Monday, February 6, 2017

अब खुशबूदार डाक टिकटों पर होगी आपकी फोटो, 500 रूपये में 12 खुशबूदार डाक-टिकटों की शीट

यूँ मेरे खत का जवाब आया, लिफाफे में एक गुलाब आया...... खुशबू भरे खत भेजने और पाने की चाह किसे नहीं होती। डाक विभाग ने चंदन, गुलाब और जूही की खुशबू वाले डाक टिकट पूर्व में जारी कर लोगों की कल्पनाओं को मूर्त रूप भी दिया है। पर अब बारी है, अपनी फोटो वाले डाक टिकट को खुशबुओं से सराबोर करने की। वसंत के रूमानी मौसम में और वेलेंटाइन डे के लिए कुछ सरप्राइज ढूंढ रहे लोगों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग शीघ्र ही गुलाब की खुशबू वाले माई स्टैम्प लांच करने जा रहा है, जिस पर लोग अपनी फोटो  लगा सकते हैं। जर्मनी से विशेष रूप से आयातित इन डाकटिकटों पर यह सुगंध कम से कम 10 साल तक बनी रहेगी। विभाग ने इसके लिए प्री-बुकिंग भी आरम्भ कर दी है।


डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने खुशबूदार माई स्टैम्प के बारे में बताया  कि मात्र 500 रूपये में 12 खुशबूदार डाक-टिकटों की शीट के साथ आपकी तस्वीर होगी। अब आप इसे चाहें अपने परिवारजनों को दें, मित्रों को या फिर अपने किसी करीबी को। चूँकि वेलेंटाइन-डे नजदीक है और हर कोई इसके लिए नायब गिफ्ट ढूंढता है, ऐसे में गुलाब की खुशबू वाले डाक टिकटों के साथ खूबसूरत तस्वीर एक खूबसूरत गिफ्ट भी हो सकता है। डाक निदेशक श्री यादव ने  कहा कि आज की युवा पीढ़ी के बीच सेल्फी का क्रेज खूब बढ़ रहा है, ऐसे में उनकी सेल्फ़ी  भी माई स्टैम्प के तहत  डाक टिकट पर स्थान पा सकती है। जन्मदिन से लेकर विवाह और जीवन की तमाम खुशियों के पलों को माई स्टैम्प पर लाया जा सकता है। 

 निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्री-बुकिंग हेतु प्रधान डाकघर और अन्य चिन्हित डाकघरों  में एक फार्म भरकर उसके साथ अपनी फोटो और 500 रुपये जमा करने होंगे । एक शीट में कुल 12 डाक-टिकटों के साथ फोटो लगाई जा सकती है।  पाँंच रुपए के डाक-टिकट, जिस पर आपकी तस्वीर होगी, वह देशभर में कहीं भी भेजी जा सकती है। इस पर सिर्फ जीवित व्यक्तियों की ही तस्वीर लगाई जा सकती है।

                                                      Craze of my stamp in Children


(Little Blogger Akshitaa  (Pakhi), Youngest  National Child Awardee of India on  First My Stamp with Fragrance of  roses by India Post)

(Cute girl Apurva on  Rose-scented My Stamp  by India Post)






The Department of Posts launched first My Stamp with fragrance (My Stamp sheets with the fragrance of rose). The fragrance of this would last a decade. Krishna Kumar Yadav, Director Postal services, Rajasthan Western Region, Jodhpur told that, those who want to give their photos to be printed as stamp under My Stamp, can do so on the fragrance sheets that cost ₹ 500 per sheet and it will have 12 stamps, whereas the cost of a normal my stamp sheet is ₹ 300 only. Director Krishna Kumar Yadav said, it's a beautiful gift for different occasions like-Birthday celebration, wedding, Marriage anniversary celebration etc. As the red rose is also symbol of love, so you can gift your loveone with fragrance of Red Roses on this Valentine Day. ‘Perfumed My Stamps’ can make Valentine’s Day rosy for many couples.


http://www.newsofrajasthan.com :This February, Send Letters With Rose Fragranced Stamps




 
Stamp with Fragrance : A set of 4 stamps on 'Fragrance of Roses' was released by  by India Post in February, 2007. 

Thursday, February 2, 2017

डाक जीवन बीमा के 133 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया ‘डाक जीवन बीमा दिवस’

डाक विभाग पत्रों के वितरण के साथ-साथ जीवन बीमा के क्षेत्र में भी एक लम्बे समय से कार्यरत है। 1 फरवरी 1884 को आरंभ 'डाक जीवन बीमा' भारत में सरकारी व अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे पुरानी बीमा योजना है। उक्त उद्गार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक जीवन बीमा के गौरवशाली 133 वर्ष पूर्ण होने पर 01 फरवरी, 2017 को ”डाक जीवन बीमा दिवस” पर व्यक्त किए। 
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बीमा के क्षेत्र में भी डाक विभाग नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर में वर्तमान में कुल 7 लाख, 89 हजार बारह पॉलिसियाँ संचालित हैं, जिनमें  डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा में क्रमश: 77,027 और 7,11,985 पॉलिसियाँ हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 6,894 पॉलिसियाँ जारी की गईं, जिनमें कुल बीमित राशि 2 अरब 23 करोड़ 60 लाख के सापेक्ष 3 करोड़ 15 लाख रूपये का नया प्रीमियम और 104 करोड़ 86 लाख रूपये का कुल प्रीमियम अर्जित किया गया।

निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जीवन बीमा आज के दौर की एक अनिवार्य आवश्यकता है। डाकघरों में लोगों की आयु और आवश्यकता के हिसाब से जीवन बीमा की तमाम योजनायें हैं, जिनमें सुरक्षा, संतोष, सुविधा, युगल सुरक्षा, सुमंगल व चिल्ड्रेन पालिसी शामिल हैं। डाक विभाग अपने विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से सुदूर क्षेत्र में रह रहे लोगों को भी बीमित करने के लिए संकल्प है। 'डाक जीवन बीमा' के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डाक विभाग ने 'ग्रामीण डाक जीवन बीमा' भी आरम्भ की हुई है।  डाक जीवन बीमा में  अधिकतम बीमित सीमा  50 लाख और ग्रामीण  डाक जीवन बीमा में 20 लाख है।

डाक जीवन बीमा के अन्तर्गत लाभों की चर्चा करते हुए जोधपुर  मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री बी. आर. सुथार  ने बताया कि निवेश की सुरक्षा पर सरकार की गांरटी, धारा 88 के तहत आयकर में छूट, कम प्रीमियम व अधिक बोनस, पालिसी पर लोन की सुविधा, देश के किसी भी डाकघर में प्रीमियम जमा करने की सुविधा और अग्रिम प्रीमियम पर छूट दी जाती है। जमा प्रीमियम पर किसी तरह का किसी प्रकार के एजेन्ट कमीशन का भार प्रस्तावक पर नहीं पड़ता है।
 इस दौरान राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर डाक बीमा मेले लगाकर ‘डाक जीवन बीमा दिवस’  मनाया गया, जिसमें लोगों  को इसके बारे में जागरूक किया गया और लोगों का बीमा भी किया गया। बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न डाक कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। जोधपुर में आयोजित कार्यक्र्म में सीनियर पोस्टमास्टर एस.एल. मीणा, सहायक अधीक्षक उदय शेजू, मूल सिंह, विनय कुमार खत्री, निरीक्षक देवी चंद्र कटारिया, सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी व नागरिकजन उपस्थित रहे।
बीमा के क्षेत्र में भी नित नये आयाम स्थापित कर रहा है डाक विभाग - डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव


Wednesday, February 1, 2017

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की पायलट ब्रांच रायपुर और रांची में आरंभ, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किया उद्घाटन

डिजिटल क्रांति की ओर भारत ने एक और कदम बढ़ाया है क्योंकि अब भारतीय डाक विभाग द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का परिचालन शुरू हो गया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank IPPB) के दो पायलट ब्रांच 30 जनवरी, 2017 को रांची (झारखण्ड) और रायपुर (छत्तीसगढ़) में खुल गए। भारत सरकार के वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली और संचार राज्य मंत्री  श्री मनोज सिन्हा ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इनका उद्घाटन किया। वित्तीय समावेशन की दिशा में इसे एक क्रन्तिकारी कदम  माना जा रहा है। इस अवसर पर इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया। 

क्या है इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी)

- देशभर में फैले पोस्ट ऑफिस नेटवर्क के जरिए बैंकिंग सुविधाओं  को दूर-दराज के लोगों तक पहुंचाने के मकसद से यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑर्डर के मुताबिक, आईपीपीबी के जरिए बेसिक फाइनेंशियल फेसेलिटीज दी जाएंगी।
- इसके तहत सोशल सिक्युरिटी समेत सभी तरह के पेमेंट्स आसान हो जाएंगे, जो बैंकिंग के जरिए कठिनाई से हो पाते थे।
- इनके अलावा इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड्स, पेंशन प्रोडक्ट्स के साथ-साथ दूसरे बैंकों के क्रेडिट प्रोडक्ट्स भी यहां से बेचे जाएंगे।
- अकाउंट होल्डर को एक डेबिट कार्ड देगा, जिससे एटीएम से पैसे निकाले जा सकेंगे और खरीदारी की जा सकेगी।

दूसरे बैंक से कैसे अलग है?

- पेमेंट बैंक टेक्निक बेस्ड बैंकिंग सिस्टम है, जिसमें सेविंग अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा एक लाख रुपए जमा कराए जा सकते हैं। ये बैंक कर्ज नहीं दे सकते।
- इसमें पोस्टमैन हैंडहेल्ड मशीन के जरिए घर-घर जाकर पैसों का लेनदेन करेंगे।
- जल्द ही पोस्ट ऑफिस के 1000 एटीएम भी खोले जाएंगे। शुरुआत में 1 लाख अकाउंट्स खोलने का टारगेट रखा गया है।
- एयरटेल और पेटीएम के बाद आईपीपीबी तीसरी बैंक है, जिसे पेमेंट बैंक का परमिट मिला है।

बैंक से ज्यादा मिलेगा ब्याज 

- बैंक के सीईओ एपी सिंह ने बताया कि आईपीपीबी में 25,000 रुपए के डिपॉजिट पर 4.5% ब्याज  दिया जाएगा।
- फिलहाल दूसरे बैंकों के सेविंग अकाउंट्स पर 4% के रेट से ब्याज  दिया जा रहा है।।
- सिर्फ एयरटेल पेमेंट बैंक ही है जिसने 7.25% की दर से ब्याज  देने का एलान किया है।
- इसके अलावा आईपीपीबी 25000 से 50000 तक के डिपॉजिट पर 5% और 50000 से 100000 के डिपॉजिट पर 5.5% के रेट से ब्याज  देगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की 650 शाखायें  खुलेंगी
- आईपीबीबी को गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के ओनरशिप वाली पब्लिक लिमिटेड कंपनी के तौर पर लाया गया है।
- देश के सभी जिला मुख्यालय  में इसकी इसकी ब्रांच होंगी। सितंबर 2017 तक कुल 650 ब्रांचेज खोलने का प्लान है।
- देश के सभी 1.55 लाख पोस्ट ऑफिसेज, जिनमें 1.39 लाख ग्रामीण क्षेत्र  में हैं, को जिला मुख्यालय के आईपीपीबी ब्रांच के साथ अटैच किया जाएगा।