Wednesday, December 22, 2021

बलिया में डाक मेले का पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया शुभारम्भ, बेटियों के खुले 2000 सुकन्या समृद्धि खाते

डाकघरों में जनसामान्य की सुविधा के लिए तमाम सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अब डाकघरों से रेलवे टिकट की बुकिंग भी हो सकेगी। इसके लिए लोगों को रेलवे स्टेशन या आरक्षण केंद्र तक जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, बल्कि अपने नजदीकी डाकघर से रेल टिकट बुक करा सकेंगे। विभागीय डाकघरों के साथ-साथ गाँवों में स्थित शाखा डाकघरों में भी यह सेवा उपलब्ध होगी। बलिया के डॉ. गणेशी प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 21 दिसंबर को आयोजित डाक मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डाक विभाग यह सेवा आईआरसीटीसी के माध्यम से देगा। डाकघरों में रेलवे टिकट की बुकिंग की सुविधा मिलने से स्टेशन के काउंटरों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा। घंटों कतार में भी नहीं लगना पड़ेगा। इस दौरान बलिया डाक मंडल द्वारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के तहत विशेष अभियान चलाकर 2 हजार से ज्यादा बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए गए। बच्चियों को पोस्टमास्टर जनरल ने डाक अधीक्षक श्री संजय त्रिपाठी के साथ पासबुकें सौंपकर सुखद भविष्य की कामना की।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, आज भी डाकघर की बचत योजनाएँ सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित निवेश करते आ रहे हैं। हर आयु वर्ग के लिए विभिन्न तरह की बचत योजनाओं का गुलदस्ता है। डाकघरों में एक ही छत के नीचे बचत, बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, वाहनों का बीमा, प्रधानमंत्री फसल बीमा, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, गंगाजल की बिक्री जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि दिसंबर माह में पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र कोषागार या सम्बंधित विभाग में जमा करने के लिए कोषागार/सम्बंधित बैंकों या जनसेवा केन्द्रों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे निजात दिलाने के लिए डाक विभाग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा प्रदान कर रहा है। अब डाकिया घर बैठे ही बायो-मेट्रिक डिवाइस के माध्यम से पेंशनर्स का जीवन प्रमाण पत्र बना देगा जिसके लिए मात्र 70 रूपये का शुल्क देना होगा।


बलिया मंडल के डाक अधीक्षक श्री संजय त्रिपाठी ने कहा कि डाक सेवाओं के प्रचार-प्रसार और इससे लोगों को आसानी से जोड़ने हेतु डाक विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर कैम्प और मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर निदेशक डॉ. गणेशी प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी राहुल रंजन सिंह, प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार राय, सहायक डाक अधीक्षक मारुतनंदन, पी के पाठक, उपमंडलीय निरीक्षक सर्वेश सिंह, अंगद यादव, रविन्द्र साह, श्रीकान्त पाल, हेड पोस्टमास्टर उदय नारायण यादव, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मैनेजर अमित कुमार पाठक सहित तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनमानस ने भागीदारी की।





Friday, December 17, 2021

Postmaster General Krishna Kumar Yadav inspected the Offce of Superintendent of Post Offices, Lakhimpur Kheri Division

डाक विभाग अब सिर्फ पत्रों व मनीऑर्डर से नहीं जुड़ा है, बल्कि एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को बहुउद्देश्यीय और कस्टमर फ्रेंडली बनाया गया है। बचत बैंक, बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, वाहनों का बीमा, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, गंगाजल की बिक्री जैसी तमाम सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने अधीक्षक डाकघर, खीरी मण्डल के वार्षिक निरीक्षण के दौरान 16 दिसंबर, 2021 को अधिकारियों-कर्मचारियों की मीटिंग के दौरान व्यक्त किये। इस दौरान डाक अधीक्षक खीरी मण्डल संजय गुप्ता ने पोस्टमास्टर जनरल का स्वागत किया और मण्डल में डाक सेवाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने निरीक्षण के दौरान विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति, स्वच्छता अभियान, विभिन्न सेवाओं से आम जन को जोड़ने, जन परिवाद के त्वरित निस्तारण और ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता पर जोर दिया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री यादव ने  वित्तीय समावेशन के तहत अधिकाधिक लोगों को डाकघर बचत, डाक जीवन बीमा योजना और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली डीबीटी राशि की निकासी के लिए अब किसी को भी बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही सभी अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के साथ वाहनों का बीमा भी अब डाकघर के माध्यम से हो रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आधार जरूरी है, ऐसे में अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से ही आधार से लिंक मोबाइल नम्बर भी अपडेट किया जा सकता है और बच्चों का आधार भी बनवाया जा सकता है। श्री यादव ने बताया कि एक अन्य सुविधा के रूप में अब पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार या बैंक जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे डाकिया के माध्यम से बायोमेट्रिक डिवाइस द्वारा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते है। आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। यहाँ एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिलेंगी।

निरीक्षण के दौरान पोस्टमास्टर जनरल श्री यादव ने प्रधान डाकघर खीरी और डाक अधीक्षक कार्यालय  का भ्रमण कर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत चल रहे साफ़ सफाई अभियान की स्थिति को भी देखा और आवश्यक दिशानिर्देश दिये। समीक्षा के दौरान श्री संजय गुप्ता अधीक्षक डाकघर खीरी मण्डल, श्री अनिल कुमार दुबे सहायक अधीक्षक डाकघर मुख्यालय, श्री अमित कुमार निरीक्षक डाकघर पूर्वी, श्री के के अवस्थी आई आई क्षेत्रीय कार्यालय बरेली, श्री अभय पाल सिंह निरीक्षक डाकघर पलिया, श्री शिवम मिश्रा निरीक्षक डाकघर गोला, श्री एन सी अग्रवाल पोस्टमास्टर खीरी, श्री एम के शर्मा शाखा प्रबंधक आईपीपीबी खीरी, अधीक्षक डाकघर कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।





Tuesday, December 14, 2021

Department of Posts released Permanent Pictorial Cancellation on Shri Kashi Vishwanath Temple, Varanasi

Shri Kashi Vishwanath Temple, Varanasi has preserved the antiquity, historicity, spirituality and cultural glory of the city. Millions of devotees and tourists from all over the country and the world come to see it. Realizing the dreams of crores of Shiva devotees around the world, this ancient divine temple brings alive the culture of Kashi. The above words were expressed by the Postmaster General of Varanasi Region, Mr. Krishna Kumar Yadav while releasing a  Permanent Pictorial Cancellation on Shri Kashi Vishwanath Temple, Varanasi on 13th November, 2021.

In the middle of this cancellation, the top of the temple and the flag inscribed on it have been engraved and in the rounding of the edge, Shri Kashi Vishwanath Temple, Varanasi has been inscribed in Hindi and English. Varanasi Head Post Office and its Pincode-221001 have been written along with the date at the bottom of the cancellation. Now instead of the normal cancellation, the letters and parcels going to and from the country and the world from the Varanasi Head Post Office at Visheshwarganj will have a special  pictorial cancellation of Shri Kashi Vishwanath Temple.

In the program organized in the Regional Office, Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that it is tremendous coincidence that on this day, rejuvenated and transformed Shri Kashi Vishwanath Corridor is being inaugurated by the Prime Minister Shri Narendra Modi. As such this initiative of the Department of Posts will make this day more splendid. The Postal Department has always been playing the role of cultural ambassador. In such a situation, this special pictorial cancellation being affixed on all the mails will act as the cultural ambassador of Varanasi not only within the country but also at the global level. Having a picture of the top of Shri Kashi Vishwanath temple on the cancellation will expand the faith of the people and will also increase the curiosity among the youths to explore more about it. Mr. Yadav further added that this special cancellation will spread the cultural ties associated with Varanasi and Lord Shiva all over the world. It will  be an invaluable treasure for Lord Shiva devotees across the world. It's purpose is to convey the rich history of Kashi along with the glory of Shri Kashi Vishwanath Mandir, it's culture, it's purity to the country and the world. Along with Divya-Kashi, Bhavya-Kashi, it will give a new identity to the cultural pride and identity of Kashi.

Senior Superintendent of Post Office, Varanasi (East) Division, Mr. Rajan Rao said that now in Varanasi Head Post Office, all the letters coming and going from the country and the world will be affixed with the special pictorial cancellation of Shri Kashi Vishwanath Temple. It will prove to be a priceless gift for the philatelists. This will also boost tourism.

During this, Superintendent Post Office Varanasi (West) Division Sanjay Kumar Verma, Assistant Director Ram Milan,  Accounts Officer MP Verma, Assistant Superintendent of Posts Ajay Kumar, Assistant Accounts Officer Santoshi Rai, Inspector Posts Shrikant Pal, VN Dwivedi and Ramchandra Yadav, Sriprakash Gupta, Rajendra Yadav, Rahul Kumar along with other employees, philatelists were present.



Pictorial Cancellation on Shri Kashi Vishwanath will act as a cultural ambassador of Varanasi - Postmaster General Krishna Kumar Yadav

Monday, December 13, 2021

Shri Kashi Vishwanath Temple : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी पर डाक विभाग ने जारी किया विशेष चित्रात्मक मुहर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी नगरी की प्राचीनता, ऐतिहासिकता, आध्यामिकता और सांस्कृतिक गौरव को अपने में सहेजे हुए है। इसके दर्शन के लिए देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। दुनिया भर के करोड़ों शिव भक्तों के सपने साकार करने वाला यह प्राचीन दिव्य मंदिर काशी की संस्कृति को जीवंतता प्रदान करता है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 13 दिसंबर, 2021 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी पर एक स्पेशल पिक्टोरियल कैंसिलेशन (Special Pictorial Cancellation) जारी करते हुए व्यक्त किये। 

इस मुहर के मध्य में मंदिर के शिखर और उस पर अंकित धर्म ध्वजा को उकेरा गया है एवं किनारे गोलाई  में हिंदी व अंग्रेजी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी अंकित किया गया है। मुहर के निचले भाग में दिनांक के साथ वाराणसी प्रधान डाकघर व इसका पिनकोड-221001 लिखा गया है। अब विश्वेश्वरगंज स्थित वाराणसी प्रधान डाकघर से देश-दुनिया को आने-जाने वाले पत्रों पर सामान्य मुहर की बजाय श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के चित्र वाली विशेष मुहर लगेगी।

क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि यह एक अद्भुत संयोग है कि आज ही के दिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का अपने नव्य, भव्य व दिव्य रूप में लोकार्पण किया जा रहा है। ऐसे में डाक विभाग की यह पहल इस दिन को और भी विशिष्टता प्रदान करेगी। डाक विभाग सदैव से सांस्कृतिक राजदूत की भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में यह विशिष्ट चित्रमय मुहर देश-विदेश के सभी आने-जाने वाले पत्रों पर अंकित होने से न सिर्फ देश के भीतर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी वाराणसी के सांस्कृतिक दूत का कार्य करेगा। मुहर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर का चित्र होने से लोगों की आस्था का विस्तार होगा तथा युवा पीढ़ी में भी इसके बारे में जानने के लिए उत्सुकता बढ़ेगी। 

श्री यादव ने आगे कहा कि इस विशेष मुहर से पूरे विश्व में वाराणसी और भगवान शिव से जुड़े सांस्कृतिक संबंधों का प्रसार होगा। दुनिया भर के शिव भक्तों के लिए यह एक अमूल्य निधि की तरह साबित होगा। इसका उद्देश्य श्री काशी विश्वनाथ की महिमा, उसकी संस्कृति, उसकी पवित्रता सहित काशी के इतिहास को देश-दुनिया तक पहुँचाना है। दिव्य-काशी, भव्य-काशी के साथ यह काशी के सांस्कृतिक गौरव और अस्मिता को नई पहचान देगा।

वाराणसी (पूर्वी) मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री राजन राव ने कहा कि अब वाराणसी प्रधान डाकघर में देश-दुनिया से आने-जाने वाली सभी चिट्ठियों-पत्रों पर  प्रतिदिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के स्पेशल पिक्टोरियल कैंसिलेशन की मुहर अंकित कर इसे धरोहर के रूप में संजोया जा सकेगा। वाराणसी प्रधान डाकघर से प्रति माह देश-विदेश में 3 लाख से ज्यादा डाक की बुकिंग होती है, वहीं लगभग 1 लाख डाक का वितरण होता है। ऐसे में डाक टिकट संग्राहकों के लिए यह एक अनमोल उपहार साबित होगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान अधीक्षक डाकघर संजय कुमार वर्मा, सहायक निदेशक राम मिलन, लेखा अधिकारी एमपी वर्मा, सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार,  सहायक लेखा अधिकारी संतोषी राय, डाक निरीक्षक श्रीकांत पाल, वीएन द्विवेदी और रामचंद्र यादव, श्रीप्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र यादव, राहुल कुमार सहित तमाम अधिकारी - कर्मचारी, फ़िलेटलिस्ट इत्यादि उपस्थित रहे।






देश-दुनिया में सांस्कृतिक दूत का कार्य करेगी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर अंकित विशेष मुहर - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Hind24tv : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जारी किया विशेष चित्रात्मक मुहर 

जागरण : काशी विश्‍वनाथ कारिडोर : अब चिठ्ठी पर लगेगी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर वाली मुहर

अमर उजाला : डाक पत्रों पर लगेगी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर फोटो वाली मुहर

पत्रिका : अब देश-विदेश के पत्रों पर लगेगी काशी विश्वनाथ मंदिर के चित्र वाली मुहर

Hindi Nyoooz : काशी विश्‍वनाथ कारिडोर : अब चिठ्ठी पर लगेगी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर वाली मुहर


Friday, December 10, 2021

75 Lakh Postcard Campaign : School children to write Post Card to Prime Minister on ‘Unsung Heroes of Freedom Struggle’ and ‘My vision for India in 2047’

As a part of ongoing celebrations of Azadi ka Amrit Mahotsav (AKAM), the Department of Posts in collaboration with the Department of School Education & Literacy, Ministry of Education is conducting the “75 Lakh Post Card Campaign”. The students will write a Post card to the Prime Minister of India on any of the two topics “Unsung Heroes of Freedom Struggle” and “My vision for India in 2047”. Sharing above information Mr. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General of Varanasi Region said that all the students belonging to class IV to class XII from the schools affiliated to CBSE including Kendriya Vidyalayas and Navodaya Vidyalayas and schools affiliated to State Education Boards can participate up to 20th December 2021. The language used for Post card writing shall be English, Hindi and all scheduled languages.





Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav told that during this campaign about 2 lakh students from Varanasi Region will participate and write Post card to the Prime Minister Shri Narendra Modi. For this, Postal department is organizing Post card writing competition in various schools by motivating the students. More than one lakh Post cards have been provided to the schools on their demand till now. This can be purchased @ 50 paisa per post card. Postal department is providing post cards to schools by putting a rubber stamped address of the Prime Minister's office on each Post card used in the campaign. Arrangements have been made by the Department of Posts to deliver all the Postcards through special bags to the Prime Minister’s Office on a specified date.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that through this Post Card campaign youth will get an opportunity to know about the unsung heroes of freedom struggle and also share their views with the Prime Minister for the upliftment and development of India in 2047. The young generation will also have the experience of writing letters in the era of email and social media. After the campaign, respective schools will conduct a screening of all the entries in order to shortlist a maximum of 10 Post Cards with the best ideas. These Post cards will be scanned and uploaded by CBSE affiliated Schools on https://cbseit.in/cbse/2021/dak/frmlogin.aspx, whereas Schools affiliated to State education boards will upload on MyGov portal link https://innovateindia.mygov.in/postcardcampaign. 75 students who will contribute best ideas in Post card shall be invited for final event to be held at Vigyan Bhawan, New Delhi on 17th January 2022 and shall interact with Prime Minister. About 500-1000 post cards having best ideas will be displayed during the exhibition organized on this occasion, said Mr. Yadav.


Times of India : Now, students to share ‘mann ki baat’ with PM through postcard 

75 Lakhs Post Card Campaign under Azadi ka Amrit Mahotsav (AKAM), School children will share their Mann Ki baat with Prime Minister

School children will share their Mann Ki Baat to the Prime Minister through Postcard on ‘Unsung Heroes of Freedom Struggle’ and ‘My vision for India in 2047’

School children will write Post card to Prime Minister on ‘Unsung Heroes of Freedom Struggle’ and ‘My vision for India in 2047’

75 Lakh Post Card Campaign : पोस्टकार्ड द्वारा ‘स्वतंत्रता संग्राम के अकीर्तित नायक’ व ‘2047 में भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण’ पर स्कूली विद्यार्थी लिखेंगे प्रधानमंत्री को अपने मन की बात

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थी अब देश के प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से ‘स्वतंत्रता संग्राम के अकीर्तित नायक’ (Unsung Heroes of freedom Struggle) और ‘2047 में भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण’ (My vision for India in 2047) विषय पर अपना विचार भेजेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा विभाग के अधीन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग एवं डाक विभाग के तत्वावधान में होगा। इसमें देश भर से 75 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे। उक्त जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके लिए 1 दिसम्बर से आरम्भ होकर 20 दिसंबर तक विभिन्न स्कूलों में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। विद्यार्थियों को स्कूल के माध्यम से 50 पैसे में पोस्टकार्ड उपलब्ध कराया जायेगा, जिस पर पहले से ही प्रधानमंत्री कार्यालय का पता अंकित होगा। इसमें सीबीएसई बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और राज्य बोर्डों से सम्बद्ध स्कूलों के कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल होकर हिंदी, अंग्रेजी व अनुसूचित भाषा में पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री के पते पर भेज सकते हैं।






पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र से करीब 2 लाख विद्यार्थी प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड  (Post card) लिखकर भेजेंगे। इसके लिए डाक विभाग सभी विद्यालयों से समन्वय बनाकर उक्त प्रतियोगिता के बारे में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। अब तक एक लाख से ज्यादा पोस्टकार्ड स्कूलों को उनकी माँग पर दिए जा चुके हैं। श्री यादव ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को आजादी के गुमनाम नायकों के बारे में जानने का मौका मिलेगा, वहीं बच्चे जो इस देश के भविष्य हैं वह भारत के उत्थान के लिए, भारत के विकास के लिए अपनी सोच को प्रधानमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। इसके साथ ही नयी पीढ़ी में पत्राचार करने और पत्र लिखने का अनुभव भी होगा एवं पत्रों की अनोखी दुनिया के बारे में जानने का मौका भी मिलेगा।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि प्रतियोगिता के बाद, राज्य सरकार से सम्बद्ध सभी स्कूल अपने यहाँ के सर्वोत्तम 10 लिखे पोस्टकार्ड को माई गव के लिंक https://innovateindia.mygov.in/postcardcampaign और सीबीएसई बोर्ड के स्कूल https://cbseit.in/cbse/2021/dak/frmlogin.aspx पर अपलोड करेंगे। डाक विभाग द्वारा एक निश्चित तिथि पर सभी पोस्टकार्ड को स्पेशल बैग के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। 17 जनवरी, 2021 को देश भर से चुने हुए सर्वश्रेष्ठ 75 पोस्टकार्ड के लेखक विद्यार्थियों को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सुअवसर मिलेगा और उस दौरान वहाँ श्रेष्ठ विचारों वाले 500-1000 पोस्टकार्ड्स को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित भी किया जायेगा।




















‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर विद्यार्थी बताएँगे ‘2047 में भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण’

डाक विभाग व शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 20 दिसंबर तक स्कूलों में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन