Monday, November 18, 2013

”डिजाईन ए स्टाम्प” प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में निहित रचनात्मकता को उकेरने का प्रयास

दादा-दादी का साथ भला किसे नहीं भाता। उनकी बातें, उनकी कहानियाँ और भी न जाने  क्या-क्या। इसे लेकर हर बच्चे की अपनी कल्पनाएँ होती हैं कि दादा-दादी के साथ को कैसे खूबसूरत और यादगार बनाया जाय। और जब मौका इन्हें पेंटिंग के रूप में चित्रित करने का हो तो कैनवास पर कई तरह के रंग उभर कर आते हैं। डाक विभाग द्वारा 16 नवम्बर 2013 को आयोजित “डिजाईन ए स्टाम्प” प्रतियोगिता में ”एक दिन अपने दादा-दादी के साथ” विषय पर बच्चों ने पेंटिंग में ऐसे ही रंग बिखेरे।  


कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने कहा  कि आज की पीढी काफी रचनात्मक है और हर जगह अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है। शिक्षा के साथ-साथ साहित्य, कला, संस्कृति के तमाम आयामों को भावाभिव्यक्ति देते ये बच्चे ही भविष्य कि सुनहली तकदीर गढेंगे। यही कारण है कि डाक विभाग वर्ष 1998 से यह आयोजन करवा रहा है और इसके माध्यम से बाल दिवस पर जारी होने वाले डाक टिकटों के प्रति बच्चों एवं विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है ।

       इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में इलाहाबाद परिक्षेत्र में कुल 312 बच्चों ने भाग लिया, जिनमे इलाहाबाद में 23, प्रतापगढ़ में 60, जौनपुर में 68, वाराणसी में 112 व मिर्जापुर में 49 प्रतिभागी बच्चे  शामिल हैं।  इलाहाबाद  में कुल 21 स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमे महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट, सेण्ट मेरी स्कूल, सेंट जोसफ स्कूल, सेंट एंथोनी स्कूल, ब्वायज हाई स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सेन्ट्रल अकेडमी झूंसी, ज्वाला देवी इंटर कालेज, विष्णु भगवान् पब्लिक स्कूल, वशिष्ट वात्सल्य पब्लिक स्कूल इत्यादि शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित किया गया - कक्षा 4 तक के विद्यार्थी, कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के विद्याथी एवं कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी । 

 निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इन सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन रीजनल स्तर पर करने के बाद तीनों वर्गों में श्रेष्ठ प्रविष्टि को निदेशालय स्तर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल करने हेतु परिमंडलीय कार्यालय लखनऊ भेजा जायेगा और  सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्तर पर क्रमशः 10,000, 6,000 एवं 4,000 रुपए के तीन-तीन पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर दिये जायेगें । राष्ट्रीय स्तर पर चुनी गयी पुरस्कृत प्रविष्टियों के आधार पर ही अगले वर्ष बाल दिवस पर डाक टिकट, प्रथम दिवस आवरण एवं मिनियेचर शीट इत्यादि का प्रकाशन किया जायेगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों ने फिलाटेलिक डिपाजिट अकाउंट खोलने में भी रूचि दिखाई जिसके तहत उन्हें हर माह घर बैठे डाक टिकटें प्राप्त हो सकेंगी।

Children make painting on ‘A day with my Grand Parents’ for Postal Stamp design

Everyone love company of Grand Parents. Everybody has his world of imaginations to make the love of Grand parents more memorable and beautiful, and when they get a chance to paint these imaginations, a number of colors come out on canvass. Many such colors scattered in the “Design a stamp” competition organized by Department of Posts on  16rd of November, 2013 on the topic ‘A day with my Grand Parents’.

On this occasion Mr. Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, Allahabad Region said that Young generation is very creative and energetic and we have to make effort to flow it into positive way. This Design a stamp competition is the fantastic way to involve the participation of Children. It’s not only the competition but also a mean of putting the generations together.  Department of Post has been organizing Stamp design competition since 1998 and the participation of children and students to design the postage stamp is ensured by this activity. 

Mr. Yadav told that total 312 children participated in Allahabad Region, out of which 23 in Allahabad, 60 in Pratapgarh, 68 in Jaunpur, 49 in Mirjapur and 112 in Varanasi. In Allahabad children of 21 schools participated in the competition, which include participants from Saint Anthony Girls Inter College, Boys High School, Girls High School, Saint Joseph School, Meri Lucas School, GGIC, MMD Inter College, Swami Vivekanand Inter College, Jwala Devi Saraswati Vidyamandir, VashisthVatsalya Public School, Maharshi Patanjali Vidya Mandir, Central School New cantt , etc. All the participants were divided in three categories- Students of up to class 4th, Students from class 5th to 8th and students from class 9th to 12th.

Director Mr. Krishna Kumar Yadav told that all these entries will be evaluated at Regional level and best entry from all three categories will be send Circle office, Lucknow for further submission to Directorate for inclusion in National level competition. First, second and third winners from all three categories  will be awarded cash prizes of Rs. 10000, 6000 and 4000 respectively at National level. On the basis of winning entries at national level Postage Stamps, First Day Covers and Miniature sheets will be published next year on the occasion of Children’s Day. On this occasion children, teachers and guardians showed their intrest in opening Philatelic Deposit Account under which they will receive Philatelic Postage  Stamps each month at their home.



Thursday, November 14, 2013

आखिर डाक टिकटों पर भी आ ही गए सचिन तेंदुलकर



जीवित होते हुए डाक-टिकटों पर आने का  भारत में विरले लोगों को ही सम्मान मिला है। आज 14 नवम्बर, 2013 को इस कड़ी में एक नाम जुड़ गया मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का, जब उनके 200 वें टेस्ट मैच को यादगार बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने दो स्मारक डाक टिकट जारी किए। 20 रूपये मूल्य वर्ग में जारी ये प्रत्येक दोनों डाक टिकट 30.1 लाख की  संख्या में मुद्रित हो रहे हैं, ताकि उनके चाहने  वाले इसे यादगार रूप में सहेज कर रख सकें। इसके साथ 24.1 लाख मिनिएचर शीट और 16 .1 लाख शीटलेट्स भी मुद्रित कराई जा रहे हैं।  पर अभी ये डाक टिकट पाने के लिए थोडा इंतज़ार करना होगा, आखिर इतनी ज्यादा संख्या में जो छाप रहे हैं। इन्हें फेज्ड  मैनर में विभिन्न फिलेटलिक ब्यूरोज में उपलब्ध कराया जायेगा। 





(Photos Courtesy : Mid day)




Postal Department issued commemorative postage stamp on Children’s day

Keeping the tradition of last years, Department of Posts has issued a commemorative postage stamp, on Children’s day, 14th November, 2013 to make the Children’s day memorable for the Children. Mr. Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services of Allahabad Region told that this Postage Stamp issued on Children’s Day is depicted on winning entries selected from the of “Design a stamp” competition organized by the Department of Posts every year.

Director Mr. Krishna Kumar Yadav further said that Children’s day, which is celebrated on Birth Anniversary of Pt. Jawahar Lal Nehru, is a tribute to childhood and it is a festival of zeal and enthusiasm. Children’s day is to remind all young and adults about children’s right to enjoy their childhood without any restrictions and to be an educated grown-up in future. The values and disciplines learned as a child are imperative for the kind of person one becomes. This Postage Stamp is based on the same theme.

Director Mr. Yadav told that this stamp, issued on the theme for last year’s ‘Design a stamp’ competition ‘Holiday’, has been issued in the denominations of Rs. 5/-. and 8.1 lakh stamps have been printed at India Security Press, Nasik by wet offset printing process. These Postage Stamps will be made available at the Philatelic Bureaus of Allahabad and Varanasi along with all Philatelic Bureaus and Philatelic Counters across the country. First day cover and information brochure have also been issued along with postage stamps.






बाल दिवस पर डाक विभाग ने जारी किया डाक टिकट

बाल दिवस को यादगार बनाने हेतु प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भारतीय डाक विभाग द्वारा बालमन के अनुरूप 14 नवम्बर 2013 को एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह डाक टिकट प्रत्येक वर्ष डाक विभाग द्वारा आयोजित ’’डाक टिकट का डिजायन तैयार करें’’ प्रतियोगिता के आधार पर चयनित श्रेष्ठ पेंटिंग के आधार पर बनाया गया है। 

निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि चाचा नेहरू की जंयती के रूप में मनाया जाने वाला ’’बाल दिवस’’ बचपन के उत्साह और उमंग का उत्सव है। बाल दिवस हर बच्चे एवं बड़े को यह स्मरण कराने का दिवस है कि बच्चों को पूरी उन्मुक्तता के साथ बिना किसी बंधन के अपने बचपन को जीने और भविष्य में एक शिक्षित नागरिक बनने का अधिकार है। बाल्यावस्था में सीखे गए मूल्य और अनुशासन ही आगे चलकर हमारे व्यक्तित्व का आधार बनते हैं। इसी आधार पर यह डाक टिकट जारी किया गया है। 

श्री यादव ने बताया कि पिछले वर्ष डाक विभाग द्वारा आयोजित डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता के आधार पर ’’अवकाश’’ थीम पर आधारित 5/- रूपये मूल्य वर्ग के इस डाक टिकट को भारत प्रतिभूति मुद्रणालय, नासिक द्वारा वेट आॅफसेट प्रक्रिया से 8.1 लाख की संख्या में मुद्रित किया गया है। यह डाक टिकट इलाहाबाद व वाराणसी स्थित फिलेटलिक ब्यूरो के साथ-साथ देश भर के सभी फिलेटलिक ब्यूरो व फिलेटलिक कांउटर्स पर उपलब्ध होगा। इसके साथ प्रथम आवरण व विवरिणका भी जारी की गयी है।







Wednesday, November 13, 2013

'बाल दिवस' पर आपकी पेंटिंग भी बन सकती है डाक टिकट


यदि आप चाहते हैं कि आपकी बनाई हुई पेंटिंग डाक टिकट के रूप में जारी हो तो यह अवसर लेकर आया है डाक विभाग। डाक विभाग देशव्यापी स्तर पर ‘‘स्टैम्प डिजाइन‘‘ प्रतियोगिता करवा रहा है जिसमें सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग को अगले वर्ष बाल दिवस पर डाक टिकट के रूप में जारी किया जायेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग वर्ष 1998 से यह आयोजन करवा रहा है और इसके माध्यम से डाक टिकटों के प्रति बच्चों एवं विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है ।


डाक निदेशक श्री यादव ने बताया कि इस वर्ष की थीम ''एक दिन अपने दादा-दादी के साथ'' है जिस पर विद्यार्थियों को पेंटिंग बनानी है। यह पेटिंग स्याही, वाटर कलर, आयल कलर या किसी अन्य माध्यम से बनायी जा सकती है। प्रतियोगी ड्रांइग पेपर, आर्ट पेपर या अन्य किसी भी प्रकार का पेपर पेंटिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते है। प्रतिभागियों को उक्त विषय पर मौलिक डिजायन ही बनानी है। निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित किया गया है - कक्षा 4 तक के विद्यार्थी, कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी एवं कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी। सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्तर पर क्रमशः 10,000, 6,000 एवं 4,000 रूपये के तीन-तीन पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर दिये जायेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चुनी गयी पुरस्कृत प्रविष्टियों के आधार पर ही अगले वर्ष बाल दिवस पर डाक टिकट, प्रथम दिवस आवरण एवं मिनियेचर शीट इत्यादि का प्रकाशन किया जायेगा। 
निदेशक डाक सेवाएं, इलाहाबाद परिक्षेत्र, श्री कृष्ण कुमार यादव ने आगे बताया कि इलाहाबाद परिक्षेत्र के सभी डाक मण्डलों में उक्त प्रतियोगिता 16 नवम्बर 2013 दिन शनिवार को प्रातः 1100 बजे आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता इलाहाबाद प्रधान डाकघर, वाराणसी प्रधान डाकघर, प्रतापगढ़ प्रधान डाकघर, जौनपुर प्रधान डाकघर, मिर्जापुर प्रधान डाकघर एवं गाजीपुर प्रधान डाकघर में आयोजित की जाएगी। इसके लिए संबंधित मण्डलों के प्रवर अधीक्षक डाकघर व प्रधान डाकघरों के सीनियर पोस्टमास्टर के पास 13 नवम्बर 2013 तक स्कूलों व विद्यार्थियों द्वारा नामांकन भेजा जा सकता है।




Paint 'A day with my Grand Parents' for ticket to posterity

If you desire that your painting be issued in the shape of Postage stamp, Department of Posts is affording an opportunity. The stamp design competition is being organized at National level by the Department of Posts in which the best painting will be issued in the shape of postage stamps on Children Day next year. Mr Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, Allahabad Region said that Department of Post has been organizing Stamp design competition since 1998 and the participation of children and students to design the postage stamp is ensured by this activity.

Director Postal Services, Allahabad Region Mr. Krishna Kumar Yadav told that the subject prescribed for this year's design a stamp is 'A day with my Grand Parents'. The design could be in ink water colour, oil colour or any other medium. Participants are free to use drawing paper, art paper or any other type of paper. The participants are to make an original design on this subject. Mr. Yadav further added that there will be three groups of participant's viz. upto Class IV standard, Class V to VIII standard and Class IX to XII standard and accordingly there will be three levels of prize for all categories. The prize wining design in each category will be considered for use on stamps and other philatelic material. The prize money for all categories will be worth Rs. 10,000/-, 6,000/- and 4,000/- for first, second and third respectively. Mr. Yadav said that The prize winning entries at National level are likely to be chosen for designing the postage stamp, first day cover and miniature sheet.

Further Director Mr. K.K. Yadav said that this competition will be held on 16th November  2013 at 1100 hrs. on Saturday in divisional head quarters of  Allahabad Region. This competition will be organized in Allahabad Head Post Office, Varanasi Head Post Office, Pratapgarh Head Post Office and Jaunpur Head Post Office, Mirzapur Head Post Office and Ghazipur Head Post Office. Nomination of students can be sent to the concerned Sr. Supdt. of Post Offices and Sr. Postmasters latest by 13th November 2013.











Tuesday, November 5, 2013

Governor, Uttar Pradesh issued the Commemorative Postage stamp on Boys High School, Allahabad




Commemorative Postage stamp of den. Rs. 5/- issued on Boys High School Allahabad by Mr. BL Joshi, Governor, Uttar Pradesh on 5 Nov. 2013.




A set of Commemorative Postage stamp of den. Rs. 5/- issued on Boys High School Allahabad by Mr. BL Joshi, Governor, Uttar Pradesh on 5 Nov. 2013.



First day Cover along with special cancellation on Commemorative Postage stamp of den. Rs. 5/- issued on Boys High School Allahabad by Mr. BL Joshi, Governor, Uttar Pradesh on 5 Nov. 2013.


First day Cover  issued on Boys High School Allahabad by Mr. BL Joshi, Governor, Uttar Pradesh on 5 Nov. 2013.


Information Brochure issued on Boys High School Allahabad by Mr. BL Joshi, Governor, Uttar Pradesh on 5 Nov. 2013.



Monday, November 4, 2013

Commemorative Postage stamp on Boys High School, Allahabad on 5th Nov. 2013

Department of Posts have issued Commemorative Postage stamps on various institutions and personalities related to Allahabad from time to time. Now a new name will be added to this list on 5th November, 2013. Mr. Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, Allahabad Region told that Department of Posts will issue commemorative postage stamp on 5th November, 2013 on Boys’ High School, Allahabad for its contribution in the field of education. Earlier Department of Posts has issued Commemorative Postage Stamp on Anglo Bengali Inter College on 23rd December, 2002 also.

It is worthwhile to mention here that Boys’ High School, Allahabad was established on 5th November, 1861. Alumnus of this school have carved out a niche for themselves in a number of fields including judiciary, executive, legislative, defense forces, and cinema. Personalities like super star of Bollywood Amitabh Bachchan are from this school. This postage stamp will be released by Hon’ble Governor of Uttar Pradesh Mr. B. L. Joshi on 05th November, 2013 in the premises of Boys High School, Allahabad.




Director, Mr. Krishna Kumar Yadav said that this postage stamp will be released in the denominations of rupees 5 along with First Day Cover and information brochure. Information about the college will be printed in the Information brochure. Philatelists and people with interest in postage stamps may get these stamps with special cancellation on 5th November itself, and preserve it for their collection. Besides this, this stamp will be made available in Philatelic Bureaues across the country.

ब्वायज हाई स्कूल, इलाहाबाद पर 5 नवम्बर को जारी होगा डाक टिकट

 इलाहाबाद से जुड़े तमाम संस्थानों और हस्तियों पर डाक विभाग द्वारा डाक टिकट जारी किये गये हैं और अब डाक टिकटों की श्रृंखला में एक नया नाम जुड़ने वाला है। इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा ब्वायज हाई स्कूल, इलाहाबाद के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर 5 नवम्बर, 2013 को एक स्मारक डाक टिकट जारी किया जायेगा। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री  बी एल जोशी द्वारा 5 नवम्बर, 2013 को यह डाक टिकट ब्वायज हाई स्कूल, इलाहाबाद के प्रांगण में जारी किया जायेगा।

गौरतलब है कि ब्वायज हाई स्कूल, इलाहाबाद की स्थापना 5 नवम्बर, 1861 को हुयी थी। यहाँ से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, रक्षाबल, सिनेमा और अन्य तमाम क्षेत्रों में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाया है। ब्वायज हाईस्कूल के पुरा छात्रों में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सुप्रीमकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि एस धवन, न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू, न्यायमूर्ति राकेश तिवारी, न्यायमूर्ति डी पी सिंह, न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता, न्यायमूर्ति बालाकृष्ण नारायण, लेफ्टिनेंट जनरल राणा एस के कपूर, विकास स्वरूप, सांसद रेवती रमण सिंह, राज्यसभा के भूतपूर्व महासचिव जे बी जैनी, आई पी एस योगेंद्र नारायण, अजय शर्मा, भारतीय विदेश सेवा के रजनीकांत वर्मा इत्यादि शामिल हैं।

डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह डाक टिकट 5 रूपये मूल्य वर्ग में जारी किया जायेगा और इसके साथ ही प्रथम दिवस आवरण और विवरणिका भी जारी होंगे। विवरणिका में इस कालेज के बारे में जानकारी अंकित होंगी। डाक टिकटों में रुचि रखने वाले लोग 5 नवम्बर को ही इस डाक टिकट को विशेष मोहर से विरूपण कराकर अपने संग्रह में सजो सकेंगे। इसके अलावा देश भर के फिलेटलिक ब्यूरो से इनकी बिक्री होगी।

इससे पूर्व  ब्वायज हाईस्कूल की अर्धशतवर्षीय जयंती पर डाक विभाग द्वारा 5 नवम्बर, 2011 को एक विशेष- आवरण जारी किया जा चुका  है।

Sunday, October 27, 2013

New Look for 'feel good'

Market your products through Postal Dept. in just Rs. 1.50/-





स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के बिना कोई भी संगठन उन्नति नहीं कर सकता - कृष्ण कुमार यादव 

प्रतिस्पर्धा से निपटने को डाक विभाग तैयार 


New Look for feel good







Sunday, October 20, 2013

Workshop for Marketing Executives in Allahabad on changing postal trends

With the purpose to create awareness among the Marketing Executives about new products, changing work-scenario and to enhance their understanding about Customer-care a one-day workshop was organised on 19th October, 2013 at Civil lines Allahabad GPO for Allahabad Region. The work shop was inaugurated by Mr. Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, Allahabad Region. During workshop Postal Officials were up dated about the latest and upcoming changes and Premium & Financial products of Dept. of Posts through Power Point Presentation.

While addressing the programme as Chief Guest Mr. Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, Allahabad Region said that India Post  proposes to continue its efforts to harness its traditional strengths to modern management practices and appropriate technologies to become more responsive to public needs and expectation, and to make the services more customer friendly, while identifying new opportunities new opportunities to provide value added services and greater access to postal services, in a cost effective manner.

Director Mr. KK Yadav told that  during the recent years, India Post has introduced many value added services. While Speed Post and Express Parcel Post remain most popular premium service, guarantee time bound delivery within time limit, whereas Business Post offers total business solution for all mailing activities includes collection, inserting, addressing, franking etc. For corporate customers and to regular users Speed post also offers home collection, credit facilities, on-line tracking, account management and personalized services.Media Post provides opportunities to corporate customer /government organizations  and other large private institutions to have their products /services advertised on the postal stationeries, letter boxes, mail van, post office premises  etc. Bill Mail service provides posting of financial  statements, bills etc. for Posting at least in 90 days, min. 5000 Articles, whereas Direct post service delivery of Un-addressed mails, cards, brochures, questionnaires, Pamphlets, samples, promotional items like CDs/ Cassettes etc. are done through postman, whereas  Retail Post offer  sale of products/services through Post office Counters. e-Post is facility of transmitting and receiving messages through internet even for those who are not connected with the net. By using e-Post, e mail can be sent to a Post office for delivery through the Postman.

 Addressing Marketing Executives, Director Postal Services Mr. Krishna Kumar Yadav said that their activities in field create an image of department, so they have to be more courteous and responsive for customer. In this era of competition we just cannot sit idle to earn business instead of that we have to approach customers, we have to interact with them about our services and to make them aware of our different services, by this way only we can reach to our goal.

 Sr. Superintendent of Post Offices, Allahabad Division Mr. Rahmatullah said that proper monitoring is being done on all the premium services and by this we are trying to facilitate our customers to the maximum extent.
On the occasion Mr. T B Singh, Assistant Director (Business Development), Mr. Vinay Yadav, ASP (South), Mr. Ashish Srivastva, ASP (BD), Mr. Deepak Kumar, Inspector Post (Project Arrow) gave their presentations on power point, for different products and aspects.



(Market your products through Postal Dept. in just Rs. 1.50/-)



Saturday, October 19, 2013

संचार क्रान्ति के दौर में नये उत्पाद एवं सेवायें आरम्भ कर रहा है डाक विभाग - कृष्ण कुमार यादव

इलाहाबाद डाक परिक्षेत्र के मार्केटिंग एक्जिक्युटिवज को डाक विभाग में नित हो रहे परिवर्तनों से रूबरू कराने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 19 अक्टूबर को सिविल लाइंस स्थित इलाहाबाद जीपीओ में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवायें श्री कृष्ण कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर इलाहाबाद, वाराणसी, प्रतापगढ, मिर्जापुर, जौनपुर, मिर्जापुर के मार्केटिंग एक्जिक्युटिवज के अलावा जनसंपर्क निरीक्षकों और सहायक डाक अधीक्षकों/डाक निरीक्षकों ने कार्यशाला में भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न डाक सेवाओं के बारे में पावर प्वाइंट द्वारा प्रस्तुति देकर उन्हें अद्यतन व प्रोत्साहित किया गया।

     कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवायें श्री कृष्ण कुमार यादव ने जहाँ विभिन्न मंडलों में व्यवसाय की समीक्षा की, वहीं अपने संबोधन में कहा कि व्यवसायिकता के इस दौर में बिना स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के कोई भी संगठन उन्नति नहीं कर सकता और डाक विभाग भी इस क्षेत्र में तमाम नये कदम उठा रहा है। डाक विभाग जहाँ नित् नई सेवायें लागू कर रहा है, वहीं विभाग ने अपनी परम्परागत छवि को प्रतिस्पर्धा के तहत कारपोरेट इमेज में भी तब्दील करने का प्रयास किया है। संचार क्रान्ति के दौर में अपनी सेवाओं को त्वरित बनाने और उनकी गुणवत्ता में वृद्वि हेतु डाक विभाग ने जहाँ सभी डाकघरों को  कम्प्यूटरीकृत  किया है, वहीं ग्राहकों की वर्तमान एवं भावी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये प्रौद्योगिकी आधारित नये उत्पाद एवं सेवायें भी आरम्भ की हैं। 

   डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने सेवाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि, जहाँ स्पीड पोस्ट व एक्सप्रेस पार्सल पोस्ट सेवा निश्चित समय के भीतर सुनिश्चित वितरण की गारण्टी देते हैं वहीं बिजनेस पोस्ट के अन्र्तगत सारी प्रीमेलिंग गतिविधियों को आसान तारीके से निपटाया जाता है। मीडिया पोस्ट के अन्र्तगत डाक स्टेशनरी, लेटर बाक्स, मेल गाड़ी व डाकघरों में विज्ञापन लगाने की सुविधा प्राप्त है तो  रिटेल पोस्ट की मार्फत डाकघर अपने काउन्टरों पर फार्म बेचने और बिल जमा करने की सुविधा प्रदान करते हैं।  बिल मेल सेवा हर तिमाही न्यूनतम 5000 प्रपत्र व बिल एक ही जिले में प्रेषित करने वालों हेतु सामान्य दरों से कम पर सुविधा उपलब्ध कराता है वहीँ डायरेक्ट पोस्ट के तहत बिना पता लिखी डाक के लक्षित जनता के दरवाजे पर डाकियों द्वारा वितरण सुनिश्चित किया जाता है।  श्री  यादव ने कहा कि  बुक नाउ-पे लेटर, बल्क मेल पर छूट, फ्री पिकअप जैसी स्कीमों के तहत डाक सेवाओं को और आकर्षक बनाया गया है। इसके अलावा ई-पोस्ट, ई-पेमेण्ट, लाजिस्टिक पोस्ट, डाक जीवन बीमा, तत्काल धनादेश सेवा, अन्तराष्ट्रीय धन अंतरण सेवा, बचत बैंक सेवायें, फिलेटली  इत्यादि के संबंध में भी  जानकरी दी । 

   निदेशक डाक सेवायें श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक अधिकारियों  से रूबरू होते हुए कहा कि फील्ड में उनकी कार्य गतिविधियाँ ही विभाग के प्रति अवधारणा (इमेज) बनाती हैं, ऐसे में उन्हें ग्राहकों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होने की जरुरत है। आज के प्रतियोगी दौर में यह सोचना कि  मात्र काउंटर पर सेवाएँ देकर जनता को आकर्षित किया जा सकता है, उचित नहीं है। ज्यादा राजस्व के लिए हमें खुद लोगों के पास जाना होगा, नियमित संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सेवाओं और गुणवत्ता के बारे में जागरूक करना होगा, तभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो सकेगी।

  इलाहाबाद मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री रहतमउल्लाह ने कहा कि डाक सेवाओं की नियमित मानीटरिंग की जा रही है और इनके उन्नयन से जनता को काफी सहूलियत होगी एवं उन्हें डाक विभाग की आधुनिक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

   इस अवसर पर सहायक निदेशक (व्यवसाय विकास) श्री टी बी सिंह, इलाहाबाद जीपीओ के सीनियर पोस्टमास्टर मधुसुदन प्रसाद मिश्र,  विनय यादव, सहायक डाक अधीक्षक,  आशीष श्रीवास्तव, सहायक डाक अधीक्षक, (व्यवसाय विकास), डाक निरीक्षक (प्रोजेक्ट ऐरो) दीपक कुमार ने विभिन्न पहलुओं पर  पावर प्वाइंट द्वारा प्रस्तुति दिया। 




Wednesday, October 16, 2013

Postal Life Insurance Day Celebrated

During National Postal Week 15 October, 2013 was celebrated as Postal Life Insurance day. On this occasion Postal Life Insurance Melas were organized in Government/Semi Government offices of Allahabad Region.

On this occasion Mr. Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, Allahabad Region said the Postal Department is serving the public with its savings bank and postal life insurance schemes along with the delivery of the letters. Postal life insurance was started with effect from 01 February 1884 for Central Government/State Government officials, Defence personnel, officials of  Govt. Institutions, Municipal Corporation and boards, Government Universities, employees of Nationalized Banks, additional bodies of State Banks of India and Reserve Bank, operational units under Central/State government, UTI, IDBI and employees of state insurance corporation.

Director Mr. Yadav added that there are 6 schemes of Postal Life Insurance such as Suraksha, Santosh, Suvidha, Yugal Suraksha, Sumangal and Children policy. Rural Postal Life Insurance Scheme for the benefits of villagers also have Gram Santosh, Gram Suraksha, Gram Suvidha, Gram Sumangal, Gram Priya and Children policy.  He said that the minimum and maximum age limit of the postal life insurance scheme is fixed for 19 years and 55 years respectively whereas maximum age limit for 15 years and 20 years Sumangal scheme are prescribed for 45 and 40 years respectively.

Discussing the benefits of the postal life insurance Director Postal Services Mr. Krishna Kumar Yadav told that Government is bound for 100% security of investor's investment, relaxation in income tax under section 88, low premium and high bonus, loan benefit on the policies, deposit of premium at any post office in the country and rebate of 1% & 2% on advance premium of 6 months and 12 months respectively.

Director Mr. Krishna Kumar Yadav told that Allahabad Region has done business in insurance of more than one billion in this financial year, which includes 53 crore in Postal Life insurance and 48 crores in Rural Postal Life Insurance.  Mr. Yadav further added that to insured more people, 15 villages are being selected in each division to cover under Rural Postal Life Insurance, where as for urban area important Government department to be covered under Postal Life insurance Sangathan.

(Pl also read this news at Times of India, 16 Oct. 2013)
http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-10-16/allahabad/43106083_1_yugal-suraksha-rural-postal-life-insurance-gram-santosh

Tuesday, October 15, 2013

’राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ के तहत डाक जीवन बीमा दिवस का आयोजन

भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत 15 अक्टूबर 2013 को ”डाक जीवन बीमा दिवस” के रूप में मनाया गया। इस दौरान इलाहाबाद परिक्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों में डाक जीवन बीमा मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों  को इसके बारे में जागरूक किया गया और लोगों का बीमा भी किया गया। 

  इस अवसर पर श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवायें, इलाहाबाद परिक्षेत्र ने बताया कि डाक विभाग पत्रों के वितरण के साथ-साथ जीवन बीमा के क्षेत्र में भी एक लम्बे समय से कार्यरत रहा है। 1 फरवरी 1884 को आरंभ डाक जीवन बीमा के तहत वर्तमान में केन्द्र व राज्य सरकारों के कर्मचारी, रक्षा कर्मी, सरकारी निकाय द्वारा स्थापित संस्थाओं, सरकार द्वारा स्थापित विश्वविद्यालयों के कर्मचारी, राष्ट्रीयकृत बैंक, एसबीआई की सहायक इकाइयों व रिजर्व बैंक कर्मचारी, केंन्द्र व राज्य सरकारी के अधीन संचालित इकाइयों, निगमों व बोर्डों के कर्मी, यूटीआई, आई डीबीआई जैसे सरकारी नियंत्रण वाले वित्तीय संस्थानों के कर्मी, राज्य बीमा निगम के कर्मचारी पात्र हैं। श्री यादव ने बताया कि ”डाक जीवन बीमा” में 6 योजनायें-सुरक्षा, संतोष, सुविधा, युगल सुरक्षा, सुमंगल व चिल्ड्रेन  पालिसी हैं एवं ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले निवासियों के लिए ”ग्रामीण डाक जीवन बीमा” के अंतर्गत-ग्राम संतोष, ग्राम सुरक्षा, ग्राम सुविधा, ग्राम सुमंगल, ग्राम प्रिया, एवं चिल्ड्रेन  पालिसी है। उन्होंने आगे बताया कि  बीमा प्रस्तावक की आयु सीमा 19 वर्ष से 55 वर्ष की नियत है, जो कि 15 वर्षीय एवं 20 वर्षीय सुमंगल योजना के लिए अधिकतम सीमा क्रमशः 45 वर्ष एवं 40 वर्ष है। 


डाक जीवन बीमा के अन्तर्गत लाभों की चर्चा करते हुए डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि निवेश की सुरक्षा पर सरकार की गांरटी, धारा 88 के तहत आयकर में छूट, कम प्रीमियम और अधिक बोनस, पालिसी पर लोन की सुविधा, देश के किसी भी डाकघर में प्रीमियम जमा करने की सुविधा और 6 महीने के अग्रिम प्रीमियम पर 1 फीसदी की छूट, 12 माह अग्रिम जमा पर 2 फीसदी की छूट दी जाती है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि जमा प्रीमियम पर किसी तरह का किसी प्रकार के एजेन्ट कमीशन का भार प्रस्तावक पर नहीं पड़ता है। 

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में इलाहाबाद परिक्षेत्र में 1 अरब से ज्यादा का बीमा व्यवसाय हो चुका है, इसमें डाक जीवन बीमा के तहत 53 करोड एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के तहत 48 करोड से ज्यादा का व्यवसाय हुआ है। श्री यादव ने कहा कि अधिकाधिक लोगो को बीमित करने हेतु हर डाक मण्डल में 15 गाँवों  को चयनित करके उन्हें ग्रामीण डाक जीवन बीमा ग्राम के रूप में कवर किया जा रहा है वही शहरों में प्रमुख सरकारी विभागों को डाक जीवन बीमा संगठन के तहत लाने की योजना है।

Sunday, October 13, 2013

Postage Stamps help in enriching and strengthening education system – KK Yadav

“Philately day’’ was celebrated by Postal Dept. as a part of National Postal Week on 12 th Oct 2013. On this occasion various programmes were held at Allahabad and Varanasi , including Philatelic workshop, letter writing competition, Panting competition, and quiz competition for students to promote philately.

On this occasion Mr. Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, said that philately is not the only collection of stamps but it is also includes study of stamps.  He said that every stamp has a story of their own and there is a need to link young generation with this story. He called Postage Stamps are “Carrier of emotions”, which carries emotions from one person to another.

Mr. Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, Allahabad Region told that generally Postage Stamps may look like a small piece of paper but there value and importance is much more. In fact Postage Stamp is a tiny ambassador, which travels across countries and teaches them about his country’s civilization, culture and heritage. It is anicon of a country’s people, their belief and philosophy, history, culture, heritage, ambitions and expectations. It is filled with enchanting vitality.

On this occasion Mr.Yadav also told about interesting story about a European woman of 19th century who had an idea to decorate her dressing room with Postage Stamps, she collected sixteen thousand stamps from her acquaintances and for remaining she released an advertisement in “Times of London” and requested the readers to send used postage stamps to complete her collection. Thereafter collecting of stamps gained popularity as a hobby in the whole world in due course of time.

Mr. Yadav urged to School and Students to open Philatelic Deposit Account in Post Offices to get Stamps at their door step evey month. He said that knowledge may also be acquired through Postage Stamps. Postage Stamps may also help in enriching and strengthening our education system.







Saturday, October 12, 2013

श्रृंगार-कक्ष की दीवारों से आरंभ हुआ डाक-टिकटों के संग्रह का शौक

भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत 12 अक्टूबर 2013 को फिलेटली दिवस के रूप में मनाया गया। इसका उद्देश्य इसका उद्देश्य डाक -टिकट संग्रह  के प्रति लोगों में अभिरूचि विकसित करना और डाक टिकटों के माध्यम से युवा पीढी को डाक सेवाओं के इतिहास से जोडना था।

फिलेटली दिवस पर इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं  कृष्ण कुमार यादव ने डाक-टिकटों के संग्रह की दिलचस्प कहानी के बारे में बताया कि उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य में यूरोप में एक अंग्रेज महिला को अपने श्रृंगार-कक्ष की दीवारों को डाक टिकटों से सजाने की सूझी और इस हेतु उसने सोलह हजार डाक-टिकट परिचितों से एकत्र किए और शेष हेतु सन् 1841 में ‘टाइम्स आफ लंदन’ समाचार पत्र में विज्ञापन देकर पाठकों से इस्तेमाल किए जा चुके डाक टिकटों को भेजने की प्रार्थना की। इसके बाद धीमे-धीमे पूरे विश्व में डाक-टिकटों का संग्रह एक शौक के रूप में परवान चढ़ता गया। 

निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि हर डाक टिकट की अपनी एक कहानी है और इस कहानी को वर्तमान पीढ़ी के साथ जोड़ने की जरुरत है। उन्होंने डाक टिकटों को संवेदना का संवाहक बताया, जो पत्र के माध्यम से भावनाओं को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि सामान्यतः डाक टिकट एक छोटा सा कागज का टुकड़ा दिखता है, पर इसका महत्व और कीमत दोनों ही इससे काफी ज्यादा है । डाक टिकट वास्तव में एक नन्हा राजदूत है, जो विभिन्न देशों का भ्रमण करता है एवम् उन्हें अपनी सभ्यता, संस्कृति और विरासत से अवगत कराता है। 

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने ने डाक टिकटों से युवाओं को जोडते हुए कहा कि डाक टिकटों के द्वारा ज्ञान भी अर्जित किया जा सकता है। यह हमारी शिक्षा प्रणाली को और भी मजबूत बना सकते हैं। लोगों को घर बैठे डाक-टिकटों के संग्रह से जोडने हेतु डाक विभाग ने फिलेटलिक डिपाजिट एकाउण्ट योजना भी आरम्भ की है, जिसके तहत यूनतम 200 रूपये से फिलेटलिक डिपाजिट एकाउण्ट‘‘ खोला जा सकता है और हर माह घर बैठे डाक टिकटें प्राप्त होती रहेंगी।  

इस अवसर पर बच्चों हेतु फिलेटलिक  वर्कशाप, पत्र लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने जहाँ फिलेटलिक ब्यूरो में तमाम नए-पुराने डाक टिकटों को देखकर आनंद लिया वही तमाम ने खोलकर इससे हमेशा के लिए भी अपने को जोड  लिया।






साभार :