लिए 30 अप्रैल तक की सीमा बढ़ा दी गई है, इसके लिए कोई डिफाल्ट राशि नहीं ली जाएगी।









Wednesday, May 1, 2019

डाक विभाग को सर्वाधिक व्यवसाय देने वाले संस्थानों को लखनऊ जीपीओ में डाक निदेशक केके यादव ने किया सम्मानित

भारतीय डाक विभाग नई  टेक्नोलॉजी एवं नवीन सेवाओं के साथ अपनी सेवाओं में निरंतर परिवर्तन कर रहा है । डाक विभाग ने  तमाम कस्टमर फ्रेंडली सेवाएं आरंभ करके ग्राहकों  को अपनी तरफ आकर्षित किया है। उक्त विचार लखनऊ जीपीओ में आयोजित व्यवसाय विकास ग्राहक संगोष्ठी में लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। 
इस अवसर पर डाक विभाग की  सेवाओं व डाक सेवाओं में हो रहे नवीन बदलावों से विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया और सेवाओं के सम्बन्ध में उनका फीड बैक भी लिया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में डाक विभाग को सर्वाधिक व्यवसाय देने वाले संस्थानों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित भी किया गया। 
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव  ने कहा कि डाक विभाग विभिन्न व्यवसाय समूहों के हिसाब से विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रहा है।  इसमें स्पीड पोस्ट, बिजनेस पोस्ट, बिजनेस पार्सल, मीडिया पोस्ट, बिल मेल सर्विस, रिटेल पोस्ट, स्पीड पोस्ट सीओडी, बी०पी० सीओडी  प्रमुख हैं। लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर आर०एन० यादव ने बताया  कि जीपीओ में बीएनपीएल सेंटर में सभी बल्क कस्टमर्स को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। 



इस अवसर पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा लखनऊ जीपीओ को स्पीड पोस्ट में सर्वाधिक व्यवसाय देने वाले इलाहाबाद बैंक एच०पी०-2  को प्रथम, रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को द्वितीय, एस०बी०आई० जनरल इंश्योरेंस को तृतीय एवं  यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया व उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग, लखनऊ को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा बिजनेस पोस्ट में जापानी लैंग्वेज एकेडेमी विक्टोरिया स्ट्रीट लखनऊ को प्रथम, उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी गोमतीनगर लखनऊ को द्वितीय तथा इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी वृन्दावन योजना तेलीबाग लखनऊ को तृतीय पुरस्कार देकर  सम्मानित किया गया । 
लखनऊ जीपीओ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों  हुकुम सिंह सहायक डाकपाल, धर्मेन्द्र मिश्र मैनेजर बीएनपीएल, कोमल दयाल परिवाद निरीक्षक,  संजय गौड़ मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, राम सजीवन यादव, गोपाल गुप्ता, राम औतार, जय शंकर, कौशलेश सिंह, संदीप चौरसिया, शिव विशाल सिंह, बसंत कुमार, सुभाष प्रसाद, राम अवध डाक, सूर्य लाल सिंह को भी सम्मानित कर डाक निदेशक ने पीठ थपथपाई।  
 इस अवसर पर प्रवर रेलवे डाक अधीक्षक बीपी त्रिपाठी,  डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर  टीपी सिंह,  आरबी राम,  बीएनपीएल मैनेजर धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, सहायक अधीक्षक स्पीड पोस्ट बीपी सिंह सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







डाक विभाग को सर्वाधिक व्यवसाय देने वाले संस्थानों को लखनऊ जीपीओ में डाक निदेशक केके यादव ने किया सम्मानित 

कस्टमर फ्रेंडली सेवाओं से डाक विभाग बढ़ा रहा राजस्व- डाक निदेशक केके यादव