Thursday, March 1, 2018

राजस्थान में खुले 10 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में सांसद ने किया उदघाटन

श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ में डाक विभाग और विदेश मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारम्भ 26 फरवरी, 2018  को हुआ। श्रीगंगानगर प्रधान डाकघर व हनुमानगढ़ प्रधान डाकघर में इसका उद्घाटन श्री निहाल चंद, सांसद श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ और  श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएँ, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर ने किया।




उद्घाटन पश्चात् कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद श्री निहाल चंद ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़  को पासपोर्ट सेवा केन्द्र के रूप में ऐतिहासिक सौगात दी गई है। यह केन्द्र शुरू होने के बाद श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ के नागरिकों के पासपोर्ट यहीं बन जाएंगे, लोगों को जयपुर या सीकर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। युवाओं को इससे विशेष फायदा होगा। इससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। सांसद श्री निहाल चंद  ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज और संचार मंत्री श्री मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि केंद्र सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से आम जन को जोड़ने में  डाक विभाग अहम भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि राजस्थान में कुल 17  पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र आरम्भ किये जाने हैं, जिनमें हनुमानगढ़ में राज्य का 8वां और श्रीगंगानगर में 10वां केंद्र  आरम्भ किया गया है। श्री यादव ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को फिंगर प्रिंट्स, फोटो तथा दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इससे आवेदकों को स्पीड पोस्ट द्वारा उनके द्वारा दिए गए पते पर पासपोर्ट जल्द से जल्द जारी किए जाएंगे।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी द्वारा आरम्भ सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी रहा है। श्रीगंगानगर प्रधान डाकघर एवं हनुमानगढ़ प्रधान डाकघर में शीघ्र ही इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खुलेगा और सभी द्विपदीय डाकघरों में आधार एनरोलमेंट सेंटर खोले जायेंगे। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में लगभग 24 हजार बेटियों के सुकन्या खाते खोलने के साथ-साथ 22 गाँवों को शत-प्रतिशत सुकन्या समृद्धि गाँव बनाया जा चुका है। ग्रामीण संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के तहत श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ के सभी शाखा डाकघरों को हैन्डहेल्ड डिवाइस के साथ हाईटेक किया जा चुका है। इसके साथ ही शाखा डाकघरों में स्पीड पोस्ट की बुकिंग भी आरम्भ की गई है। श्रीगंगानगर जनपद के 72 जीबी और हनुमानगढ़ जिले के पक्की डबली गाँव को "सम्पूर्ण बीमा ग्राम" बनाया जा चुका है और शीघ्र ही सांसद आदर्श ग्राम को भी इसके तहत कवर किया जायेगा।   




श्रीगंगानगर डाक मंडल के अधीक्षक श्री जी.एन. कनवाडिया ने स्वागत संबोधन दिया और वरिष्ठ अधीक्षक पासपोर्ट सेवा, जयपुर श्री पी.सी. शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर, नगर परिषद् सभापति अजय चांडक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर वीरेंद्र वर्मा, सुशील श्योराण, सभापति नगर परिषद, हनुमानगढ़ श्री राजकुमार हिसारिया, सहायक डाक अधीक्षक राकेश धींगडा, अजय चुघ, सीताराम खत्री, डाक निरीक्षक श्रवण कुमार, डाक निरीक्षक सुनील गर्ग, गौरव चलाना पारसमल सुथार, हेड पोस्टमास्टर विशाल भारद्वाज, हरबंस सिंह, साहब राम वर्मा   सहित तमाम जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और संभ्रांतजन उपस्थित रहे।  








पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ प्रधान डाकघर में उद्घाटन 
राजस्थान में खुलेंगें 17 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र, अब जयपुर या सीकर के नहीं लगाने होंगे चक्कर– डाक निदेशक के.के. यादव

Wednesday, February 28, 2018

Post Office Passport Seva Kendra, Nagaur inaugurated by Minister CR Chaudhary

डाक विभाग और विदेश मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में नागौर में बहुप्रतीक्षित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारम्भ 24 फरवरी, 2018  को हुआ। नागौर के गाँधी चौक उपडाकघर  में इसका उद्घाटन श्री सी. आर. चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, भारत सरकार ने श्री हबीबुर्रहमान, विधायक नागौर, श्री वीसी राय, पोस्टमास्टर जनरल, श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएँ,राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर और श्री एस. आर. मीणा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, जयपुर की उपस्थिति में किया।




उद्घाटन पश्चात् कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सी. आर. चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नागौर  को पासपोर्ट सेवा केन्द्र के रूप में ऐतिहासिक सौगात दी गई है। यह केन्द्र शुरू होने के बाद नागौर के  नागरिकों के पासपोर्ट यहीं बन जाएंगे, लोगों को जयपुर या जोधपुर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। युवाओं को इससे विशेष फायदा होगा। इससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सी. आर. चौधरी ने  इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज और संचार मंत्री श्री मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि केंद्र सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से आम जन को जोड़ने में  डाक विभाग अहम भूमिका निभा रहा है।
अपने सम्बोधन में  राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि राजस्थान में कुल 17  पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र आरम्भ किये जाने हैं, जिनमें नागौर में राज्य का छठवाँ केंद्र आरम्भ किया गया है। श्री यादव ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को फिंगर प्रिंट्स, फोटो तथा दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए  पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इससे आवेदकों को स्पीड पोस्ट द्वारा उनके द्वारा दिए गए पते पर पासपोर्ट जल्द से जल्द जारी किए जाएंगे।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी द्वारा आरम्भ सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी रहा है। नागौर प्रधान डाकघर में शीघ्र ही इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खुलेगा और नागौर के सभी द्विपदीय डाकघरों में आधार एनरोलमेंट सेंटर खोले जायेंगे। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत नागौर जिले में लगभग 20 हजार बेटियों के सुकन्या खाते खोलने के साथ-साथ  22 गाँवों को शत-प्रतिशत सुकन्या समृद्धि गाँव बनाया जा चुका है। ग्रामीण संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के तहत नागौर के सभी शाखा डाकघरों को हैन्डहेल्ड डिवाइस के साथ हाईटेक किया जा चुका है। इसके साथ ही शाखा डाकघरों में स्पीड पोस्ट की बुकिंग भी आरम्भ की गई है। नागौर के तिलानेश गाँव को "सम्पूर्ण बीमा ग्राम" बनाया जा चुका है और शीघ्र ही सांसद आदर्श ग्राम को भी इसके तहत कवर किया जायेगा।   
नागौर क्षेत्र के विधायक श्री हबीबुर्रहमान ने कहा कि डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत केंद्र सरकार की एक अच्छी पहल है। इससे लोगों को रोजगार के लिए आसानी से विदेश जाने के अवसर मिलेंगे।
राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री वीसी राय ने कहा कि विभाग का स्वरुप दिनों-ब-दिन बदलता जा रहा है और इसका फायदा आमजन को मिल रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, जयपुर श्री एस. आर. मीना ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर नागौर मंडल के डाक अधीक्षक गुमान सिंह शेखावत, सहायक डाक अधीक्षक जय सिंह वर्मा, राम अवतार सोनी,  एफ. एम. भाटी, सुदर्शन सामरिया, पारसमल सुथार,  सहित तमाम जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और संभ्रांतजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजू दान चारण  ने किया।
Inauguration of Post Office Passport Seva Kendra at Nagaur on 24th February, 2018 by Mr. CR Chaudhary (Member of Parliament, Nagaur), Minister of State of the Department of Consumer Affairs, Food and Public Distribution and Minister of State in the Ministry of Commerce and Industry in gracious presence of Mr. Habibur Rahman, MLA Nagaur,  Mr. VC Roy, Post Master General, Jodhpur Region, Mr.  Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, Rajasthan Western Region, Jodhpur and Mr. SR Meena, Regional Passport Officer, Jaipur.




राजस्थान के छठवें पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का नागौर में केंद्रीय राज्यमंत्री सी.आर. चौधरी ने किया उदघाटन
नागौर के गाँधी चौक उपडाकघर में खुला पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र, अब जयपुर या जोधपुर के नहीं लगाने होंगे चक्कर

Sunday, February 25, 2018

होली के रंग दिखेंगे डाक टिकटों पर, होली पर अपनी तस्वीर के साथ जारी होगा डाक टिकट

होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है, पर इसका रंग लोगों पर अभी से चढ़ने लगा है।  हर कोई अपनी होली  को यादगार बनाने के लिए कुछ अनूठा करना चाहता है। पर कभी आपने सोचा है कि आपकी होली पर डाक टिकट भी जारी हो सकता है। पर अब यह सम्भव है। इस सम्बन्ध में जानकारी  देते हुए राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि  डाक विभाग की 'माई स्टैम्प' सेवा के तहत लोग होली पर पर अपनी तस्वीर के साथ यादगार रूप में डाक टिकट भी जारी करवा सकते हैं। 

निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पाँच रुपए के डाक-टिकट, जिस पर होली के रंगों से सराबोर आपकी  खूबसूरत तस्वीर होगी, वह देशभर में कहीं भी भेजी जा सकती है। इस डाक टिकट पर बाक़ायदा हिंदी और अंग्रेजी में ‘होली’ भी लिखा होगा। मात्र 300 रुपए के खर्च में 12 डाक-टिकटों की एक शीट बनवाई जा सकती है। श्री यादव ने बताया कि जोधपुर सहित सभी प्रधान डाकघरों में इसके लिए संपर्क किया जा सकता है। 
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कुछ नया चाहती है, ऐसे में होली के शुभकामना पत्रों पर इन डाक टिकटों को चिपकाकर देश-विदेश में भी भेजा जा सकता है। नए जन्मे बच्चों की पहली होली हो या नवयुगल की पहली होली हो, अथवा होली में एक साथ इकट्ठा हुए संयुक्त परिवार की यादगार होली हो, इन सब पर 'माई स्टैम्प' के माध्यम से डाक टिकट जारी किया जा सकता है। 


गौरतलब है कि इससे पूर्व डाक विभाग ने  शुभ विवाह, सालगिरह से लेकर बर्थडे तक के चित्रों पर 'माई स्टैम्प' के माध्यम से डाक टिकट जारी किये जाने की सुविधा प्रदान की है, जिसे लोगों ने भरपूर सराहा।

हर कोई अपनी होली के उत्सव को यादगार बनाना चाहता है, कुछ अनूठा करना चाहता है।  पर कभी  आपने सोचा कि आपके उत्सव में रंग तभी भरता है जब अपनों का साथ हो एवं खुशनुमा माहौल हो।  तो आप तैयार हो जाएँ  इस  मौके को यादगार बनाने  के लिए डाक विभाग के माय स्टाम्प के  साथ। 

डाक टिकट में दिखेंगे होली के रंग 


होली पर अपनी तस्वीर के साथ जारी होगा डाक टिकट 


होली के रंग दिखेंगे डाक टिकटों पर 

Monday, February 19, 2018

पोस्टमैन बनने के लिए पीएचडी और बीटेक डिग्रीधारी युवा भी होड़ में

जिस पद के लिए अहर्ता मात्र 10 वीं पास है, उसके लिए उच्च शिक्षा प्राप्त - एम.ए., एम.एस.सी और यहाँ तक कि बी-टेक की डिग्री लिए युवा इंजीनियर भी आवेदन कर रहे हैं।  यह नजारा देखने को मिला राजस्थान डाक परिमंडल द्वारा रविवार, 18  फरवरी, 2018 को आयोजित हुई पोस्टमैन और मेल गार्ड्स की परीक्षा में। राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि राजस्थान में 126  पोस्टमैन और 03  मेल गार्ड पदों पर नियुक्ति के लिए राज्य भर से कुल 1,16, 536  लोगों ने आवेदन किया था। इसके लिए सात जिलों जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अलवर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में परीक्षा कराई गई।
निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के अधीन जोधपुर में 24 और बीकानेर में 19  केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक और सौहाद्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जोधपुर में 10,144 के सापेक्ष 6,210 और बीकानेर में 6,360  के सापेक्ष 3,716 अभ्यर्थी शामिल हुए। तमाम महिलाओं और दिव्यांगों ने भी पोस्टमैन बनने के लिए परीक्षा दी। इस दौरान डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने  तमाम परीक्षा केंद्रों का दौरा कर उनका जायजा भी लिया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस भी मुस्तैद रही।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस परीक्षा में मेरिट में स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों का ही अंतिम आधार पर चयन किया जायेगा। 12  बजे से 2  बजे तक हुई वस्तुनिष्ठ श्रेणी की इस परीक्षा में  25-25 अंक के चार खण्ड शामिल थे जिनमें  सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी व हिन्दी से सम्बंधित  प्रश्न शामिल थे। सामान्य श्रेणी के परीक्षार्थियों को परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु 10 अंक, अन्य पिछड़ी जाति के परीक्षार्थियों के लिए 9 अंक व अनुसूचित जाति/जनजाति के परीक्षार्थियों के लिए न्यूनतम 8 अंक प्रत्येक खण्ड में प्राप्त करना अनिवार्य है।

बीटेक डिग्रीधारी और हाईटेक युवाओं द्वारा पोस्टमैन की परीक्षा दिए जाने पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज का पोस्टमैन भी टेक्नॉलाजी से जुड़ा हुआ है और उसे अपना कार्य सुचारू रूप से सम्पादित करने हेतु कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। समाज में डाकिया की अपनी अलग ही प्रतिष्ठा है और सरकारी सेवा के स्थायित्व के साथ-साथ उसका वेतन भी कई निजी कंपनियों से बढ़िया और आकर्षक है। पहली पोस्टिंग में उसे लगभग 25  हजार रूपये वेतन-भत्ता  मिलता है।  डाक निदेशक श्री केके यादव ने कहा कि डाक विभाग आई. टी. मॉडर्नाइजेशन के दौर से गुजर रहा है और ऐसे में यदि बीटेक डिग्रीधारी और हाईटेक युवा विभाग में आते हैं या पोस्टमैन बनने के लिए आकर्षित होते हैं तो इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए।







राजस्थान में पोस्टमैन बनने के लिए हुई परीक्षा : पीएचडी और बीटेक डिग्रीधारी भी डाकिया बनने की कतार में
राजस्थान में 129 पोस्टमैनों की भर्ती हेतु 1 लाख 16 हजार लोगों ने किया आवेदन