Friday, November 15, 2019

Director Postal Services Krishna Kumar Yadav's Blog 'Dakiya Daak laya' in top Hindi Blogs

देश-विदेश में इंटरनेट पर हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार और ब्लॉगिंग के माध्यम से अपनी रचनाधर्मिता को विस्तृत आयाम देने वाले लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र, उत्तर प्रदेश  के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव के ब्लॉग  "डाकिया डाक लाया" (http://dakbabu.blogspot.in/) को  टॉप हिंदी ब्लॉग्स में शामिल किया गया है। वर्ष 2008 से ब्लॉगिंग में सक्रिय एवम ''दशक के श्रेष्ठ हिंदी ब्लॉगर दम्पति'' और सार्क देशों के सर्वोच्च ''परिकल्पना ब्लॉगिंग सार्क शिखर सम्मान'' से सम्मानित  कृष्ण कुमार यादव के ब्लॉग को इंडियन टॉप ब्लॉग्स द्वारा हाल ही में जारी  हिंदी के सर्वश्रेष्ठ 83 ब्लॉगों की डायरेक्टरी में स्थान दिया गया है। सौ से ज्यादा देशों में देखे-पढ़े जाने वाले 'डाकिया डाक लाया' पर अब तक 1023 पोस्ट प्रकाशित हैं। इसे पाँच लाख सत्तर हजार से ज्यादा लोगों ने पढ़ा है।
 प्रशासन के साथ-साथ साहित्य व लेखन में भी सक्रिय डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव की अब तक 7 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। मूलत: आजमगढ़ निवासी एवं देश-विदेश में  शताधिक सम्मानों से विभूषित  श्री यादव एक लंबे समय से ब्लॉग और सोशल  मीडिया के माध्यम से हिंदी साहित्य एवं विविध विधाओं में अपनी रचनाधर्मिता को प्रस्फुटित करते हुये अपनी व्यापक पहचान बना चुके हैं। नेपाल, भूटान और श्रीलंका सहित तमाम देशों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर्स सम्मेलन में भी सम्मानित हो चुके हैं। गौरतलब है कि श्री यादव इससे पूर्व पोर्टब्लेयर,अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, इलाहाबाद व जोधपुर में भी निदेशक डाक सेवाएं के पद पर रह चुके हैं।  


















टॉप ब्लॉग्स में शामिल हुआ डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव यादव का ब्लॉग 'डाकिया डाक लाया'

 प्रशासन के साथ साहित्य व लेखन में भी सक्रिय डाक निदेशक की अब तक 7 पुस्तकें प्रकाशित 


Sunday, November 3, 2019

Director Postal Services KK Yadav inaugurated Philately Counter in Faizabad Head Post Office

डाक टिकट सिर्फ पत्र भेजने के ही काम नहीं आते बल्कि इनका संग्रह कर इससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। हर डाक टिकट अपने आप में एक कहानी छुपाये हुए है और इससे युवा पीढ़ी को जोड़कर अपनी संस्कृति, विरासत और व्यक्तित्वों के बारे में ज्ञान अर्जित किया जा सकता है। यह उद्द्गार लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवायें श्री कृष्ण कुमार यादव ने फैजाबाद प्रधान डाकघर में फिलेटली एवं माई स्टैम्प का विशेष काउन्टर शुभारम्भ करने के दौरान व्यक्त किया। 
फिलेटली एवं माई स्टैम्प का विशेष काउन्टर का शुभारंभ फीता काटकर मुख्य अतिथि लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि मेथोडिष्ट गर्ल्स इन्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रूही पाल ने किया। माई स्टैम्प तथा फिलेटली के प्रति ग्राहकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए यह स्पेशल काउंटर आरम्भ किया गया है।  इस सुविधा से अब लोग अपनी  फोटो का डाक टिकट भी बनवा सकेंगे। 

 डाक विभाग की माई स्टैम्प सेवा के सम्बन्ध में  निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि  पाँच रुपए के डाक -  टिकट, जिस पर आपकी तस्वीर होगी, वह देशभर में कहीं भी भेजी जा सकती है। इस पर सिर्फ जीवित व्यक्तियों की ही तस्वीर लगाई जा सकती है। श्री यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के बीच सेल्फी का क्रेज खूब बढ़ रहा है, ऐसे में उनकी सेल्फ़ी  भी माई स्टैम्प के तहत  डाक टिकट पर स्थान पा सकती है। डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कुछ नया चाहती है, ऐसे में  शुभ विवाह, सालगिरह से लेकर बर्थडे तक के चित्रों पर 'माई स्टैम्प' के माध्यम से डाक टिकट जारी किया जा सकता है। आप किसी से बेशुमार प्यार करते हैं, तो इस प्यार को बेशुमार दिखाने का भी मौका है। 
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मेथोडिष्ट गर्ल्स इन्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रूही पाल ने कहा कि डाक टिकट के महत्व को वर्षों तक संजोया जा सकता है।  इनका संग्रह कर इससे बहुत कुछ ज्ञान अर्जित किया जा सकता है। सभी डाक टिकट में कुछ न कुछ कहानी छुपाये हुए होते हैं।
 इस दौरान दर्जनों छात्रों ने अपना माई स्टैम्प तथा 14 माई स्टैम्प जन्मदिन तथा वैवाहिक सालगिरह का बनवाया गया। कार्यक्रम के दौरान ही 'राष्ट्रीय डाक सप्ताह' में आयोजित प्रतियोगिता के हरिप्रसाद स्कूल, शनबीम स्कूल, आर्मी स्कूल, अवध इण्टरनेशनल स्कूल, तथा मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज के छात्रों को डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया। 

फैज़ाबाद प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर राम तीरथ वर्मा ने बताया कि विशेष काउन्टर पर 92 माई स्टैम्प बनाया गया।  मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि डाकघर में एक फार्म भरकर उसके साथ अपनी फोटो, पहचान पत्र और 300 रुपये जमा करने होते हैं। एक शीट में कुल 12 डाक-टिकटों के साथ फोटो लगाई जा सकती है। 


कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक डॉ विवेक कुमार सिंह, पंकज द्विवेदी, कल्पेन्द्र सिंह,  सहायक अधीक्षक डाकघर सियाराम भारती, उमेश कुमार, निरीक्षक डाकघर अलका गौड़, मनोज कुमार, सिंकू रावत, अरुण कुमार सिंह, पंकज सिंह, जयशंकर प्रसाद वर्मा, विजय कुमार यादव सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी, फिलेटलिस्ट्स और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी मौजूद रहे। 




My Stamp in Deoria Head Post Office : डाक निदेशक केके यादव ने देवरिया प्रधान डाकघर में किया माई स्टैम्प का शुभारम्भ

 डाक टिकट पर अभी तक आपने महात्मा गांधी, पं. नेहरू, डॉ. अम्बेडकर  या ऐसे ही किसी महान विभूति की फोटो देखी होगी, पर अब डाक टिकट पर आप की फोटो भी हो सकती है और ऐसा सम्भव है - डाक विभाग की “माई स्टैम्प”  सेवा के तहत। देवरिया प्रधान डाकघर में लखनऊ एवं गोरखपुर परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने 30 अक्टूबर, 2019 को इस सेवा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने तमाम लोगों को माई स्टैम्प प्रदान किया। माई स्टैम्प सेवा के शुभारम्भ के पहले दिन ही कुल 475 लोगों ने अपनी माई स्टैम्प बनवाई। डाक टिकट पर अपनी फोटो  देखकर  लोग काफी प्रफुल्लित दिखे। डाक टिकटों के संग्रह अर्थात फिलेटली के प्रति स्कूली बच्चों और युवाओं में अभिरुचि विकसित करने पर भी डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने जोर दिया ।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक टिकट सिर्फ पत्र भेजने के ही काम नहीं आते बल्कि इनका संग्रह कर इससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। हर डाक टिकट अपने आप में एक कहानी छुपाये हुए है और इससे युवा पीढ़ी को जोड़कर अपनी संस्कृति, विरासत और व्यक्तित्वों के बारे में ज्ञान अर्जित किया जा सकता है।  मात्र 200 रूपये में फिलेटलिक डिपाजिट  एकाउंट खोलकर घर बैठे हर माह जारी नई डाक टिकटें प्राप्त की जा सकती हैं। 

डाक विभाग की माई स्टैम्प सेवा के सम्बन्ध में  निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस हेतु सम्बंधित डाकघर में एक फार्म भरकर उसके साथ अपनी फोटो, पहचान पत्र और 300 रुपये जमा करने होते हैं। एक शीट में कुल 12 डाक-टिकटों के साथ फोटो लगाई जा सकती है।  पाँच रुपए के डाक -  टिकट, जिस पर आपकी तस्वीर होगी, वह देशभर में कहीं भी भेजी जा सकती है। इस पर सिर्फ जीवित व्यक्तियों की ही तस्वीर लगाई जा सकती है। श्री यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के बीच सेल्फी का क्रेज खूब बढ़ रहा है, ऐसे में उनकी सेल्फ़ी  भी माई स्टैम्प के तहत  डाक टिकट पर स्थान पा सकती है। डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कुछ नया चाहती है, ऐसे में  शुभ विवाह, सालगिरह से लेकर बर्थडे तक के चित्रों पर 'माई स्टैम्प' के माध्यम से डाक टिकट जारी किया जा सकता है। आप किसी से बेशुमार प्यार करते हैं, तो इस प्यार को बेशुमार दिखाने का भी मौका है। 
 इस अवसर पर एच के राव, सहायक डाक निदेशक गोरखपुर एवं  हिमांशु कुमार फिलेटेलिस्ट ने बच्चों को डाक टिकट के इतिहास के बारे में जानकारी दिया।  पी० सी० यादव, अधीक्षक डाकघर देवरिया  ने कहा कि देवरिया में माई स्टैम्प सेवा प्रारम्भ होने से आम जन मानस के बीच फिलेटली की रुचि बढ़ेगी एवं आने वाले समय में देवरिया मण्डल फिलेटली में अच्छा व्यवसाय देगा। इस अवसर पर प्रमोद कुमार यादव लेखाधिकारी, संजय गुप्ता, शिव प्रसाद एवं  एस० के० शुक्ला सहायक अधीक्षक तथा  एस० सी०  मिश्र,  विनोद कुमार एवं  शिवम गुप्ता डाक निरीक्षक सहित तमाम  अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Director Postal Services KK Yadav review Postal Services in Gonda : डाक निदेशक केके यादव ने गोण्डा में लिया डाक सेवाओं का जायजा

डाक सेवायें नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाते हुए नित्य अपने को कस्टमर फ्रेण्डली बना रही हैं। डाक सेवाओं ने अपनी विविधता के साथ नित्य नये आयाम रचे हैं। उक्त उद्गार गोण्डा मण्डल के दौरे पर आये लखनऊ एवं गोरखपुर परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवायें श्री कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किये। गोण्डा मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री दिनेश साह ने डाक निदेशक का स्वागत कर मण्डल में डाक सेवाओं  की प्रगति की जानकारी दी।




डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक अधीक्षक कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण के साथ-साथ प्रधान डाकघर गोण्डा का विजिट भी किया। इस दौरान उन्होंने रिकार्ड के समुचित रख-रखाव एवं स्वच्छता पर जोर दिया। डाकघरां के कार्य की समीक्षा करते हुए डाक निदेशक ने सभी कर्मचारियों से ग्राहकां से अच्छे व्यवहार और आवंटित लक्ष्य की प्राप्ति पर जोर दिया।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग पत्रों के साथ-साथ बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि खाता, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण जैसे तमाम जनोन्मुखी कार्य कर रहा है। पार्सल व कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से डाक विभाग अब ई-कॉमर्स के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं। श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघर की बचत योजनाएं आज भी सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। गोण्डा मण्डल के डाकघरो में 13 लाख से अधिक खाते बचत योजनाओ के अन्तर्गत संचालित हैं। इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के तहत अब तक कुल 27,979 खाते खोले जा चुके हैं और 63 गाँवों  को इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक सक्षम ग्राम बनाया जा चुका है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सुकन्या समृद्धि योजना में कुल 34,913 बेटियो के खाते खोले जा चुके हैं और 19 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि  ग्राम बनाया जा चुका है। गोण्डा प्रधान डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र के माध्यम से अब तक कुल 3,861 लोगों के पासपोर्ट जारी हो चुके है।






गोंडा मंडल के डाकघर अधीक्षक श्री दिनेश साह ने बताया कि गोण्डा डाक मण्डल में ग्राहकों से संवाद कर एवं मेले व कैम्प का लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय अर्जित किया जायेगा। इस अवसर श्री सूबेदार सिंह, सहायक डाकघर अधीक्षक (मु0) गोण्डा, श्री अनिरुद्ध पाण्डेय सहायक डाकघर अधीक्षक बलरामपुर, डाक निरीक्षक संवर्ग के अमिताभ मोहन पाण्डेय, एच0एन0एम0 त्रिपाठी, शत्रुहन वर्मा तथा  गोण्डा प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर श्री देव प्रकाश त्रिपाठी सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 



डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने गोण्डा में लिया डाक सेवाओं का जायजा 
नवीन टेक्नॉलाजी के साथ डाक सेवाएं बन रही कस्टमर फ्रेडली - डाक निदेशक केके यादव