Tuesday, June 8, 2021

डाक विभाग से अस्थि विसर्जन हेतु भेज सकेंगे स्पीड पोस्ट, ओम दिव्य दर्शन संस्था द्वारा वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार एवं गया में कराया जायेगा अस्थि विसर्जन व श्राद्ध कर्मकांड

कोरोना संक्रमण के दौर में तमाम लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, पर विधिवत उनका अंतिम संस्कार नहीं कर पाए। हिन्दू धर्म में पवित्र गंगा नदी में अस्थि विसर्जन की परम्परा है और लोग वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार एवं गया में अस्थि विसर्जन और श्राद्ध कर्मकांड करके मृतात्माओं को शांति दिलाते हैं।कोविड महामारी के इस दौर में अब डाक विभाग ने ओम दिव्य दर्शन नामक सामाजिक-धार्मिक संस्था से मिलकर ऐसे लोगों हेतु पहल की है। देश के किसी भी कोने से अब अस्थियाँ डाकघरों से स्पीड पोस्ट के माध्यम से इन जगहों पर भेजी जा सकेंगीं, जिनका विधिवत कर्मकांड ओम दिव्य दर्शन द्वारा संपन्न किया जायेगा। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, इस सुविधा को प्राप्त करने हेतु इच्छित व्यक्ति को ओम दिव्य दर्शन संस्था के पोर्टल http://omdivyadarshan.org/ पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उक्त व्यक्ति द्वारा डाकघर के माध्यम से अस्थियों का पैकेट स्पीड पोस्ट से वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार एवं गया भेजा जा सकेगा। अस्थि पैकेट को अच्छी तरह से पैक कर इस पर मोटे अक्षरों में 'ओम दिव्य दर्शन' अंकित करना होगा, ताकि इसे अलग से पहचाना जा सके। पैकेट पर  प्रेषक अपना पूर्ण नाम, पता, मोबाइल नंबर इत्यादि लिखेगा। स्पीड पोस्ट का चार्ज प्रेषक द्वारा ही वहन किया जाएगा। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव  ने बताया कि स्पीड पोस्ट बुक करने के बाद प्रेषक को ओम दिव्य दर्शन संस्था के  पोर्टल पर स्पीड पोस्ट बार कोड नंबर सहित बुकिंग डिटेल्स अपडेट करना होगा। डाकघर में पैकेट प्राप्त होने के बाद इसे ओम दिव्य दर्शन के पते पर वितरित कर दिया जायेगा। तत्पश्चात, ओम दिव्य दर्शन संस्था द्वारा इसे पंडितों के माध्यम से इसका विधिवत अस्थि विसर्जन एवं श्राद्ध संस्कार पूर्व निर्धारित समय के अनुसार किया जायेगा, जिसे वेबकास्ट के माध्यम से मृतक के परिवार वाले भी देख सकेंगे। सारे संस्कारों के बाद संस्था द्वारा मृतक के परिवार को डाकघर द्वारा एक बोतल गंगा जल भी भेजा जायेगा।















World Environment Day : Plantation is necessary to save the environment - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Plantation is very important to save the environment. Trees not only purify our environment, but also provide fresh air for life.  The corona pandemic has also warned that playing with the environment is fatal.  In such  situation, to keep the entire earth and nature safe and balanced, we have to make people aware of the environment.  The above words were expressed by the Postmaster General of Varanasi Region, Shri Krishna Kumar Yadav while planting saplings in the Varanasi Cantt Head Post Office campus on 'World Environment Day'.  On this occasion, many officials of the Postal Department also gave the message of environmental protection by planting saplings following the covid protocol.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that there is a need to reconsider the relationship between human being and environment in the era of corona pandemic.  In Indian tradition, trees are worshiped as God.  If the environment is pure, then the behavior will also be pure.  Trees play an important role in keeping the environment clean and pollution free. It is the responsibility of every person to plant a sapling.

On this occasion, Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav also called upon the postal employees to draw their attention towards the increasing pollution in the environment and the anomalies arising due to it, and also called upon every postal employee to become a partner in their redressal by planting saplings.  Shri Yadav said that in our tradition, one tree is considered equal to ten children, because trees serve us for generations.  He said that by fulfilling the responsibility of planting trees and protecting them, the world can be saved from future destruction.

On this occasion, Superintendent of Post Office Varanasi West Division Sanjay Kumar Verma, Assistant Director Ram Milan, Assistant Superintendent of Posts Ajay Kumar,  Investigation Inspector Shrikant Pal, Postmaster of Cantt Head Post Office Ramashankar Verma, Rajendra Yadav, Shri Prakash Gupta, Rakesh Kumar along with many employees were present.

Plantation is necessary to save the environment - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Need to reconnect the relationship with environment in the era of corona pandemic - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Postmaster General KK Yadav appeals to Postal officials to plant a sapling on 'World Environment Day'

Monday, June 7, 2021

डाक विभाग ने मनाया 'विश्व पर्यावरण दिवस', पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने डाककर्मियों से की पौधा लगाने की अपील

पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहद जरुरी है। वृक्ष न सिर्फ हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जीवन के लिए उपयोगी प्राणवायु भी उपलब्ध कराते हैं।  कोरोना महामारी ने भी यही चेताया है कि पर्यावरण से खिलवाड़ घातक है। ऐसे में सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर वाराणसी कैण्ट प्रधान डाकघर कैम्पस में पौधारोपण करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर डाक विभाग के तमाम अधिकारियों - कर्मचारियों ने भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, कोरोना महामारी के दौर में मनुष्य और पर्यावरण के संबंधों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।  भारतीय परंपरा में पेड़-पौधों को परमात्मा का प्रतीक मान कर उनकी पूजा का विधान बनाया गया  है। पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो आचरण भी शुद्ध रहेगा। पर्यावरण को शुद्ध और प्रदूषण मुक्त रखने में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में हर व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह एक पौधा अवश्य लगाए।


पोस्टमास्टर जनरल श्री  कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर डाककर्मियों  से पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण और उसके चलते पैदा हो रही विसंगतियों की ओर ध्यान आकर्षित करके हर डाककर्मी से पौधारोपण द्वारा उनके निवारण में भागीदार बनने का भी आह्वान किया। श्री यादव ने कहा कि हमारी परंपरा में एक वृक्ष को दस संतानों के समान माना गया है, क्योंकि वृक्ष पीढ़ियों तक हमारी सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण और उनके रक्षण के  दायित्व का निर्वाह कर सृष्टि को भावी विनाश से बचाया जा सकता है ।  

इस अवसर पर वाराणसी पश्चिमी मंडल के अधीक्षक डाकघर संजय कुमार वर्मा, सहायक निदेशक राम मिलन,  सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार, जाँच निरीक्षक श्रीकांत पाल,  कैण्ट प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर रमाशंकर वर्मा, राजेंद्र यादव, श्री प्रकाश गुप्ता, राकेश कुमार सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







डाक विभाग ने मनाया 'विश्व पर्यावरण दिवस', पोस्टमास्टर जनरल केके यादव ने डाककर्मियों से की पौधा लगाने की अपील

पत्रिका : प्रकृति का संतुलन बरकरार रखने के लिए वृक्षारोपण जरुरी -पोस्टमास्टर जनरल 

पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो आचरण भी शुद्ध रहेगा - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

दैनिक जागरण : कोरोना महामारी के दौर में मानव व पर्यावरण के संबंधों पर पुनर्विचार की जरूरत 


Wednesday, June 2, 2021

'Prasad' of Somnath temple via Speed Post now- Postmaster General Krishna Kumar Yadav


In this era of Corona pandemic, it is difficult for people to visit temples. In such situation, the Department of Posts has made an initiative to send the Prasad of major temples by Speed Post. After Prasad of Shree Kashi Vishwanath Temple, Varanasi, now devotees will be able to order the prasad of Shree Somnath Adi Jyotirlinga Temple located in Patan, Gujarat through Speed Post at doorstep. The above information was given by Mr. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region.


Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that like Shree Kashi Vishwanath Trust, Shree Somnath Trust has also entered into an agreement with the Postal Department to provide doorstep offerings to the devotees during the Corona pandemic. Under this agreement, any devotee can order Prasad through Speed Post by making an e-Money Order of Rs 251 to the Manager, Shree Somnath Trust, Prabhas Patan, District- Junagadh, Gujarat-362268. This e-money order will have to be marked as "Booking for Prasad". After that, a packet of 400 grams of Prasad will be sent by Speed Post to the concerned devotee by Shri Somnath Trust. Prasad will contain  200 grams Magas Laddoo, 100 grams of Sesame Chikki and 100 grams peanut Chikki. This Prasad will be promptly delivered at the doorstep of the devotee through Speed Post said Mr. Yadav.


India Post initiative : After Shree Kashi Vishwanath, now the Prasad of Shree Somnath Adi Jyotirlinga available through Speed Post

Get Prasad of Shree Somnath Adi Jyotirlinga Temple through Speed Post by sending eMO of ₹ 251



डाक विभाग की पहल : श्री काशी विश्वनाथ के बाद अब श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद भी स्पीड पोस्ट से


कोरोना संक्रमण के इस दौर में लोगों के लिए मंदिरों में जाना मुश्किल है। ऐसे में डाक विभाग ने पहल करते हुए तमाम प्रमुख मंदिरों के प्रसाद को स्पीड पोस्ट द्वारा भिजवाने की व्यवस्था की है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के बाद अब गुजरात के पाटन में स्थित श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद भी श्रद्धालु घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगा सकेंगे। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की भाँति श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने भी कोरोना महामारी के समय श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद उपलब्ध कराने हेतु भारतीय डाक विभाग से एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत कोई भी श्रद्धालु मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला- जूनागढ़, गुजरात-362268  को 251 रूपये का ई-मनीऑर्डर कर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद मँगा सकता है। इस  ई-मनीऑर्डर पर "प्रसाद के लिए बुकिंग' अंकित करना होगा। तदोपरांत श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा द्वारा संबंधित श्रद्धालु को 400 ग्राम का प्रसाद का पैकेट स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जायेगा।  इस प्रसाद में 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की रहेगी। यह प्रसाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से श्रद्धालु के घर पर शीघ्रता से वितरित किया जायेगा।













जागरण : श्रीसोमनाथ मंदिर का प्रसाद भी डाक विभाग पहुंचाएगा घर, करना होगा 251 रूपये का ई-मनीऑर्डर

डाक विभाग की पहल : श्री काशी विश्वनाथ के बाद अब श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद भी स्पीड पोस्ट से

आज Express : डाक विभाग की पहल पर अब स्पीड पोस्ट से मिलेगा श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का भी प्रसाद 

तरुण मित्र : डाक विभाग की पहल से अब श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद भी स्पीड पोस्ट से पहुंचेगा आप तक

पत्रिका :₹ 251 का ई-मनीऑर्डर भेजकर स्पीड पोस्ट से मँगायें सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद 

जनमन टीवी : श्रीसोमनाथ मंदिर का प्रसाद भी डाक विभाग पहुंचाएगा घर, सिर्फ करना होगा इतने रूपये का ई-मनीऑर्डर

Sunday, May 30, 2021

COVID vaccination registration & appointment through Post Offices also - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Vaccination is very important to prevent the outbreak of corona pandemic, but in rural areas  people are still unable to register for vaccination due to lack of smart phones. In such situation, the postal department will now provide facility of registration and appointment for vaccination of villagers through Branch Post Offices located in rural areas, where post office common service centers will be opened. For this, the process of selection and training of postal employees has been started. The above information was given by the Postmaster General of Varanasi Region Mr. Krishna Kumar Yadav.

Postmaster General of Varanasi Region Mr. Krishna Kumar Yadav said that the exercise to open post office common service center for registration and appointment of COVID vaccination in branch post offices has started.  They will perform this by using the Co-WIN application from the BO-CSC through mobile app, for which no any fee will be charged.  People have to reach the branch post office with the prescribed photo ID and mobile, where this process will be completed through OTP. Vaccination registration and appointment has been started at Gorai branch post office under Mirzamurad Sub Post office in Sevapuri block, being developed as a model block in Prime Minister's Parliamentary constituency Varanasi, where more than 25 people have made registration for vaccination.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar  Yadav added that soon it will be started in 300 other branch post offices of Varanasi Region. This includes 73 branch offices of Varanasi, 26 of Chandauli, 21 of Bhadohi, 60 of Jaunpur, 60 of Ghazipur and 60 of Ballia district. In next phase 475 another Branch Post Offices will also be included.



COVID vaccination registration and appointment  will now be done through Post Offices also in Rural Areas - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Service started in Gorani Branch Post Office of PM's constituency Varanasi, soon to be started in 300 other Branch Post Offices


Saturday, May 29, 2021

COVID टीकाकरण के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्ट ऑफिस भी करेंगे रजिस्ट्रेशन व एप्वाइनमेंट - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव हेतु टीकाकरण बेहद जरुरी है। पर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लोगों के पास स्मार्ट फोन न होने के कारण वे टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन व अप्वाइंटमेंट नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में डाक विभाग अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शाखा डाकघरों के माध्यम से लोगों का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करेगा, जहाँ पर पोस्ट ऑफिस कॉमन सर्विस सेंटर खोले जायेंगे। इसके लिए डाकघरों का चयन और उनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि शाखा डाकघरों में टीकाकरण के लिए पोस्ट ऑफिस कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की कवायद आरम्भ हो गई है। ये मोबाइल एप के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन और एप्वाइनमेंट का कार्य को-विन एप्लिकेशन के माध्यम से करेंगे, जिसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा। लोगों को निर्धारित फोटो आईडी और मोबाइल के साथ शाखा डाकघर पहुँचना होगा, जहाँ पर ओटीपी के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मॉडल ब्लॉक के तौर पर विकसित किये जा रहे सेवापुरी ब्लॉक में मिर्जामुराद उप डाकघर के अधीन गोराई शाखा डाकघर में वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन व एप्वाइनमेंट का शुभारम्भ कर दिया गया है, जहाँ 25 से ज्यादा लोगों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करा भी लिया है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव यादव ने बताया कि शीघ्र ही वाराणसी परिक्षेत्र के 300 अन्य शाखा डाकघरों में भी इसे आरम्भ किया जायेगा। इसमें वाराणसी के 73, चंदौली के 26, भदोही के 21, जौनपुर के 60, गाजीपुर के 60 और बलिया के 60 शाखा डाकघर शामिल हैं। इसके बाद अगले फेज में 475 और भी शाखा डाकघरों में इसे आरम्भ करने की योजना है।













कोविड टीकाकरण के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्ट ऑफिस भी करेंगे रजिस्ट्रेशन व एप्वाइनमेंट - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गोराई शाखा डाकघर में आरम्भ हुई सेवा, शीघ्र ही 300 अन्य शाखा डाकघरों में भी होगी शुरुआत

दैनिक जागरण : वाराणसी में कोरोना टीकाकरण के लिए अब डाकघरों में भी करवा सकते हैं निश्शुल्क पंजीकरण