Wednesday, October 14, 2020

Philately day inaugurated by Postmaster General Krishna Kumar Yadav during National Postal Week in Varanasi

डाक टिकट किसी भी राष्ट्र की सभ्यता, संस्कृति एवं विरासत के संवाहक हैं। तभी तो डाक टिकट को नन्हा राजदूत कहा जाता है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने राष्ट्रीय डाक दिवस के क्रम में वाराणसी प्रधान डाकघर में आयोजित फिलेटली दिवस का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर लोगों ने विशेषकर बच्चों ने फिलेटली ब्यूरो का भ्रमण करके डाक टिकटों के बारे में जानकारी ली।   माई स्टैम्प के तहत डाक टिकटों पर अपनी फोटो देखकर बच्चे खूब प्रफुल्लित हुए। इस अवसर पर 75 लोगों ने फिलेटली डिपॉजिट अकाउंट और 80 लोगों ने अपनी माई स्टैम्प बनवाई।

 पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि फिलेटली सिर्फ डाक टिकटों का संग्रह ही नहीं, बल्कि इसका अध्ययन भी है। फिलेटली का शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में अहम योगदान है। हर डाक टिकट के पीछे एक कहानी छुपी हुई है और इस कहानी से आज की युवा पीढ़ी को जोड़ने की जरूरत है। श्री यादव ने कहा कि, डाक टिकट वास्तव में एक नन्हा राजदूत है, जो विभिन्न देशों का भ्रमण करता है एवम् उन्हें अपनी सभ्यता, संस्कृति और विरासत से अवगत कराता है। फिलेटली के क्षेत्र में डाक विभाग द्वारा तमाम नए कदम उठाये जा रहे हैं। इससे युवाओं और बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ एक अच्छी हॉबी अपनाने की प्रेरणा भी मिलेगी।


वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री सुमीत कुमार गाट ने बताया कि मात्र ₹ 200 में फिलेटली डिपाजिट एकाउंट खोलकर घर बैठे डाक टिकटें प्राप्त की जा सकती हैं। सहायक निदेशक श्री शम्भु राय ने बच्चों को डाक टिकट संग्रह और उनके फायदों के बारे में बताया।

इस अवसर पर सीनियर पोस्टमास्टर  आर के चौहान, सहायक डाक अधीक्षक सुरेश चंद्र, डाक निरीक्षक ब्रजेश शर्मा, बलबीर सिंह, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मैनेजर सुबलेश सिंह, जनसंपर्क निरीक्षक अनिल शर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, राहुल वर्मा, रोशनी इत्यादि उपस्थित रहे।







वाराणसी प्रधान डाकघर में मना फिलेटली दिवस, डाक टिकटों पर अपनी फोटो देखकर बच्चे हुए प्रफुल्लित

बच्चों में डाक टिकट संग्रह की अभिरुचि ज्ञानवर्धन के लिए जरूरी : पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

सभ्यता, संस्कृति एवं विरासत के संवाहक हैं डाक टिकट - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Tuesday, October 13, 2020

My Stamp on Happy Birthday, Wedding wishes & Anniversary now - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

आजकल हर कोई जन्मदिन, शादी, सालगिरह या रिटायरमेंट को यादगार बनाने के लिए कुछ अनूठा करना चाहता है। पर कभी आपने सोचा है कि आपके जीवन के इन महत्वपूर्ण पलों  पर डाक टिकट भी जारी हो सकता है। पर अब यह सम्भव है। इस सम्बन्ध में जानकारी  देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग की 'माई स्टैम्प' सेवा के तहत लोगों के जीवन के खूबसूरत पलों को खूबसूरती से डाक टिकटों पर स्थान दिया जा सकता है और इन पलों को डाक टिकटों के माध्यम से हमेशा के लिए यादगार बनाया जा सकता है। विश्वेश्वरगंज स्थित वाराणसी प्रधान डाकघर में यह सुविधा डाक विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है।



पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पाँंच रुपए के डाक-टिकट, जिस पर नवजात शिशु, बर्थडे ब्वाय या बर्थडे गर्ल, विवाहित नव युगल की खूबसूरत तस्वीर, एनिवर्सरी को सहेजते चित्रों  से लेकर रिटायरमेंट तक के पलों को माई स्टैम्प के माध्यम से सहेजा जा सकेगा। यह डाक टिकट देश भर में कहीं भी डाक के आदान प्रदान के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती सकती है। मात्र 300 रुपए के खर्च में 12 डाक-टिकटों की एक शीट बनवाई जा सकती है। इन डाक टिकटों पर बक़ायदा जन्मदिन की शुभकामनाएं, शुभ विवाह, सालगिरह मुबारक और  बेस्ट विशेज ऑन योर रिटायरमेंट के साथ तस्वीर लगेगी।  

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सेल्फी की दीवानी है। इन सेल्फी पर भी 'माई स्टैम्प' के माध्यम से डाक टिकट जारी किया जा सकता है। माई स्टैम्प खूबसूरत उपहार के रूप में भी दिया जा सकता है।

वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री सुमीत कुमार गाट ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत फिलेटली दिवस, 13 अक्टूबर को वाराणसी प्रधान डाकघर में माई स्टैम्प बनवाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। लोग अपनी आईडी व फोटो के साथ इसे मात्र ₹ 300 में बनवा सकते हैं।

अब अपने जन्मदिन, विवाह व सालगिरह पर भी लोग जारी करवा सकेंगे डाक टिकट - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

मात्र ₹ 300 में मिलेंगे 12 डाक टिकट, वाराणसी प्रधान डाकघर में  सुविधा उपलब्ध








अब अपने जन्मदिन, विवाह व सालगिरह पर भी लोग जारी करवा सकेंगे डाक टिकट - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

मात्र ₹ 300 में मिलेंगे 12 डाक टिकट, वाराणसी प्रधान डाकघर में  सुविधा उपलब्ध

Sunday, October 11, 2020

Banking Day by India Post in Varanasi: कोरोना काल में जरूरतमंदों तक पहुँचकर डाकघर की बैंकिंग सेवाओं ने रचे नए आयाम- पोस्टमास्टर जनरल केके यादव

भारतीय डाक विभाग द्वारा 'राष्ट्रीय डाक सप्ताह' के तहत 10 अक्टूबर  को बैंकिंग दिवस के रूप में मनाया गया। कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने इसका शुभारम्भ किया और बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाकर उन्हें पासबुक, चॉकलेट व मास्क देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव  ने कहा कि आज भी डाकघरों की बचत योजनाएं सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे जमा करते हैं। लोगों द्वारा बचत रूप में किया गया छोटा से छोटा निवेश भी समाज के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका  निभाता  है। डाकघरों को नई टेक्नालॉजी से जोड़कर उन्हें और भी कस्टमर-फ्रेंडली बनाया जा रहा है। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि वर्ष 1882 में आरम्भ हुई डाकघर बचत सेवाएं विस्तृत नेटवर्क, विश्वसनीयता और नई तकनीक की बदौलत आज नए मुकाम पर खड़ी हैं। वाराणसी  परिक्षेत्र के डाकघरों में लगभग 36 लाख खाते संचालित हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत 1 लाख 70 हजार से अधिक बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं और 25 गाँवों को 'सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम' बनाया जा चुका है। श्री यादव ने कहा कि, कोर बैंकिंग और एटीएम के बाद डाकघरों में पेमेंट बैंकिंग लागू होने से कोरोना काल में जरूरतमंदों तक पहुँचकर डाकघर की बैंकिंग सेवाओं ने नए आयाम रचे हैं । वाराणसी परिक्षेत्र  में अब तक लगभग 3.12 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खुल चुके हैं, जिनमें 1.21 लाख अकेले कोरोना काल में खुले हैं। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के द्वारा  किसी भी बैंक के आधार लिंक्ड खाते से डाकियों द्वारा लोगों को उनके दरवाजे पर घर बैठे भुगतान किया जा रहा है। अकेले कोरोना काल में वाराणसी परिक्षेत्र में विभिन्न बैंकों के 5.75 लाख खाताधारकों को 1 अरब 59 करोड़ रुपये का भुगतान डाकियों व ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा आरम्भ जनसुरक्षा योजना - अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में भी डाकघरों के माध्यम से निवेश किया जा सकता है। 

वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक सुमीत कुमार गाट ने बताया कि डाकघरों में सामान्य बचत खाते के साथ-साथ आवर्ती जमा, सावधि जमा, मासिक आय योजना,  पीपीएफ, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके अपना भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।

सहायक निदेशक प्रवीण प्रसून ने कहा कि डाकघर में निवेश अभी भी सबसे सुरक्षित है। उन्होंने डाकघर खाताधारकों से अपने खातों को मोबाईल से लिंक कराने के लिए कहा।

इस अवसर पर सहायक निदेशक शंभु राय, लेखा अधिकारी एमपी वर्मा, एके मौर्या, सहायक अधीक्षक अजय कुमार, पंकज श्रीवास्तव, डाक निरीक्षक ब्रजेश कुमार शर्मा, शशिकांत कन्नौजिया, आई.पी.पी.बी. मैनेजर सुबलेश कुमार सिंह, पोस्टमास्टर कैंट प्रधान डाकघर रामशंकर वर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, राकेश कुमार,  राजेन्द्र यादव, राहुल वर्मा सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, बचत अभिकर्तागण व खाताधारक मौजूद रहे।








आज भी डाकघरों की बचत योजनाएं सर्वाधिक लोकप्रिय - पोस्टमास्टर जनरल केके यादव

कोरोना काल में जरूरतमंदों तक पहुँचकर डाकघर की बैंकिंग सेवाओं ने रचे नए आयाम- पोस्टमास्टर जनरल केके यादव

'राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ के तहत डाकघरों में हुआ ‘बैंकिंग दिवस’ का आयोजन


Saturday, October 10, 2020

विश्व डाक दिवस पर डाक विभाग ने वाराणसी के निर्यातकों को दी सुविधा, 'एक जिला-एक उत्पाद' के तहत विदेशों के लिए कैंट डाकघर स्थित इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर से आरम्भ हुई बुकिंग

डाक विभाग अब ‘एक जिला, एक उत्पाद‘ के तहत स्थानीय उत्पादों के विश्वव्यापी व्यापार को भी प्रोत्साहित करेगा। इसी क्रम में विश्व डाक दिवस (9 अक्तूबर) पर कैंट प्रधान डाकघर परिसर स्थित अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय केंद्र से ‘एक जिला, एक उत्पाद‘ के तहत विदेशों के लिए बुकिंग का शुभारंभ वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने किया। ‘एक जिला, एक उत्पाद‘ के तहत वाराणसी को एक पायलट शहर के रूप में चुना गया है। इसके तहत प्रत्येक जिले के निर्यात को बढ़ावा देने हेतु निर्यात विकास केंद्र की स्थापना भी की जाएगी।


इस अवसर पर विभिन्न स्थानीय निर्यातकों  ने विदेशों में 7 देशों- संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया के लिए बनारसी साड़ी व अन्य सिल्क  उत्पाद बुक किया। गौरतलब है कि वाराणसी स्थित अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय केंद्र जो कि एक फाॅरेन पोस्ट आफिस का भी कार्य करता है, नान-मेट्रो शहरों में स्थापित पहला सेंटर है। इस सेंटर में निर्यातकों के समान की पैकिंग, प्रेषण व कस्टम क्लियरेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग की भूमिका दिनों-ब-दिन बदल रही है। आज का दौर ई-काॅमर्स और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का है, ऐसे में डाक विभाग इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्री यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय केंद्र की गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा। इसके तहत डाक विभाग ‘एक जिला एक उत्पाद‘ के उत्पादों के लिए एक लाॅजिस्टिक पार्टनर की भूमिका निभाएगा। इस सेंटर में बीएनपीएल ग्राहकों के बल्क आर्डरस के लिए फ्री पिक-अप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अन्य रिटेल काॅमर्स के लिए भी पिक-अप सुविधा सहूलियत अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय केंद्र से न सिर्फ वाराणसी बल्कि आसपास के जनपदों मसलन भदोही के कालीन निर्यातकों को भी फायदा मिलेगा।

सहायक डाक निदेशक श्री शम्भू राय ने बताया कि पोस्टल स्टाफ को उचित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि वे ग्राहकों को पर्याप्त सुविधाएं दे सकें। 

इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर,  वाराणसी पूर्वी मंडल श्री सुमित कुमार गट्ट, सहायक निदेशक श्री प्रवीन प्रसून, श्री शम्भु राय, पोस्टमास्टर, कैंट प्रधान डाकघर श्री रमाशंकर वर्मा सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।









विश्व डाक दिवस पर डाक विभाग ने वाराणसी के निर्यातकों को दी सुविधा,  'एक जिला-एक उत्पाद' के तहत विदेशों के लिए कैंट डाकघर स्थित इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर से आरम्भ हुई बुकिंग 

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया सेवा का शुभारम्भ




Friday, October 9, 2020

World Post day & National Postal Week Celebration : 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस, 9-15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन - पोस्टमास्टर जनरल केके यादव

डाक विभाग देश के सबसे पुराने विभागों में से एक है जो कि देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक ऐसा संगठन है जो न केवल देश के भीतर बल्कि देश की सीमाओं से बाहर अन्य देशों तक पहुँचने में भी हमारी मदद करता है। पूरे विश्व में हर वर्ष 9 अक्टूबर को "अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस" और उसी क्रम में 9-15 अक्टूबर तक भारत में राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जायेगा। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

इसलिए मनाया जाता है विश्व डाक दिवस

9 अक्टूबर को "अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस" मनाये जाने के बारे में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा  कि 'एक विश्व-एक डाक प्रणाली' की अवधारणा को साकार करने हेतु 9 अक्टूबर, 1874 को 'यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन' की स्थापना बर्न, स्विटजरलैण्ड में की गई, जिससे विश्व भर में एक समान डाक व्यवस्था लागू हो सके। भारत प्रथम एशियाई राष्ट्र था, जो कि 1 जुलाई 1876 को इसका सदस्य बना। कालांतर में वर्ष 1969 में टोकियो, जापान में सम्पन्न यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस में इस स्थापना दिवस को 'विश्व डाक दिवस' के रूप में मनाने हेतु घोषित किया गया। तब से पूरी दुनिया में  इस दिन को प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। विश्व डाक दिवस के क्रम में ही पूरे सप्ताह को राष्ट्रीय डाक सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा, जिस दौरान तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

विश्व डाक दिवस के क्रम में राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव, ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के डाक मंडलों में भी 'विश्व डाक दिवस' और तदन्तर 9 से 15 अक्टूबर तक 'राष्ट्रीय डाक सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 9 अक्टूबर  को  'विश्व डाक दिवस', 10 अक्टूबर को बैंकिंग दिवस, 12  अक्टूबर को डाक जीवन बीमा दिवस, 13 अक्टूबर को फिलेटली दिवस, 14 अक्टूबर को व्यवसाय विकास दिवस और 15 अक्टूबर को मेल दिवस के रूप में मनाया जायेगा।  पोस्टमास्टर जनरल श्री यादव ने कहा कि इस दौरान जहाँ  सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं राजस्व अर्जन में वृद्धि पर जोर दिया जायेगा, वहीं उत्कृष्टता हेतु डाक कर्मियों का सम्मान, कस्टमर मीट, डाक सेवाओं की कार्य-प्रणाली को समझने हेतु स्कूली बच्चों द्वारा डाकघरों  का भ्रमण, माई स्टैम्प, पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता, बचत बैंक, सुकन्या समृद्धि योजना, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक व डाक जीवन बीमा मेला, आधार कैम्प इत्यादि तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।







9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस, 9-15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन -पोस्टमास्टर जनरल केके यादव

देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में डाक विभाग की अहम भूमिका -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव