Thursday, July 16, 2020

Chief Minister Yogi Adityanath released Special Postal Cover on Diamond Jubilee of Caption Manoj Kumar Pandey UP Sainik School, Lucknow

कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, लखनऊ के डायमंड जुबिली वर्ष में प्रवेश के अवसर पर 15 जुलाई, 2020 को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक विशेष डाक आवरण व विरूपण का विमोचन किया गया। उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने इस विशेष आवरण की प्रथम प्रति मुख्यमंत्री को प्रदान की। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
हीरक जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय यूपी सैनिक स्कूल ने सफलताओं के तमाम नए प्रतिमान गढ़े हैं। यहाँ से निकले विद्यार्थी न सिर्फ सैन्य सेवाओं, बल्कि सिविल सेवाओं से लेकर समाज सेवा व आपदाकालीन सेवाओं तक में अपना विशेष मुकाम बनाया है। उन्होंने यूपी सैनिक स्कूल को देश भर के लिए रोल मॉडल बनाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने डाक विभाग द्वारा इस अवसर पर विशेष डाक आवरण व विरूपण के जारी किये जाने की सराहना की। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सैनिक स्कूल उन तमाम मेधावियों का सृजनकर्ता रहा है, जो एक लम्बी परम्परा के तहत देश सेवा में जुटे हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने कहा कि अब यूपी सैनिक स्कूल में बेटियाँ भी प्रवेश पा रही हैं, जो कि प्रधानमंत्री जी की "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" भावना के अनुरूप है।
उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि, डाक विभाग तमाम प्रमुख संस्थानों के योगदान को चिन्हित करने के लिए उन पर विशेष डाक आवरण जारी करता है और इसी कड़ी में कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय यूपी सैनिक स्कूल की डायमंड जुबिली पर इसे जारी करके प्रसन्नता का अनुभव करता है। 
लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि उक्त विशेष डाक आवरण से न सिर्फ यूपी सैनिक स्कूल की पहचान को नए आयाम मिलेंगे, बल्कि तमाम डाक टिकट संग्रहकर्ता इसके माध्यम से शोधपरक जानकारी को बढ़ावा दे सकेंगे। इस विशेष आवरण का मूल्य 25 रूपये है और इसे फिलेटलिक ब्यूरो, लखनऊ जीपीओ से प्राप्त किया जा सकता है।
हीरक जयंती समारोह के औपचारिक शुभारम्भ से पूर्व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सैनिक स्कूल की स्मृतिका पर शहीदों को नमन किया व वृक्षारोपण किया। सैनिक स्कूल के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. सम्पूर्णानंद का भी उन्होंने भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने हीरक जयंती वर्ष के प्रतीक चिन्ह का अनावरण भी किया।
कार्यक्रम के आरम्भ में उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनुराग श्रीवास्तव द्वारा स्कूल के सफरनामा पर एक लघु वृत्त चित्र भी दिखाया गया। इस अवसर पर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के डिप्टी चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, ले. जनरल (अवकाश प्राप्त) आर पी साही, एनसीसी के एडीजी मेजर जनरल राकेश राणा, अपर मुख्य सचिव (गृह) श्री अवनीश अवस्थी, मंडलायुक्त, लखनऊ मण्डल श्री मुकेश मेश्राम, पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ जोन श्रीमती लक्ष्मी सिंह, चीफ पोस्टमास्टर, लखनऊ जीपीओ श्री  आर.एन यादव सहित तमाम सैन्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्कूल के पूर्व छात्र मौजूद रहे।  कार्यक्रम के अंत में सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य कर्नल यूपी सिंह ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का  संचालन श्री एसटी मिश्र ने किया।














कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल की हीरक जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया विशेष डाक आवरण

यूपी सैनिक स्कूल ने गढ़े सफलताओं के तमाम नए प्रतिमान - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Wednesday, July 15, 2020

India Post released Special Cover on Diamond Jubilee of Caption Manoj Kumar Pandey UP Sainik School, Lucknow

A special Cover and special cancellation was released on "Celebrating Diamond Jubilee of Caption Manoj Kumar Pandey U.P. Sainik School, Lucknow" by Shri Yogi Adityanath,  Chief Minister of Uttar Pradesh in the gracious presence of Deputy Chief Minister Shri Dinesh Sharma and Smt.  Gualb Devi,Minister of State, Madhymik Shiksha in a program organized on 15th July, 2020 at School auditorium.


 Shri Kaushlendra Kumar Sinha,  Chief Postmaster General, Uttar Pradesh Circle  presented the first copy of this Special cover to the Chief Minister. Shri Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, Lucknow (HQ) Region was also present.
On this occasion Lt. General (Retd) Shri R.P. Sahi, Additional Chief Secretary (Home) Shri Avanish Awasthi, Commissioner Lucknow Shri MUkesh Meshram, Inspector General of Police, Lucknow Zone Mrs. Laxmi Singh, Principal  UP Sainik School Col. UP Singh were also present.

Monday, July 13, 2020

Holy Gangajal of Gangotri available in Post Offices in Savan : सावन माह में डाकघर से पाएं गंगोत्री का पवित्र गंगाजल

यदि आप कोरोना महामारी के इस दौर में सावन के पवित्र माह में गंगोत्री के गंगाजल से भगवान शंकर का अभिषेक करने को इच्छुक हैं तो डाक विभाग आपकी यह साध आसानी से पूरी कर देगा। आप अपने शहर के प्रधान डाकघर सहित चयनित डाकघरों से गंगा के उद्गम स्थान गंगोत्री से संग्रहित शुद्ध गंगाजल खरीद सकते हैं और वह भी 250 मिलीलीटर महज 30 रूपये में। उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। लखनऊ जीपीओ, लखनऊ चौक सहित सभी प्रधान डाकघरों में इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सावन माह में बाबा भोलेनाथ के अभिषेक या अन्य अनुष्ठान हेतु गंगाजल लाने के लिए अब गंगोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार  या प्रयागराज और बनारस के गंगा तट जाने की जरुरत नहीं है, बल्कि अब गंगा जल डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध होगा। अगर आपको गंगा जल की जरूरत है तो प्रधान डाकघर और अन्य चयनित डाकघरों के काउंटर पर जाइए, निर्धारित कीमत अदा कीजिए और गंगा की उद्गम स्थली गंगोत्री से संग्रहित शुद्ध गंगाजल घर ले जाइए। 

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने  कहा कि गंगाजल बिक्री से लाभ कमाने का मकसद नहीं है, बल्कि डाक विभाग ने गंगाजल के प्रति लोगों की असीम आस्था एवं विश्वास की पवित्र भावना का सम्मान करते हुए गंगोत्री से संग्रहित गंगाजल को उन तक पहुंचाने का प्रयास किया है, जिससे कि लोग लाभान्वित हो सकें।
लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर श्री आरएन यादव ने बताया कि जीपीओ में गंगाजल बिक्री हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। डाकघर से गंगाजल खरीदने वाली आराधना त्रिवेदी ने बताया कि डाकघर की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए वरदान है और दाम भी किफायती हैं। कोरोना महामारी के दौर में अपने ही नजदीकी डाकघर में गंगाजल की उपलब्धता शिवभक्तों के लिए मुहमांगी मुराद जैसी है।










डाक विभाग की अनूठी पहल :  सावन माह में डाकघर से पाएं गंगोत्री का पवित्र गंगाजल, मात्र ₹30 में  250 मिली. गंगाजल

कोरोना महामारी के दौर में सावन में भोलेनाथ के अभिषेक को लें डाकघर से गंगोत्री का पवित्र गंगाजल

Saturday, July 11, 2020

Plantation campaign by India Post in Lucknow : डाक विभाग द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम, डाक निदेशक केके यादव ने हर डाककर्मी से एक पौधा लगाने की की अपील

प्रकृति का संतुलन बरकरार रखने के लिए वृक्षारोपण जरुरी है। वृक्षों के कारण ही धरती पर जीवन संभव है। कोरोना महामारी ने भी यही चेताया है कि पर्यावरण से खिलवाड़ घातक है। ऐसे में सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा। उक्त उद्गार लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने 10 जुलाई, 2020 को हज़रतगंज स्थित पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय कैम्पस में पौधारोपण करते हुए व्यक्त किये।
इस अवसर पर डाक विभाग के तमाम अधिकारियों - कर्मचारियों ने आम, अमरुद, जामुन, कटहल, शरीफा, मीठी नीम, हरसिंगार, तेजपत्ता इत्यादि प्रजातियों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, वृक्ष जीवन को जीवित रखने के लिए आवश्यक हैं। बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हर व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह एक वृक्ष अवश्य लगाए। पर्यावरण को शुद्घ और प्रदूषण मुक्त रखने में भी वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है।

डाक निदेशक श्री  कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर डाककर्मियों  से पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण और उसके चलते पैदा हो रही विसंगतियों की ओर ध्यान आकर्षित करके हर डाककर्मी से पौधारोपण द्वारा उनके निवारण में भागीदार बनने का भी आह्वान किया। श्री यादव ने कहा कि हमारी परंपरा में एक वृक्ष को दस संतानों के समान माना गया है, क्योंकि वृक्ष पीढ़ियों तक हमारी सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि  पौधारोपण और उनके रक्षण के  दायित्व का निर्वाह कर सृष्टि को भावी विनाश से बचाया जा सकता है ।   

इस अवसर पर सहायक निदेशक एपी अस्थाना, बीएन मिश्रा,सहायक लेखाधिकारी अभिषेक कुमार, सहायक डाक अधीक्षक उमेश कुमार, सुनील कुमार, डाक निरीक्षक प्रभाकर वर्मा, आनंद कुमार, अमित कुमार, आरके गौतम, अनामिका, आकांक्षा, रूचि चौधरी, विजय कुमार, सूरज कुमार, शुभम अग्निहोत्री, रुपेश, निशांत सिंह, सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।









प्रकृति का संतुलन बरकरार रखने के लिए वृक्षारोपण जरुरी -डाक निदेशक केके यादव

डाक विभाग द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम, डाक निदेशक केके यादव ने हर डाककर्मी से एक पौधा लगाने की की अपील