Thursday, July 21, 2022

डाकघर में एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग अब सिर्फ पत्रों व मनीऑर्डर से नहीं जुड़ा है, बल्कि एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को बहुउद्देश्यीय बनाया गया है। बचत, बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, काशी विश्वनाथ प्रसाद और गंगाजल की बिक्री जैसी तमाम सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने वाराणसी (पूर्वी) डाक मंडल द्वारा सारनाथ में 21 जुलाई, 2022 को आयोजित डाक मेले में संबोधन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। इस दौरान पोस्टमास्टर जनरल ने विभिन्न ग्राम प्रधानों और नागरिकों से संवाद भी किया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज भी डाकघर की बचत योजनाएँ सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें  लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित निवेश करते आ रहे हैं। वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक 28.70 लाख बचत खाते, 5.21 लाख आईपीपीबी खाते और 2.55 लाख सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं।   686 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया जा चुका है। बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य एवं नारी सशक्तिकरण के बहुमूल्य साधन के रूप में डाक विभाग की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करते बताया कि उनके उज्जवल भविष्य के लिए अभी से उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने की जरूरत है। इसमें 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आरंभ 'सुकन्या समृद्धि योजना'  महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली डीबीटी राशि की निकासी के लिए अब किसी को भी बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही सभी अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी डाकिया के माध्यम से लिया जा सकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आधार जरूरी है, ऐसे में अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से ही आधार से लिंक मोबाइल नम्बर भी अपडेट किया जा सकता है। श्री यादव ने बताया कि आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिल रही हैं।

वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री राजन ने कहा कि विभिन्न डाक योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु डाक विभाग द्वारा पहल की जा रही है। डाक मेले के दौरान 2,000 से ज्यादा डाकघर बचत बैंक खाते और 500 बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। मात्र 250 रुपये में खोले जाने वाले सुकन्या समृद्धि खाते में एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम डेढ़ लाख रूपये जमा किये जा सकते हैं। बालिका के 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने अथवा 10वीं कक्षा पास कर लेने के उपरांत जमा राशि का 50 प्रतिशत तक निकाला जा सकता है। खाते की परिपक्वता अवधि खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष है, तथापि बालिका द्वारा 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने के बाद विवाह के समय बंद किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में प्रवर डाकघर अधीक्षक राजन राव, ग्राम प्रधान आशापुर संतोष पाण्डेय, ग्राम प्रधान हिरामनपुर घनश्याम पटेल,  ग्राम प्रधान सिंघपुर श्याम प्रकाश, ग्राम प्रधान बरियासनपुर देवराज पटेल, सहायक डाक अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार चौधरी, दिलीप सिंह यादव, निरीक्षक डाकघर रमेश यादव, सर्वेश सिंह, श्रीकान्त पाल, पोस्टमास्टर सारनाथ उपडाकघर रामरतन पाण्डेय, श्रीप्रकाश गुप्ता, कुलभूषण तिवारी, नितिन पांडेय सहित तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारी एवं सम्मानित जनता ने भागीदारी की।






डाकघर में एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

बालिकाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही सुकन्या समृद्धि योजना -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

सारनाथ में डाक मेले का पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया शुभारम्भ

Wednesday, July 20, 2022

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने वित्तीय समावेशन को दी नई ऊंचाई - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग के उपक्रम रूप में स्थापित इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अल्प समय में ही अपनी नई पहचान बनाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन और डिजिटल इण्डिया के क्षेत्र में आज इसकी अहम् भूमिका है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को इसके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। डाक विभाग उन तमाम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनके पास बीमा और अन्य वित्तीय सेवाओं तक आसान पहुंच नहीं है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक विभाग और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की रीजनल मीट का 19 जुलाई, 2022 को वाराणसी में शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडलाधीक्षकों, आईपीपीबी मैनेजर्स और डाककर्मियों को भी पोस्टमास्टर जनरल ने सम्मानित किया।



पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आईपीपीबी के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। घर बैठे बच्चों का आधार बनाने, मोबाइल अपडेट करने, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, डीबीटी, बिल पेमेंट, एईपीएस द्वारा बैंक खाते से भुगतान, वाहनों का बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाएं डाकिया के माध्यम से घर बैठे मुहैया कराई जा रही हैं। आईपीपीबी में खाता होने पर डाकघर की सुकन्या, आरडी, पीपीएफ, डाक जीवन बीमा में भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।    





 पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की साझेदारी में बजाज आलियांज लाइफ स्मार्ट प्रोटेक्ट गोल और बजाज आलियांज लाइफ गारंटीड पेंशन गोल की बिक्री का भी शुभारंभ किया। बजाज आलियांज लाइफ स्मार्ट प्रोटेक्ट गोल एक व्यापक और मूल्य वर्धित टर्म बीमा उत्पाद है, जिसे घर के प्रमुख कमाने वाले व्यक्ति की असामयिक मृत्यु की स्थिति में एक परिवार को तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बजाज आलियांज लाइफ गारंटीड पेंशन गोल एक वार्षिकी बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य व्यक्ति की सेवानिवृत्ति के बाद के खर्चों को पूरा करना है क्योंकि यह उसके जीवित रहने तक गारंटीड और निश्चित रूप से नियमित आय प्रदान करता है।


आईपीपीबी कॉरपोरेट ऑफिस के एजीएम श्री विकास दहल ने कहा कि डाक विभाग के विस्तृत एवं मजबूत नेटवर्क के माध्यम से हम अपने ग्राहकों को व्यापक वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के जोनल मैनेजर श्री संदीप महाजन ने बताया कि यह साझेदारी हमारे लिए एक नया मील का पत्थर है क्योंकि हम आईपीपीबी और डाक विभाग के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों को मूल्य-पैक उत्पादों की पेशकश करने वाले पहले जीवन बीमाकर्ता हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के अधीक्षक सर्वश्री राजन राव, पीसी तिवारी, राम मिलन, संजय त्रिपाठी, कृष्ण चंद, सहायक निदेशक दिनेश साह, बृजेश शर्मा, आईपीपीबी के चीफ मैनेजर मुकेश मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक सुबलेश सिंह सहित विभिन्न ब्रांचेज के मैनेजर्स और डाककर्मी उपस्थित रहे।




Friday, July 15, 2022

Shri Kashi Vishwanath Temple Prasad through Speed post at doorsteps across the country in the month of Sawan - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

There is a special magnificence of worshiping Lord Shiva in the holy month of Sawan. Everyone has a wish that he can have a glimpse of the Jyotirlinga of Lord Shiva and get their blessings. After the inauguration of Shri Kashi Vishwanath Corridor by Prime Minister Shri Narendra Modi, the number of devotees in Shri Kashi Vishwanath Temple has significantly increased. Even then some devotees are unable to visit Shri Kashi Vishwanath Temple even after desiring to. Now such devotees need not to be disappointed. Through the Speed post service of the Department of Posts, people can get the offerings of Shri Kashi Vishwanath Temple at their door steps sitting at home in any corner of the country. In the month of Sawan, Postal department has made special arrangements for this. The above information was given by Shri Krishna Kumar Yadav, Postmaster General of Varanasi Region.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that under an agreement signed between the Department of Posts and Shri Kashi Vishwanath Temple Trust, devotees residing in any corner of the country can order Prasad from Shri Kashi Vishwanath Temple through Speed Post. To avail this service, an e-money order of ₹ 251 has to be remitted from the nearest Post Office in the name of Senior Superintendent of Post Office, Varanasi (East) Division-221001. As soon as the e-money order is received, the Prasad will be sent through Speed Post to the addressee  immediately. The packaged Prasad will be in a tamper proof envelope, on which a replica of the postage stamp issued on the Ghat of Varanasi is inscribed. It cannot be tampered in any way. Apart from this, it can also be obtained from the Varanasi City Post Office counter for just ₹ 201, added Mr. Yadav.

Contents of Shri Kashi Vishwanath Prasad-

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav told that the Prasad includes image of Shri Kashi Vishwanath Jyotirlinga, Mahamrityunjay Yantra, Shri Shiv Chalisa, 108 beads of Rudraksh garland, coin having Bhole Baba’s image inscribed with Mata Annapurna, Bhabhuti, Raksha Sutra , Rudraksh bead, dry fruits, mishri packet etc. Since the Prasad is dry, it may be used for a long time.

Senior Superintendent Post Office, Varanasi East Division Mr. Rajan said that the Postal Department has also made arrangements that the devotees will get the details of Speed Post on mobile number through SMS. For this, it will be mandatory for them to write their full address, pin code and mobile number in the e-money order.

Thursday, July 14, 2022

सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

सावन के महीने में शिव आराधना की विशेष महिमा है। हर किसी की इच्छा होती है कि वह भगवान  शिव के ज्योतिर्लिङ्ग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। सावन माह में डाक विभाग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किये हैं। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु स्पीड पोस्ट से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद मँगा सकते हैं। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से मात्र ₹ 251 रूपये का इलेक्ट्रानिक मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होगा, जिस पर वाराणसी के घाट पर जारी डाक टिकट की प्रतिकृति भी अंकित होगी। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। इसके अलावा इसे मात्र ₹ 201 में वाराणसी सिटी डाकघर के काउंटर से भी प्राप्त किया जा सकता है।

श्री काशी विश्वनाथ प्रसाद में शामिल वस्तुएं-

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिङ्ग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल हैं। सूखा होने के कारण यह प्रसाद लम्बे समय तक उपयोग में बना रहता है।

प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी पूर्वी मंडल श्री राजन ने बताया कि, डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एस.एम.एस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए उन्हें  ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।










मात्र ₹ 251 रूपये का ई-मनीआर्डर भेजकर डाक विभाग के माध्यम से घर बैठे पाएं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

Wednesday, July 13, 2022

India Post Payments Bank : Get accidental insurance of Rs.10 Lakhs in just Rs 299/- with TATA AIG in Post Offices


India Post Payments Bank of the Department of Posts has come up with a special Group Accidental Guard Insurance for those who are unable to get insurance at a high premium, in which the beneficiary will be insured for Rs 10 lakh with a premium of just Rs 299 and Rs 399 in a year. After the end of one year, this insurance will have to be renewed for the next year. To avail insurance, it is mandatory that beneficiary must have a saving account in India Post Payments Bank. The above information was given by Shri Krishna Kumar Yadav, Postmaster General of Varanasi Region.

Postmaster General, Shri Krishna Kumar Yadav said that under an agreement signed between India Post Payments Bank and Tata AIG, people in the age group of 18 to 65 years will get this group accident insurance cover. Under this, both types of insurance will provide a cover of Rs 10 lakh in case of accidental death, permanent or partial total disability, amputation or paralyze. Along with this, IPD expenses of up to Rs 60,000 for treatment during hospitalization due to accident and up to Rs 30,000 OPD claim will be available. In addition to all the aforementioned benefits, in insurance of premium Rs 399, expenses of up to one lakh for the education of two children, one thousand daily expenses in the hospital for ten days, transport expenses up to Rs 25,000 for the family living in any other city and in case of death, the cost of funeral will be given up to Rs.5,000, said Mr. Yadav.

To avail this insurance facility, people can approach to their nearest post office. Moreover, 'Mission Suraksha' campaign is being run by the Department of Posts till August 15 to cover maximum number of people under this insurance scheme.

Tuesday, July 12, 2022

डाक विभाग के इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में ₹299 में होगा 10 लाख का बीमा - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोगों के लिए डाक विभाग का इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है, जिसमें वर्ष में महज 299 और 399 रुपए के प्रीमियम के साथ लाभार्थी का 10 लाख रुपए का बीमा होगा। एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और टाटा ए.आई.जी के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत 18 से 65 वर्ष आयु  के लोगों को यह सामूहिक दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी। इसके तहत, दोनों प्रकार के बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, अंग विच्छेद या पैरालाइज्ड होने पर 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। साथ ही साथ इस बीमा में दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज हेतु  60,000 रुपए तक का आई.पी.डी खर्च और ओ.पी.डी में 30,000 रुपए तक का क्लेम मिलेगा। वहीं, 399 रुपए के प्रीमियम बीमा में उपरोक्त सभी लाभों के अलावा दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख तक का खर्च, दस दिन अस्पताल में रोजाना का एक हजार खर्च, किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार हेतु ट्रांसपोर्ट का 25,000 रूपए तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 5,000 तक का खर्च मिलेगा।

इस बीमा सुविधा में पंजीकरण के लिए लोग अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने हेतु डाक विभाग द्वारा 'मिशन सुरक्षा' अभियान 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है।





Sunday, July 10, 2022

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana through Post Offices also - Postmaster General Krishna Kumar Yadav


For the convenience of the public, many new services are being expanded in the Post offices. In this sequence, now the benefit of 'Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana' can also be availed from the Common Service Centre established in the Post offices. Considering the reach of the Postal department in rural areas, this will be of great convenience to the farmers. Giving the above information, Shri Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region said that to enrol under 'Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana' through Post offices, farmer's Khatauni, ID card (Aadhaar card, PAN card, Voter ID card, driving license) and the bank passbooks are to be brought. A premium of 2% and 1.5% will have to be paid for Kharif and Rabi crops respectively. The last date of registration for covering Kharif crops under Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana is 31 July 2022.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav further told that the prime objective of Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana is to provide compensation as well as protection for crop loss to farmers and their families due to natural calamities. Under this, protection is provided to the crop from pre-sowing to post-harvest. This scheme is also helpful in strengthening the families of farmers and their economic condition. For extensive coverage of farmers under this scheme, a special campaign will be launched for Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana in 1699 Post offices under Varanasi, Chandauli, Bhadohi, Jaunpur, Ghazipur and Ballia districts under Varanasi region, so that its benefits can reach to more and more farmers.

Saturday, July 9, 2022

डाकघरों में भी होगा 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के तहत पंजीकरण - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाकघरों में जनसामान्य की सुविधा के लिए तमाम नई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अब डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर से 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' का लाभ भी उठाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग की पहुँच को देखते हुए इससे किसानों को काफी सहूलियत होगी। उक्त जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों के माध्यम से 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के ऑनलाइन आवेदन हेतु किसान की खतौनी, आईडी कार्ड  (आधार कार्ड, पैन कार्ड , वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) व बैंक पासबुक साथ लाना होगा। खरीफ व रबी फसलों के लिए क्रमशः 2% व 1.5% का प्रीमियम अदा करना होगा। खरीफ फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कवर करने हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 नियत है। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों और उनके परिवारों को फसल के नुकसान का मुआवजा और साथ ही सुरक्षा प्रदान करना है। इसके तहत बुवाई से पहले से लेकर कटाई के बाद तक फसल को सुरक्षा प्रदान की जाती है। यह योजना किसानों के परिवारों और उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मददगार है। इसे ध्यान में रखते हुए, वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जनपद के अधीन 1699 डाकघरों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि इसका फायदा अधिकाधिक किसानों तक पहुँच सके और ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना में कवर किया जा सके।