Monday, September 14, 2020

'हिंदी दिवस' विशेष : तीन पीढ़ियों संग हिन्दी के विकास में जुटे हैं डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को ही संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था और इसके बाद से हर साल इसे हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी को लेकर तमाम विद्वान, संस्थाएँ, सरकारी विभाग अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इन सबके बीच एक परिवार ऐसा भी है, जिसकी तीन पीढ़ियाँ हिंदी और हिंदी साहित्य की अभिवृद्धि के लिए निरंतर अपने लेखन के माध्यम से प्रयासरत हैं। 

भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं सम्प्रति लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव के परिवार में उनके पिता श्री राम शिव मूर्ति यादव के साथ-साथ पत्नी आकांक्षा यादव और दोनों बेटियाँ अक्षिता और अपूर्वा भी हिंदी को अपने लेखन से लगातार नए आयाम दे रहे हैं। देश-विदेश में तमाम सम्मानों से अलंकृत यादव परिवार की रचनाएँ प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन के साथ रेडियो और दूरदर्शन पर भी प्रसारित होती रहती हैं। हिंदी ब्लॉगिंग के क्षेत्र में इस परिवार का नाम अग्रणी है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन पश्चात वर्ष 2001 में हिंदी माध्यम से अपने प्रथम प्रयास में ही भारत की प्रतिष्ठित ‘सिविल सेवा’ में चयन पश्चात कृष्ण कुमार यादव सूरत, कानपुर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, इलाहाबाद, जोधपुर, लखनऊ  में  विभिन्न पदों पर पदस्थ रहे हैं। प्रशासनिक सेवा के दायित्वों के निर्वहन के साथ डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव की अभिलाषा (काव्य संग्रह), अभिव्यक्तियों के बहाने, अनुभूतियाँ और विमर्श (निबंध संग्रह), क्रांति यज्ञ : 1857-1947 की गाथा, जंगल में क्रिकेट (बाल गीत संग्रह) एवं 16 आने, 16 लोग  सहित कुल सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक - साहित्यिक संस्थाओं द्वारा विशिष्ट कृतित्व, रचनाधर्मिता व प्रशासन के साथ-साथ सतत् साहित्य सृजनशीलता हेतु शताधिक सम्मान श्री यादव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल भी सम्मानित कर चुके हैं।  

श्री यादव के पिता श्री राम शिव मूर्ति यादव हिंदी में निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं, वहीं पत्नी आकांक्षा यादव की भी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। हिंदुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज द्वारा प्रकाशित "आधी आबादी के सरोकार" इनकी चर्चित पुस्तक है। 'दशक के श्रेष्ठ ब्लॉगर दम्पति' सम्मान से विभूषित यादव दम्पति को नेपाल, भूटान व  श्रीलंका में आयोजित 'अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन' में  ’’परिकल्पना ब्लॉगिंग सार्क शिखर सम्मान’’ सहित अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है। जर्मनी के बॉन शहर में ग्लोबल मीडिया फोरम (2015) के दौरान 'पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड' श्रेणी में आकांक्षा यादव के ब्लॉग 'शब्द-शिखर' को हिंदी के सबसे लोकप्रिय ब्लॉग के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है। सीएमएस, अलीगंज, लखनऊ में अध्ययनरत इनकी दोनों बेटियाँ अक्षिता (पाखी) और अपूर्वा भी इसी राह पर चलते हुए अंग्रेजी माध्यम की पढाई के बावजूद हिंदी में सृजनरत हैं। अपने हिंदी ब्लॉग 'पाखी की दुनिया' हेतु नन्ही ब्लॉगर अक्षिता भारत सरकार द्वारा सबसे कम उम्र में 'राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित हैं। अक्षिता को प्रथम अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन, नई दिल्ली (2011) में भारत के वर्तमान मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने ‘श्रेष्ठ नन्ही ब्लॉगर‘ सम्मान से अलंकृत किया, तो अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन, श्री लंका (2015) में भी अक्षिता को ”परिकल्पना कनिष्ठ सार्क ब्लॉगर सम्मान” से सम्मानित किया गया।

डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि, सृजन एवं अभिव्यक्ति की दृष्टि से हिंदी दुनिया की अग्रणी भाषाओं में से एक है। हिन्दी सिर्फ एक भाषा ही नहीं बल्कि हम सबकी पहचान है, यह हर हिंदुस्तानी का हृदय है। डिजिटल क्रान्ति के इस युग में हिन्दी में विश्व भाषा बनने की क्षमता है। वहीं, आकांक्षा यादव का मानना है कि, आज परिवर्तन और विकास की भाषा के रूप में हिन्दी के महत्व को नये सिरे से रेखांकित किया जा रहा है।
















'हिंदी दिवस' विशेष : तीन पीढ़ियों संग हिन्दी के विकास में  जुटे हैं डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

हिंदी के विकास में निरंतर तत्पर हैं डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव की तीन पीढ़ियाँ, देश-विदेश में शताधिक सम्मान प्राप्त

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि हम सबकी पहचान है -डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव



Thursday, September 10, 2020

Common Service Centres in Post Offices of Lucknow Now : Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services

कोरोना संक्रमण के इस दौर में आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। लखनऊ जीपीओ में पायलट फेज के तहत मई में इसे आरम्भ करने के बाद अन्य प्रधान डाकघरों में भी इसे आरम्भ किया गया है। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र में जीपीओ के अलावा बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली, फैजाबाद, अकबरपुर प्रधान डाकघरों में काॅमन सर्विस सेंटर आरम्भ हो गए  हैं। शीघ्र ही इसे एलएसजी लेवल तक के अन्य चयनित डाकघरों और चुनिन्दा शाखा डाकघरों में भी आरंभ किया जायेगा। उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव (Director Postal Services Mr. Krishna KumarYadav) ने बताया कि अब डाकघर से एक ही छत के नीचे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों की पब्लिक से जुड़ी कामन सर्विस की 73 सेवाएं मिलेंगी। जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र हो या फिर पैन कार्ड और पासपोर्ट के लिए आवेदन, यही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करना हो, यह सभी कार्य डाकघर में स्थापित काॅमन सर्विस सेंटर में होंगे। मोबाईल और डीटीएच रिचार्ज हों या फास्ट टैग, बिजली, पानी,  टेलीफोन, गैस का भुगतान हों अथवा बस, ट्रेन और फ्लाईट की टिकट बुकिंग हों, यह सभी कार्य अब यहीं से हों सकेंगे। आई.टी रिटर्न के अंतर्गत जीएसटी रिटर्न, टीडीएस रिटर्न, डीएससी, एलएलपी रजिस्ट्रेशन की सहूलियत भी काॅमन सर्विस सेंटर में उपलब्ध होगी। इन सबके लिये ऑपरेटरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, इसमें  डिजिटल सेवा पोर्टल के अन्तर्गत 14, इलेक्शन पोर्टल के अन्तर्गत 5, लेबर सर्विस के अन्तर्गत 3, पेंशन सेवा के अन्तर्गत 2, एम्प्लॉयमेंट सर्विस में 3, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा में विभिन्न राज्य सरकारों की 16 सेवाएं, अन्य  गवर्नमेंट टू कस्टमर सेवाओं में 4,  टूर एवं ट्रेवल्स की 7, फ़ास्ट टैग की 4, एजुकेशन सर्विसेज की 7, बैंकिग सेवाओं में 10, बीमा में 3, भारत बिल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से 7  और आई.टी. रिटर्न सम्बंधित  4 सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। इन सब सेवाओं के लिए मात्र सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा।

लखनऊ जी.पी.ओ के चीफ पोस्टमास्टर श्री राम नाथ यादव ने बताया कि इस सेवा के आरंभ होने से डाकघरों में आ रहे लोग डाक सेवाओं के साथ-साथ अन्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। इससे लोगों के समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।
***************************
कुछ महत्वपूर्ण सेवाएँ:-
पैन कार्ड आवेदन
मृदा स्वास्थ्य कार्ड
एफ.एस.एस.ए.आई. लाइसेंस रजिस्ट्रेशन
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र
आयुष्मान भारत योजना
आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग
लेबर रजिस्ट्रेशन
नेशनल पेंशन स्कीम(एनपीएस)
जाॅब सीकर रजिस्ट्रेशन
पीएम आवास योजना का आवेदन
ई चालान, ई स्टाॅम्प
ई-वाहन ट्रांसपोर्ट सर्विस
हवाई टिकट, बस टिकट
ऑन लाइन एडमिशन
टैली साफ्टवेयर रजिस्ट्रेशन
आईटीआई रजिस्ट्रेशन
जीएसटी रिटर्न
टीडीएस रिटर्न
टीवी रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज
लेबर सर्टिफिकेट।




















पोस्ट ऑफिस में खुलेंगे काॅमन सर्विस सेंटर, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी 73 जनोपयोगी सेवाएं -  डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

लखनऊ जीपीओ व प्रधान डाकघरों में आरंभ हुई कॉमन सर्विस सेंटर, शीघ्र ही अन्य डाकघरों में भी उपलब्ध होगी सेवा-डाक निदेशक केके यादव



Saturday, August 15, 2020

74वें स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ जीपीओ में डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने किया ध्वजारोहण

लखनऊ जीपीओ में 15 अगस्त, 2020 को 74वें स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। कोविड -19 से बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए परंपरागत सादगी व हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 

ध्वजारोहण पश्चात डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और अपने त्याग व बलिदान से देश को आजाद कराने वाले शहीदों, देशभक्त क्रांतिकारियों और महापुरुषों को नमन किया।

इस अवसर पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में डाक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी "कोरोना वॉरियर्स" के रूप में कार्य करते हुए समाज के अंतिम छोर तक प्रतिबद्धता के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भारत सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएँ डाकघरों के माध्यम से संचालित हो रही हैं। इन्हें समाज के सभी लोगों तक पहुंचाकर हम लोगों को उनका अधिकार दिला सकते हैं और अपने कर्तव्यों की पूर्ति कर सकते हैं। यही स्वतंत्रता दिवस की असली सार्थकता होगी।

निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा, आजादी का अर्थ सिर्फ राजनैतिक आजादी नहीं अपितु यह एक विस्तृत अवधारणा है, जिसमें व्यक्ति से लेकर राष्ट्र का हित व उसकी परम्परायें छुपी हुई हैं। ऐसे में युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय स्वाधीनता आन्दोलन के इतिहास से रूबरू कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। भावी पीढ़ी में राष्ट्रीयता की भावना से ही राष्ट्र का विकास संभव होगा।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों - कर्मचारियों से समाज व राष्ट्र की उन्नति हेतु अपने-अपने स्तर पर योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजादी की शाश्वतता को बरकरार रखने के लिए  हम अपने स्तर पर छोटी-छोटी पहल करके समाज और राष्ट्र को समृद्ध बना सकते हैं। उन्होंने लोगों से वृक्षारोपण, लोगों को शिक्षित करने, पुस्तक-दान, अनाथों और वृद्धों की सहायता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ्ता अभियान जैसी तमाम पहल अपने स्तर पर शुरू कर देश की सुख- समृद्धि में भागीदार बनने की बात कही।

लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर आर.एन. यादव ने कहा, यह आजादी हमें दीर्घकालीन संघर्ष और लाखों लोगों के बलिदान से मिली है, अत: हमें इस आजादी की कीमत को पहचानते हुए इसे अक्षुण्ण रखना होगा।

इस अवसर पर डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर राम बिलास राम, एसआर गुप्ता, सहायक निदेशक बीएन मिश्रा, सहायक डाक अधीक्षक उमेश कुमार, एसएस श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विनोद सिंह, आनंद कुमार सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।








Lucknow GPO illuminated on the eve of Independence Day

74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ जीपीओ रंगीन रोशनी में नहाया नजर आया। रंग-बिरंगी लड़ियों से जीपीओ को सजाया गया है। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि लखनऊ जीपीओ  ऐतिहासिक होने के साथ-साथ राजधानी के चुनिन्दा हेरिटेज भवनों में शामिल है।
हजरतगंज के हृदयस्थल में राजभवन और विधान सभा भवन के बगल में स्थित लखनऊ जीपीओ स्वतंत्रता आंदोलन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं का यह गवाह रहा है। यहीं पर काकोरी कांड की सुनवाई हुई थी।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव  ने बताया कि एक जमाने में यहाँ अंग्रेजों का रिंग थियेटर हुआ करता था, 1929 से 1932 के दौरान  वर्तमान जीपीओ भवन अस्तित्व में आया। इसके समक्ष स्थित जीपीओ पार्क आज भी राजधानी में तमाम राजनैतिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बिन्दु है।

वहीं, लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर श्री आरएन यादव ने बताया कि, स्वतंत्रता दिवस पर जीपीओ में प्रात: 9:45 बजे लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सामाजिक दूरी और अन्य एहतियात के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।










स्वतंत्रता  दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी में नहाया लखनऊ जीपीओ 

हेरिटेज भवन होने के साथ-साथ आजादी की कई घटनाओं का गवाह रहा है लखनऊ जीपीओ - डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव