Wednesday, April 11, 2018

Post office savings account customers can soon avail full digital banking service through IPPB

Around 34-crore Post Office savings account holders will be able to avail a full-fledged digital banking service from May as the government has approved linking such accounts with that of India Post Payments Bank (IPPB). 

"The finance ministry has approved linking of savings bank accounts at post offices with IPPB accounts. This will enable post office account holders to transfer money from their account to any bank accounts...," an official source told PTI. 

The 34 crore  savings accounts comprise 17 crore post office savings bank accounts and rest are those subscribed monthly income scheme, recurring deposits etc. 

The move also paves the way for creating of country's largest banking network as India Post has plans to link all 1.55 lakh post office branches with the IPPB. 

India Post has has started core banking service but it offers money transfer service within post office savings bank (POSB) accounts. 

"IPPB is governed by Reserve Bank of India and banking service of post offices comes under the finance ministry. IPPB customers can use NEFT, RTGS and other money transfer services as available for any banking customers. Once POSB accounts are linked with IPPB, customers will be able to enjoy all money transfer service like other banks," the source said. 


He said that by May, India Post will give option to POSB account customers to avail this facility. 

"The service will be optional. If post office account holders opt for it, their account will be linked to their IPPB account," the source said. 

As per an official statement issued earlier, India Post plans to start functioning of all 650 IPPB branches from this month. All 650 branches will be connected to smaller post offices in the districts. 


"IPPB branches and all the access points will be linked to postal network which has 1.55 lakh post offices in total. Out of this, 1.3 lakh branches are in rural area," the source said. 

With 1.55 lakh branches, India Post will be able to create country's largest banking network. 

"In the second phase, starting September, account holders in post office will have an option to pay for post office products from their IPPB accounts including deposit money for Sukanya Samridhi Yojana,   recurring deposits, speed post, etc," he said. 

Also, the IPPB will start registering merchants who will accept payment from its customer with help of application. The IPPB customers will be able to make payments to various merchants like grocery store, tickets etc with help of their app, the source said. 

Courtesy : PTI

Monday, April 9, 2018

डाकघरों में आधार कार्ड बनवाना हुआ आसान, राजस्थान में 650 डाकघरों में आरम्भ हुई सुविधा -डाक निदेशक केके यादव

आधार कार्ड बनवाने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि अब लोग अपने नजदीकी डाकघर में आधार कार्ड बनवा सकेंगे। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर  के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि राजस्थान में 650 और पश्चिमी राजस्थान के 248 डाकघरों में यह सुविधा आरम्भ की गई है। इसी क्रम में जोधपुर जिले के प्रधान डाकघर व शास्त्रीनगर मुख्य डाकघर सहित 26 डाकघरों में आधार नामांकन एवं अपडेशन केंद्र शुरू किये गए हैं। श्री यादव ने कहा कि राजस्थान के सभी जिलों में द्विपदीय विभागीय डाकघरों के स्तर तक के सभी डाकघरों में इसे नागरिकों  की सुविधा हेतु आरम्भ किया गया है।  
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघरों में नये आधार कार्ड बनवाने हेतु आवेदनकर्ता को कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें अपना पहचान पत्र और पते का प्रमाण पत्र देना होगा। वोटर कार्ड, राशनकार्ड, पासपोर्ट व ड्राइविंग लाइसेंस पहचान और पते के कॉमन प्रमाण हैं। श्री यादव ने  बताया कि बच्चों  के आधार रजिस्ट्रेशन हेतु जन्म प्रमाण पत्र के साथ माता या पिता का आधार देना होगा। 15 वर्ष की आयु पर बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट डाकघरों में पुन: करवाना होगा।  

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि नागरिकों को अपने पूर्व में बने आधार कार्ड  में नाम, पते, उम्र, जन्मतिथि, लिंग, मोबाईल नंबर, ई-मेल आईडी इत्यादि अपडेट कराने हेतु शुल्क 25 रूपये और जीएसटी देना होगा। आधारकार्ड के कलर प्रिन्ट हेतु 20 रूपये और जीएसटी तथा ब्लैक एण्ड व्हाईट प्रिंट के लिए शुल्क 10 रूपये व जीएसटी देना होगा। 

जोधपुर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री बी. आर. सुथार ने  बताया कि जोधपुर शहर के प्रधान डाकघर, शास्त्री नगर, नंदनवन, रेजीडेंसी रोड, कचहरी, जोधपुर सिटी, चौपासनी रोड, गिरदीकोट, कबूतरों का चौक, महामंदिर, सूरसागर, कृषि उपजमंडी भगत की कोठी, कृषि उपजमंडी मंडोर रोड, सारणनगर, बनाड, पाल एवं बीएसएफ़ ट्रेनिंग सेंटर स्थित उपडाकघर में आधार नामांकन एवं अपडेशन केंद्र स्थापित किए है। इसके अलावा जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पीपाड़, भोपालगढ़, तिवरी, ओसियां, फलोदी, लूनी, बिलाड़ा, बालेसर एवं शेरगढ़ स्थित डाकघरों में आधार नामांकन एवं अपडेशन केंद्र स्थापित किए हैं।  






जोधपुर जिले के प्रधान डाकघर व शास्त्रीनगर मुख्य डाकघर सहित 26 डाकघरों में बन सकेगा आधार कार्ड -डाक निदेशक केके यादव

Friday, April 6, 2018

पश्चिमी राजस्थान का 300 वाँ ‘संपूर्ण सुकन्या समृद्धि गाँव’ बना सिरोही का गोयली गाँव, डाक निदेशक केके यादव ने की घोषणा

डाक विभाग प्रधानमंत्री मोदी जी की "डिजिटल इण्डिया" और "वित्तीय समावेशन" संकल्पना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के हर कोने में, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुँच है और वह लोगों के सुख-दुःख में बराबर रूप से जुड़ा हुआ है। डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नोलोजी अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं। उक्त उद्गार बतौर मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर ने 26 मार्च 2018 को सिरोही के गोयली गाँव में आयोजित वृहद डाक मेले में व्यक्त किये।
इस अवसर पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने  सिरोही के गोयली गाँव को सिरोही डाक मंडल का 100 वाँ और राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र का 300 वाँ ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि गाँव’ घोषित किया, जहाँ  गाँव की 10 वर्ष तक की सभी योग्य बालिकाओं के सुकन्या खाते डाकघर में खोले गए। 

इस पहल पर डाक निदेशक श्री यादव का नगरपरिषद सभापति श्री ताराराम माली के नेतृत्व में ग्रामवासियों और एलुमनी नवोदय प्रगति संगठन, सिरोही ने अभिनंदन किया। 



डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सिरोही में केंद्र सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को डाक विभाग के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया गया है। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत सिरोही डाक मंडल में लगभग 39 हजार बेटियों के सुकन्या खाते खोलने के साथ-साथ 100 गाँवों को शत-प्रतिशत सुकन्या समृद्धि गाँव बनाया जा चुका है। जबकि पूरे राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र में सुकन्या समृद्धि योजना के कुल 2 लाख 12 हजार खाते खोले गए हैं  और 300 गाँवों को संपूर्ण सुकन्या समृद्धि गाँव बनाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आधार की सुगमता के लिए सिरोही के प्रधान डाकघर सहित द्विपदीय डाकघरों तक कुल 20 आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेटर खोले गए हैं। सिरोही के अचलगढ़ एवं जालोर के बोरवाड़ा गाँव को "सम्पूर्ण बीमा ग्राम" बनाया जा चुका है। डाक सेवाओं ने जन सरोकार के साथ नित्य नए आयाम रचे हैं।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सिरोही प्रधान डाकघर  में शीघ्र ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खोला जाएगा, जिससे विभाग की सेवा और पहुँच में और भी इजाफा होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से उपभोक्ताओं के लिए आसान, कम कीमतों, गुणवत्तायुक्त वित्तीय सेवाओं की आसानी से पहुंच के लिए विभाग के विस्तृत नेटवर्क और संसाधनों का लाभ मिलेगा। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक गांवों, कस्बों और दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित तथा कम बैंकिंग वाले इलाकों में भुगतान बैंक के जरिए लोगों में अपनी पैठ बनाएगा।

वित्तीय समावेशन की पहल पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत और बीमा योजनाएँ हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे जमा करते हैं। देश में मुख्यधारा से वंचित लोगों व उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में भी डाकघरों द्वारा  सक्रिय भूमिका के निर्वहन का श्री यादव ने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप, सभी शाखा डाकघरों को दर्पण प्रोजेक्ट के तहत हाइटेक बनाने जैसे कदम विभाग की "डिजिटल इण्डिया" के तहत की गई पहल हैं।
कार्यक्रम में सिरोही नगरपरिषद के सभापति श्री ताराराम माली ने कहा कि डाक विभाग भारत सरकार के सबसे पुराने विभागों में से है। आमजन आज भी डाकघरों को ज्यादा सहज व कस्टमर-फ्रेंडली पाते हैं । 
सिरोही मंडल के डाक अधीक्षक डी. आर. पुरोहित ने कहा कि डाक विभाग अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर है और इस दिशा में लोगों से समय-समय पर संवाद के साथ-साथ विभाग ने अपनी सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया है। 
डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को पासबुक/बॉन्ड प्रदान किये और सरपंच श्री रतनसिंह सोलंकी एवं शाखा डाकपाल श्री कछुआ राम को सम्मानित किया। इस अवसर पर उप सरपंच लक्ष्मण सिंह सोलंकी, सहायक डाक अधीक्षक भागीरथ सिंह राजपुरोहित, अखाराम, राजेंद्र सिंह भाटी, डाक निरीक्षक मोहित यादव, सत्येंद्र सिंह, सिरोही प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर सी. आर. मीणा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मैनेजर किशन गेहलोत सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी और गांववासी उपस्थित रहे।







Monday, April 2, 2018

अब सिरोही-जालोर के लोगों को मिलेगी पाली प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा की सुविधा- डाक निदेशक के.के. यादव

राजस्थान में सिरोही और जालोर जिले के लोगों को अब पासपोर्ट के लिए जोधपुर, उदयपुर या जयपुर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि अब नजदीकी जिले पाली के प्रधान डाकघर में भी यहाँ के लोगों का पासपोर्ट बन सकेगा। दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए और पासपोर्ट को हर किसी की पहुँच के अंदर बनाने के लिए डाकघरों में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र आरंभ किए गए हैं। यह बात सिरोही-जालोर डाक मंडल के दौरे पर पधारे राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने कही। 
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग और विदेश मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के अधीन 13 जिलों में अब तक 9 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र आरम्भ किये गए हैं। सिरोही और जालोर के नजदीक पाली के प्रधान डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र आरंभ किया गया है। यह केंद्र शुरू होने के पश्चात सिरोही और जालोर जिले के नागरिक अपना पासपोर्ट प्रधान डाकघर पाली में जाकर बनवा सकते हैं। इससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी और लोगों को रोजगार के लिए आसानी से विदेश जाने के अवसर मिलेंगे।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि पासपोर्ट के आवेदक को पहले www.passportindia.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही केंद्र के रूप में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र, पाली को सलेक्ट करना होगा और 1500 सौ रुपए ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। उसी दौरान उसे पाँच तिथि दी जाएगी जिसमें से कोई एक दिन पर आवेदक को अपनी सुविधानुसार चयन करना होगा। इसके बाद एआरएन नंबर के साथ आवेदक के मोबाइल पर एप्वाइंटमेंट का समय और दिनांक का मैसेज आएगा। निर्धारित समय और दिनांक को आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदक को पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंन्द्र, पाली जाना होगा। श्री यादव कहा कि प्रधान डाकघर पाली में आवेदक का फिंगर प्रिंट्स, फोटो तथा दस्तावेज वेरीफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद पुलिस सत्यापन होगा। करीब 20 से 25 दिन में पासपोर्ट तैयार कर आवेदक के घर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दिया जाएगा। श्री यादव ने बताया कि पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों  पर फिलहाल तत्काल पासपोर्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। 


Wednesday, March 28, 2018

राजस्थान का पहला सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि नगर बनेगा माउंट आबू - डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरम्भ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत माउंट आबू एक नई इबारत लिखने जा रहा है। माउंट आबू को शीघ्र ही डाक विभाग द्वारा राजस्थान का प्रथम सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि नगर बनाया जायेगा। उक्त जानकारी माउंट आबू के दौरे पर पधारे राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।  

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बेटियों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही सुकन्या समृद्धि योजना के तहत राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के अंतर्गत अभी तक 2,12,000 सुकन्या समृद्धि खाते खोलते हुए कुल 260 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि गाँव बनाया जा चुका है। इसी कड़ी में डाक विभाग ने पहल करते हुए माउंट आबू नगर पालिका की सभी दस साल तक की योग्य बालिकाओं के सुकन्या खाते खोल, सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र को राजस्थान का प्रथम ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि नगर’ बनाने का बीड़ा उठाया है।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि माउंट आबू में स्थित देलवाड़ा, उत्तरज एवं ओरिया गाँव में सभी योग्य बालिकाओं के खाते खोलकर इन्हें पहले ही संपूर्ण सुकन्या समृद्धि गाँव घोषित किया जा चुका है और इसी कड़ी में अब माउंट आबू नगर पालिका की सभी योग्य बालिकाओं के खाते खोलने का अभियान जारी है ताकि बालिकाओं का भविष्य सशक्त एवं समृद्ध बनाया जा सके। डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज बेटियाँ समाज में नित नये मुकाम हासिल कर रही हैं। ऐसे में सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का एक माध्यम नहीं है, बल्कि इस योजना के आर्थिक के साथ साथ सामाजिक आयाम भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें जमा धनराशि पूर्णतया बेटियों के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर  एवं विवाह में उपयोगी होगी। 
सिरोही डाक मंडल के डाक अधीक्षक देवा राम पुरोहित ने बताया कि माउंट आबू नगर पालिका में 10 वर्ष तक की लगभग 1,500 बालिकाएं हैं जिनमें से अब तक 800 बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं और शीघ्र ही शेष बालिकाओं के खाते खोल कर माउंट आबू नगर पालिका को ‘संपूर्ण सुकन्या समृद्धि नगर’ बनाया जायेगा। 

माउंट आबू नगर पालिका के चेयरमैन श्री सुरेश थिंगर ने कहा कि माउंट आबू नगर पालिका के लिए डाक विभाग की यह पहल एक गौरव का विषय होगा।

आबू रोड उप खण्ड के डाक निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि 10 वर्ष तक की बेटियों के लिए आरम्भ सुकन्या समृद्धि योजना में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1,000 और अधिकतम डेढ़ लाख रूपये तक जमा किये जा सकते हैं। इस योजना में खाता खोलने से 15 वर्ष तक धन जमा कराना होगा। आबू उप डाकघर के उप डाकपाल श्री जयंती लाल माली ने बताया कि वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना खाते पर ब्याज दर 8.1 प्रतिशत है और जमा धनराशि में आयकर छूट का भी प्रावधान है।









Saturday, March 24, 2018

भारत सरकार की अग्रणी योजनाओं को लागू करने में डाक विभाग की अहम भूमिका -डाक निदेशक केके यादव

डाक विभाग प्रधानमंत्री मोदी जी की "डिजिटल इण्डिया" और "वित्तीय समावेशन" संकल्पना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के हर कोने में, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुँच है और वह लोगों के सुख-दुःख में बराबर रूप से जुड़ा हुआ है। डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नोलोजी अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं। उक्त उद्गार बतौर मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर ने 21 मार्च 2018 को नागौर प्रधान डाकघर में आयोजित वृहद डाक मेले में व्यक्त किये। 

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक सेवाओं ने जन सरोकार के साथ नित्य नए आयाम रचे हैं।  केंद्र सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को डाक विभाग के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया गया है। उन्होने कहा कि नागौर सिटी उप डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र आरम्भ करने के पश्चात अब तक 4 सौ से ज्यादा लोगों के पासपोर्ट बनाए गए हैं। नागौर के प्रधान डाकघर सहित द्विपदीय डाकघरों तक कुल 25 आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेटर खोले गए हैं। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत नागौर  जिले में लगभग 20  हजार बेटियों के सुकन्या खाते खोलने के साथ-साथ 26 गाँवों को शत-प्रतिशत सुकन्या समृद्धि गाँव बनाया जा चुका है। नागौर के तिलानेश गाँव को "सम्पूर्ण बीमा ग्राम" बनाया जा चुका है और शीघ्र ही सांसद आदर्श ग्राम को भी इसके तहत कवर किया जायेगा। श्री यादव ने कहा कि ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप, डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी, नागौर के सभी शाखा डाकघरों को दर्पण प्रोजेक्ट के तहत हाइटेक बनाने जैसे तमाम कदम विभाग की "डिजिटल इण्डिया" के तहत की गई पहल हैं। 
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि नागौर प्रधान डाकघर  में शीघ्र ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खोला जाएगा। जिससे विभाग की सेवा और पहुँच में और भी इजाफा होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से उपभोक्ताओं के लिए आसान, कम कीमतों, गुणवत्तायुक्त वित्तीय सेवाओं की आसानी से पहुंच के लिए विभाग के विस्तृत नेटवर्क और संसाधनों का लाभ मिलेगा। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक गांवों, कस्बों और दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित तथा कम बैंकिंग वाले इलाकों में भुगतान बैंक के जरिए लोगों में अपनी पैठ बनाएगा।
वित्तीय समावेशन की पहल पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत और बीमा योजनाएँ हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे जमा करते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के साथ-साथ देश में मुख्यधारा से वंचित लोगों व उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में भी डाकघरों द्वारा  सक्रिय भूमिका के निर्वहन का श्री यादव ने उल्लेख किया। 

कार्यक्रम में नगर परिषद, नागौर के सभापति श्री कृपा राम सोलंकी ने कहा कि डाक विभाग भारत सरकार के सबसे पुराने विभागों में से है। आमजन  आज भी डाकघरों को ज्यादा सहज व कस्टमर-फ्रेंडली पाते है। 

नागौर मंडल के डाक अधीक्षक जी. एस. शेखावत ने बताया कि डाक विभाग अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर है और इस दिशा में लोगों से समय-समय पर संवाद के साथ-साथ विभाग ने अपनी सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया है।
डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को पासबुक/बॉन्ड प्रदान किये। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक पुखराज राठौड़, जय सिंह वर्मा, साजन राम चौधरी,  एफ. एम. भाटी, राजेंद्र सिंह भाटी, डाक निरीक्षक देवी चंद कटारिया, नरेंद्र सिंह धवल, सुशील कुमार, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मैनेजर आशीष आनंद, नागौर प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर सी. आर. चौधरी सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।











डाक सेवाओं ने जन सरोकार के साथ रचे नित्य नए आयाम -डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

 भारत सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को लागू करने में डाक विभाग की अहम भूमिका -डाक निदेशक केके यादव