Saturday, August 26, 2017

बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही 'सुकन्या समृद्धि योजना' - डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

आज का दौर बेटियों का है। बेटियाँ समाज में नित नये मुकाम हासिल कर रही हैं। बेटियों की समृद्धि और खुशहाली में ही समाज का भविष्य टिका हुआ है। इसीलिए बेटियों की उच्च शिक्षा और उनके विवाह में सुविधा के लिए 10 वर्ष तक की बेटियों हेतु डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना आरंभ की गयी है। बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह प्रयास एक मील का पत्थर साबित होगा। उक्त उदगार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने पाली जनपद के नाडोल स्थित नीपल गाँव में सुकन्या समृद्धि योजना के लिये आयोजित मेले में 25 अगस्त, 2017 को व्यक्त किये। गाँव की 10 वर्ष तक की समस्त योग्य 182 बालिकाओं के सुकन्या खाते खोलकर नीपल गाँव पाली जिले का सातवाँ “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना ग्राम” बन गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने सारगर्भित सम्बोधन में राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के अंतर्गत बालिकाओं  के राष्ट्र निर्माण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह बालिकाओं के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। इस योज़ना के आर्थिक के साथ साथ सामाजिक आयाम भी महत्वपूर्ण हैं। इसमे जमा धनराशि पूर्णतया बेटियों के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर  एवं विवाह में उपयोगी होगी।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य समावेशी विकास के तहत शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचल स्थित लोगों को सभी योजनाओं के तहत लाना है।  देश में मुख्यधारा से वंचित लोगों व उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में भी डाकघरों द्वारा एक मुख्य व सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। श्री यादव ने डाकघर में खुले समस्त खातों को आधार और मोबाईल नंबर से जोड़ने पर भी जोर दिया, जिससे  भविष्य मे आने वाली सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्राहकों को मिल सके। मोबाईल नंबर को खातों मे जुडवाने से  प्रत्येक जमा एवं निकासी की सूचना एसएमएस द्वारा उनके मोबाईल पर आ जाएगी। 

इस अवसर पर पाली मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री डी. आर. सुथार ने कहा कि पाली डाक मंडल में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कुल 21,966 खाते खोले जा चुके हैं तथा सात गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि गाँव  घोषित किया जा चुका हैं। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नीपल गाँव के सरपंच श्री केशा राम परमार ने कहा कि  ग्रामवासियों के लिए यह अत्यन्त गर्व की बात है कि “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना ग्राम” बनकर नीपल गाँव “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को मूर्त रूप दे रहा है।

 डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बालिकाओं को पासबुकें व उपहार देकर उनके सुखी व समृद्ध भविष्य की कामना की। नीपल गाँव के पंचायत भवन अटल सेवा केंद्र में राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने  स्मृतिस्वरूप पौधरोपण भी किया।


इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक श्री संग्राम भंसाली, श्री रामलाल मूंड, श्री तरुण शर्मा, श्री राजेन्द्र सिंह भाटी, डाक निरीक्षक श्री श्रवण भाटी, शाखा डाकपाल नीपल श्री बाबूखान पठान,  श्री इंसाफ अली सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व गाँववासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री तरुण शर्मा ने किया।

Friday, August 25, 2017

बेटियों के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से जुड़ी है डाकघर की "सुकन्या समृद्धि योजना" - डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

आज का दौर बेटियों का है। बेटियाँ समाज में नित नये मुकाम हासिल कर रही हैं। बेटियों की समृद्धि और खुशहाली में ही समाज का भविष्य टिका हुआ है। इसीलिए बेटियों की उच्च शिक्षा और उनके विवाह में सुविधा के लिए 10 वर्ष तक की बेटियों हेतु डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना आरंभ की गयी है। उक्त उदगार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने जालोर जनपद के गुढ़ा बालोतान स्थित उम्मेदपुर गाँव में सुकन्या समृद्धि योजना के लिये आयोजित मेले में 24 अगस्त, 2017 को व्यक्त किये। गाँव की 10 वर्ष तक की समस्त योग्य 110 बालिकाओं के सुकन्या खाते खोलकर उम्मेदपुर गाँव जालोर जिले का तीसरा “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना ग्राम” बन गया है।


 इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने सारगर्भित सम्बोधन में राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के अंतर्गत बालिकाओं  के राष्ट्र निर्माण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह बालिकाओं के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। इस योज़ना के आर्थिक के साथ साथ सामाजिक आयाम भी महत्वपूर्ण हैं। इसमे जमा धनराशि पूर्णतया बेटियों के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर  एवं विवाह में उपयोगी होगी।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य समावेशी विकास के तहत शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचल स्थित लोगों को सभी योजनाओं के तहत लाना है।  देश में मुख्यधारा से वंचित लोगों व उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में भी डाकघरों द्वारा एक मुख्य व सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। श्री यादव ने डाकघर में खुले समस्त खातों को आधार और मोबाईल नंबर से जोड़ने पर भी जोर दिया, जिससे  भविष्य मे आने वाली सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्राहकों को मिल सके। मोबाईल नंबर को खातों मे जुडवाने से  प्रत्येक जमा एवं निकासी की सूचना एसएमएस द्वारा उनके मोबाईल पर आ जाएगी। 
इस अवसर पर सिरोही मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री डी.आर. पुरोहित ने कहा कि सिरोही-जालोर डाक मंडल में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कुल 31,474 खाते खोले जा चुके हैं तथा सात गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि गाँव  घोषित किया जा चुका हैं। 


कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सरपंच श्रीमती शारदादेवी ने कहा कि बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह प्रयास एक मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व सरपंच उम्मेदपुर श्री ओटर मल ने कहा कि ग्रामवासियों के लिए यह अत्यन्त गर्व की बात है कि  “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना ग्राम” बनकर उम्मेदपुर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को मूर्तरूप दे रहा है।
इस अवसर पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बालिकाओं को पासबुकें व उपहार देकर उनके सुखी व समृद्ध भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल श्री प्रतापा राम, डॉक्टर मनीराम, आयुर्वेद चिकित्सक, सहायक डाक अधीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह भाटी, बी.एस. राजपुरोहित, शाखाडाकपाल उम्मेदपुर श्री जैसा राम सहित डाक विभाग के तमाम कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व गाँववासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक डाक अधीक्षक श्री बी.एस.राजपुरोहित ने किया।
बेटियों की समृद्धि और खुशहाली में ही समाज का भविष्य सुरक्षित-डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव 

 जालोर जिले का उम्मेदपुर गाँव बना “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना ग्राम”, गाँव की सभी  110 बालिकाओं के खाते खोले

बेटियों की समृद्धि से भविष्य सुरक्षित-डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव 

Monday, August 14, 2017

25 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने डाक विभाग की राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 'ढाई आखर' में की भागीदारी

डाक विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 'ढाई आखर' पत्र लेखन प्रतियोगिता में जोधपुर रीजन के स्कूली बच्चे बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। डाक विभाग ने  बच्चों और युवाओं को पत्र लेखन के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया है। राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं  श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि  जोधपुर रीजन में अब तक 237 स्कूलों के 25 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भागीदारी की है।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में युवा पीढ़ी को अंतर्देशीय पत्र, पोस्टकार्ड, लिफाफों और डाक टिकटों के बारे में विशेष जानकारी नहीं है, ऐसे में सिर्फ डाक विभाग के स्तर पर ही नहीं बल्कि साहित्य में भी एक विधा के रूप में पत्र लेखन के विलुप्त होने का ख़तरा बढ़ रहा है। ऐसे में  डाक विभाग पत्र लिखकर लोगों को प्रेरित करने के लिए तथा लुप्त हो गई अंतर्देशीय पत्र से परिचित कराने के लिए अखिल भारतीय पत्र लेखन प्रतियोगिता ‘ढाई आखर’ का आयोजन करा रहा है। इसमें सभी वर्गों के लोग भाग ले सकते हैं। 
 डाक निदेशक  श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि  'ढाई आखर' प्रतियोगिता में में "प्रिय बापू, आपने मुझे प्रेरित किया"  विषय पर 15 अगस्त, 2017 तक पत्र लिखना होगा।  पत्र  डाक विभाग द्वारा जारी अंतर्देशीय पत्र अथवा लिफाफे में ही स्वीकार्य होगा,  जिसमें क्रमशः 500 और 1,000 शब्दों में अंग्रेजी, हिन्दी अथवा स्थानीय भाषा में पत्र लिखा जा सकता है। इस  पत्र लेखन प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के लोग भाग ले  सकते हैं। पहला वर्ग 18 वर्ष तक तथा दूसरा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का होगा। शहरों में  पत्र को प्रधान डाकघर या अन्य वितरण डाकघरों में इसके लिए निर्दिष्ट लेटर बॉक्स में ही  डालना होगा, जबकि गाँवों में लोग इसे अपने शाखा डाकपाल के माध्यम से भेज  सकते हैं।  पत्र में अपना पूरा नाम, पता व जन्मतिथि के प्रमाण-पत्र  सहित चीफ पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान परिमंडल, जयपुर-302007  के पते पर 15 अगस्त, 2017 तक निर्धारित लेटर बॉक्स में  डाल दें। 





प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए भारत सरकार द्वारा आकर्षक पुरस्कार की व्यवस्था भी की गई है।  डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि  प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तरों पर तीन-तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें परिमंडलीय (राज्य) स्तर पर चयनित श्रेष्ठ पत्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में क्रमश: पचीस हजार, दस हजार व  पांच हजार रूपए का पुरस्कार दिया जायेगा। अखिल भारतीय स्तर पर चयनित श्रेष्ठ पत्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में क्रमश: पचास हजार, पचीस हजार व दस हजार रूपए का पुरस्कार दिया जायेगा। चयनित पत्रों  के लेखकों को पुरस्कार के साथ टाइटल से भी सम्मानित किया जाएगा। चयनित पत्रों  को 2 अक्टूबर, 2017 को साबरमती आश्रम, गुजरात  में  आयोजित समारोह में  पुरस्कृत किया जाएगा  और एक विशेष  प्रदर्शनी में प्रदर्शित भी किया जायेगा।



जोधपुर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री बीआर सुथार ने बताया कि जोधपुर जनपद से सोहनलाल मनिहार उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेंट्रल अकादमी स्कूल, राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, सिवांचीगेट, वरूण पब्लिक स्कूल, सिवांचीगेट, जवाहर नवोदय विद्यालय सिलवासिनी, लक्की बाल निकेतन, उम्मेद कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, अपेक्स सैकेण्डरी स्कूल, महावीर पब्लिक स्कूल, राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, शेरगढ, राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन, राजस्थान सीनियर सैकेण्डरी स्कूल देचू सहित तमाम स्कूलों की भागीदारी उत्साहजनक रही।

















Dhai Akhar, All India letter writing competition by India Post  on subject Dear Bapu (Mahatma Gandhi) you inspire me. Many Schools of Rajasthan Western Region, Jodhpur participated actively in this competition and children/ Youth learn about letter writing and dropping letters in red letter boxes in era of e-mail, Social media and watsapp.