Monday, February 6, 2023

"काशी-वाराणसी साहित्य महोत्सव" में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव "काशी साहित्य" सम्मान से विभूषित

वाराणसी में पहली बार आयोजित हो रहे त्रिदिवसीय "काशी-वाराणसी साहित्य महोत्सव" (3-5 फरवरी, 2023) में चर्चित साहित्यकार एवं ब्लॉगर, वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव को साहित्य तथा राजभाषा हिन्दी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, समर्पण तथा उपलब्धि के लिए "काशी साहित्य" सम्मान से विभूषित किया गया। श्री यादव को यह सम्मान महोत्सव के प्रधान संरक्षक एवं पूर्व सांसद (राज्यसभा) श्री रवींद्र किशोर सिन्हा ने प्रदान किया। 




श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर धाम के कॉरिडोर सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में श्री काशी विश्वनाथ न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पाण्डेय, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति प्रो. के.जी सुरेश, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई के पूर्व कुलपति प्रो. राम मोहन पाठक सहित तमाम विद्वतजन मौजूद रहे।



गौरतलब है कि श्री कृष्ण कुमार यादव लोकप्रिय प्रशासक के साथ ही सामाजिक, साहित्यिक और समसामयिक मुद्दों से सम्बंधित विषयों पर प्रमुखता से लेखन करने वाले साहित्यकार, विचारक और ब्लॉगर भी हैं। विभिन्न विधाओं में आपकी सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और आपके जीवन पर भी एक पुस्तक "बढ़ते चरण शिखर की ओर : कृष्ण कुमार यादव" प्रकाशित हो चुकी है। देश-विदेश में विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक-साहित्यिक संस्थाओं द्वारा विशिष्ट कृतित्व, रचनाधर्मिता और प्रशासन के साथ-साथ सतत् साहित्य सृजनशीलता हेतु आपको शताधिक सम्मान और मानद उपाधियाँ प्राप्त हैं। 


उ.प्र. के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा ’’अवध सम्मान’’, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री केशरीनाथ त्रिपाठी द्वारा ’’साहित्य-सम्मान’’, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त द्वारा ’’विज्ञान परिषद शताब्दी सम्मान’’ से विभूषित आपको अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर्स सम्मेलन, नेपाल, भूटान और श्रीलंका में भी सम्मानित किया जा चुका है। विभागीय दायित्वों और हिन्दी के प्रचार-प्रसार के क्रम में अब तक श्री यादव  लंदन, फ़्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, भूटान, श्रीलंका, नेपाल जैसे देशों की यात्रा कर चुके हैं। आपके परिवार को यह गौरव प्राप्त है कि साहित्य में तीन पीढ़ियाँ सक्रिय हैं। आपके पिताजी श्री राम शिव मूर्ति यादव के साथ-साथ आपकी पत्नी श्रीमती आकांक्षा भी चर्चित ब्लॉगर और साहित्यकार हैं, वहीं बड़ी बेटी अक्षिता (पाखी) अपनी उपलब्धियों हेतु भारत सरकार द्वारा सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हैं।








Saturday, February 4, 2023

अमृत काल बजट में डाकघर बचत योजनाएं हुईं और भी आकर्षक, वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा

अमृत काल में जारी बजट ने डाकघर बचत योजनाओं को और भी आकर्षक बना दिया है। अभी 1 जनवरी से तमाम बचत योजनाओं की वृद्धि की गयी थीI जिसके बाद लोग डाकघर में सुरक्षित निवेश को लेकर उत्साहित हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और मासिक आय योजना में अधिकतम जमा की सीमा को बढ़ाकर और भी आकर्षक बनाया गया हैI 

वर्तमान में सबसे अधिक 8% ब्याज वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में प्राप्त होते हैं। इसकी जमा सीमा को दोगुना कर 15 लाख से 30 लाख कर दिया गया है। वहीं मासिक आय  योजना डाकघर की सबसे आकर्षक बचत योजनाओं में है जिस पर पी.पी.एफ की भांति 7.1% ब्याज मिलता है। इसमें निवेश सीमा 4.5 से बढ़ाकर 9 लाख और  संयुक्त खाते के लिए 9 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है। श्री यादव ने कहा कि इससे जहां सीनियर सिटिजन को काफी फायदा होगा वहीं एम.आई.एस में एकमुश्त राशि जमा करने वालों के लिए भी फायदा होगाI पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में अभी 31 लाख से अधिक बचत खाते संचालित हैं, इनमें लगभग एक लाख मासिक आय योजना और लगभग 35 हजार वरिष्ठ नागरिक बचत खाते शामिल हैं। डाकघरों में लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे निवेश करते हैं, क्योंकि यह निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम है।

 पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि 10 साल तक की बेटियों के लिए डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना संचालित है, जिस पर 7.6% ब्याज दर हैI वहीं इस अमृत काल बजट में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिला सम्मान बचत पत्र आरम्भ किया गया है जिस पर 7.5% ब्याज मिलेगा, जो कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के बाद सर्वाधिक ब्याज दर वाली योजना होगी। इस योजना में महिलाएं दो वर्ष के लिए दो लाख रुपये तक जमा कर सकेंगी।

  "आज भी डाकघर बचत योजनाएं निवेश का सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय माध्यम हैं। वित्तीय समावेशन में इनकी अहम भूमिका है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और मासिक आय योजना की जमा राशि में बढ़ोत्तरी इसे और भी आकर्षक बनाएगी। वहीं, महिला सम्मान बचत पत्र नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।" - कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी परिक्षेत्र







Saturday, January 28, 2023

India Post GDS Recruitment 2023 : डाक विभाग में 40,889 पदों पर भर्ती आरंभ, 10वीं पास करें आवेदन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम) / सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) /डाक सेवक के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से आरम्भ है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2023 है। उम्मीदवार अपने आवेदन को 17 फरवरी, 2023 से 19 फरवरी, 2023 तक एडिट कर सकते हैं। 

इस वैकेंसी के तहत कुल 40,889 पदों को भरा जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश की 7,987, बिहार की 1461, राजस्थान की 1684, उत्तराखंड की 889, छत्तीसगढ़ की 1593, हरियाणा की 354, दिल्ली की 46 वैकेंसी सहित विभिन्न राज्यों की वैकेंसी शामिल हैं। 

अहम तिथियां (Important dates)

 इंडिया पोस्ट जीडीएस ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 27 जनवरी 2023

 इंडिया पोस्ट जीडीएस ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 16 फरवरी 2023 

इंडिया पोस्ट जीडीएस एप्लीकेशन के लिए एडिट/करेक्शन विंडो की तिथि - 17 फरवरी से 19 फरवरी 2023


वैकेंसी डिटेल (Vacancy detail) 

कुल पद - 40,889 


पात्रता मापदंड (Eligibility criteria) 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में गणित और अंग्रेजी के साथ कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


आवेदन शुल्क (Application fee) 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, सभी महिला/ दिव्यांग/अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान इण्डिया पोस्ट ई-चालान के माध्यम से नजदीकी प्रधान डाकघर/जीपीओ में किया जा सकता है।  


सैलरी (Salary-TRCA Slab) 

बीपीएम - रु.12,000/ - 29,380/- 

ABPM/डाक सेवक - रु.10,000/ -24,470/-


India Post GDS Recruitment 2023 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

उम्मीदवार सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं। फिर रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट अवश्य लें।


Republic Day : गणतंत्र दिवस पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने वाराणसी कैण्ट प्रधान डाकघर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

डाक विभाग द्वारा वाराणसी परिक्षेत्र में 26 जनवरी, 2023 को 74वां  गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने  कैंट प्रधान डाकघर प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सराहनीय सेवाओं के लिए 30 डाककर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया।


 पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारतीय संविधान की उद्देशिका में निहित शब्दों और उनमें निहितार्थ भाव को अंगीकार करने की जरूरत है, जिसकी शुरुआत 'हम भारत के लोग' से हुई है। यही हमारे लोकतंत्र और गणतंत्र का मूल है। भारतीय डाक विभाग भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुँच सुनिश्चित कर लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ता है। डाक विभाग आम जन से जुड़ा हुआ है, ऐसे में गणतंत्र में इसकी भूमिका और भी अहम हो जाती है।


 पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज ही के दिन हमने संविधान के तहत लोकतान्त्रिक व्यवस्था को अंगीकार कर देश के प्रत्येक नागरिक के कल्याण एवं सर्वोन्मुखी विकास का संकल्प लिया था। ऐसे में संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी विवेकपूर्ण अनुपालन आवश्यक है। एक जिम्मेदार नागरिक और सरकारी व्यवस्था के अंग दोनों रूप में, संविधान द्वारा स्थापित तंत्र की मजबूती हेतु कार्य करते हुए  हमारा दायित्व होना चाहिए कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं आम जन तक पहुंचें और इसके लिए हमें अधिक प्रभावी और प्रतिबद्ध रूप में कार्य करना होगा। गणतंत्र दिवस के दिन हम सभी को लोकतंत्र की उपलब्धियों का उत्सव मनाना चाहिए और एक शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लेना चाहिए।

 इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव, डाक अधीक्षक हेमंत कुमार, सहायक निदेशक राम मिलन, बृजेश शर्मा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी एमपी वर्मा, सीनियर पोस्टमास्टर आरएस शर्मा, कैण्ट प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर अरविन्द शर्मा, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मैनेजर सुबलेश सिंह, निकेश पांडेय, अमित सिंह, सहायक अधीक्षक आरके चौहान, अजय कुमार, दिलीप यादव, सुरेंद्र चौधरी, डाक निरीक्षक श्रीकांत पाल, दिलीप पांडेय, इंद्रजीत पाल, सर्वेश सिंह, नित्यानंद तिवारी,  संतोषी राय, राहुल वर्मा, राकेश कुमार, श्रीप्रकाश गुप्ता, विवेक कुमार, कुमारी अजिता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।  

 30 डाककर्मियों का हुआ सम्मान -



 पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने सराहनीय सेवाओं हेतु विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया। इनमें क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के वरिष्ठ लेखाधिकारी महेंद्र प्रताप, सहायक निदेशक राम मिलन, सहायक अधीक्षक अजय कुमार, जाँच निरीक्षक श्रीकांत पाल, डाक सहायक अजिता, मनीष, शम्भू कुमार, शशिकांत, मो. नौशाद, तो वाराणसी पूर्वी मंडल के सहायक अधीक्षक दिलीप सिंह यादव, डाक सहायक संजय दूबे, काशीनाथ, अमन, इन्दु कुमारी, संतोष भाष्कर, सिस्टम मैनेजर सतीश, रजनीश, पोस्टमैन राधेश्याम एवं एम.टी.एस. बसंत, ग्रामीण डाक सेवक प्रदीप, जूली कुमारी एवं वाराणसी पश्चिम मंडल के डाक सहायक मुकेश, आलोक, पोस्टमैन कविता, रोहित, एम.टी.एस. महेन्द्र, मुजाहिद खान, ग्रामीण डाक सेवक सुरेन्द्र सिंह एवं सफाई कर्मी राजू को सम्मानित किया गया।  




गणतंत्र दिवस पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने वाराणसी कैण्ट प्रधान डाकघर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

डाक विभाग ने मनाया गणतंत्र दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 डाककर्मी हुए सम्मानित

लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने में डाक विभाग की अहम भूमिका -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग का आम जन से जुड़ाव, ऐसे में गणतंत्र में इसकी भूमिका और भी अहम - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

74th Republic Day was celebrated by Department of Posts at Varanasi. Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav unfurls the Indian flag at Varanasi Cantt Head Post Office premises and felicitated the 30 Postal employees for their work excellence. Sh. Rajan, SSPOs Varanasi East Dn., Sh. Hemant Kumar, SPOs Varanasi West Dn., Sh. Ram Milan, AD-II, Sh. Brijesh Sharma, AD-I, Sh. MP Verma, Sr. AO. Sh. R.S Sharma, Sr. Postmaster Varanasi HPO, Sh. Arvind Sharma, Postmaster Cantt HPO, Sh. Sublesh Singh, Sr. Manager, IPPB Varanasi, Sh. Nikesh Pandey, Sr. Manager, IPPB Gyanpur, Sh. Amit Singh, Manager, IPPB Chandauli, also graced the function.

Tuesday, January 24, 2023

'राष्ट्रीय बालिका दिवस' : डाक विभाग की पहल, वाराणसी परिक्षेत्र में 804 गाँव बने सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम

हमारे देश में बालिकाओं का स्थान महत्वपूर्ण है। बालिकाएं आने वाले कल का भविष्य हैं। ऐसे में बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने की जरूरत है। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत आरंभ 'सुकन्या समृद्धि योजना' महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में अब तक 2.72 लाख बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं। यही नहीं, वहीं 804 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया जा चुका है। इन गाँवों में 10 साल तक की सभी योग्य बालिकाओं के सुकन्या खाते खोले जा चुके हैं। आज भी इन गाँवों में किसी के घर बेटियों के जन्म की किलकारी गूंजती है तो डाकिया बाबू बधाई के साथ नवजात बालिका का सुकन्या खाता खुलवाना नहीं भूलते।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बालिकाओं के सुदृढ़ीकरण से परिवार, समाज और अंतत: राष्ट्र भी मजबूत बनता है। 10 साल तक की बालिकाओं का मात्र ₹ 250 से डाकघर में खुलने वाला सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का ही एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह बालिकाओं के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। 


सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है और जमा धनराशि व अर्जित ब्याज पर आयकर छूट भी है। इस योजना में एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम डेढ़ लाख रूपये जमा किये जा सकते हैं। बालिका के 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने अथवा 10वीं कक्षा पास कर लेने के उपरांत जमा राशि का 50 प्रतिशत तक निकाला जा सकता है। खाते की परिपक्वता अवधि खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष है, तथापि बालिका द्वारा 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने के बाद विवाह के समय बंद किया जा सकता है। इसमें जमा धनराशि पूर्णतया बालिकाओं के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर एवं विवाह में उपयोगी होगी। यह योजना बालिकाओं के सशक्तिकरण के द्वारा भविष्य में नारी सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने लोगों से अपील भी की कि गरीब व वंचित परिवार की बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर नई पहल करें।






गूंजती है बेटियों के जन्म की किलकारी, डाकिया बाबू बधाई के साथ खुलवाते हैं नवजात बालिका का सुकन्या खाता

बालिकाओं के सुदृढ़ीकरण से परिवार, समाज और राष्ट्र बनेंगे मजबूत - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Friday, January 13, 2023

Postmaster General Krishna Kumar Yadav reviewed the progress of Postal services in Varanasi Region

Department of Posts is expanding its services with constant innovation and has been become more customer-friendly by providing all the services under one roof in a hassle free manner. Postmaster General of Varanasi Region Mr. Krishna Kumar Yadav highlighted above while presiding over the meeting organized in Regional Office to review the performance of Postal Divisions and India Post Payments Bank branches functioning under Varanasi Region. Postmaster General emphasized on achieving the targets allocated in various services by conducting a comprehensive campaign in the remaining months of the current financial year, as well as by reaching and connecting the masses with various services which are being catered by the department. He also added that customer satisfaction and prompt work has a main role in service delivery. Hence, quick disposal of public grievances and sensitivity towards customers should be on top priority.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav added that along with letters, Department of Posts is also providing many other people-oriented services in various areas like Savings Bank, Postal Life Insurance, Sukanya Samriddhi Account, India Post Payments Bank, Post Office Passport Seva Kendra, Aadhaar Enrollment and Updation. He informed that in the financial year 2022-23, more than 3.09 lakh new savings accounts, 76,000 India Post Payments Bank accounts, 14,000 IPPB Premium accounts and 29,000 Sukanya Samriddhi accounts has been opened in the Post offices under Varanasi Region. 6.49 lakh people have availed Aadhaar services through Post offices and India Post Payments Bank. In Varanasi Region, revenue of Rs 38.35 crore from savings bank services, Rs 3.73 crore from IPPB, Rs 5.65 crore from Speed Post, Rs 1.55 crore from Parcels and Rs 1.85 crore from Business Development services have been generated. Total premium of Rs 23.56 crore in Postal Life Insurance and Rs 9.81 crore in Rural Postal Life Insurance has been collected. So far, 804 villages have been declared as ‘Sampoorna Sukanya Samriddhi Gram’ and 379 villages have been declared as ‘Sampoorna Insurance Gram’ in Varanasi Region.

 On this occasion Sr. Superintendent of Post offices, Varanasi (East) Division Rajan, Superintendent of Post offices, Varanasi (West) Division Hemant Kumar, Superintendent of Post offices, Ballia Sanjay Tripathi, Superintendent of Post offices, Ghazipur Krishna Chandra and Superintendent of Post Offices, Jaunpur apprised the Postmaster General about the progress of Postal services through a detailed presentation covering the revenue generation, operational parameter, implementation of various schemes, and target achievement in their divisions. Chief Manager of India Post Payments Bank Mukesh Mishra, Branch Manager Sublesh Singh, Sakshi Sinha , Rajesh Yadav, Ashish Kumar, Amit Singh, Assistant Superintendent Ashok Singh, Vipin Yadav, Dilip Yadav, Ajay Kumar, Postal Inspector Ramesh Yadav, Shrikant Pal, Nityanand Tiwari, Vikas Verma,  Accounts Officer MP Verma, Santoshi Rai, Rahul Verma, Shree Prakash Gupta , Vivek Kumar, Bhupendra and other officers/employees were remain present.

Assistant Director, Shri Ram Milan said that all Divisional Superintendents should procure maximum business in different areas by regular communication with the public and organizing maximum Postal melas in rural areas so that all the targets can be achieved in time. Assistant Director, Mr. Brijesh Sharma gave the vote of thanks.

Postal Department holds review meeting, Postmaster General emphasized on achieving the set targets

डाक विभाग में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने लक्ष्यों की प्राप्ति पर दिया जोर

वाराणसी परिक्षेत्र में डाक सेवाओं की प्रगति की पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने की समीक्षा

डाक विभाग नित् नवाचार के साथ अपनी सेवाओं को व्यापक बना रहा है तथा एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाक विभाग को और भी कस्टमर-फ्रेंडली बनाया गया है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 12 जनवरी को वाराणसी परिक्षेत्र के विभिन्न डाक मंडलों और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखाओं के कार्यों की समीक्षा को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। पोस्टमास्टर जनरल ने इस दौरान वित्तीय वर्ष के शेष माह में व्यापक अभियान चलाकर विभिन्न सेवाओं में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया साथ ही साथ विभिन्न सेवाओं से आम जन को जोड़ने, जन परिवाद के त्वरित निस्तारण और ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता पर जोर दिया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग पत्रों के साथ-साथ बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि खाता, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण जैसे तमाम जनोन्मुखी कार्य कर रहा है। विभिन्न मंडलों और डाकघरों के कार्यों की समीक्षा के बाद पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 3.09 लाख नए बचत खाते, 76 हजार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते, 14 हजार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक प्रीमियम खाते, 29 हजार सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। 6.49 लाख लोगों ने डाकघरों तथा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से आधार सेवाओं का लाभ उठाया। वाराणसी परिक्षेत्र में बचत बैंक सेवाओं से 38.35 करोड़, आईपीपीबी से 3.73 करोड़, स्पीड पोस्ट से 5.65 करोड़, पार्सल से 1.55 करोड़ रुपये और व्यवसाय विकास सेवाओं से 1.85 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। डाक जीवन बीमा में 23.56 करोड़ व ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 9.81 करोड़ रुपये का कुल प्रीमियम जमा हुआ। वाराणसी परिक्षेत्र में अभी तक 804 गांवों को ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’ और 379 गांवों को ‘सम्पूर्ण बीमा ग्राम’ बनाया गया।

 इस अवसर पर वाराणसी पूर्वी मण्डल के प्रवर अधीक्षक राजन, वाराणसी पश्चिमी मंडल डाक अधीक्षक हेमन्त कुमार, बलिया डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी, गाजीपुर  डाक अधीक्षक कृष्णचन्द्र, जौनपुर  सहायक डाक अधीक्षक अशोक सिंह ने पोस्टमास्टर जनरल के समक्ष अपने मंडलों में डाक सेवाओं की प्रगति, विभिन्न योजनाओं और लक्ष्य प्राप्ति पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सहायक निदेशक राम मिलन, ब्रजेश शर्मा, इंडिया पोस्ट्स पेमेंट्स बैंक चीफ मैनेजर मुकेश मिश्रा, मैनेजर सुबलेश सिंह, साक्षी सिन्हा, राजेश यादव, आशीष कुमार, अमित सिंह, सहायक अधीक्षक विपिन यादव, दिलीप यादव, अजय कुमार, डाक निरीक्षक रमेश यादव, श्रीकांत पाल,  नित्यानंद तिवारी, विकास वर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी एमपी वर्मा, संतोषी राय, राहुल वर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, विवेक कुमार, भूपेंद्र  सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

सहायक निदेशक राम मिलन ने कहा कि समस्त मंडलाधीक्षक जनमानस से नियमित संवाद कर एवं  ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा डाक मेला लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय अर्जित करें ताकि सभी विभागीय लक्ष्यों की समय से पूर्ति हो सके। सहायक निदेशक बृजेश शर्मा ने आभार ज्ञापन दिया।