Tuesday, October 10, 2023

35th All India Postal Wrestling Competition will be organized from 10th to 12th October 2023 at SAI, Lucknow

35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर, 2023 तक भारतीय खेल प्राधिकरण, नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में देश भर के 11 प्रदेशों के डाक परिमंडलों की टीमों सहित कुल 95 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें विभिन्न भार वर्गों में 'फ्री-स्टाइल' एवं 'ग्रीको-रोमन' कुश्तियों की प्रतियोगिताएं होंगी। उक्त जानकारी प्रेस और पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन एवं वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने परिमंडलीय कार्यालय स्थित मंथन हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इसमे मेजबान उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पंजाब और राजस्थान परिमंडल की टीमें शामिल होंगीं।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती टूर्नामेंट का लोगो एवं टीज़र भी जारी किया गया। टूर्नामेंट के कुशल प्रबंधन हेतु सभी पोस्टमास्टर जनरल और महाप्रबंधक (वित्त) की अध्यक्षता में कुल 8 कमेटियां बनाई गई हैं।


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस टूर्नामेंट के साथ ही उत्तर प्रदेश में 9 अक्टूबर को 'विश्व डाक दिवस' और उसी क्रम में 9 से 13 अक्टूबर तक 'राष्ट्रीय डाक सप्ताह' का आयोजन भी किया जा रहा है। 'विश्व डाक दिवस' की इस वर्ष की थीम 'टूगेदर फॉर ट्रस्ट' है। 10 अक्टूबर को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस, 11 अक्टूबर को फिलेटली दिवस, 12 अक्टूबर को मेल एवं पार्सल दिवस तथा 13 अक्टूबर को अंत्योदय दिवस मनाया जायेगा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस अवसर पर डाक चौपाल, डाक मेलों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को डाक सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ अधिकाधिक राजस्व अर्जन पर भी जोर दिया जायेगा। डाक सेवाओं में हो रहे नए परिवर्तनों से स्कूली बच्चों को जोड़ने हेतु डाकघरों का विजिट भी कराया जायेगा। श्री यादव ने कहा कि 'डाकिया डाक लाया' से 'डाकिया बैंक लाया' तक के सफर में डाक सेवाओं ने तमाम नए आयाम रचे हैं। तमाम ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का डाक विभाग गवाह रहा है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने यह भी बताया कि 35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन उ.प्र. के चीफ पोस्टमास्टर जनरल एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पोस्टल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड श्री बा. सेल्वकुमार द्वारा 10 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे भारतीय खेल प्राधिकरण, नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ में किया जाएगा। इस अवसर पर 11 अक्टूबर की शाम एक सांस्कृतिक संध्या और 12 अक्टूबर की शाम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर  श्री गौरव श्रीवास्तव, निदेशक प्रयागराज, श्री राम विलास चौधरी, निदेशक गोरखपुर, श्री शैलेश बंसल, निदेशक डाक लेखा, श्रीआनन्द कुमार सिंह, निदेशक (मुख्यालय), लखनऊ, श्री सुबोध प्रताप सिंह, निदेशक कानपुर, श्री आलोक ओझा, प्रवर अधीक्षक लखनऊ आर. एम.एस., श्री शशि कुमार उत्तम, सहायक पोस्टमास्टर जनरल (स्टाफ),  श्री विशाल कुमार पाठक, प्रवर डाक अधीक्षक, लखनऊ, श्री हिमांशु कुमार मिश्र, सतर्कता अधिकारी, श्री सुशील तिवारी, चीफ पोस्टमास्टर, सहायक निदेशक श्री संतोष कुमार सिंह, खेल विकास अधिकारी श्री अरविन्द कुमार सिंह सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न टीमों के मैनेजर्स इत्यादि उपस्थित रहे।


35th All India Postal Wrestling Competition will be organized from 10th to 12th October 2023 at SAI, Lucknow

95 participants including teams from 11 states across the country will participate in the All India Postal Wrestling Competition at Lucknow

The 35th All India Postal Wrestling Competition will be organized from 10th to 12th October 2023 at Sports Authority of India, Netaji Subhash Regional Centre, Lucknow. A total of 95 participants including teams from Postal Circles of 11 states across the country will participate in the competition organized under the aegis of Uttar Pradesh Postal Circle. There will be competitions in 'free-style' and 'Greco-Roman' wrestling in different weight categories. The above information was given by Shri Krishna Kumar Yadav, Chairman of the Press and Publicity Committee and Postmaster General, Varanasi Region, in a press conference organized at Manthan Hall located in the Circle Office Lucknow. Apart from host Uttar Pradesh, teams from Bihar, Delhi, Gujarat, Haryana, Himachal Pradesh, Karnataka, Maharashtra, Odisha, Punjab and Rajasthan Circles will be included in it.

On this occasion, the logo and the teaser of the 35th All India Postal Wrestling Tournament was also released by Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav and other senior officers. A total of 8 committees have been formed under the chairmanship of all Postmaster Generals and General Manager Finance for efficient management of the tournament.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav said that along with this tournament, 'World Postal Day' is being organized in Uttar Pradesh on 9th October and 'National Postal Week' is also being organized from 9th to 13th October 2023 in the same sequence. This year's theme of 'World Post Day' is 'Together for Trust'. Vittiya Sashaktikaran Diwas on 10th October, Philately Day on 11th October, Mails and Parcels Day on 12th October and Antyodaya Diwas on 13th October will be celebrated. On this occasion, awareness campaigns will be run through Dak Chaupals, Dak Melas in different Districts of Uttar Pradesh and emphasis will also be laid on along with connecting more and more people with postal services as well as earning maximum revenue. A visit by school children to Post offices will also be made to connect them with the changes taking place in Postal services. Shri Yadav said that in the journey from 'Dakiya Dak Laya’ to ‘Dakiya Bank Laya', Postal services have created many new dimensions. The Postal Department has been witness to many historical and important events.

Postmaster General Shri Krishna Kumar Yadav told that the 35th All India Postal Wrestling Competition will be inaugurated by Chief Postmaster General, Uttar Pradesh and Chairman Uttar Pradesh Postal Sports Control Board Shri B. Selvakumar on 10th October at 9 am at Sports Authority of India, Netaji Subhash Regional Centre, Lucknow. On this occasion, a cultural event will be organized on the evening of 11th October and an award ceremony will be held on the evening of 12th October.

On this occasion, Shri Gaurav Srivastava, Director Prayagraj, Shri Ram Vilas Chaudhary, Director Gorakhpur, Shri Shailesh Bansal, Director Postal Accounts, Shri Anand Kumar Singh, Director (Headquarters), Lucknow, Shri Subodh Pratap Singh, Director Kanpur, Shri Alok Ojha, Senior Superintendent of Post Offices Lucknow R. M.S., Shri Shashi Kumar Uttam, Assistant Postmaster General (Staff), Shri Vishal Kumar Pathak, Senior Superintendent of Post Offices, Lucknow, Shri Himanshu Kumar Mishra, Vigilance Officer, Shri Sushil Tiwari, Chief Postmaster, Shri Santosh Kumar Singh, Assistant Director, Sports Development Officer Shri Arvind Kumar Singh and other employees of the Postal Department including various team managers etc. were present.















35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का 10 से 12 अक्टूबर तक साई, लखनऊ में होगा आयोजन

अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता में देश भर के 11 प्रदेशों की टीमों सहित कुल 95 प्रतिभागी लेंगे भाग

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के साथ ही अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन

Sunday, October 8, 2023

World Post Day 2023 : 'Together for Trust' theme to be celebrated

Department of Posts is one of the oldest department of the country which plays an important role in the socio- economic development of the country. 'World Post Day' is celebrated all over the world on 9 October. This year its theme is 'Together for Trust'. In the journey from 'Dakiya daak laya' to 'Dakiya bank laya', India Post has created many new dimensions. Postal services has been witness to many historical and important events. It also helps us to reach other countries beyond the borders.


'National Postal Week' will be celebrated from 9-13 October and every day will be focused on a particular product or service.

9 October - World Post Day

10 October – Vittiya Sashaktikaran Diwas

11 October - Philately Day

12 October - Mails and Parcels Day

13 October - Antyodaya Diwas

The purpose of World Post Day is to create awareness about the Post's role in the everyday life of people and businesses, as well as it's contribution to global, social and economical development. To realize the concept of 'One World - One Postal System', 'Universal Postal Union' was established on 9 October 1874 in Bern, Switzerland, so that uniform postal system could be implemented across the world. India was the first Asian nation, which became its member on 1 July 1876. Later in 1969, at the Universal Postal Union Congress held in Tokyo, Japan, this foundation day was declared to be celebrated as 'World Post Day'.

During the National Postal Week emphasis would be laid on wide publicity of Postal services and increase its customer base. Students from various schools will visit post offices to understand the working of Postal Services, Philately Quiz, Stamp Design and Dhai Aakhar letter writing competition, Seminars, Workshops, felicitation of Postal officials, Dakghar Niryat Kendra, Customers Meet, Saving Bank Services, Postal Life Insurance, Financial empowerment camps will be organized in every district including Sukanya Samriddhi Yojana, MSSC, and India Post Payments Bank products etc. Awareness cum Aadhar enrolment and updation camps be organized in remote areas.

 'World Post Day' will be celebrated on 9th October with the theme 'Together for Trust'

 Postal services has been a witness to many historical and important events

National Postal Week celebration with the aim of 'Antyodaya through financial empowerment' 

 Postal services playing important role in the socio-economic development of the country 

World Post Day 2023 : Together For Trust 'टूगेदर फॉर ट्रस्ट' थीम के साथ मनेगा 'विश्व डाक दिवस-2023'

डाक विभाग देश के सबसे पुराने विभागों में से एक है जो कि देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे विश्व में 9 अक्टूबर को 'अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस' मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम 'टूगेदर फॉर ट्रस्ट' है। उक्त जानकारी देते हुए वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि 'डाकिया डाक लाया' से 'डाकिया बैंक लाया' तक के सफर में डाक सेवाओं ने तमाम नए आयाम रचे हैं। तमाम ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का डाक विभाग गवाह रहा है। देश की सीमाओं से परे अन्य देशों तक पहुँचने में भी हमारी मदद करता है।

इसी क्रम में 9-13 अक्टूबर तक 'राष्ट्रीय डाक सप्ताह' मनाया जाएगा और हर दिन को एक उत्पाद या सेवा विशेष पर फोकस किया जायेगा-

9 अक्टूबर - विश्व डाक दिवस

10 अक्टूबर - वित्तीय सशक्तिकरण दिवस

11 अक्टूबर - फिलेटली दिवस

12 अक्टूबर - मेल एवं पार्सल दिवस

13 अक्टूबर - अंत्योदय दिवस


इसलिए मनाया जाता है विश्व डाक दिवस

विश्व डाक दिवस का उद्देश्य विश्व भर में लोगों के दैनिक जीवन, व्यापार और सामाजिक तथा आर्थिक विकास में डाक सेवाओं की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 'एक विश्व-एक डाक प्रणाली' की अवधारणा को साकार करने हेतु 9 अक्टूबर, 1874 को 'यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन' की स्थापना बर्न, स्विट्जरलैंड में की गई, जिससे विश्व भर में एक समान डाक व्यवस्था लागू हो सके। भारत प्रथम एशियाई राष्ट्र था, जो कि 1 जुलाई 1876 को इसका सदस्य बना। कालांतर में वर्ष 1969 में टोकियो, जापान में सम्पन्न यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस में इस स्थापना दिवस को 'विश्व डाक दिवस' के रूप में मनाने हेतु घोषित किया गया।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

डाक सप्ताह के दौरान डाक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं राजस्व अर्जन में वृद्धि पर जोर दिया जायेगा। वहीं डाक सेवाओं की कार्यप्रणाली को समझने हेतु स्कूली बच्चों द्वारा डाकघरों का भ्रमण, क्विज, स्टैम्प डिजाइन, ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता, सेमिनार, वर्कशॉप, उत्कृष्टता हेतु डाक कर्मियों का सम्मान, डाक निर्यात केंद्र, मेल व पार्सल कस्टमर्स मीट, आधार कैम्प, वित्तीय साक्षरता कैम्पेन, बचत सेवाओं, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक उत्पादों इत्यादि को लेकर हर जिले में वित्तीय सशक्तिकरण मेलों और डाक चौपाल का आयोजन किया जायेगा।


9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस, 9-13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन

'टूगेदर फॉर ट्रस्ट' थीम के साथ मनेगा 'विश्व डाक दिवस-2023'

'वित्तीय सशक्तिकरण से अंत्योदय' के लक्ष्य के साथ मनेगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

तमाम ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का डाक विभाग रहा है गवाह

देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में डाक विभाग की अहम भूमिका - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव


Sunday, October 1, 2023

History of Postcard : पोस्टकार्ड ने पूरा किया 154 साल का सफर, इंटरनेट के दौर में भी पोस्टकार्ड का क्रेज बरकरार

सोशल मीडिया में खोई युवा पीढ़ी का पाला भले ही पोस्टकार्ड से न पड़ा हो, पर एक दौर में पोस्टकार्ड खत भेजने का प्रमुख जरिया था। शादी-ब्याह, शुभकामनाओं से लेकर मौत की ख़बरों तक तो इन पोस्टकार्डों ने सहेजा है। तमाम राजनेताओं से लेकर साहित्यकारों व आंदोलनकारियों ने पोस्टकार्ड का बखूबी प्रयोग किया है। अपना वही पोस्टकार्ड 1 अक्टूबर, 2023 को वैश्विक स्तर पर 154  साल का हो गया। वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, दुनिया में पहला पोस्टकार्ड  एक अक्तूबर 1869 को ऑस्ट्रिया में जारी किया गया था।

इसके पीछे की कहानी के बारे में पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव बताते हैं कि, पोस्टकार्ड का विचार सबसे पहले ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधि कोल्बेंस्टीनर के दिमाग में आया था, जिन्होंने इसके बारे में वीनर न्योस्टॉ में सैन्य अकादमी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. एमैनुएल हर्मेन को बताया। उन्हें यह विचार काफी आकर्षक लगा और उन्होंने 26 जनवरी 1869 को एक अखबार में इसके बारे में लेख लिखा। ऑस्ट्रिया के डाक मंत्रालय ने इस विचार पर बहुत तेजी से काम किया और पोस्टकार्ड की पहली प्रति एक अक्तूबर 1869 में जारी की गई। यहीं से पोस्टकार्ड के सफर की शुरुआत हुई। दुनिया का यह प्रथम पोस्टकार्ड पीले रंग का था।  इसका आकार 122 मिलीमीटर लंबा और 85 मिलीमीटर चौड़ा था।  इसके एक तरफ पता लिखने के लिए जगह छोड़ी गई थी, जबकि दूसरी तरफ संदेश लिखने के लिए खाली जगह छोड़ी गई। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि भारत में पहला पोस्टकार्ड 1879 में जारी किया गया।  हल्के भूरे रंग में छपे इस पहले पोस्टकार्ड की कीमत 3 पैसे थी और इस कार्ड पर ‘ईस्ट इण्डिया पोस्टकार्ड’ छपा था।  बीच में ग्रेट ब्रिटेन का राजचिह्न मुद्रित था और ऊपर की तरफ दाएं कोने मे लाल-भूरे रंग में छपी ताज पहने साम्राज्ञी विक्टोरिया की मुखाकृति थी। अंदाज़-ए-बयां का यह  माध्यम लोगों को इतना पसंद आया कि साल की पहली तीन तिमाही में ही लगभग 7.5 लाख रुपए के पोस्टकार्ड बेचे गए थे।

गौरतलब है कि डाकघरों में चार  तरह के पोस्टकार्ड मिलते रहे हैं - मेघदूत पोस्टकार्ड, सामान्य पोस्टकार्ड, प्रिंटेड पोस्टकार्ड और कम्पटीशन पोस्टकार्ड। ये क्रमश : 25 पैसे, 50 पैसे, 6 रूपये और 10 रूपये में उपलब्ध हैं। कम्पटीशन पोस्टकार्ड फिलहाल बंद हो गया है। इन चारों पोस्टकार्ड की लंबाई 14 सेंटीमीटर और चौड़ाई 9 सेंटीमीटर होती है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कम लिखे को ज़्यादा समझना की तर्ज पर पोस्टकार्ड न सिर्फ व्यक्तिगत बल्कि तमाम सामाजिक-साहित्यिक-धार्मिक-राजनैतिक आंदोलनों का गवाह रहा है। पोस्टकार्ड का खुलापन पारदर्शिता का परिचायक है तो इसकी सर्वसुलभता लोकतंत्र को मजबूती देती रही है। आज भी तमाम आंदोलनों का आरम्भ पोस्टकार्ड अभियान से ही होता है। ईमेल, एसएमएस, फेसबुक, टि्वटर और व्हाट्सएप ने संचार की परिभाषा भले ही बदल दी हो, पर पोस्टकार्ड अभी भी आम आदमी की पहचान है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पोस्टकार्ड के प्रति अभी भी लोगों का क्रेज बरकरार है। वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में 2.12  लाख पोस्टकार्डों की बिक्री हुई थी, वहीं इस साल 1.29 लाख पोस्टकार्डों की बिक्री की जा चुकी है। वहीं प्रयागराज परिक्षेत्र के डाकघरों द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में 53 हजार पोस्टकार्डों की बिक्री हुई थी, वहीं इस साल अब तक 32 हजार पोस्टकार्डों की बिक्री की जा चुकी है।









पोस्टकार्ड ने पूरा किया 154  साल का सफर :  1 अक्टूबर, 1869 को ऑस्ट्रिया में जारी हुआ था पहला पोस्टकार्ड

शादी-ब्याह, शुभकामनाओं से लेकर विभिन्न आंदोलनों का गवाह रहा है पोस्टकार्ड - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

इंटरनेट के दौर में भी पोस्टकार्ड का क्रेज बरकरार, वाराणसी परिक्षेत्र में गत वर्ष डाकघरों से बिके 2.12 लाख पोस्टकार्ड

Saturday, September 30, 2023

'अमृत काल' में परिवर्तन व विकास की भाषा के रूप में उभर रही हिन्दी - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

   

हिन्दी में विश्व भाषा बनने की क्षमता है। जैसे-जैसे विश्व में भारत के प्रति दिलचस्पी बढ़ रही है, वैसे-वैसे हिन्दी के प्रति भी रुझान बढ़ रहा है। आज 'अमृत काल' में  परिवर्तन और विकास की भाषा के रूप में हिन्दी के महत्व को नये सिरे से रेखांकित किया जा रहा है। हिन्दी अपनी सरलता, सुबोधता, वैज्ञानिकता के कारण ही आज विश्व में तीसरी सबसे बड़ी बोली जाने वाली भाषा है। वैश्विक स्तर पर हिंदी बोलने व समझने वालों की संख्या 1अरब 40 करोड़ है।इस आधार पर देखें तो 2030 तक दुनिया का हर पांचवां व्यक्ति हिंदी बोलेगा। दुनिया के 200 से ज्यादा विदेशी विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जा रही है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने प्रधान डाकघर, वाराणसी में 29 सितंबर को आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन व पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। 


इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने विशिष्ट अतिथि द्वय वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल और आकाशवाणी के सहायक निदेशक श्री राजेश गौतम संग क्षेत्रीय कार्यालय, प्रधान डाकघर, वाराणसी पूर्वी मंडल और पश्चिमी मंडल के कुल 48 डाककर्मियों को विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता रूप में पुरस्कृत किया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि हिंदी हमारे रोजमर्रा की भाषा है और इसे सिर्फ पखवाड़ा से जोड़कर देखने की जरूरत नहीं है। जरूरत इस बात की है कि हम इसके प्रचार-प्रसार और विकास के क्रम में आयोजनों के साथ ही अपनी दैनिक दिनचर्या से भी जोड़ें। हिन्दी आज सिर्फ साहित्य और बोलचाल की ही भाषा नहीं, बल्कि विज्ञान-प्रौद्योगिकी से लेकर संचार-क्रांति एवं सूचना-प्रौद्योगिकी से लेकर व्यापार की भाषा बनने की ओर अग्रसर है। डिजिटल क्रान्ति के इस युग में वेबसाइट्स, ब्लॉग और सोशल मीडिया ने हिन्दी का दायरा और भी बढ़ा दिया है।

वरिष्ठ साहित्यकार एवं बीएचयू में प्रोफ़ेसर श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि हिन्दी सिर्फ राजकाज नहीं बल्कि कामकाज की भी भाषा है। स्वाधीनता आंदोलन से लेकर आजादी के अमृत काल तक के सफर में हिंदी सिर्फ एक भाषा ही नहीं बल्कि हम सबकी पहचान है, यह हर हिंदुस्तानी का हृदय है। हिंदी की सबसे बड़ी ताकत उसके बोलने वालों की बड़ी संख्या है। लोकभाषा और जनभाषा के रूप में हिंदी भारतीय समाज के बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व हजारों वर्षों से करती रही है। हिंदी हमारी मातृभाषा के साथ-साथ राजभाषा भी है, ऐसे में इसके विकास के लिए जरुरी है कि हम हिंदी भाषा को व्यवहारिक क्रियाकलापों के साथ-साथ राजकीय कार्य में भी प्राथमिकता दें।



आकाशवाणी के सहायक निदेशक श्री राजेश गौतम ने कहा कि राजभाषा के साथ-साथ भारतीय भाषाओं और बोलियों के बीच संपर्क भाषा के रूप में भी हिंदी ने नए आयाम गढ़े हैं। राजभाषा के रूप में हिंदी के विकास के लिए भारत सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए गए हैं।

सहायक निदेशक राजभाषा श्री बृजेश शर्मा ने बताया कि डाक विभाग की ओर से हिंदी पखवाडे़ के दौरान निबंध, पत्र लेखन, टंकण, काव्य पाठ, टिप्पणी व आलेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिन्दी पखवाड़े को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। 

कार्यक्रम में प्रवर डाक अधीक्षक राजन, सहायक निदेशक राजभाषा बृजेश शर्मा, आरके चौहान, सहायक अधीक्षक दिलीप कुमार, अजय कुमार, डाक निरीक्षक श्रीकांत पाल, इंद्रजीत पाल, दिलीप पांडेय, सर्वेश सिंह, साधना मिश्रा, सहित तमाम विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत सहायक निदेशक राजभाषा बृजेश शर्मा, आभार ज्ञापन प्रवर डाक अधीक्षक राजन और संचालन सहायक अधीक्षक अजय कुमार ने किया।










डिजिटल क्रान्ति के  युग में हिन्दी में विश्व भाषा बनने की क्षमता -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार  यादव

'अमृत काल' में परिवर्तन व विकास की भाषा के रूप में उभर रही हिन्दी -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार  यादव

डाक विभाग में हिंदी पखवाड़ा का समापन, विजेताओं को पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया पुरस्कृत